Hindustanmailnews

मध्य प्रदेश

कैसे बचेगा सावन?????????

सावन को बचाने कहां तो प्रकृति-प्रेमी होने की बात कही जा रही है, पर दूसरी ओर ऐसे भी लोग हैं, जो इसे उजाड़ने पर तुले हुए हैं। ऐसा ही कुछ दिखा किला मैदान रोड पर। यहां गुटकेश्वर मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर लगे पेड़ों की कटाई भूमाफिया एवं कांग्रेस के एक तथाकथित कद्दावर नेता ने फिर शुरू की। 50 से 60 पेड़ों को पिछले दिनों भूमाफिया ने काट डाला था, वहीं एक बार फिर उस भूमाफिया ने अलसुबह से उक्त जमीन पर लगे पेड़ों को काटना शुरू कर दिया, जबकि इस दौरान क्षेत्रीय रहवासियों के साथ भाजपा पार्षद मनोज मिश्रा भी मौजूद थे। इसके विरोध में वे आंदोलन भी करेंगे। मुख्यमंत्री का संकल्प है कि आबोहवा को बचाने वे जहां भी रहें… एक पौधा जरूर लगाते हैं, पर इस तरह हरियाली पर कुल्हाड़ी उनके संकल्प पर प्रश्नचिह्न जरूर लगाती है।

कैसे बचेगा सावन????????? Read More »

मध्यप्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ की इंट्री

हिंदुस्तान मेल, भोपाल। मप्र में पांचवीं बार सरकार बनाने के लिए प्रयासरत भाजपा इस बार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संघ की सलाह पर मुख्य स्टार प्रचारक के रूप में जिम्मा देकर चुनाव मैदान में उतारेगी। इसमें खास बात यह भी है कि मप्र में यूपी के निवासी बड़ी संख्या में रहते हैं। इस बड़े वोट बैंक को ध्यान में रखकर हिंदू हृदय सम्राट आने जाने वाले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीजेपी आलाकमान मप्र विधानसभा चुनाव में उतारने की सोच रहे हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रिपोर्ट के बाद भाजपा आलाकमान मप्र को लेकर चिंतित है। वह किसी भी हाल में मप्र में अपनी सत्ता बचाए रखना चाहते हैं। इसी कारण अब देशभर में चर्चित यूपी के मुख्यमंत्री से मप्र में मुख्य स्टार प्रचारक के रूप में कैंपेनिंग कराई जा सकती है। बताया जाता है कि ऐसे विधानसभा क्षेत्रों व जिलों की सूचियां तैयार की जा रही हैं, जहां भाजपा अपेक्षाकृत कमजोर है।

मध्यप्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ की इंट्री Read More »

मध्यप्रदेश : डिंडौरी-मंडला रोड बंद, नर्मदा किनारे के घाट डूबे, 12 जिलों में अलर्ट

मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक्टिव सिस्टम से अगले 24 घंटे में रीवा, पन्ना समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के बाकी जिलों में भी हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि ट्रफ लाइन और कम दबाव का एरिया बनने से पूर्वी मध्यप्रदेश में 5 अगस्त तक तेज बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश होगी या फिर मौसम साफ रहेगा। डिंडौरी में नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। डिंडौरी-मंडला मार्ग किसलपुरी के पास खरमेर नदी में बाढ़ आ गई। पुल पर पानी आने से डिंडौरी-मंडला रोड बंद हो गया है। करंजिया जनपद पंचायत क्षेत्र के बोंदर गांव के पास नाला उफनाया हुआ है।

मध्यप्रदेश : डिंडौरी-मंडला रोड बंद, नर्मदा किनारे के घाट डूबे, 12 जिलों में अलर्ट Read More »

दोनों दलों का अंचल पर फोकस

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दोनों ही दलों का अंचल पर फोकस है। अभियान को गति देने कांग्रेस ने चुनाव से समितियों का गठन कर दिया है। चुनाव अभियान समिति की कमान आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया को सौंपी तो अन्य आदिवासी नेताओं को भी स्थान दिया है। चुनाव समिति के अध्यक्ष कमल नाथ रहेंगे। दोनों समितियों में क्षेत्रीय और गुटीय संतुलन को साधने के साथ वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है। 230 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें आदिवासियों के लिए सुरक्षित हैं। 30 पर आदिवासी मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में आदिवासी मतदाताओं का साथ कांग्रेस को मिला था और सुरक्षित सीटों में से 30 सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। इसके कारण 15 वर्ष बाद पार्टी की सत्ता में वापसी हुई थी। इस वोट बैंक का साथ बरकरार रखने के लिए कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है। आदिवासी स्वाभिमान यात्रा और सामाजिक संगठनों के माध्यम से अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचाने में जुटी है।
भाजपा ने भी उठाए हैं कदम
वहीं, भाजपा ने भी आदिवासी वोटबैंक को अपने पक्ष में करने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले दिनों आदिवासी बहुल शहडोल में आदिवासियों से संवाद कर चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सतना में कोल महाकुंभ में शामिल हुए थे। शिवराज सरकार ने आदिवासियों के हित में कई कदम उठाए हैं। दरअसल, दोनों ही दल अच्छी तरह से जानते हैं कि सत्ता की चाबी आदिवासियों के हाथ में है इसलिए इन्हें साधने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति की कमान आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया को देने के साथ बाला बच्चन, ओंकार सिंह मरकाम और सुरेंद्र सिंह बघेल को सदस्य बनाया है। हालांकि, वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार को दोनों समितियों में स्थान नहीं मिला।
कांग्रेस ने क्षेत्रीय संतुलन साधा
चुनाव अभियान और चुनाव समिति के माध्यम से कांग्रेस ने क्षेत्रीय संतुलन साधने का काम किया है। विंध्य क्षेत्र से अजय सिंह, राजेंद्र सिंह, राजमणि पटेल, कमलेश्वर पटेल को दोनों समितियों में रखा गया है। महाकौशल से विवेक तन्खा, तरुण भनोत, हिना कांवरे, नकुल नाथ, एनपी प्रजापति, ओमकार सिंह मरकाम और सुखदेव पांसे सदस्य बनाए गए हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र को तुलनात्मक रूप से सबसे कम प्रतिनिधित्व मिला है। यहां से केवल सुरेंद्र चौधरी को अभियान समिति में रखा है। मालवा-निमाड़ से अरुण यादव, बाला बच्चन, विजयलक्ष्मी साधौ, जीतू पटवारी, शोभा ओझा सहित अन्य को स्थान मिला है तो ग्वालियर-चंबल से डॉ. गोविंद सिंह, अशोक सिंह, रामनिवास रावत, लाखन सिंह यादव, केपी सिंह, लक्ष्मण सिंह को समितियों में सम्मिलित किया है। मध्य क्षेत्र से सुरेश पचौरी और आरिफ मसूद दोनों समितियों के सदस्य हैं।

दोनों दलों का अंचल पर फोकस Read More »

राष्ट्रपति कल भोपाल में करेंगी उन्‍मेष-उत्‍कर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ

हिंदुस्तान मेल, भोपाल । राजधानी में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव उन्मेष और लोक व जनजातीय अभिव्यक्तियों के कला उत्सव उत्कर्ष का शुभारंभ तीन अगस्त को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस मौके पर रवींद्र सभागम के हंसध्वनि सभागार में देशभर के करीब आठ सौ कलाकार अपनी कला की झलक दिखाएंगे। इस मौके पर मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई राज्यों के राज्यपाल भी उपस्थित रहेंगे। उन्मेष और उत्कर्ष को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलाकारों ने रवींद्र सभागम में रिहर्सल भी शुरू कर दी है। यह पहला मौका है, जब भोपाल में कला और साहित्य का इतना बड़ा उत्सव हो रहा है। साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. केएस राव, संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पूरेचा और मप्र शासन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने चार दिवसीय उत्सव के बारे में जानकारी दी। डॉ. केएस राव ने बताया कि उन्मेष में 75 से अधिक सत्रों में 500 से अधिक लेखक भागीदारी करेंगे। इसमें तीन राज्यों के राज्यपाल और विदेशी भाषाओं के 13 लेखक भी शामिल होंगे। डॉ. संध्या पूरेचा ने बताया कि उत्कर्ष कार्यक्रम के चारों दिन शाम पांच बजे से हंसध्वनि सभागार में भारत के लोक नृत्य और जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएंगी।

राष्ट्रपति कल भोपाल में करेंगी उन्‍मेष-उत्‍कर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights