Hindustanmailnews

सागर में देश की सबसे ऊंची ‘अटल बिहारी वाजपेई’ की प्रतिमा का हुआ अनावरण

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण हुआ है। यह प्रतिमा 51 फीट ऊंची है। यह देश में उन की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसका अनावरण सागर के अटल पार्क में हुआ। 7 टन वजनी यह प्रतिमा 3 नवंबर को सागर के अटल पार्क आई थी। करीब 6 महीने बाद इसका लोकार्पण हुआ है। इससे पहले भी अनावरण की रूपरेखा बनी थी, लेकिन कार्यक्रम तय नहीं हो सका।
शहर के लाखा बंजारा झील के किनारे स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित अटल पार्क में रविवार को जिले के तीनों मंत्री पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र ठाकुर और राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मौजूदगी में इसका अनावरण किया गया।
इस अवसर पर सभी ने मंच से अटल जी से जुड़े अपने अपने संस्मरण याद किए और लोगों के बीच रखे इसके बाद एक अटलजी के भाषणों उनके वक्तव्यों की फिल्म दिखाई गई। ठीक 7 बजाकर 16 मिनिट 19 सेकंड पर प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसमे क्रेन की मदद ली गई, एक व्यक्ति ने प्रतिमा के मुख पर बंधे भगवा कपड़े की रस्सी काटी तो बेस पर खड़े व्यक्ति ने उसे वस्त्र को पैरों पर बंधी रस्सी से काटा। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने नीचे से ही पूजन अर्चन शिला पट्ट का पर्दा खींचा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल अटल बिहारी वाजपेई की देश की सबसे ऊंची इस प्रतिमा के लिए एक करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights