Hindustanmailnews

हेल्थ डायरेक्टोरेट के कर्मचारी तीन दफ्तरों में होंगे शिफ्ट

सतपुड़ा भवन में अग्निकांड के बाद आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजना और स्वास्थ्य संचालनालय का दफ्तर खाक हो गया। घटना के बाद मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने सतपुड़ा भवन में लगने वाले सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी घोषित कर दी थी। अब आज (बुधवार को) भी इन सभी विभागों के अफसरों की छुट्‌टी रही। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बैठने के लिए अलग-अलग दफ्तरों में व्यवस्था की गई है।
अधिकारियों की इस तरह होगी बैठक व्यवस्था
ल्ल स्वास्थ्य संचालक दिनेश श्रीवास्तव
4 कर्मचारियों सहित बैठेंगे। ल्ल एडिशनल डायरेक्टर मल्लिका निगम नगर भोपाल अविज्ञप्त शाखा के 16 कर्मचारियों के साथ कामकाज करेंगी। ल्ल अपर संचालक अजीजा सर शाह जफर विज्ञप्त शाखा के 20 कर्मचारियों
के साथ बैठेंगी। ल्ल वरिष्ठ संयुक्त संचालक वंदना खरे परिवार कल्याण और निवेश शाखा के 8 कर्मचारियों के साथ
अपना कामकाज करेंगी। ल्ल वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. अभय खरे कार्यालय स्थापना और सामान्य शाखा के 20 कर्मचारियों के
साथ बैठेंगे। ल्ल संयुक्त संचालक डॉ. राजीव बजाज नर्सिंग शाखा के 14 कर्मचारियों के साथ में बैठेंगे। ल्ल संयुक्त संचालक डॉ. प्रज्ञा तिवारी लोक सेवा गारंटी, जन स्वास्थ्य शाखा के कर्मचारियों के साथ बैठेंगी। ल्ल संयुक्त संचालक डॉ. एमएस सागर शिकायत शाखा के 13 कर्मचारियों के साथ बैठेंगे। ल्ल उपसंचालक दिव्या पटेल लीगल सेल के 8 कर्मचारियों के साथ बैठेंगी। ल्ल डायरेक्टर डॉ. राधिका गुप्ता भंडार शाखा के चार कर्मचारियों के साथ अपना कामकाज करेंगी। वे यहीं से आरटीआई, परिवहन शाखा के कर्मचारियों के साथ अपना कामकाज संचालित करेंगी। ल्ल डिप्टी डायरेक्टर डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह चौहान आईडीएसपी, आयोग शाखा का काम संचालित करेंगे। ल्ल उप संचालक डॉ. हिमांशु जायसवार विधानसभा, समन्वय, जन शिकायत शाखा के 13 कर्मचारियों के साथ सीएमएचओ भोपाल के आॅफिस और आयुष्मान भारत के कार्यालय में अपना कामकाज करेंगे। ल्ल एनएचएम आॅफिस में बैठने वाले अधिकारियों की बैठक व्यवस्था में बदलाव करते हुए स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों के बैठने की व्यवस्था बनाते हुए कक्ष आवंटन किया गया है। ल्ल एनएचएम आॅफिस में बैठने वाले अधिकारियों की बैठक व्यवस्था में बदलाव करते हुए स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों के बैठने की व्यवस्था बनाते हुए कक्ष आवंटन किया गया है।

ये अधिकारी इन
दफ्तरों में बैठेंगे
8अस्पताल प्रशासन के संचालक डॉ. पंकज जैन हेल्थ कॉपोर्रेशन के दफ्तर में अस्पताल प्रशासन शाखा के 20 कर्मचारियों के साथ कामकाज संचालित करेंगे।
8अतिरिक्त संचालक शैलेंद्र कुमार सिंह एनएचएम आॅफिस में वित्त और भुगतान शाखा के 27 कर्मचारियों के साथ बैठेंगे।
8मुख्य अभियंता केसी यादव भवन शाखा के 15 कर्मचारियों के साथ एनएचएम आॅफिस में बैठेंगे।
8डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रूबी खान राज्य रक्ताधान परिषद, लैब और ब्लड सर्विसेज शाखा के साथ कर्मचारियों के साथ एनएचएम आॅफिस में बैठेंगी।
8डिप्टी डायरेक्टर डॉ. योगेश कौरव आईटी सेल के कर्मचारियों के साथ हेल्थ कॉपोर्रेशन में काम संभालेंगे।
8डिस्पेंसरी शाखा के डॉ. प्रांजल चतुवेर्दी सतपुड़ा भवन के सेकंड फ्लोर पर बैठ कर कामकाज संचालित रखेंगे।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights