Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

भिंड में जिस बूथ पर मतदान प्रभावित हुए, वहां रीपोलिंग

भिंड, एजेंसी। भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 71 माध्यमिक शासकीय भवन किशूपुरा में मंगलवार को पुनर्मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई। यह शाम छह बजे तक चलेगी। इस बूथ पर 1223 वोटर हैं। सुबह नौ बजे तक 10 प्रतिशत वोटिंग हुई। 17 नवंबर को यहां 89 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव के मुताबिक डेढ़ घंटे पहले 5.30 बजे से मॉकपोल की प्रोसेस हुई। अटेर में भाजपा ने मंत्री अरविंदसिंह भदौरिया को मैदान में उतारा है। कांग्रेस से हेमंत कटारे चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि 17 नवंबर को वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ में कुछ लोग घुस आए थे। उन्होंने मतदाताओं को धमकाकर मत पर्चियां एकत्रित कर मतदान प्रभावित किया था। इसकी शिकायत पीठासीन अफसर द्वारा की गई थी। मामले में चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया, वहीं पीठासीन अधिकारी सतीश कुमार की शिकायत पर सतेंद्र भदौरिया और संतोष भदौरिया समेत अन्य अज्ञात दो पर सुरपुरा थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

भिंड में जिस बूथ पर मतदान प्रभावित हुए, वहां रीपोलिंग Read More »

मात्रा ढाई घंटे सोया हूं मैं नाम का नहीं काम का शिवराज

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का मतदान होने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में कई उलझे हुए सवालों के खुलकर जवाब दिए।
सीएम ने विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी पैदा करने वाले अपने बयानों के पीछे के किस्से भी बताए। मैं कभी नाम के चक्कर में पड़ा ही नहीं। मैं काम में विश्वास करता हूं। इस बार के चुनाव में मात्र ढाई घंटे ही सो पाता था। पिछले 2013 और 2018 के चुनावों की तुलना में इस इलेक्शन में कई गुना ज्यादा मेहनत की। ये अपने-अपने सोचने का तरीका है। लोग इसी सोच में डूबे रहते हैं मेरा नाम नहीं हो रहा है तो मैं क्यों करूं। मुझे आगे नहीं किया तो मैं क्यों करूं। मैंने तो जितनी शक्ति है उससे ज्यादा ऊर्जा के साथ काम किया।

भैया चला जाएगा तो बहुत याद आएगा- वो बात ऐसे निकली- हुआ यूं कि मैं लाडकुई में था और मेरे क्षेत्र का एक व्यक्ति मुझसे कहने लगा कि भैया आपने ये नहीं किया, मेरा ये काम नहीं किया। वो जब बहुत सारी बातें करने लगा तो मैंने कह दिया कि भैया चला जाएगा तो बहुत याद आएगा।
चुनाव लड़ूं या या ना लडूं?- हां, वो ऐसा है कि कई बार मेरे अपने क्षेत्र बुधनी के लोग छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी जाहिर करने लगते हैं। लोगों का मुझसे लगाव – जुड़ाव ऐसा है कि लोग जो मन में आता है, वो मुझसे कह देते हैं। मैं भी प्रेम परीक्षा लेने के लिए कह देता हूं कि मैं भोपाल से लड़ लूं.. तो बुधनी के लोग कहने लगते हैं- ऐसे कैसे लड़ लेंगे? कभी विदिशा के लोग आ जाते हैं कि हमारे यहां से लड़ लो, तो मैंने मंच से पूछ लिया था कि चुनाव लड़ूं या ना लड़ूं?

बीजेपी कितनी सीटें जीत रही है- मैं तो ये कहूंगा कि सभी 230 सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। हम ये कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है।
लाड़ली बहना योजना का इम्पैक्ट- 27 फरवरी की बात है, मेरे दिमाग में ये बात आई कि बहनों के लिए क्या किया जाए फिर कई तरह की बातें मन में आईं। तय किया कि बहनों को निश्चित राशि उनके हाथ में देना है। अब ये बात मन में हिलौरे मार रही थी… सोचा किसको बताएं, फिर मैंने साधना (पत्नी) को ये बात बताई तो उन्होंने कहा कि सबको पैसा कहां से देंगे… लेकिन मैंने तय कर लिया था। अगले दिन नर्मदा घाट पर नर्मदापुरम में मैंने ये घोषणा कर दी कि मप्र में लाड़ली बहना योजना शुरू की जाएगी। अचानक मेरी बात सुनकर सब सोचने लगे कि ये क्या बोल रहे हैं!

मात्रा ढाई घंटे सोया हूं मैं नाम का नहीं काम का शिवराज Read More »

पानी में डूबते लोगों को बचाएगा विश्व का पहला अक इनेबल ड्रोन

इंदौर के स्टार्टअप ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है, जो पानी में डूबते हुए पर्यटकों को न केवल डिटेक्ट करेगा, बल्कि उनकी जान भी बचाएगा। इसका उपयोग गोवा के सभी 52 बीच, उप्र के घाटों, उत्तराखण्ड और इंडियन नैवी में किया जा सकेगा। मप्र में भी अब चुनाव के बाद नई सरकार बनने के बाद चर्चा की जाएगी और इसका प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। प्रदेश में भी इसका उपयोग हनुवंतिया सहित सभी बड़ी नदियों, तालाबों में आसानी से किया जा सकेगा।
नव-रक्षक नाम का यह ड्रोन इंदौर की पिसार्व टेक्नोलॉजीस कंपनी ने तैयार किया है। कंपनी के फाउण्डर और चीफ टेक्निकल आॅफिसर अभिषेक मिश्रा व चीफ पीपुल आॅफिसर (उढड) रोशनी शुक्ला (मिश्रा) का दावा है कि यह भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड का सबसे पहला आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस इनेबल ड्रोन है। आमतौर पर दूसरे ड्रोन उड़ते हैं, लेकिन इस ड्रोन के साथ आॅन बोर्ड कम्प्यूटर भी है, जो साथ में उड़ता है। यह ड्रोन समुद्र में, नदी में, तालाब आदि में कोई डूब रहा है तो आॅटोमैटिक उसे डिटेक्ट कर लेगा। इस दौरान वहां बेस्ड स्टेशन पर अलार्म बजेगा। डिटेक्ट करने के अलावा इसमें एक और सुविधा है कि जब कोई डूबता है तो यह संबंधित के ऊपर जाकर लाइफ सेविंग जैकेट गिरा देगा। ऐसे में डूबता हुआ व्यक्ति उस जैकेट की मदद से करीब एक घंटे तक पानी में आराम से तैर सकता है और उसकी जान बच जाएगी।
न्यूज में नाव पलटते देखी तो क्लिक हुआ आइडिया – रोशनी शुक्ला (मिश्रा) ने बताया कि कुछ माह पहले टीवी पर एक न्यूज देखी जिसमें उप्र में नदी में नाव को पलटते दिखाया गया था। तब इसमें सवार लोगों को मशक्कत के बाद बचा लिया गया था। इसके बाद से दिमाग में ऐसा ड्रोन तैयार करने का आइडिया आया। इसके साथ ही और स्टडी की तो पता चला कि देश में हर साल 40 हजार लोगों की डूबने के कारण मौत हो जाती है, जो चौंकाने वाला आंकड़ा है। न्यूज में भी आए दिन ऐसे हादसे देखने-सुनने को मिलते हैं। इसके बाद तो ड्रोन तैयार करने का फैसला ले लिया।
कुंभ मेले में रहेगा उपयोगी – कंपनी के (उळड) अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उक्त ड्रोन का उपयोग गोवा के बीचेस के लिए काफी उपयोगी है। इसके लिए वहां की सरकार से बात हुई है जिस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। वहां सभी 52 बीचेस पर इसका इंस्टालेशन किया जाएगा। इसी तरह गुजरात के कोस्टल एरिया, उत्तराखण्ड, उप्र में भी खासकर वाराणसी में जितने भी घाट हैं, उन्हें कवर किया जाना है, जिसके लिए चर्चा चल रही है। प्रारंभिक रूप से यहां भी सहमति बन चुकी है।

पानी में डूबते लोगों को बचाएगा विश्व का पहला अक इनेबल ड्रोन Read More »

करतारपुर गुरुद्वारा परिसर में नॉनवेज पार्टी, समाज में रोष

पाकिस्तान में सिखों के बेहद अहम् धार्मिक स्थल करतारपुर के दरबार साहिब गुरुद्वारे में नॉनवेज पार्टी करने का मामला सामने आया है। इस पार्टी में जमकर नाच-गाना किया गया और बारबेक्यू में मांस पकाया गया। पार्टी के वीडियो सामने आने के बाद सिख समुदाय में काफी रोष है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक केस फिर सामने आया है, जिसने सिख समुदाय की भावनाओं को आहत कर दिया है। सिख समुदाय के लोग अब पाकिस्तान की सरकार से सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।
भावनाएं भड़काने का यह मामला पाकिस्तान में स्थित सिखों के पवित्र स्थल करतारपुर साहिब गुरुद्वारे से जुड़ा है। दरअसल, दो दिन पहले सिखों के पवित्र करतारपुर गुरुद्वारे (दरबार साहिब) के परिसर में एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें पाकिस्तान के कई बड़े अफसर मौजूद रहे। इस पार्टी के बारे में जानकर सिख समुदाय के लोग इसलिए भी हैरान हैं, क्योंकि पार्टी में करतारपुर गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गोबिंद सिंह भी मौजूद थे। पार्टी के दौरान वह पहली पंक्ति में बैठकर करतारपुर कॉरिडोर के उएड और मेजबान सैयद अबू बकर कुरैशी के साथ नाच-गाने का आनंद लेते रहे। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का दावा है कि इस पार्टी में शराब भी परोसी गई। गुरुद्वारा दरबार साहिब की दर्शनी देवरी (मुख्य गेट) से सिर्फ 20 फीट दूर आयोजित की गई इस पार्टी में जमकर नाच-गाना भी हुआ। तीन घंटे तक चली यह पार्टी रात आठ बजे शुरू होकर 11 बजे तक चली, जिसमें करीब 80 लोगों ने भाग लिया। बताया जा रहा है कि इस पार्टी का आयोजन करतारपुर कॉरिडोर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट (ढटव) के उएड सैयद अबू बकर कुरैशी ने किया था। इस पार्टी में नरोवाल जिले के पुलिस उपायुक्त मोहम्मद शाहरुख के साथ पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। इस पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसके बाद दुनियाभर में सिख समुदाय से जुड़े लोग गुरुद्वारा परिसर में हुई इस पार्टी को लेकर भड़के हुए हैं।

करतारपुर गुरुद्वारा परिसर में नॉनवेज पार्टी, समाज में रोष Read More »

मप्र सिविल सर्विसेज शतरंज चयन प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। मप्र सिविल सर्विसेज शतरंज चयन प्रतियोगिता में इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने टॉप सीड डॉ. बीके चौरसिया को हराकर उलटफेर किया। चित्र में देउस्कर और स्मार्ट सिटी के सीईओ अपनी चाल चलते हुए। (विस्तृत समाचार खेल पेज पर)

मप्र सिविल सर्विसेज शतरंज चयन प्रतियोगिता Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights