Hindustanmailnews

अंतर्राष्ट्रीय

कर्मचारियों से इस्तीफा मांगने का चीनी कंपनी का अजीब तरीका

पहाड़ों पर शिफ्ट किया आॅफिस, जहां टॉयलेट-ट्रांसपोर्ट सुविधा भी नहीं………

बीजिंग, एजेंसी। चीन की एक एडवर्टाइजिंग कंपनी ने अपना आॅफिस पहाड़ पर शिफ्ट कर दिया। इसके बाद कंपनी के करीब 70% कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने कर्मचारियों को दिए जाने वाले मुआवजे से बचने के लिए आॅफिस पहाड़ पर शिफ्ट किया।
दरअसल, यह पहाड़ शहर से इतना दूर है कि यहां आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट नहीं मिलता। आॅफिस में भी कर्मचारियों के लिए बेसिक फैसिलिटी नहीं है। महिला कर्मचारियों को पास के गांव में बने पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना पड़ता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक कपंनी अगर कर्मचारियों को नौकरी से निकालती तो उसे इन्हें मुआवजा देना पड़ता। इससे बचने के लिए कंपनी ने आॅफिस पर शिफ्ट कर लिया। कंपनी जानती थी कि आॅफिस आने में कर्मचारियों को दिक्कत होगी और वो इस्तीफा दे देंगे। चीन की एक एडवर्टाइजिंग कंपनी का आॅफिस शीयान शहर में था। यहां से आॅफिस को क्विनलिंग पहाड़ पर शिफ्ट कर दिया गया। शीयान से क्विनलिंग पहाड़ करीब 120 किलोमीटर दूर है। चीन की एक एडवर्टाइजिंग कंपनी का आॅफिस शीयान शहर में था। यहां से आॅफिस को क्विनलिंग पहाड़ पर शिफ्ट कर दिया गया। शीयान से क्विनलिंग पहाड़ करीब 120 किलोमीटर दूर है।

कर्मचारियों से इस्तीफा मांगने का चीनी कंपनी का अजीब तरीका Read More »

चीन की गोद में बैठे मालदीव से विवाद बहुत पुराना है

भारत-मालदीव के बीच बिगड़ते राजनयिक रिश्तों के बीच अब दोनों देशों के बीच पुराने मैत्रीपूर्ण रिश्तों की पड़ताल होने लगी है, जो मुइज्जू के शासन से छह दशक पुराना है। 1965 में जब मालदीव को अंग्रेजी उपनिवेश से आजादी मिली तो भारत ऐसा पहला देश था, जिसने उसे एक स्वतंत्र देश का दर्जा दिया था। 1980 में भारत ने वहां अपना दूतावास खोला। भारत के इस कदम के करीब 30 साल बाद चीन ने 2011 में मालदीव में अपने राजनयिक केंद्र की स्थापना की, लेकिन जैसे ही चीन ने मालदीव से दोस्ती की, मालदीव और भारत के रिश्ते बिगड़ने लगे।
प्रो-इंडिया से प्रो-चाइना हुआ मालदीव- नवंबर-2013 में अब्दुल्ला यामीन मालदीव के नए राष्ट्रपति बने। यामीन का झुकाव चीन की तरफ था। उनकी सरकार में चीन की कूटनीति खूब फली। उनके ही शासनकाल में माले ने बीजिंग के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव में शामिल हो गया। इस समझौते ने चीन को मालदीव के द्वीपों को पट्टे पर देने और देश में बीजिंग को आर्थिक और कूटनीतिक रूप से सक्रिय भूमिका निभाने की अनुमति दे दी। इस मौके का फायदा उठाते हुए चीन ने माले में बेतहाशा पैसे खर्च किए और मालदीव पर विकास के नाम पर भारी-भरकम कर्ज लाद दिया। आंकड़ों पर गौर करें तो अंगोला और जिबूती के बाद मालदीव चीन का तीसरा सबसे बड़ा कर्जदार है। इस छोटे से द्वीपीय देश पर चीन की इतनी राशि बकाया है, जो उसकी जीडीपी का लगभग 30 प्रतिशत के बराबर है। अधिकांश यामीन प्रशासन के दौरान का कर्ज है, जब चीन के इशारे पर यामीन सरकार नाच रही थी।
मालदीव में इमरजेंसी- अर्थशास्त्री कहे जाने वाले राष्ट्रपति यामीन के फैसलों से मालदीव में भारी विरोध होना शुरू हो गया। विपक्षी दलों ने वहां खूब हंगामा किया और चीन से प्रेरित नीति को खारिज करने की मांग की। जब यामीन सरकार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो लोग सड़कों पर उतर आए। इससे बौखलाए अब्दुल्ला यामीन ने राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाल दिया। जब फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद नेताओं को रिहा करने का आदेश दिया तो फैसला सुनाने वाले जज को भी जेल में डाल दिया गया और देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई।

चीन की गोद में बैठे मालदीव से विवाद बहुत पुराना है Read More »

साउथ कोरिया में 110 साल बाद डॉग मीट पर बैन

सिओल, एजेंसी। साउथ कोरिया में डॉग मीट पर बैन से जुड़ा कानून पास हो गया है। मंगलवार को संसद में इस कानून के पक्ष में 208 सांसदों ने वोटिंग की। विरोध में कोई वोट नहीं आया। कानून में कई धाराएं हैं। इनको धीरे-धीरे लागू किया जाएगा और पूरी तरह ये कानून 2027 में अमल में लाया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक- साउथ कोरिया में डॉग मीट खाने की परंपरा करीब 110 साल पुरानी है। कई बार इस पर बैन की मांग और कोशिशें हुईं। हालांकि, कुछ ट्रेडर्स और कुछ इसके शौकीनों के चलते ये कोशिशें कामयाब नहीं हो सकीं।

साउथ कोरिया में 110 साल बाद डॉग मीट पर बैन Read More »

मामला मोदी के अपमान का मालदीव सरकार पर संकट गहराया

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार पर संकट गहराता जा रहा है। खबर है कि मुल्क में उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है। इधर, कहा जा रहा है कि भारत सरकार ने मालदीव के उच्चायुक्त को तलब कर इस मामले में मुइज्जू को दखल देने के लिए कहा है। मालदीव सरकार में तीन उपमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। अल्पसंख्यक नेता अली अजीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुइज्जू को हटाने की अपील की है। उन्होंने लिखा, हम डेमोक्रेट्स देश की विदेश नीति की स्थिरता बनाए रखने और किसी भी पड़ोसी देश को अलग थलग होने से बचाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्या आप राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को सत्ता से हटाने की इच्छा रखते हैं? क्या एमडीपी अविश्वास प्रस्ताव में मतदान के लिए तैयार है। इससे पहले मालदीव की पूर्व उपसभापति ईवा अब्दुल्ला ने भी पीएम मोदी के खिलाफ बयानों को शर्मनाक बताया था।

मामला मोदी के अपमान का मालदीव सरकार पर संकट गहराया Read More »

US: ‘ऐसा लगा मानों श्रीराम आ गए हों’, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ह्यूस्टन में भक्तों ने निकाली कार रैली

राम मंदिर वाले भगवा बैनर लिए 500 से अधिक लोगों ने 216 कारों की एक रैली निकाली। रैली को श्री मीनाक्षी मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उद्धाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम नगरी को सजाया जा रहा है। देश ही नहीं दुनिया में राम मंदिर के अभिषेक समारोह को लेकर उत्साह है। ह्यूस्टन में रविवार को हिंदू अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने भजनों और ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच एक विशाल कार रैली निकाली। ये रैली रास्ते में 11 मंदिरों में रुकी।

मंदिर प्रशासन को 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले अभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद (विहिपए) की ओर से औपचारिक निमंत्रण दिया गया। 

सौ मील का रास्ता तय
राम मंदिर, भारतीय ध्वज और अमेरिकी ध्वज की तस्वीर वाले भगवा बैनर लिए 500 से अधिक लोगों ने 216 कारों की एक रैली निकाली। इस रैली ने सौ मील का रास्ता तय किया। रैली को ह्यूस्टन के समाजसेवी जुगल मलानी ने श्री मीनाक्षी मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और यह रिचमंड के श्री शरद अंबा मंदिर में दोपहर बाद संपन्न हुई।

दो हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग
ह्यूस्टन की व्यस्त सड़कों को पार करते हुए एक ट्रक के नेतृत्व में रैली निकाली गई। जय श्री राम के नारे की गूंज के साथ निकाली गई रैली छह घंटे में 11 मंदिरों में रुकी। करीब 2,000 युवा और बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भजनों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। मंदिर में मौजूद हर एक व्यक्ति ‘जय श्री राम’ के नारे और शंख की आवाज में मंत्रमुग्ध दिखा। लिविंग प्लैनेट फाउंडेशन की संस्थापक कुसुम व्यास ने कहा कि राम भक्तों के साथ इस पल का अनुभव करना बड़ा आनंददायक था। 

भक्ति और प्यार वाला पल
ह्यूस्टन के स्वयंसेवक अचलेश अमर, उमंग मेहता और अरुण मुंद्रा ने पहली बार इस तरह की रैली का आयोजन किया था।वीएचपीए के सदस्य अमर ने कहा कि भगवान श्री राम ह्यूस्टनवासियों के दिल में रहते हैं। कार रैली में भाग लेने वालों के लिए विभिन्न मंदिरों में एकत्र हुए 2,500 से अधिक भक्तों द्वारा दिखाई गई भक्ति और प्यार अभिभूत कर देने वाला था।

खुद ह्यूस्टन पहुंचे हों श्री राम
वहीं मेहता ने कहा, ‘माहौल भक्ति और प्रेम से भरा हुआ था। ऐसा लग रहा था जैसे श्रीराम खुद ह्यूस्टन पहुंचे हों।’ मुंद्रा ने कहा कि मंदिर प्रशासन को एक सुंदर निमंत्रण टोकरी भेंट की है। इस टोकरी में विहिपए की ओर दिया औपचारिक निमंत्रण, अयोध्या से पवित्र चावल, राम परिवार, गंगाजल, सुंदर कांड की एक प्रति और कुछ मिठाइयां थीं। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक मंदिर को भव्य श्री राम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने का अनुरोध करते हुए दी गई थी।

US: ‘ऐसा लगा मानों श्रीराम आ गए हों’, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ह्यूस्टन में भक्तों ने निकाली कार रैली Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights