Hindustanmailnews

मध्य प्रदेश

आरजीपीवी के बाद जबलपुर में सामने आई गड़बड़ी… मेडिकल यूनिवर्सिटी में 9 करोड़ का एफडी घोटाला

भोपाल की राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के बाद अब प्रदेश की एकमात्र मेडिकल यूनिवर्सिटी, जबलपुर में 120 करोड़ रुपए की एफडी में घोटाला सामने आया है। आरोप है कि कुलपति डॉ. अशोक खंडेलवाल, रजिस्ट्रार डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल और फाइनेंस कंट्रोलर रविशंकर डिकाटे ने 120 करोड़ रुपए की विभिन्न एफडीआर को मैच्योर होने के बाद भी कम ब्याज पर बैंक में जमा करके रखा। इन्हें रिन्यू नहीं कराया गया। इस कारण 9 करोड़ रुपए के ब्याज का नुकसान मेडिकल यूनिवर्सिटी को उठाना पड़ा। मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास परीक्षा शुल्क के 110 करोड़, संबद्धता शुल्क के 60 करोड़ हैं।
इधर, मुख्य सचिव वीरा राणा ने मामले में एसीएस को 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए तलब किया है। बता दें कि मेडिकल यूनिवर्सिटी के आॅडिट में कहा गया कि एफडीआर को किसी भी सक्षम अधिकारी ने प्रमाणित नहीं किया है। कार्यपरिषद सदस्यों ने बैठक में ही अधिकारियों पर संबंधित बैंक से उपकृत होने के आरोप लगाए। कहा गया कि पूरे मामले की जांच ईओडब्ल्यू से कराने के लिए कहा था, लेकिन कुलपति ने अपने अधिकारों का उपयोग कर हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज सहित तीन अन्य लोगों की कमेटी बना दी है। मामले की जांच चल रही है। वहीं, एनएसयूआई मेडिकल विंग के रवि परमार ने कहा कि आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा टेंडरों में भी गड़बड़ियां की जा रहीं हैं।
ध्यान रहे, करंट अकाउंट में जमा रखे करोड़ों रुपए एफडीआर की मैच्योरिटी डेट को रिन्यू नहीं कराया गया। इस कारण अगस्त 2022 में 30.96 करोड़, सितंबर 2022 में 9.11 करोड़, अक्टूबर 2022 में 34.54 करोड़, नवंबर 2022 में 26.83 करोड़, दिसंबर 2022 में 8.74 करोड़ व जनवरी 2023 में 10.81 करोड़ का नुकसान हुआ है। 8 स्कंध पंजी, डाक पंजी, मनी पासेज, स्टाम्प ड्यूटी आदि के सत्यापन में भी कई कमियां पाई गई है।

आरजीपीवी के बाद जबलपुर में सामने आई गड़बड़ी… मेडिकल यूनिवर्सिटी में 9 करोड़ का एफडी घोटाला Read More »

चाचा-भतीजे को ट्रैक्टर से कुचला, 70 एकड़ जमीन को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

भोपाल के शुक्ला गांव में हुए खूनी संघर्ष का मंगलवार को वीडियो सामने आया है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में ग्रामीण हाथ में लाठी-डंडे लेकर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक ट्रैक्टर लोगों को कुचलता जा रहा है। घटनाक्रम शनिवार को हुआ है। यहां 70 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस बीच चाचा-भतीजे की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई।
मामले में पुलिस ने दो आरोपी राधेश्याम और राम नारायण को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को मुखबिर की सूचना पर परसोरा के जंगल से गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, घटना में घायल हरि नारायण गुर्जर, राजू गुर्जर (35), दीप सिंह गुर्जर (24), कंचन गुर्जर (60) और बलराम गुर्जर (30) का हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है।
70 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद : ग्रामीणों के मुताबिक शुक्ला गांव में 70 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के परिवारों में पुराना विवाद चला आ रहा था। पहले भी उनमें कई बार झड़पें हो चुकी है। हाल ही में इस जमीन पर बने साइलो का टेंडर खत्म होने पर उसे तोड़ा जा रहा है। जिसके बाद दोनों पक्ष इस जमीन पर कब्जे की कोशिशों में लगे थे। इस बीच शनिवार को पूर्व सरपंच के परिवार वालों को पता चला कि वर्तमान सरपंच का परिवार जमीन पर कब्जा कर रहा है। वहां ट्रैक्टर चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पूर्व सरपंच के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। एक-दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस बीच वर्तमान सरपंच के पक्ष से रंगलाल और यशवंत समेत कई ग्रामीणों को ट्रैक्टर से कुचल दिया। जिसमें रंगलाल और यशवंत की मौत हो गई। जबकि कई ग्रामीण घायल हैं।

चाचा-भतीजे को ट्रैक्टर से कुचला, 70 एकड़ जमीन को लेकर हुआ खूनी संघर्ष Read More »

20 लाख का भुगतान मिला तो चले 150 सिटी बसों के पहिए

आपरेटर को 20 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इससे शनिवार को बसें अपने निर्धारित रूट पर चलने लगीं। दरअसल, शहर में शुक्रवार को करीब 150 सिटी बसों के पहिए थम गए थे। इस वजह से यात्रियों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग छह करोड़ 80 लाख रुपये का पेमेंट बकाया होने से आॅपरेटर नाराज चल रहे हैं, जिन्होंने बसों को चलाने से इंकार कर दिया। इसी वजह से रूटों पर कम बसें पहुंची तो लोगों को इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार शहर में चल रही सिटी बसें मां एसोसिएट की है। एसोसिएट के मालिक अतुल जैन ने बताया कि पिछले कई दिनों का छह करोड़ 80 लाख रुपये बकाया थे। स्थिति यह हो गई थी कि बसों में ईंधन भरवाने के लिए भी पेमेंट नहीं था। इसके चलते बीसीएलएल से बसों का संचालन करने में असमर्थता जताई। शुक्रवार को बसें नहीं चलाई गईं। इसके बाद कुछ राशि का भुगतान बीसीएलएल ने कर दिया है। इसके चलते शनिवार से नियमित रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है।

इन मार्गों पर दौड़ती
हैं बसें
भोपाल के 25 रूट पर कुल 368 बसें चलती हैं। ये बसें शहर के सभी क्षेत्र को कवर करती हैं। बैरागढ़ के पास चिरायु अस्पताल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, नर्मदापुरम रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत अधिकांश शहरी क्षेत्रों में चलती हैं।
प्रतिदिनि डेढ़ लाख यात्री : सिटी बसों में एक दिन में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें करीब 60 हजार महिला यात्री हैं। नौकरीपेशा के अलावा छात्र भी बसों से आना-जाना करते हैं। किराये के रूप में उनके न्यूनतम सात और अधिकतम 42 रुपये लगते हैं। सभी बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और कैमरे लगे हैं।

20 लाख का भुगतान मिला तो चले 150 सिटी बसों के पहिए Read More »

चूना भट्‌टी में पानी की लाइन फूटी

भोपाल के चूना भट्‌टी चौराहे पर पानी की लाइन फूट गई। इससे पानी का फव्वारा 20 फीट तक ऊपर उठ गया। करीब 3 घंटे में लाखों लीटर पानी बह गया। निगम की टीमें लाइन को सुधार रही है। कोलार सिक्सलेन में खुदाई के चलते यह लाइन ब्रेक हुई थी। सुबह पौने 11 बजे चूना भट्‌टी चौराहा स्थित मां काली मंदिर के ठीक सामने यह लाइन फूट गई। निगम के कार्यपालन यंत्री अजय मालवीय ने बताया यह डिस्ट्रिब्यूशन लाइन है। जिससे कुछ इलाके में पानी की सप्लाई होती है। कोलार सिक्सलेन निर्माण के चलते ज्यादातर लाइन शिफ्ट हो गई है, लेकिन काली मंदिर के पास शेड होने की वजह से शिफ्ट नहीं हो पाई। शुक्रवार को काम करते समय लाइन ब्रेक हो गई। टीम इसे सुधार रही है। निगम के सहायक यंत्री गौरव परमार ने बताया इस लाइन से ईश्वर नगर समेत आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई होती है। शुक्रवार को पानी सप्लाई हो गया था। इसके बाद लाइन फूट गई। इसे सुधार रहे हैं। करीब 3 घंटे तक सड़क पर पानी बहता रहा। इसे देखने के लिए गुजर रहे राहगीर रुक गए और मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाने लगे, हालांकि कई दुकानदार और रहवासियों के लिए यह आफत भी बन गया। फव्वारे की वजह से मंदिर के पास की दुकानों का सामान भीग गया। कोलार सिक्सलेन के लिए सर्वधर्म ब्रिज के पास भी हाल ही में खुदाई शुरू की गई। इस दौरान गुरुवार शाम को केरवा लाइन भी फूट गई। इस लाइन से कई इलाकों में पानी की सप्लाई होती है। इससे जलप्रदाय व्यवस्था बाधित हुई। वहीं राहगीरों को भी गुजरने में दिक्कतें हुईं।

चूना भट्‌टी में पानी की लाइन फूटी Read More »

बोनट पर ट्रैफिक जवान, आधा किमी तक दौड़ाई कार

शहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार पर बैठा है। कार तेज रफ्तार से दौड़ रही है। एक पुलिसकर्मी बाइक से कार का पीछा कर रहा है। दरअसल, शहर के पिपलानी पेट्रोल पंप के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान ने सिग्नल तोड़कर भाग रहे कार सवार को रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैफिक जवान उछलकर कार के बोनट पर सवार हो गया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। वो इसी हालत में करीब आधा किलोमीटर की दूरी तक कार दौड़ाता रहा। साथी पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर रोका। उसे पिपलानी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
चैकिंग के दौरान सिग्नल तोड़ा : पिपलानी थाना टीआई अनुराग लाल के मुताबिक लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता का पालन करवाने के लिए सड़क पर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। पिपलानी पेट्रोल पंप चौराहे पर शुक्रवार को ट्रैफिक के एएसआई और दो सिपाही रोजाना की तरह चैकिंग पॉइंट पर तैनात थे। शाम के समय इस चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा था। शाम करीब सवा 6 बजे ग्रे रंग की एक कार, जिसमें काली फिल्म चढ़ी हुई थी, वह पिपलानी से रत्नागिरी की तरफ जा रही थी। उसने सिग्नल तोड़ा, तब आरक्षक राहुल जायसवाल ने उसे रोकना चाहा। चालक ने कार रोकने के बजाए राहुल को टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर कार की बोनट पर जाकर गिरा। फिर भी उसने कार नहीं रोकी।
चिल्लाता रहा सिपाही…
बोनट पर फंसा सिपाही चालक को कार रोकने के लिए आवाज लगाता रहा। राहुल के शोर मचाने पर राहगीरों ने भी कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। बाइक पर सवार एक बुजुर्ग राहगीर ने हाथ देकर कार को रोकने का प्रयास किया। कार ड्राइवर ने बाइक को भी टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग गिरकर घायल हो गए। इधर, चौराहे पर तैनात दूसरे पुलिस कर्मियों ने बाइक से उसका पीछा कर किसी तरह रोका और गिरफ्तार किया।

बोनट पर ट्रैफिक जवान, आधा किमी तक दौड़ाई कार Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights