Hindustanmailnews

द केरल स्टोरी देखने पहुंचे विधायक, 125 बहनों को भी दिखाई फिल्म………

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। मप्र में टैक्स फ्री हुई द केरल स्टोरी फिल्म सुर्खियों में है। शहर के अलग-अलग सिनेमाघरों में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। रविवार को हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा डॉ. श्यामा प्रसाद नगर (कोलार) के मंदाकिनी स्थित सिनेमाघर में द केरल स्टोरी देखने पहुंचे। उन्होंने 125 बहनों को भी केरल फिल्म दिखाई। इससे लोगों को एक विशेष धर्म का कट्टरवाद का पता चल सके। नई पीढ़ी के लोग जागरूक हो सकें और एक धर्म विशेष के लोग हिंदुओं को कैसे बहला-फुसला कर मतांतरण करा रहे हैं। फिल्म देखने आईं बहनों ने कहा कि फिल्म में सच्चाई दिखाई गई। हमें फिल्म देखकर सच का पता चला। विधायक शर्मा ने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करता हूं। सत्य घटना पर आधारित यह फिल्म इस्लामिक कट्टरवाद एवं जिहाद के घिनौने चेहरे को प्रदर्शित कर रही है। कांग्रेस जो कभी कभी हिंदू बनने का ढोंग करती है वह अपने-अपने शासित प्रदेशों में इस फिल्म को टैक्स फ्री करे। इस्लामिक कट्टरवाद का खुलासा होने दे। आखिरकार कांग्रेस शासित प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री क्यों नहीं किया जा रहा है? इधर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक पीसी शर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार फिल्म पर राजनीति कर रही है। विकास कार्य कराए नहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने द केरल फिल्म टैक्स फ्री कर दी। भाजपा के नेता फिल्म का प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। यदि केरल में ऐसा हो रहा है तो केंद्र सरकार ने कमान अपने हाथ में लेकर कार्रवाई क्यों नहीं की? मतांतरण क्यों होने दे रही है? टैक्स में छूट देना है तो सरकार लोगों को संपत्ति, पानी के टैक्स में छूट दी जाए। बिजली सस्ती की जाए।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights