Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छेड़ा ‘काले कौवे’ का राग, क्या है फर्जी ऋण माफी सर्टिफिकेट का मामला 

Jyotiraditya Scindia: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हर दि कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है. जय-वीरू की जोड़ी के बाद अब कौआ की भी एंट्री हो गई है. …

मध्य प्रदेश के चुनावी समर में अब प्रचार अपने चरम पर हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार प्रचार कर रहे हैं. खास बात यह है कि सिंधिया का हर चुनावी सभा में अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. अशोकनगर जिले के चंदेरी में फिर उनका ऐसा ही अंदाज देखने को मिला. जहां उन्होंने चुनाव में काले कौवे की भी एंट्री करा दी है….

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कांग्रेस के लिए काला कौवा हैं, क्योंकि कांग्रेस के सभी छूट वह जानते हैं. सिंधिया ने कहा ‘कांग्रेस ने किसान कर्जमाफी का वादा किया, लेकिन कर्जमाफ तक नहीं किया. उल्टा 26 लाख फर्जी किसान ऋण माफी के प्रमाण पत्र किसानों को बंटवा दिए. कुछ प्रमाण पत्र तो मेरे हाथों से भी बंटवा. इसी दौरान उन्होंने फिल्मी डॉयलॉग छोड़ते हुए कहा झूठ बोले कौवा काटे काले कौवे से डरियों, क्योंकि मैं कांग्रेस के लिए काला कौवा हूं.’…..

सिंधिया ने कहा यह चुनाव नहीं है यह लड़ाई आपके परिवार को सुरक्षित करने की लड़ाई है. क्योंकि हमारी तो यही सोच हैं कि जान जाए पर वचन न जाने पाए. लेकिन कांग्रेस की सोच उल्टी हैं, कांग्रेस की सोच हैं कि जान नहीं जाए भले ही वचन चला जाए. इसलिए ऐसे लोगों का बोरिया विस्तर बांधकर भेजना है. 

इस दौरान सिंधिया ने बीजेपी के कार्यकाल में हुए कामों को भी गिनाया. सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के राज में अच्छी सड़के तक नहीं थी. लेकिन आज सड़कों से लेकर सब सुविधाएं हैं, बेटियां आज पैदा होते ही लखपति बन जाती हैं……

बता दें कि अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर इस बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक प्रत्याशियों को मौका दिया है. मुंगावली में मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव चुनाव मैदान में हैं, तो अशोकनगर विधानसभा सीट से जजपाल सिंह जज्जी चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा चंदेरी से वीरेंद सिंह रघुवंशी को प्रत्याशी बनाया गया है. ऐसे में सिंधिया यहां पूरा जोर लगाते नजर आ रहे हैं. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छेड़ा ‘काले कौवे’ का राग, क्या है फर्जी ऋण माफी सर्टिफिकेट का मामला  Read More »

भोपाल के पीपुल्स ग्रुप पर ED का एक्शन:मनी लॉन्ड्रिंग केस में ग्रुप की 230 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी अटैच

मध्य प्रदेश की जानी मानी बिजनेस फर्म पीपुल्स ग्रुप पर ED ने शिकंजा कसा है. टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत 230 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को अटैच किया है. अधिकारियों ने पिछले महीने भी पीपुल्स समूह के खिलाफ छापामार कार्रवाई की थी.

ध्य प्रदेश में ED की रेडED ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ये कार्रवाई की है. पीपुल्स ग्रुप के खिलाफ पीएमएलए 2002 (Prevention of Money Laundering Act, 2002) के तहत दर्ज मामले में 230.4 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है. कुर्क की गई संपत्तियों में लैंड, बिल्डिंग, मशीनरी, कॉलेज, स्कूल, ट्रेनिंग सेंटर, पेपर मिल प्रिंटिंग मशीन भी शामिल हैं. इसके अलावा ग्रुप के होटल राजा भोज को भी अटैच किया गया है.पहले भी हुई है कार्रवाईसितंबर को भी ED ने पीपुल्स ग्रुप पर कार्रवाई की थी. उस दौरान एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने 8 लाख नगद समेत कई दस्तावेजों को जब्त किया था. पीपुल्स ग्रुप पर ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

भोपाल के पीपुल्स ग्रुप पर ED का एक्शन:मनी लॉन्ड्रिंग केस में ग्रुप की 230 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी अटैच Read More »

Breaking…अखिलेश शाह ने भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में अपना नामांकन बिना शर्त वापस लिया

*ब्रेकिंग न्यूज – इंदौर विधानसभा 3 से भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश शाह ने भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में अपना नामांकन बिना शर्त वापस लिया.*

Breaking…अखिलेश शाह ने भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में अपना नामांकन बिना शर्त वापस लिया Read More »

सात विधानसभा क्षेत्रों में 100 से अधिक प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

विधायक कुर्सी की दौड़ में डॉक्टर वकील, गृहिणियों से लेकर मजदूर भी………..

जिले में सात विधानसभा क्षेत्रों में विधायक कुर्सी की दौड़ में 100 से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें डॉक्टर, वकील, मजदूर तक शामिल हैं। इनमें से कुछ ने निर्दलीय तो कुछ ने राजनीतिक दलों से अपना नामांकन जमा किया है। जिन्हें जांच के दौरान स्वीकार भी कर लिया है। इनके अलावा घर-गृहस्थी का काम संभालने वाली गृहणियों ने तक विधायक पद के लिए नामांकन पत्र जमा किए हैं। अब देखना यह है कि इनको मतदाताओं का कितना समर्थन प्राप्त होता है हालांकि वह अभी वर्तमान में विधायक पद के प्रत्याशियों के साथ चुनावी दौड़ में शामिल हैं।
गोविंदपुरा से स्वर्णकार ने भी भरा है पर्चा
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से 40 वर्षीय डॉ. विवेक परिहार ने एक राजनीतिक दल से नामांकन जमा किया है। वहीं हुजूर विधानसभा क्षेत्र से 66 वर्षीय डा. रवि द्विवेदी विधायक कुर्सी के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह मध्य विधानसभा क्षेत्र से अधिवक्ता देवेंद्र प्रकाश मिश्र और उत्तर विधानसभा क्षेत्र से 68 वर्षीय अधिवक्ता प्रेमनारायण स्वर्णकार ने विधायक कुर्सी के लिए दावेदारी की है।
इसी तरह दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से मुलताई बैतूल निवासी 37 वर्षीय अधिवक्ता सुधीर उबनारे भी विधायक पद के लिए ताल ठोक रहे हैं। इनके अलावा मध्य विधानसभा क्षेत्र से 42 वर्षीय भारती यादव ने नामांकन जमा किया है। वह घर-गृहस्थी का काम संभालने वाली गृहणी हैं।

सात विधानसभा क्षेत्रों में 100 से अधिक प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन Read More »

सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ आज शिवयोग का अनूठा संयोग

पति-पत्नी के पावन प्रेम का प्रतीक पर्व करवा चौथ बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखेंगी। रात्रि के समय चलनी से पहले चंद्रदेव के दर्शन करेंगी। उसके बाद पति के हाथों से जल पीकर व्रत का पारायण करेंगी। इस बार करवा चौथ के अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी विद्यमान रहेगा, जो फलदायी होगा। साथ ही शिवयोग का भी संयोग रहेगा। भोपाल में चंद्रोदय रात्रि 8:28 बजे होगा। करवाचौथ के लिए की जाने वाली खरीदारी के लिए शहर के बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। कई महिलाओं ने कल ही करवा, चलनी, पूजा की थाली, साड़ी, शृंगार, चूड़ी आदि की खरीदारी की, तो वहीं मेंहदी लगवाने के लिए भी महिलाएं काफी उत्साहित दिखीं।

ऐसी रहेगी व्यवस्था
करुणा धाम आश्रम समिति सदस्यों ने बताया कि करवाचौथ व्रत करने वाली महिलाओं को अपने घर से सिर्फ चलनी और करवा लाना होगा। समस्त पूजन सामग्री कार्यक्रम स्थल पर ही दी जाएगी। 20 से 25 स्वयंसेवकों द्वारा पूरी व्यवस्था की जाएगी। चंद्र दर्शन होते ही आतिशबाजी की जाएगी। करवा चौथ स्थल पर सेल्फी पाइंट भी बनाया गया है। जहां खड़े होकर दंपती सेल्फी ले सकते हैं। करवा चौथ पूजन से पहले नीलेश आचार्य सुनील श्रीवास्तव तलैया की सुंदरकांड मंडली के द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। व्रत धारी परिवार के भोजन की व्यवस्था आश्रम में रहेगी।

पंजाबी महिला विंग राधाकृष्ण
मंदिर में मनाएगा करवाचौथ
पंजाबी समाज महिला विंग इस बार पंजाबी बाग स्थित राधाकृष्ण मंदिर में करवाचौथ का व्रत बड़े ही धूमधाम से मनाने जा रहा है। विंग की सदस्याओं ने बताया कि बुधवार को होने वाले पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में महिलाएं सोलह श्रृंगार करके, डेकोरेटिव थाली और करवा लेकर पहुंचेंगी, जहां दोपहर 3.30 बजे से पूजा शुरू होगी। महिलाएं विधि विधान से पूजा करने के बाद चांद के दर्शन करेंगी, उसके बाद ही अपना व्रत खोलेंगी। पूजा के बाद यहां डांस के साथ अन्य एक्टिविटी भी आयोजित की गई हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ आज शिवयोग का अनूठा संयोग Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights