Hindustanmailnews

मध्य प्रदेश

भोपाल में नई पहल : वोट डालने पर इनाम, दिन में तीन बार लकी ड्रॉ

लोकसभा चुनाव में घटते वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अब निर्वाचन आयोग ने नई पहल शुरू की है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में सबसे पहले मतदान करने वालों को सुबह 10 बजे इनाम दिया जाएगा। ये इनाम भोपाल के सभी मतदान केंद्रों पर तीन-तीन मतदाताओं को जाएगा दिया। सबसे पहले वोटिंग करने वाले को सुबह 10 बजे और इसके बाद दोपहर 2 और शाम 6 बजे लकी ड्रा के जरिए इनाम दिया जाएगा। चुनाव आयोग की तरफ से इनाम सिर्फ लकी ड्रॉ में नाम आने वाले व्यक्ति का को दिया जाएगा। भोपाल जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए ने नई पहल शुरू की है।
भोपाल लोकसभा क्षेत्र में कुल 2300 मतदान केंद्र हैं। निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को वोटिंग परसेंट बढ़ाने पर फोकस करने के निर्देश दिए थे। यहां 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा।
कम वोटिंग ने बढ़ाई
पार्टियों की चिंता
मध्य प्रदेश में दो चरणों में हुई वोटिंग में कम रहे मतदान प्रतिशत ने चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक पार्टियों तक को सोचने पर मजबूर कर दिया है। प्रदेश में अब तक हुआ मतदान पिछली बार के मुकाबले 8 फीसद कम रहा है। वोटरों की उदासीनता के चलते भाजपा ने चुनाव आयोग का दरवाजा भी खटखटाया है। दूसरे चरण में खजुराहो, टीकमगढ़, दमोह, होशंगाबाद, रीवा और सतना में 58.35 फीसदी वोटिंग रही। साल 2019 में इन सीटों पर 67% मतदान हुआ था।
वीडी शर्मा ने लिखा आयोग को पत्र : कम मतदान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी वीडी शर्मा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में कम वोटिंग को लेकर आयोग में दस्तक दी थी। उन्होंने बताया डिजी लॉकर के डाक्यूमेंट्स मान्य नहीं करने की वजह से मतदान का प्रतिशत कम हुआ है। शर्मा ने दावा किया कि 5% युवा बिना वोट किए बूथ से लौट गए थे। शर्मा ने अगले दो चरणों में डिजी लॉकर के डाक्यूमेंट्स मान्य करने की मांग की थी।
मंत्री ने कांग्रेस को बताया वजह
मोहन सरकार में मंत्री और पूर्व सांसद पटेल ने कम मतदान के मामले पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उदासीनता और निष्क्रियता के कारण कम मतदान हुआ है। पटेल ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। अपने पुराने संसदीय क्षेत्र दमोह पहुंचे मंत्री पटेल ने कहा था कि शादियों और गर्मी की वजह से वोटिंग कम है। मंत्री पटेल ने फिर एक बार दावा किया है कि भाजपा प्रदेश में 29 की 29 सीटें जीत रही है।

भोपाल में नई पहल : वोट डालने पर इनाम, दिन में तीन बार लकी ड्रॉ Read More »

मोक्षदायिनी शिप्रा में सीएम मोहन ने लगाई डुबकी

हिन्दुस्तान मेल, उज्जैन। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह शिप्रा नदी में डुबकी लगाई। इस डुबकी के जरिए सीएम ने शिप्रा में गंदगी का मसला उठाने वालों को संदेश भी दिया। उल्‍लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस के लोकसभा प्रत्‍याशी महेश परमार शिप्रा में गंदगी का उल्‍लेख करते हुए नदी में उतरे थे और पानी का आचमन भी किया था, जिसे भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरौजिया ने नौटंकी करार दिया था। सीएम कुछ देर अपने विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण में प्रचार-प्रसार कर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वे उज्जैन में अपने बूथ क्र. 60 पर जनसंपर्क करेंगे। यहां 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठों को आयुष्मान भारत के तहत फॉर्म भरवाएंगे, साथ ही नव मतदाता व लाभार्थियों से मिलेंगे।

मोक्षदायिनी शिप्रा में सीएम मोहन ने लगाई डुबकी Read More »

स्टेशन पर आवारा कुत्तों का आतंक… यात्रियों पर लपक रहे

भोपाल रेलवे स्टेशन पर आवारा कुत्तों की दहशत है। स्टेशन परिसर, वेटिंग हॉल से लेकर टिकट काउंटर और सभी 6 प्लेटफॉर्म पर आवारा कुत्तों हर समय बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं। कई मौकों पर ये डॉग यात्रियों को काटने के लिए लपकते हैं। इनको स्टेशन परिसर से खदेड़ने या वेटिंग हॉल-प्लेटफॉर्म पर आने से रोकने के इंतजाम नहीं है।
इस समस्या को लेकर भोपाल स्टेशन से हर महीने 20 शिकायतें यात्रियों द्वारा नगर निगम कॉल सेंटर में भी की जाती है। रविवार को मीडिया ने भोपाल रेलवे स्टेशन का जायजा लिया, तब पाया कि वहां परिसर एवं प्लेटफॉर्म पर आवारा कुत्तों समूह में घूम रहे हैं। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि यात्री कुत्तों के भय से प्लेटफॉर्म में स्थित सीटों पर भी बैठने से परहेज करते हैं, क्योंकि सीट के नीचे भी सआवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है। ऐसी ही स्थिति वेटिंग हॉल एवं टिकट काउंटर की भी है, लेकिन रेलवे प्रशासन का इस ओर अब तक ध्यान ही नहीं गया है जबकि भोपाल स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने का प्रस्ताव है।
हरिओम पांडे ने बताया कि जैसे ही टिकट काउंटर से प्लेटफॉर्म टिकट लेकर प्लेटफॉर्म नं. 6 की ओर बढ़ा, तभी एक स्ट्रीट डॉग उनपर भौंकने लगा। यह उनके लिए नया नहीं था। पूर्व में भी प्लेटफॉर्म पर एक बार उनपर स्ट्रीट डॉग लपक चुका है।
अंजलि सिंह ने बताया कि मैं प्लेटफॉर्म 6 के वेटिंग हाल में बैठ थी और अपना बैग पैर के पास नीचे रखा था। चेयर के नीचे एक कुत्ता बैठा हुआ था। जैसे ही मैंने बैग को छुआ स्ट्रीट डॉग उनपर लपक पड़ा। वेटिंग हाल में बैठे लोगों की मदद से स्ट्रीट डॉग को भगाया गया।

स्टेशन पर आवारा कुत्तों का आतंक… यात्रियों पर लपक रहे Read More »

30 अप्रैल को भिंड में राहुल 2 मई को मुरैना में प्रियंका

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी राहुल गांधी और प्रियंका के करीबी हुआ करते थे, लेकिन अब राहुल और प्रियंका उनके ही गढ़ ग्वालियर-चंबल में उनके खिलाफ हुंकार भरने जा रहे हैं, जिसकी धमक पूरे क्षेत्र तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी 30 अप्रैल को भिंड लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे, वहीं प्रियंका गांधी 2 मई को मुरैना लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगी। तीसरे चरण में नौ संसदीय क्षेत्र मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल में 7 मई को मतदान होने वाला है। इन नौ सीटों में से चार सीटें मुरैना, भिंड, ग्वालियर व गुना ऐसे क्षेत्र हैं, जो ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में आते हैं और इसे सिंधिया राजघराने के प्रभाव का क्षेत्र माना जाता है।

30 अप्रैल को भिंड में राहुल 2 मई को मुरैना में प्रियंका Read More »

5वीं और 8वीं के नतीजे जारी, दोनों परिणामों में लड़कियों ने मारी बाजी

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। कक्षा आठवीं का परीक्षा परिणाम 87.71% रहा है, वहीं कक्षा पांच का परीक्षा परिणाम 90.97% रहा। कक्षा पांच में 89.62% बालक और 92.41% बालिकाएं उत्तीर्ण हुई हैं। वहीं, कक्षा आठ में बालकों का पास प्रतिशत 85.94% और बालिकाओं का 89.56% रहा। कक्षा पांच की बात करें तो सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 91.53% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों में 90.18% बच्चे ही पास हुए। मदरसे में 73.26% बच्चे ही पास हो सके। कक्षा आठ की बात करें तो सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 86.22% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों में 90.60% बच्चे पास हुए। मदरसों का पास प्रतिशत 67.40% ही रहा। ग्रामीण और शहरी स्कूलों की तुलना करें तो पांचवीं और आठवीं में ग्रामीण स्कूलों का प्रदर्शन शहरी स्कूलों से बेहतर रहा है। कक्षा पांचवीं में ग्रामीण स्कूलों में पास प्रतिशत 92.60% रहा, जबकि शहरी स्कूलों में 86.19% बच्चे ही पास हुए है। वहीं, कक्षा आठवीं में शहरी स्कूलों में 86.04 प्रतिशत बच्चे ही पास हुए।

5वीं और 8वीं के नतीजे जारी, दोनों परिणामों में लड़कियों ने मारी बाजी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights