Hindustanmailnews

यूक्रेन पर रूस ने गिराईं खतरनाक ICBM मिसाइलें, जंग में पहली बार इस हथियार का इस्तेमाल

मॉस्को: रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अब इस युद्ध में इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की एंट्री हो चुकी है। पहली बार रूस ने इस युद्ध में इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का उपयोग किया है, जिसे अत्यधिक खतरनाक माना जाता है।

यह मिसाइल हजारों मील की दूरी तय करके अपने लक्ष्य को सटीकता से भेदने में सक्षम है। रिपोर्ट के अनुसार, हमले में कई प्रकार की मिसाइलें शामिल थीं। रूस के अस्त्रखान क्षेत्र से एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की गई, जबकि ताम्बोव क्षेत्र में मिग-31K फाइटर जेट से भी एक मिसाइल दागी गई।

‘मिसाइल में नहीं था परमाणु चार्ज’
वायु सेना के एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि रूस द्वारा गुरुवार को यूक्रेन पर दागी गई इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल में परमाणु चार्ज नहीं था। यूक्रेनी वायु सेना के एक सूत्र ने भी पुष्टि की कि जिस हथियार का पहली बार यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल हुआ, उसमें कोई परमाणु हथियार नहीं था।

इस बीच, रूसी सेना ने दावा किया कि उन्होंने ब्रिटेन निर्मित दो स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को मार गिराया है। हालांकि, सेना ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये मिसाइलें कब और कहां दागी गई थीं।

यूक्रेन की वायु सेना ने जानकारी दी कि विमान-रोधी मिसाइल इकाइयों ने 6 Kh-101 मिसाइलों को नष्ट कर दिया। हालांकि, अब तक किसी नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights