Hindustanmailnews

Live

Live

IND A vs UAE Live Score: वैभव दोहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड बनाकर आउट; 204 रनों की पारी खेली; भारत जीत के करीब

IND A vs UAE Live Score: वैभव दोहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड बनाकर आउट; 204 रनों की पारी खेली; भारत जीत के करीब

IND A vs UAE Live Score: वैभव सूर्यवंशी का 28 गेंदों में शतक, लिस्ट ए का सबसे तेज सैकड़ा; बनाया विश्व रिकॉर्ड

IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, 28 गेंदों में सेंचुरी जड़कर रचा इतिहास

एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत ए और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान ए के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें बनाए रखने के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़ दिया। इस पारी के साथ वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क का 29 गेंदों में शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारत को शुरुआती दो झटके

भारत की पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने की। हालांकि, अभिषेक 12 रन बनाकर इबरार अहमद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी बहस भी हुई, जिसके चलते अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। वह महज 3 रन बनाकर जाहिद अली की गेंद पर आफ्ताब आलम को कैच थमा बैठे। इसके बाद रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे।

शुरुआती ओवरों में वैभव ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दो ओवर में भारत का स्कोर 39 रन बिना किसी नुकसान के था, जबकि तीन ओवर पूरे होने तक टीम ने 58 रन बना लिए थे।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights