Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

भाजपा डैमेज कंट्रोल के लिए आरएसएस के भरोसे

विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। इंदौर में बुधवार को बायपास स्थित गार्डन में आरएसएस की समन्वय बैठक हुई। बैठक में संघ के संयुक्त महासचिव अरुण कुमार के अलावा मध्यक्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शामिल हुए। सुबह से शाम तक चली बैठक में मुख्य रूप से चुनाव के बीच समन्वय और कार्यरचना पर बात हुई है। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति और मालवा-निमाड़ में आगे की कार्ययोजना पर बात हुई। बैठक के लिए वीडी शर्मा हेलिकॉप्टर से इंदौर पहुंचे।
ये मुद्दे खास…
4 समन्वय में किसे क्या दायित्व सौंपें।
4पार्टी में उठ रहे विरोध के स्वर कैसे शांत करें।
4 टिकट वितरण के साथ डैमेज कंट्रोल किस तरह हो।
4 मतदान ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की योजना पर चर्चा।
4 चुनावी प्रबंधन व समन्वय में किसे क्या दायित्व सौंपें।
भाजपा-संघ के पुराने पदाधिकारियों की बगावत भी बनी कारण
वैसे तो भाजपा और संघ के बीच समन्वय बैठकें आम बात हैं, लेकिन अभी मामला अलग है। इंदौर में संघ के मेघराज जैन इंदौर-4 में वर्तमान विधायक के सामने खुलकर आ गए हैं, वहीं देपालपुर में विधायक पटेल के खिलाफ जबरेश्वर सेना ने निर्दलीय लड़ने की बात कही है। बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई।

भाजपा डैमेज कंट्रोल के लिए आरएसएस के भरोसे Read More »

शहीद हो गए विक्रम-प्रज्ञान

वर्ल्ड कप के आगाज के साथ आज से भारतीयों के दिलों में क्रिकेट का खुमार बढ़ता जाएगा। हालांकि चांद पर अपने चंद्रयान-3 को दूसरी पारी खेलने का मौका नहीं मिला है। जी हां, 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग के बाद 14 दिनों तक सब ठीक चला था, लेकिन रात के बाद अपने दोनों ‘बैट्समैन’ विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान नींद से नहीं जागे हैं। दूसरी बार चांद पर सूर्यास्त हो गया है और धीरे-धीरे रात ठंडी होती चाएगी। वैसे, भारत के इस ऐतिहासिक मिशन को लेकर निराश होने की जरूरत कतई नहीं है। अपने विक्रम और प्रज्ञान को धरती से 14 दिनों (चांद के एक दिन) के लिए ही भेजा गया था। इसके बाद अगर ये अपना काम करते तो क्रिकेट की भाषा में यह सुपर ओवर होता। करोड़ों भारतीय कामना कर रहे थे कि चमत्कार हो। यह इसरो का बोनस होता। फिर भी विक्रम और प्रज्ञान ने भारतीयों को जो उत्साह और गौरव के पल महसूस कराए हैं।

शहीद हो गए विक्रम-प्रज्ञान Read More »

महाकाल लोक की तर्ज पर सतना का वेंकटेश मंदिर, सीएम शिवराज सिंह करेंगे लोकार्पण

रात में कुछ ऐसा दिखेगा वेंकटेश मंदिर….
सतना। उज्जैन के महालोक की तर्ज पर सतना का व्यंकटेश लोक बनाया गया। रात में इसका भव्य स्वरूप लोगों को खूब लुभा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इसका अनावरण करेंगे।

महाकाल लोक की तर्ज पर सतना का वेंकटेश मंदिर, सीएम शिवराज सिंह करेंगे लोकार्पण Read More »

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी का अलर्ट जारी

Japan Earthquake: जापान में भूंकप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है। इस बीच मौसम विभाग ने जापान में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि एक मीटर की ऊंचाई तक सुनामी पहुंच सकती है। लोगों को ऊंचे ठिकानों पर जाने की सलाह दी हई है…….

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई जा रही है. इसके बाद जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी है. भूंकप जापानी समय के मुताबिक 5 अक्टूबर की सुबह 11 बजे आया. 

मौसम एजेंसी ने जापान के इजू आइलैंड पर 1 मीटर ऊंचाई तक समुद्री लहरें उठने की भविष्यवाणी की है जबकि पूर्व में चिबा प्रीफेक्चर से लेकर पश्चिम में कागोशिमा प्रीफेक्चर तक फैले क्षेत्र में 0.2 मीटर तक की लहरें पहुंचने का अनुमान है. एहतियात के तौर पर तटीय इलाकों के लोगों को ऊंचे स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है. 

जापान भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील स्थानों में से एक है। 2011 में भीषण भूकंप के कारण आई सुनामी ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी इससे प्रभावित हुआ था।

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी का अलर्ट जारी Read More »

Photos: एमएस धोनी के नए लुक ने मचाई खलबली, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे- आग लगा दी…..

MS Dhoni’s New Look: सोशल मीडिया पर एमएस धोनी के नए लुक की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. धोनी के इस लुक पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं…

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने लुक को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. धोनी 2007 से लेकर अब तक लोगों को अपने लुक से दीवाना बनाते आए हैं.

अब धोनी एक बिल्कुल न्यू और फ्रेश लुक में दिखाई दिए हैं. धोनी का ये लुक इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है.

नए लुक में धोनी लंबे बालों के साथ दिख रहे हैं. धोनी के लंबे बाल फैंस को पुराने माही की याद दिला रहे हैं….

नए लुक में धोनी ने तस्वीरों के लिए बड़े ही शानदार तरीके से पोज दिया है. फैंस उनके इस लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं.

बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे दिया था. हालांकि उन्होंने आईपीएल में खेलना जारी रखा है.

Photos: एमएस धोनी के नए लुक ने मचाई खलबली, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे- आग लगा दी….. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights