Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

नासा का कैप्सूल 7 साल बाद एस्टेरॉयड सैंपल लेकर लौटा

अमेरिकी स्पेस एजेंसी ठअरअ के स्पेसक्रॉफ्ट ने 7 साल बाद 24 सितंबर, 2023 को एस्टेरॉयड बेन्नू से कलेक्ट किया सैंपल पृथ्वी पर पहुंचाया। सैंपल से 4.5 अरब साल पहले सूरज और ग्रह कैसे बने… इसकी जानकारी मिल सकती है। इस मिशन का नाम डरकफकर-फए7 है, जो 8 सितंबर, 2016 में लॉन्च हुआ था। मिशन की सबसे खास बात यह रही कि स्पेसक्रॉफ्ट ने पृथ्वी पर लैंड किए बिना सैंपल को पहुंचाया है। पृथ्वी से करीब एक लाख किमी ऊपर शाम 4.12 बजे स्पेसक्रॉफ्ट ने सैंपल कैप्सूल रिलीज किया। यह कैप्सूल रात 8:23 बजे यूटा रेगिस्तान में पेराशूट के जरिए उतरा, वहीं स्पेसक्रॉफ्ट ने सैंपल कैप्सूल को पृथ्वी के ऊपर रिलीज करने के 20 मिनट बाद इंजन फायर किए और ‘एपोफिस एस्टेरॉयड’ के नए सफर पर निकल गया। ये स्पेसक्रॉफ्ट एपोफिस एस्टेरॉयड पर साल-2029 में पहुंचेगा। मिशन का नाम भी अब डरकफकर-अढए हो गया है। 27,000 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सैंपल कैप्सूल ने पृथ्वी के वातावरण में एंट्री की थी। यूटा रेगिस्ताम में कैप्सूल की रिकवरी के लिए डरकफकर-फए7 और मिलिट्री रिकवरी टीम चार हेलीकॉप्टरों और दो बैकअप ग्राउंड व्हीकल्स के साथ लैंडिंग एरिया के पास इंतजार कर रही थी।

नासा का कैप्सूल 7 साल बाद एस्टेरॉयड सैंपल लेकर लौटा Read More »

राहुल का दर्द: न हमारे पास पैसा और मीडिया का साथ भी नहीं

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों पर बात की है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत तय है और शायद कांग्रेस तेलंगाना में भी जीत रही है, जबकि राजस्थान में हम करीबी लड़ाई लड़ रहे हैं, जहां हमारी जीत होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- आप जाइए और किसी भी व्यापारी से पूछिए कि उनके साथ क्या होता है… जब वह किसी विपक्षी पार्टी को समर्थन करते हैं, चेक देते हैं। हम वित्तीय संकट झेल रहे हैं, हम मीडिया का अटैक झेल रहे हैं, लेकिन हम अच्छा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा- हम एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं, हम इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। हम आइडिया आॅफ इंडिया को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसीलिए हमने हमारा नाम इंडिया रखा है। राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नए-नए मुद्दे खड़े करती है।

राहुल का दर्द: न हमारे पास पैसा और मीडिया का साथ भी नहीं Read More »

यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है : कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका कांग्रेसियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने उनका जोशीली स्वागत किया। कमलनाथ आज दिनभर इंदौर में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश की जनता जागरूक है। यह चुनाव किसी पार्टी या उम्मीदवार का नहीं, मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। वल्लभ भवन को दलालों के अड्डे को लेकर उन्होंने कहा कि वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, सब दिखता है। कमलनाथ ने यह भी कहा कि चुनाव के मौके पर भाजपा बौखला गई है।

यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है : कमलनाथ Read More »

बिट्टू भैया… तो क्या आप कल होने वाला इंडिया-आॅस्ट्रेलिया का मैच रुकवा दोगे?

विधायक संजय शुक्ला ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से यह सवाल किया है कि क्या कल इंदौर में होने वाले इंडिया-आॅस्ट्रेलिया के मैच को आप रुकवा दोगे? विधायक द्वारा यह सवाल कल नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में दिए गए उस फैसले के परिप्रेक्ष्य में किया गया, जिसमें कहा गया कि अब इंदौर में इंडिया नहीं, भारत शब्द का ही उपयोग होगा। विधायक शुक्ला ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए गए इस मैच के जो टिकट बेचे गए हैं, उसमें भी इंडिया और आॅस्ट्रेलिया के मैच का जिक्र किया गया है। इस मैच का जो लाइव टेलीकास्ट होगा, उसमें भी यही जिक्र किया जाएगा। अब ऐसे में महापौर द्वारा जो फैसला लिया गया है उस संदर्भ में मैं यह जानना चाहता हूं कि अपने फैसले को कायम रखने के लिए महापौर क्या कदम उठाएंगे? शुक्ला ने कहा कि इंडिया के नाम को भारत करने के संदर्भ में केंद्र सरकार द्वारा अब तक लोकसभा में भी विधेयक पेश नहीं किया गया है । इस विधेयक को मंजूर भी नहीं किया गया है। इस बारे में कोई गजट नोटिफिकेशन भी जारी नहीं हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार का यह प्रस्ताव अभी प्रभावी नहीं हुआ है। वैसे भी पूरा देश अपने देश का नाम इंडिया और भारत ही जानता है। यह उसी तरह से है महापौर जी, जैसे आपका नाम पुष्यमित्र भार्गव और आपके घर का नाम बिट्टू है।

बिट्टू भैया… तो क्या आप कल होने वाला इंडिया-आॅस्ट्रेलिया का मैच रुकवा दोगे? Read More »

आर्मी इंटेलिजेंस अधिकारी बनकर पुलिसवालों से ठगे 50 लाख रुपए, गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
क्राइम ब्रांच ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो आर्मी इंटेलिजेंस अधिकारी बनकर करीब 50 लाख रुपए की ठगी कर चुका है। आरोपी ने सिपाही से लेकर एसआई तक को ठगा है। युवतियों से तो ठगी के साथ शारीरिक शोषण भी कर चुका है। क्राइम ब्रांच ने उसे राज्य साइबर सेल के बाहर से पकड़ा है। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम शिवम चावरे निवासी ताल मोहल्ला महू है। उसके विरुद्ध विनय वर्मा की शिकायत पर इंदौर के आजाद नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। विनय के रिश्तेदार ने खाते में रुपयों का ट्रांजेक्शन किया था।
गिरफ्तारी की धमकी देकर तीन लाख वसूले – शिवम ने उसे साइबर सेल बुलाया और कहा कि उसके विरुद्ध अवैध गतिविधियों में लिप्त होने से एफआइआर दर्ज होने वाली है। उसने विनय को गिरफ्तारी की धमकी देकर तीन लाख रुपए वसूल लिए। किसी को उसकी बातों पर शक न हो, इसलिए वह साइबर सेल की इमारत में गया और विनय से कहा कि अधिकारी ने मामला रफा-दफा करने का आश्वासन दिया है। उसने एक लाख रुपए स्वयं के खाते में जमा करवाए।
पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ा – पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो बताया कि वह पुलिस अधिकारी की गाड़ी चलाता था। इस दौरान बातचीत का लहजा समझ गया। उसने स्वयं को आर्मी इंटेलिजेंस अधिकारी बताया और एसआई कदम मीणा से 18 लाख रुपए, एसआई तिलक करोले से तीन लाख 50 हजार रुपए, प्लॉट व निवेश के नाम पर लिए हैं। आरोपी ने कविता मिश्रा, अंशुमन यादव, ओम चायवाला, रानी मालवीय से भी लाखों रुपए ठगना कबूल लिया। डीसीपी के मुताबिक शिवम कद-काठी से अफसरों जैसा दिखता है। पुलिस उसकी कॉल डिटेल की जांच कर रही है।

आर्मी इंटेलिजेंस अधिकारी बनकर पुलिसवालों से ठगे 50 लाख रुपए, गिरफ्तार Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights