Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

आॅस्ट्रेलिया सीरीज में रोहित हार्दिक, कोहली को आराम

आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सोमवार शाम टीम इंडिया का ऐलान किया गया। कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम घोषित की। शुरुआती 2 वनडे में केएल राहुल कप्तानी करेंगे। वर्ल्ड कप टीम के 5 खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को आराम दिया गया है। अक्षर इंजरी के कारण शुरुआती 2 वनडे नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर दोनों को टीम में जगह दी गई है। तीसरे वनडे में सभी सीनियर खिलाड़ी वापसी करेंगे। आॅस्ट्रेलिया और भारत के बीच वर्ल्ड कप से पहले 3 वनडे की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली स्टेडियम में होगा।
ऋतुराज भी वनडे टीम में शामिल – शुरुआती 2 वनडे के लिए टीम इंडिया में ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। पांचों ही खिलाड़ी वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। अक्षर पटेल इंजर्ड हैं, इसलिए उनकी जगह अश्विन और सुंदर दोनों को मौका मिला है।
सीनियर प्लेयर्स तीसरे वनडे में वापसी करेंगे- तीसरे वनडे में रोहित, कोहली, हार्दिक, कुलदीप और अक्षर वापसी कर लेंगे। इस मैच के लिए अश्विन और सुंदर को भी जगह मिली है। चीफ सिलेक्टर अगरकर ने कहा, अक्षर अगर फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए तो उन्हें तीसरा वनडे नहीं खिलाया जाएगा। इसीलिए उनकी जगह सुंदर और अश्विन को भी रखा गया है। शुरुआती 2 वनडे के लिए भारत ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित किया है, जबकि तीसरे वनडे के लिए 17 प्लेयर्स के नाम घोषित हुए।
राहुल 7 मैचों में कप्तानी कर चुके- केएल राहुल को भारत के लिए 7 वनडे मैचों में कप्तानी करने का अनुभव है। उन्होंने बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम की कप्तानी की है। इस दौरान 4 में टीम को जीत और 3 में हार मिली।
सीरीज के 2 मैच के लिए टीम इंडिया- शुरुआती 2 वनडे के लिए टीम केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा (उप कप्तान), शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में इंजर्ड हो गए थे अक्षर – लेफ्ट आर्म स्पिन आॅलराउंडर अक्षर पटेल की जगह आॅफ स्पिन आॅलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। अक्षर एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 स्टेज के मैच में इंजर्ड हो गए थे। उन्हें उंगली में चोट आई। अक्षर की चोट पर रोहित ने कहा था कि अक्षर को रिकवर होने में 7 से 10 दिन का समय लग सकता है। वह आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-2 वनडे मिस करेंगे। अक्षर पटेल ने बांग्लादेश के खिलाफ 42 रन की पारी खेली थी, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

आॅस्ट्रेलिया सीरीज में रोहित हार्दिक, कोहली को आराम Read More »

मिट्‌टी के गणेश की मांग ज्यादा, धूमधाम से घरों में ला रहे श्रद्धालु…………

चंद्रयान-3 थीम पर बनी गणेश प्रतिमा के होंगे दर्शन………….

प्रथम पूज्य श्रीगणेश मंगलवार को घर-घर विराज रहे हैं। श्रद्धालु बप्पा को धूमधाम से घर लाकर उन्हें विराजित कर रहे हैं। देर शाम तक 1200 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर गणेश की प्रतिमाएं विराजित की जाएंगी। न्यू मार्केट, लखेरापुरा, कोलार, आनंद नगर समेत पूरे शहर में आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। सोमवार को भी कई लोगों ने प्रतिमाएं विराजित की। इस बार मिट्‌टी के गणेश की प्रतिमाओं को अधिकांश स्थानों पर विराजित किया जाएगा। ऐसा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में होगा। वहीं, बीजेपी आॅफिस में चंद्रयान-3 की थीम पर बनाई गई प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। इस बार गणेश चतुर्थी तिथि दो दिन होने की वजह से शहर में झांकी पंडालों में सोमवार को भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। वहीं मंगलवार को भी प्रतिमाएं विराजित की जा रही हैं। 21 साल बाद यह दूसरी बार होगा। जब तिथि को लेकर बनी असमंजस पूर्ण स्थिति के कारण कहीं गणेश उत्सव 9 तो कहीं 10 दिन मनेगा।
कहां, किस रूप में दिखेंगे प्रथम पूज्य- बीजेपी आॅफिस में चंद्रयान-3 थीम पर बनी गणेश प्रतिमा विराजित की जाएगी। आदर्श नवदुर्गा मंदिर प्लेटिनम प्लाजा परिसर में प्रतिमा बनाई गई है। प्रतिमा कोलकाता के कलाकारों ने तैयार की है। श्रद्धालुओं में गणेश उत्सव को लेकर उत्साह देखने को मिला। न्यू मार्केट, शिवाजी नगर, आनंद नगर, कोलार, मंदाकिनी चौराहा, गायत्री शक्तिपीठ, लखेरापुरा, पीरगेट, पांच नंबर मार्केट, माता मंदिर, मंगलवारा, बुधवारा, बिट्‌ठन मार्केट, 10 नंबर मार्केट, हमीदिया रोड, बैरागढ़, अशोका गार्डन समेत कई स्थानों पर मूर्ति की दुकानें लगी थीं। जहां लोगों की भीड़ लगी रही।

मिट्‌टी के गणेश की मांग ज्यादा, धूमधाम से घरों में ला रहे श्रद्धालु………… Read More »

जनाक्रोश यात्राओं की शुरुआत आज से…………

सात रथों पर अपने क्षेत्रों में नेतृत्व करेंगे स्थानीय नेता……..

कांग्रेस आज से प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकालकर आगामी विधानसभा चुनाव में जनता को साधने का प्रयास शुरू कर रही है। इसके लिए कांग्रेस ने पूरे प्रदेश को 7 रूटों में बंटा है। हैदराबाद से विशेष रथों को मध्यप्रदेश में लाया गया है। जिन पर लोकल लीडर सवार होकर जनता के बीच जाएंगे। यह यात्रा लगभग 11400 किमी से अधिक का सफर तय कर 230 विधानसभा क्षेत्रों में जनता से जुड़ने का प्रयास करेगी।
यात्रा 1 : यह यात्रा 14 दिनों में 36 विधानसभा में लगभग 1500 किमी की यात्रा तय करेगी। यात्रा की शुरुआत श्योपुर जिले के श्योपुर विधानसभा से और समापन राजगढ़ जिले की राजगढ़ विधानसभा में होगा। इस यात्रा के प्रभारी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह हैं।
यात्रा 2 : 14 दिनों में लगभग 1400 किमी का रास्ता तय कर यह यात्रा 34 विधानसभाओं में जनता से जुड़ने का प्रयास करेगी। इस यात्रा की शुरुआत दमोह जिले की दमोह विधानसभा से और अंत भोपाल की हुजूर विधानसभा में होगा। इसके प्रभारी पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव हैं।
यात्रा 3 : यह यात्रा 30 विधानसभाओं में 1900 किमी से अधिक का सफर 14 दिनों में पूरा करेगी। इस यात्रा के प्रभारी कमलेश्वर पटेल हैं। इस यात्रा की शुरुआत सिंगरौली जिले की चितरंगी विधानसभा से होगी और समापन पन्ना जिले की पन्ना विधानसभा में होगा।
यात्रा 4 : 15 दिनों में यह यात्रा 31 विधानसभा में 1300 किमी का सफर तय करेगी। इसकी शुरुआत रीवा जिले के किला परिसर पर स्थित महामृत्युंजय मंदिर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल करेंगे और समापन रायसेन जिले की सिलवानी विधानसभा में होगा।
यात्रा 5 : यह यात्रा 22 विधानसभाओं में 1300 किमी का सफर 10 दिनों में तय करेगी। इस यात्रा के प्रभारी सुरेश पचौरी हैं। इस यात्रा का की शुरुआत हरदा जिले के हरदा विधानसभा से और समापन होशंगाबाद जिले की होशंगाबाद विधानसभा में होगा।
यात्रा 6 : यह यात्रा 13 दिन में 1600 किमी से अधिक का सफर कर 33 विधानसभा में जनसंपर्क करेगी। इसकी शुरुआत खरगोन जिले की खरगोन विधानसभा से और समापन देवास जिले की सोनकच्छ विधानसभा में होगा। इस यात्रा के प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया हैं।
यात्रा 7 : यह यात्रा 36 विधानसभा में 1600 किमी का सफर 14 दिन में करेगी। इस यात्रा के प्रभारी पूर्व मंत्री जीतू पटवारी हैं। यह यात्रा मंदसौर जिले की मंदसौर विधानसभा से शुरू होकर शाजापुर जिले की शुजालपुर विधानसभा में समाप्त होगी।

जनाक्रोश यात्राओं की शुरुआत आज से………… Read More »

खालिस्तानी आतंकियों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा कनाडा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर सिख नेता की हत्या का आरोप लगाया है। ट्रूडो ने सोमवार को संसद में कहा- भारत सरकार के एजेंट्स ने जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सिख समुदाय के नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की थी।
ट्रूडो ने ये भी कहा कि 9-10 सितंबर को भारत में हुई जी20 बैठक के दौरान उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इस मुद्दे को उठाया था। कनाडाई सरकार को जो खुफिया जानकारी मिली है, उसके आधार पर वे ऐसा आरोप लगा रहे हैं, वहीं कनाडा की विदेशमंत्री मेलनी जॉली ने बताया कि उनकी सरकार ने एक भारतीय डिप्लोमैट को देश निकाला दिया है, जो कनाडा में भारतीय इंटेलिजेंस के प्रमुख थे। हालांकि, जॉली ने इस डिप्लोमैट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
ट्रूडो बोले- जांच में सहयोग के लिए भारत पर दबाव बनाएंगे
ट्रूडो ने सांसदों से कहा- कनाडा की धरती पर किसी नागरिक की हत्या करवाने में विदेशी सरकार का शामिल होना, हमारे देश की संप्रभुता का उल्लंघन है। हम इस हत्या की जांच में सहयोग देने के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएंगे।
प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा- कनाडा में रहने वाली भारतीय मूल के सिखों की बड़ी आबादी इस हत्या को लेकर गुस्से से भरी है। कई सिख अपनी सुरक्षा को लेकर डर में हैं। देश में 14-18 लाख के बीच भारतीय मूल के नागरिक हैं, जिनमें से कई सिख हैं। कनाडा की विपक्षी पार्टी न्यू डेमोक्रटिक पार्टी के लीडर जगमीत सिंह सिख समुदाय से हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा- कनाडा
के आरोप बेतुके
ल्ल भारत ने कनाडा की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा- कनाडा के सभी आरोप बेतुके हैं। इसी तरह के आरोप कनाडाई प्रधानमंत्री ने हमारे पीएम मोदी के सामने भी रखे थे और उन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था।
ल्ल इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश है। इन्हें कनाडा में पनाह दी गई है और ये भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा हैं।

खालिस्तानी आतंकियों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा कनाडा Read More »

लगातार जीत का श्रीलंका का क्रम टूटा41 रन से हारा , कुलदीप ने झटके 4 विकेट

भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने चौथे सुपर-4 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को 41 रनों से हराया। श्रीलंका को लगातार 13 वनडे जीतने के बाद हार मिली। सबसे ज्यादा लगातार वनडे जीत के मामले में टीम दूसरे नंबर पर रही। 21 जीत के साथ आॅस्ट्रेलिया पहले पर है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 रन पर आॅलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन ही बना सकी। श्रीलंका से 20 साल के आॅलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में 42 रन की नॉट आउट पारी भी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर आॅफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
आज श्रीलंका-पाकिस्तान का नॉकआउट मैच
सुपर-4 स्टेज में भारत के 4 पॉइंट्स हैं। अब 14 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह होगा। दोनों ही टीमों के 2-2 पॉइंट्स हैं, इनमें से जो भी टीम जीतेगी वो 4 पॉइंट्स के साथ फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। बांग्लादेश भारत के खिलाफ आखिरी मैच जीतने पर भी 2 ही पॉइंट्स कर पाएगा, इसलिए वो बाहर हो चुका है।
स्पिनर्स का रहा बोलबाला
मंगलवार को प्रेमदासा स्टेडियम स्पिनर्स पर मेहरबना रहा। मुकाबले में गिरे 20 में से 16 विकेट स्पिनर्स को मिले, जबकि चार पेसर्स के हिस्से आए। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और भारतीय ओपनर्स ने 80 रनों की पार्टनरशिप कर इस फैसले को सही साबित किया। मिडिल आॅर्डर पर ईशान किशन और केएल राहुल ने संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, लेकिन पिछले मुकाबले के टॉप स्कोरर विराट कोहली 3 रन ही बना सके। निचले क्रम में अक्षर पटेल ने अहम 26 रन बनाए। इस पारी के दौरान मेजबान स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों की अग्नि परीक्षा ली।

श्रीलंका 172 रन
पर आॅलआउट
213 रन का टारगेट चेज करते हुए श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर्स में 172 के स्कोर पर आॅलआउट हो गई। दुनिथ वेल्लालागे 42 रन पर नाबाद रहे, जबकि धनंजय डी सिल्वा ने 41 रन का योगदान दिया। 214 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने तीसरे ओवर में पथुम निसांका (6 रन) का विकेट गंवा दिया। कुसल मेंडिस (15 रन) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन 7वें ओवर में वह भी बुमराह का शिकार हो गए। 8वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने दिमुथ करुणारत्ने (2 रन) को पवेलियन भेज दिया। श्रीलंका ने शुरूआती 10 ओवर में 39 रन बनाने में ही 3 विकेट गंवा दिए।

कप्तान रोहित शर्मा ने लगाई अपनी 51वीं फिफ्टी
टीम इंडिया 213 रन बनाकर 49.1 ओवर में आॅल आउट हो गई। टीम ने वनडे इतिहास में पहली बार पूरे 10 विकेट स्पिनर्स के खिलाफ गंवाए। श्रीलंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने 5 और आॅफ स्पिनर चरिथ असालंका ने 4 विकेट लिए। वहीं मिस्ट्री स्पिनर महीश तीक्षणा को एक विकेट मिला। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। रोहित ने वनडे कॅरियर की 51वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने 10 हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए। रोहित के अलावा, केएल राहुल ने 39 और विकेटकीपर ईशान किशन ने 33 रनों का योगदान दिया। अक्षर और सिराज ने आखिरी विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी की। दुनिथ वेल्लालागे ने गिल, कोहली, रोहित, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को पवेलियन की राह दिखाई।

लगातार जीत का श्रीलंका का क्रम टूटा41 रन से हारा , कुलदीप ने झटके 4 विकेट Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights