Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

खनौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत: डल्लेवाल बोले- अब तक सात लाख किसान कर चुके आत्महत्या, उनके बच्चों का क्या

महापंचायत में पंजाब और हरियाणा से किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। जींद की ओर से भी किसान जत्थे के रूप में लगातार खनौरी बॉर्डर की ओर बढ़े।

खनौरी बार्डर पर चल रही किसान महापंचायत में आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को स्ट्रेचर से लाया गया है। डल्लेवाल शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो चुके हैं। वह खुद बैठ भी नहीं सकते। उनकी लगातार कमजोर हो रही हालात को देखते हुए, मंच पर स्ट्रेचर से संबोधित करवाया जाएगा।

खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि अब तक सात लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। हम किसानों के नेता हैं, लेकिन किसी ने इन किसानों की मौत या आगे और आत्महत्याएं रोकने के लिए कुछ नहीं किया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डल्लेवाल की जान बहुत महत्वपूर्ण है। उस दिन मैंने भी कहा था कि डल्लेवाल की जान तो महत्वपूर्ण है, लेकिन उन सात लाख किसानों के बच्चों का क्या होगा जो अब हमारे बीच नहीं हैं?

हालांकि डल्लेवाल बोलने में भी असमर्थ हैं, लेकिन महापंचायत में वह अपनी मांगों को लेकर किसानों को संबोधित जरूर करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी से आहत होकर डल्लेवाल आमरण अनशन कर रहे हैं। डल्लेवाल स्ट्रेचर से ही किसानों को सरकार से लड़ने व अपनी मांगों को मनवाने के लिए अपील करेंगे। इसमें कई किसान संगठनों के लोग शामिल हुए हैं। घने कोहरे के कारण किसान बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचे हैं।

पंजाब और हरियाणा से भारी संख्या में किसान पहुंचे
फिलहाल किसान नेताओं का मंच से संबोधन जारी है। एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों के हक और अधिकार, और आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। कई संगठनों के नेता सरकार पर दबाव बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान कर रहे हैं।

सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ नई मंडीकरण नीति को लेकर बैठक

किसानों और केंद्र के बीच गतिरोध खत्म करके बातचीत शुरू की जाए। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने केन्द्रीय कृषि मंत्री से यह अपील की है। कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र ही किसानों को बातचीत के राजी कर सकता है। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ नई मंडीकरण नीति को लेकर बैठक की।


खनौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत: डल्लेवाल बोले- अब तक सात लाख किसान कर चुके आत्महत्या, उनके बच्चों का क्या Read More »

Jammu Kashmir Army Vehicle Accident: बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा… चार जवानों की मौत, दो घायल

बंदीपोरा में सेना का वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चार जवानों की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हो गए हैं। यह हादसा फिसलन के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार दोपहर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि फिसलन के कारण सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में चार जवानों की मौत हो गई। जबकि दो  घायल हो गए। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह दुर्घटना बंदीपोरा के सदरकूट पाईन इलाके में हुई जहां सेना का ट्रक फिसलन के कारण खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और सेना के अन्य जवान राहत कार्य में जुट गए। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 


Jammu Kashmir Army Vehicle Accident: बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा… चार जवानों की मौत, दो घायल Read More »

विपक्ष में तनातनी: केजरीवाल पर FIR चाहती है कांग्रेस, AAP का पलटवार- ‘इंडिया’ से बाहर करने पर चर्चा करेंगे

आम आदमी पार्टी के नेताओं में कांग्रेस को लेकर गहरी नाराजगी है। आप सूत्रों के मुताबिक, इंडी गठबंधन से कांग्रेस को बाहर करने के लिए आम आदमी पार्टी अन्य पार्टियों से बातचीत करेगी। आप का आरोप है कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर की मांग और कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर आप नेताओं में असंतोष है।

24 घंटे में अजय माकन पर कार्रवाई हो: आप
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है और भाजपा कांग्रेस को फंडिंग दे रही है। अजय माकन भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को ‘देशद्रोही’ कहा है, इस पर पार्टी को 24 घंटे के अंदर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो हम कांग्रेस को इंडी गठबंधन से बाहर करने की मांग करेंगे।

अक्षय लाकड़ा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के नाम पर दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। उनका कहना था कि आप के विधायक और एमसीडी पार्षद कथित रूप से व्यक्तिगत डेटा, जैसे मतदाता पहचान पत्र और फोन नंबर एकत्र कर रहे हैं। इसके लिए ओटीपी सत्यापन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे जनता का विश्वास टूट रहा है। वहीं, दिल्ली सरकार के महिला और बाल विकास विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर यह स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई योजना लागू नहीं की गई है। लाकड़ा ने इसे धोखाधड़ी और जालसाजी का स्पष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि इस कदम से जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को राजनीतिक छलावा करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है और फार्म भरवाए जा रहे हैं, जबकि दिल्ली सरकार के बाल विकास विभाग के नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि यह कोई सरकारी योजना नहीं है। देवेंद्र ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने चुनावी लाभ के लिए महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने का झूठा वादा किया था। इसके तहत आप कार्यकर्ताओं ने झुग्गी-झोपड़ी में फार्म भरवाकर महिलाओं का डेटा इकट्ठा किया। इस तरह की फर्जी योजनाओं से आप साइबर अपराध और बैंकिंग धोखाधड़ी को बढ़ावा दे रही है। इस प्रकार की जानकारी साझा करने से महिलाओं को गंभीर वित्तीय नुकसान हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आप ने 2022 में पंजाब और 2024 में दिल्ली में महिलाओं को 1000 रुपये मासिक देने का वादा किया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया। महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के नाम पर केवल झूठे वादे किए गए, लेकिन असल में कुछ नहीं किया गया।

विपक्ष में तनातनी: केजरीवाल पर FIR चाहती है कांग्रेस, AAP का पलटवार- ‘इंडिया’ से बाहर करने पर चर्चा करेंगे Read More »

‘INDIA’ में रार: ‘आप’ ने 24 घंटे में माकन पर कार्रवाई करने की मांग की; CM आतिशी ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम

सीएम आतिशी ने कहा कि हमें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनावी खर्च भाजपा से आ रहा है। भाजपा कांग्रेस उम्मीदवारों को फंड दे रही है। हमने सुना है कि संदीप दीक्षित को भाजपा से फंड मिल रहा है।


दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच तनातनी बढ़ गई  है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से अजय माकन पर कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कांग्रेस के बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा के साथ समझौता कर लिया है। कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देशद्रोही हैं। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती हूं कि क्या उन्होंने कभी किसी भाजपा नेता पर यही आरोप लगाए हैं? नहीं। लेकिन आज कांग्रेस अरविंद केजरीवाल पर देशद्रोही होने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने कल मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। क्यों? क्या कांग्रेस ने कभी किसी भाजपा नेता के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज कराई है? 

सीएम आतिशी ने कहा, “हमें विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनावी खर्च भाजपा से आ रहा है। भाजपा कांग्रेस उम्मीदवारों को फंड प्रदान कर रही है। हमें यह भी पता चला है कि संदीप दीक्षित को भाजपा से फंड मिल रहा है। अगर कांग्रेस यह मानती है कि हम (आम आदमी पार्टी) देशद्रोही हैं, तो उन्होंने हमारे साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव क्यों लड़ा? यह स्पष्ट है कि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर आप को हराने और दिल्ली में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कोई समझौता किया है। यदि कांग्रेस और भाजपा के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है, तो कांग्रेस को चाहिए कि वह 24 घंटे के भीतर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करे।”

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है और भाजपा कांग्रेस को फंडिंग कर रही है। अजय माकन भाजपा का स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को ‘देशद्रोही’ कहा, अब पार्टी को 24 घंटे के भीतर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अजय माकन भाजपा द्वारा भेजी गई स्क्रिप्ट पढ़कर आप नेताओं को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें देशद्रोही कहा। कांग्रेस ने अपनी सारी सीमाएं पार कर दी हैं। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से 24 घंटे के भीतर अजय माकन पर कार्रवाई करने की मांग की, नहीं तो वे कांग्रेस को इंडी गठबंधन से अलग करने की चेतावनी देंगे।




‘INDIA’ में रार: ‘आप’ ने 24 घंटे में माकन पर कार्रवाई करने की मांग की; CM आतिशी ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम Read More »

Boxing Day Test: कोंस्टास मामले में विराट कोहली पर कार्रवाई? मैच फीस का 20% जुर्माना और एक डिमेरिट अंक की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने कोंस्टास मामले में भारतीय दिग्गज विराट कोहली को सजा दी है। उनके मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही एक डिमेरिट अंक भी दिया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन ही मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 11वें ओवर में विराट कोहली और 19 साल के सैम कोंस्टास के बीच भिड़ंत हुई। दोनों के कंधे से कंधा टकराया। अब इस मामले ने आईसीसी का भी ध्यान खींचा है। आईसीसी इस मामले की समीक्षा की है। विराट पर कार्रवाई हुई है और उन्हें सजा भी दी है।

10वें और 11वें ओवर के बीच भिड़े कोहली और कोंस्टास
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें ओवर के बाद और 11वें ओवर के बीच में यह घटना घटी। कोंस्टास ने बुमराह की गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया। 10वें ओवर के बाद कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड से वापस आ रहे थे। वहीं, कोंस्टास क्रीज से आगे निकल रहे थे। तभी कोहली का कंधा कोंस्टास के कंधे से जा लड़ा। दोनों की टक्कर हुई। इस पर कोंस्टास ने पीछे मुड़कर कोहली को कुछ शब्द कहे और फिर कोहली ने भी जवाब दिया। दोनों के बीच तूतूमैंमैं का वीडियो सामने आया है। इसके बाद अंपायर को आकर दोनों को दूर किया और मामला शांत कराया। इसके बाद कोंस्टास ने 11वें ओवर में 18 रन बटोरे थे। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया था।

आईसीसी ने इस मामले की समीक्षा की है। आईसीसी की आचार संहिता के अनुसार, “क्रिकेट में किसी भी प्रकार का अनुचित शारीरिक संपर्क प्रतिबंधित है। एक सीमा तक इसकी अनुमति है, लेकिन यदि कोई खिलाड़ी जानबूझकर या लापरवाही से किसी अन्य खिलाड़ी या अंपायर से टकराता है या कंधे से कंधा टकराता है, तो इसे नियम का उल्लंघन माना जाएगा।”

हालांकि, इस मामले में उल्लंघन की गंभीरता का मूल्यांकन करते समय कुछ कारकों (बिना किसी सीमा के) को ध्यान में रखा गया। इनमें शामिल हैं- पहला, जब यह घटना हुई, उस समय की स्थिति क्या थी। क्या संपर्क जानबूझकर किया गया या लापरवाही से हुआ, और क्या इसे टाला जा सकता था। दूसरा, कंधे से किस बल से टक्कर मारी गई। तीसरा, क्या टक्कर से संबंधित लोगों को चोट आई या नहीं, और चौथा, वह व्यक्ति जिसके साथ कंधा टकराया था। इन सभी पहलुओं पर विचार किया गया। 2018 दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान स्टीव स्मिथ को धक्का देने के लिए कगिसो रबाडा को तीन डिमेरिट पॉइंट्स दिए गए थे, हालांकि, अपील के बाद यह सजा हटा दी गई थी।

Boxing Day Test: कोंस्टास मामले में विराट कोहली पर कार्रवाई? मैच फीस का 20% जुर्माना और एक डिमेरिट अंक की खबर Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights