Hindustanmailnews

सोरेन की शपथ आज इंडिया दिखाएगा ताकत

रांची, एजेंसी। हेमंत सोरेन आज 28 नवंबर को शाम 4 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ लेने के बाद झारखंड के 14 वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारी की जा रही है। शपथ समारोह में क.ठ.ऊ.क.अ. अपनी ताकत दिखाएगा। हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस और राजद कोटे से एक-एक मंत्री के शपथ लेने की चर्चा भी देर शाम तक चलती रही. हालांकि, इसको लेकर क.ठ.ऊ.क.अ. में कोई फैसला नहीं हुआ था। फिलहाल हेमंत अकेले ही शपथ लेंगे। समारोह में देशभर से क.ठ.ऊ.क.अ. के आला नेता और गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। इन्हें सरकार ने राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights