Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

नशे के लिए रुपए मांगने वाले बदमाश पर प्रकरण दर्ज

इंदौर। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे व्यापारियों को डराते-धमकाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। पूरे मामले में पुलिस ने मसाला व्यापारी कीशिकायत पर बदमाश के खिलाफ अवैध वसूली सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक जिंसी हाट मैदान में मसाले का कारोबार करने वाले फरियादी विजय राठौड़ निवासी बियाबानी द्वारा शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी जुनैद पिता अयाज कादरी (26) निवासी जिंसी आया और कहा कि मुझे पाउडर के नशे के लिए 500 रु. दे दो, जिस व्यापारी ने इनकार किया तो बदमाश जुनैद व्यापारी के साथ मारपीट करने लगा। वही नजदीक की दुकान के व्यापारियों के साथ भी उसने झूमा-झटकी की। पूरे मामले में पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही बदमाश जुनैद को पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के मामले में सलाखों के पीछे कर दिया है।

नशे के लिए रुपए मांगने वाले बदमाश पर प्रकरण दर्ज Read More »

आज 1807 मतदाता चुनेंगे इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी………

इंदौर हाई कोर्ट बार एसोशिएशन के चुनाव को लेकर खासी सरगर्मियां हैं। 9 पदों के लिए होने जा रहे चुनाव के लिए 25 उम्मीदवार मैदान में है। मतदान के लिए कोर्ट में आज सुबह से हलचल मची हुई है। सुबह 11 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके तत्काल बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी और देर रात तक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को नई कार्यकारणी मिल जाएगी।
इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के आज चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव के लिए खासा माहौल बना हुआ है। कोर्ट में मतदान के लिए सुबह से ही हलचलें देखी गर्इं। चुनावी समर में कूदे प्रत्याशियों ने प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 9 पदों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित 5 कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव को लेकर 25 प्रत्याशी मैदान में है। 1807 मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि जिन अधिवक्ताओं ने मेम्बरशिप की राशि पूरी नहीं भरी है, उन्हें बकाया राशि भरने के पश्चात ही मतदान की अनुमति दी जाएगी। सभी वोटिंग रूम में कैमरे अलग से लगाए गए हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी व मीडिया प्रभारी तनुज दीक्षित ने हिंदुस्तान मेल को बताया कि निर्वाचन 2023-24 की सभी महत्वपूर्ण तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। तीन बड़े हॉल में बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा महिला और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए मतदान के लिए अलग से बूथ बनाकर व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करने पड़े।
अध्यक्ष पद के 3 प्रत्याशी
अध्यक्ष – रीतेश ईनानी, अमरसिंह राठौर और पवन कुमार जोशी ।
उपाध्यक्ष – विश्वेश पलसीकर, सीपी पुरोहित, राजेन्द्र सिंह सूर्यवंशी और यशपाल राठौर।
सचिव- मनीष गड़कर, भुवन गौतम और संजय करंजावाला।
सहसचिव- मधुसूदन यादव, आशुतोष शर्मा, संजय सैनी, अर्चना जड़िया, शशांक और हर्षित।
कार्यकारिणी सदस्य- हार्दिक माहेश्वरी, प्रभात पांडेय, तेजस व्यास, सौरभ कुमार जैन, अरुण सिंह चौहान, निशा जायसवाल, विशाल सोनी, धर्मेन्द्र साहू और कीर्ति अग्रवाल।

आज 1807 मतदाता चुनेंगे इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी……… Read More »

दो घंटे का दौरा, छह चौराहों की खामियां देखींट्रैफिक सुधारने सड़क पर खुद उतरे कलेक्टर

नए भोपाल शहर के कई चौराहों पर सुबह एवं शाम के समय जाम लगना आम हो गया है। आए दिन की इस समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए मंगलवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने अन्य विभाग के अफसरों के साथ छह चौराहों का निरीक्षण किया। करीब दो घंटे के दौरे में उन्होंने ट्रैफिक में आ रहे अवरोधों को नजदीक से देखा। इसके बाद नगरनिगम एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को चौराहों की खामी तलाशकर उन्हें दूर करने का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के दिये निर्देश लिए। कलेक्टर ने सुबह 10 बजे से नेहरू नगर चौराहा, रंगमहल चौराहा, बागसेवनिया चौराहा, दानिश नगर चौराहा, राजीव गांधी चौराहा एवं बिट्टन मार्केट चौराहा का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त फ्रÞेंक नोबल ए, एडीएम हरेन्द्र नारायण सहित नगरनिगम, पीडब्ल्यूडी एवं ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि इन चौराहों पर आये दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। अव्यवस्था के कारण कई बार हादसे भी हो रहे हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिये चौराहों का चौड़ीकरण किया जायेगा। ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने एवं जाम की समस्या से निजात पाने के लिये यह जरूरी भी है। साथ ही इन चौराहों का सुंदरीकरण भी होगा। उन्होंने चौराहों के चौड़ीकरण में डिवाइडर एवं फ्री टर्न को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिये, जिससे ट्रैफिक में किसी तरह का अवरोध नहीं आए। साथ ही जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। इस दौरान उन्होंने नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी को चौराहों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिये की जाने वाली प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये।

दो घंटे का दौरा, छह चौराहों की खामियां देखींट्रैफिक सुधारने सड़क पर खुद उतरे कलेक्टर Read More »

आंवले के वृक्ष का पूजन किया, परिक्रमा कर मांगी परिवार की खुशहाली………

कार्तिक मास की नवमी पर मंगलवार को शहर में आंवला नवमी श्रद्धा और उमंग से मनाई गई। महिलाओं ने कार्तिक स्नान कर आंवले के तने के वृक्ष के नीचे कपूर और घी का दीपक जलाकर पूजा की। आंवला नवमी की पौराणिक कहानी सुनी। साथ ही श्रद्धाानुसार 11, 21, 51 व 108 परिक्रमा कर पति और पुत्र की लंबी उम्र की कामना की।
दादाजी धाम मंदिर में सामूहिक पूजन हुआ
दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर में सामूहिक रूप से आंवला नवमी मनाई गई। महिलाएं ने व्रत रखकर परिवार की सुख समृद्धि और अच्छी सेहत की कामना की। आंवले के वृक्ष पर कच्चा धागा बांधकर पूजा-अर्चना की गई। वृक्ष की परिक्रमा के बाद सभी महिलाओं ने व्रत की कथा का वाचन किया एवं घर पर बने पकवान भोग लगाया गया।

महिला प्रकोष्ठ ने किया आंवला नवमी पर सामूहिक पूजन
गायत्री शक्तिपीठ पर महिला प्रकोष्ठ की बहनों के द्वारा श्री राम स्मृति उपवन में आवला के पेड़ की सामूहिक पूजा अर्चना, परिक्रमा की। इस दौरान सह भोज भी हुआ। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी मधु श्रीवास्तव ने बताया कि आंवला नवमी का बहुत महत्व है। आंवला नवमी को अक्षय नवमी या कूष्मांडा नवमी भी कहते हैं। इस दिन विष्णु भगवान और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजन, स्नान दान करने वाले को अक्षय फलों की प्राप्ति होती है और जीवन की सभी बाधाओ से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की संध्या दीदी, रेखा तिवारी, माया नागर, ममता मिश्रा, रमा देशमुख, सविता वाजपेई, सुधा बोड़खे, दीप्ति राव, रेशम चौहान आदि मौजूद थीं।

आंवले के वृक्ष का पूजन किया, परिक्रमा कर मांगी परिवार की खुशहाली……… Read More »

स्कीम के बहाने ​​​​​​ज्वेलर्स ने की धोखाधड़ी, 15 शिकायतें

शहर की जामा मस्जिद पोस्ट आॅफिस वाली गली में स्थित प्रियंका ज्वेलर्स के खिलाफ 15 से अधिक शिकायतें हुई हैं। ग्राहकों ने दुकान के संचालक अंकित रस्तोगी के पास आभूषण गिरवी रखे थे। किसी ने नए गहने बनवाने रुपए जमा कराए थे। कुछ ग्राहक ऐसे भी सामने आए, जिन्होंने किसी स्कीम में झांसे में रुपए जमा करा दिए थे। लेकिन, अब दुकान बंद है और संचालक लोगों के फोन रिसीव नहीं कर रहा है। इस वजह से लोग थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। सोमवार रात से जिस तेजी से ग्राहकों की शिकायतें थाने पहुंच रही है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करोड़ों रुपए का मामला हो सकता है। हालांकि, अभी पुलिस ने जांच जारी होने की बात कहकर कुछ भी कहने से मना कर दिया है।
चौकसे नगर की महिला ने बताया कि संचालक ने ज्वेलरी देने की जगह एक चेक दे दिया। बैंक गए तो साइन गलत होने का कहकर रुपए देने से मना कर दिया। मैंने दो साल पहले एक तोले का हार बनवाया था। जिसके पैसे मैंने 2 साल पहले ही दे दिए थे। वह 2 साल से हमें हार नहीं दे रहा है, और जब हमने उन पर हार देने के लिए दबाव डाला तो उन्होंने हमें हार की बजाय एक चेक दे दिया। जब हमने चेक बैंक को दिया तो पता चला कि उस चेक पर गलत साइन किए हुए हैं।
3 दिन से बंद मिल रही दुकान- इमामी गेट पर रहने वाली महिला ने भी शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने नाम जाहिर नहीं करने का कहते हुए बताया है कि मेरा परिवार लंबे समय से प्रियंका ज्वेलर्स से आभूषण बनवाता आ रहा है। 13 अगस्त 2023 को दुकान पर जाकर एक सोने का हार बनवाया। 12.50 ग्राम वजन के हार की कीमत 65,000 हजार रुपए थी। इसकी रसीद भी हमारे पास है। 3 दिनों से दुकान बंद है।
15 से अधिक शिकायतें- कोतवाली थाने से एएसआई गणेश ने बताया प्रियंका ज्वेलर्स के खिलाफ सोमवार देर रात से शिकायतें आ रही हैं। 15 से अधिक लोग शिकायतें कर चुके हैं। मुख्य रूप से सोना गिरवी रखकर ना लौटाना, या पैसे लेकर आभूषण ना देने जैसी शिकायतें हैं। मामले में अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

स्कीम के बहाने ​​​​​​ज्वेलर्स ने की धोखाधड़ी, 15 शिकायतें Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights