Hindustanmailnews

मध्य प्रदेश

शपथ शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की

हिंदुस्तान मेल, भोपाल।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार कैबिनेट का विस्तार कर दिया। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राजभवन में हुए सादे समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
महाकौशल के बालाघाट से सात बार के विधायक गौरीशंकर बिसेन, विंध्य के रीवा से चार बार के विधायक राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड के टीकमगढ़ खरगापुर से विधायक राहुल लोधी ने राजभवन में सीएम शिवराजसिंह चौहान और राज्यपाल मंगूभाई पटेल की उपस्थिति में मध्यप्रदेश कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें कि कई दिन से शपथ को लेकर अटकलों का दौर जारी था। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की बातें सामने आ रही थीं, जिन पर अब विराम लग गया है। शिवराज कैबिनेट में 3 नए मंत्री शामिल हुए हैं।
प्रदेश कैबिनेट में चार मंत्रियों के पद रिक्त थे। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार करना बीजेपी की असंतुष्टों को खुश करने की कवायद है। बीते तीन दिनों से नए मंत्रियों के संभावित नामों की चर्चाएं हो रही थीं। कई नेताओं के नाम सुर्खियों में थे और उनके मंत्री बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

शपथ शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की Read More »

MP Cabinet Expansion: मप्र में चुनाव से कुछ महीने पहले शपथ, जानें तीनों नए मंत्री कम समय मिलने पर क्या बोले

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों को समय काफी कम बचा है। बमुश्किल डेढ़ महीने बाद आचार संहिता लग जाएगी। शनिवार को मप्र मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी ने शपथ ली है। शपथ के बाद मीडिया से बातचीत में तीनों ने कम समय मिलने की बात का अपने हिसाब से जवाब दिया है। राहुल लोधी ने कहा है कि पार्टी का 150 सीटें जिताने का लक्ष्य है।

सब बढ़िया होगा : बिसेन
पहली शपथ लेने वाले गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता तो राज्य का चहुंमुखी विकास और जनकल्याण है। माननीय मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण दो-तीन मंत्रिमंडल का विस्तार टला है। लेकिन आखिर में हो गया न। समय कम होने की बात पर बिसेन ने कहा कि आप देखते जाइए, सब बढ़िया होगा। 

बता दें कि पूर्व मंत्री और विधायक गौरीशंकर बिसेन अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। अभी वे मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी हैं। 1952 में गौरीशंकर बिसेन का जन्म बालाघाट में हुआ। गौरीशंकर बिसेन ने सात बार विधायक और लोकसभा का चुनाव जीता है। बिसेन ने 1985 में विधानसभा का चुनाव जीत कर राजनीतिक सफर की शुरुआत की। इसके बाद 1990 और 1993 में बालाघाट से लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीता। 1998 में उनकी पत्नी बालाघाट से विधानसभा चुनाव लड़ी, लेकिन हार गई। बिसेन ने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद वे 2003 से बालाघाट सीट से लगातार विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं। महाकौशल में बड़ी संख्या में ओबीसी वोटर हैं। बिसेन को मंत्री बनाकर ओबीसी वर्ग को साधने की रणनीति बनाई जा रही है। 

MP Cabinet Expansion: मप्र में चुनाव से कुछ महीने पहले शपथ, जानें तीनों नए मंत्री कम समय मिलने पर क्या बोले Read More »

MP Politics : आज शाम हो सकता है शिवराज कैबिनेट का विस्तार, कई नए चेहरों को मिलेगी जगह | BJP

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच नाराजगी को रोकने के लिए अंतिम समय में उठाए गए कदम के तहत, भाजपा शासित राज्य में मतदान की तारीखों की घोषणा से ठीक डेढ़ महीने पहले शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

उनके शामिल होने के बाद, नए मंत्रियों को काम करने के लिए सिर्फ डेढ़ महीने मिलने की संभावना है क्योंकि अक्टूबर में चुनाव की घोषणा होने की संभावना है। 2018 में चुनाव आयोग ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में मध्य प्रदेश में चुनाव की घोषणा की थी. वर्तमान में, मध्य प्रदेश में 30 मंत्री हैं और चार और मंत्री पद रिक्त हैं। मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार जुलाई 2020 में हुआ था जब चौहान ने 28 मंत्रियों को शामिल किया था। इसके बाद नवंबर 2020 के उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के तीन मंत्री हार गए।

CM ने मंगलवार देर शाम राज्यपाल मंघुभाई पटेल से मुलाकात की. इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. से मुलाकात हुई। अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी के संगठन महासचिव हितानंद शर्मा ने बुधवार और गुरुवार को नामों को अंतिम रूप दिया, लेकिन आम सहमति बननी बाकी है। “कैबिनेट विस्तार का निर्णय अमित शाह की यात्रा के दौरान राज्य चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव के फीडबैक के बाद लिया गया। कई नेताओं से मुलाकात के बाद उन्हें (चौहान को) फीडबैक दिया गया कि कई लोग पिछले तीन वर्षों में मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज थे,” बीजेपी के एक राज्य पदाधिकारी ने दिप्रिंट को बताया. “लेकिन सीएम के कई बार संपर्क करने के बावजूद आलाकमान ने पिछले तीन वर्षों में कैबिनेट विस्तार पर सहमति नहीं दी। अब, यह उन नेताओं को शांत करने के लिए विस्तार पर जोर दे रहा है जिनकी भावनाएं आहत हुई हैं। बीजेपी के एक पूर्व राज्य मंत्री ने दिप्रिंट को बताया कि पार्टी के सामने दुविधा उन नेताओं और क्षेत्रों के नाराज होने की है, जिन्हें प्रस्तावित विस्तार में जगह नहीं मिलेगी.

MP Politics : आज शाम हो सकता है शिवराज कैबिनेट का विस्तार, कई नए चेहरों को मिलेगी जगह | BJP Read More »

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षाआईडीए से जुड़ी 65 कॉलोनियां होंगी वैध

प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने इंदौर विकास प्राधिकरण में बैठक ली। बैठक में आईडीए की प्रमुख परियोजनाओं की स्वीकृति के संबंध विस्तार से चर्चा की। आईडीए की विभिन्न योजनाओं के डिनोटिफिकेशन होने से 65 कॉलोनियां वैध होंगी।
प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं आवास नीरज मंडलोई गुरुवार को इंदौर आए। उन्होंने आईडीए के चल रहे विकास कार्यों एवं प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर इलैयाराजा टी, निगमायुक्त हर्षिका सिंह और आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार के अलावा लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, नगर निगम, नगर तथा ग्राम निवेश एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्राधिकरण की प्रमुख परियोजनाओं की स्वीकृति पर विस्तृत चर्चा किए जाने के साथ ही प्राधिकरण द्वारा विगत दिनों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जो प्रस्ताव शासन को भेजे थे, उसकी भी समीक्षा की गई, साथ ही आईडीए विभिन्न योजनाओं का जो डिनोटिफिकेशन किया जाना है, उस पर भी चर्चा की गई। डिनोटिफाइड से लगभग 65 कॉलोनियां वैध हो सकेंगी। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षाआईडीए से जुड़ी 65 कॉलोनियां होंगी वैध Read More »

स्नेह यात्रा में संकीर्णताओं की बाधाओं को तोड़ रही है समरसता की धारा

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
प्रदेश के सभी जिलों में स्नेह यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे जन-सहभागिता और लोगों में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। अब तक 4000 किलोमीटर से अधिक चल चुकी यात्रा में 7 लाख से अधिक लोग सहभागी बन चुके हैं। यात्रा में शामिल लोगों की पूज्य संतों के प्रति श्रद्धा और आस्था देखते ही बनती है। आसपास के गांवों के लोग भी यात्रा में निरंतर शामिल हो रहे हैं। संत सभी को समझाते हैं कि हम सब एक ही ईश्वर की संतान हैं। ईश्वर ने इंसानों में कभी भेद नहीं किया। हमे भी ईश्वर के बताए समानता और सद्भावना के मार्ग पर चलना चाहिए। स्नेह यात्रा के दौरान संतजन संपर्क में आने वाले लोगों को रुद्राक्ष, रूद्राक्ष की माला, तुलसी के पौधे, तुलसी की माला, रामचरितमानस और सुंदरकांड की लघु पुस्तिकाएं, श्रीमद भागवद गीता और अन्य धर्म केन्द्रित साहित्य वितरित कर रहे हैं। संतजन कहते हैं कि भगवान राम हो या कृष्ण, शबरी और सुदामा के बिना अधूरे हैं। संतजनों द्वारा दी जा रही भेंट को लोग बड़ी आस्था से अपने घर के देव-स्थलों में रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान संतों से निरंतर संपर्क में- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्नेह यात्रा में संतजनों के निरंतर संपर्क में हैं। संतों से यात्रा के फीडबैक के रूप में उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद भी किया। सभी संतजनों ने इस यात्रा को अभूतपूर्व बताते हुए इसे एक श्रेष्ठ प्रयास बताया। संतजनों ने कहा कि यात्रा में जो श्रद्धा और स्नेह आमजन से मिल रहा है वह अभिभूत कर देने वाला है। इस यात्रा में हम भी बहुत कुछ सीख रहे हैं। संतों का विचार है कि इस प्रयास को निरंतरता प्रदान की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि यह प्रयास भविष्य के एक महाभियान की शुरूआत बनेगा। मुख्यमंत्री ने यात्रा में समय और आत्मीयता प्रदर्शन के लिए संतजनों का आभार जताया।

स्नेह यात्रा में संकीर्णताओं की बाधाओं को तोड़ रही है समरसता की धारा Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights