Hindustanmailnews

मध्य प्रदेश

यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है : कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका कांग्रेसियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने उनका जोशीली स्वागत किया। कमलनाथ आज दिनभर इंदौर में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश की जनता जागरूक है। यह चुनाव किसी पार्टी या उम्मीदवार का नहीं, मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। वल्लभ भवन को दलालों के अड्डे को लेकर उन्होंने कहा कि वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, सब दिखता है। कमलनाथ ने यह भी कहा कि चुनाव के मौके पर भाजपा बौखला गई है।

यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है : कमलनाथ Read More »

अर्धनग्न किसानों का प्रदर्शन, खरगोन-कसरावद रोड पर लगा जाम

हिन्दुस्तान मेल, खरगोन
खरगोन में किसानों ने शुक्रवार को हाईवे पर अर्धनग्न होकर साढ़े पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। इससे खरगोन-कसरावद रोड पर एक किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया। कई वाहन दोनों ओर फंसे रहे। किसान अतिवृष्टि के बाद बर्बाद हुई फसलों का सर्वे अब तक नहीं होने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वे कलेक्टर को ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़े थे। रात में कलेक्टर जब खुद ज्ञापन लेने पहुंचे उसके बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया।
जिला मुख्यालय पर बलराम जयंती पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने अनाज मंडी में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार कक्का समेत संभाग और जिलास्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।
किसान कलेक्टर को ही ज्ञापन देने की बात पर अड़े थे। इसे लेकर उनकी अफसरों से बहस भी हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल पाटीदार ने बताया कि शाम 6 बजे तक प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कक्का भी शामिल रहे। इसके बाद वे वापस खंडवा लौट गए। उनके जाने के बाद भी किसान कलेक्टर गेट पर डटे रहे।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष गोपाल पाटीदार ने बताया दोपहर में शुरू हुए धरना प्रदर्शन के एक से डेढ़ घंटे बाद भी कलेक्टर द्वारा ज्ञापन लेने नहीं आने पर किसानों ने अर्धनग्न हो कर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी खरी-खोटी सुनाई। किसानों ने कहा कि जिस अन्नदाता के बलबूते पर प्रदेश सरकार वाह-वाही लुट रही है। उसी की सुनवाई जिम्मेदार नहीं कर रहे हैं।

अर्धनग्न किसानों का प्रदर्शन, खरगोन-कसरावद रोड पर लगा जाम Read More »

वन मंत्री शाह को कुर्की का नोटिस, कोर्ट ने कहा पहले उनकी बात सुनें

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह को संपत्ति कर वसूली के लिए नगर निगम गलत पते पर ही नोटिस भेजता रहा। कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी वह तामील नहीं हुआ तो नगर निगम के किसी सलमान भाई ने मंत्री के मोबाइल नंबर पर बिल भेज दिया। मंत्री ने इस कार्रवाई को हाई कोर्ट में चुनौती दी। हाई कोर्ट ने आदेश दिए कि याचिकाकर्ता शाह नगर निगम के समक्ष अपनी बात रखें। नगर निगम इस प्रेजेंटेशन पर निर्णय ले, तब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं करे। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की खंडपीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई। मंत्री की ओर से अधिवक्ता दक्ष पालोदा, शाश्वत सेठ, परितोष सेठ, यश पालोद ने पैरवी की। याचिका में उल्लेख किया कि मूलत: खंडवा जिले के रहने वाले मंत्री की इंदौर में भी संपत्ति है। संपत्तिकर वसूली के लिए नगर निगम ने जितने भी नोटिस जारी किए, वह सही पते पर ही नहीं भेजे गए। विगत 26 मार्च 2023 को आखिरी नोटिस भेजा गया, जिसमें कहा गया कि टैक्स नहीं भरने पर संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

वन मंत्री शाह को कुर्की का नोटिस, कोर्ट ने कहा पहले उनकी बात सुनें Read More »

मेट्रो का ट्रायल 2 अक्टूबर को, कमर्शियल रन मई-जून 2024 तक

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
मेट्रो के लिए भोपालवासियों का इंतजार धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर पहुंचता जा रहा है। भोपाल मेट्रो के ट्रायल की तारीख तय हो गई है। हालांकि इस दौरान ट्रेन में केवल इंजीनियर ही सवार होंगे। ट्रायल के दौरान सुरक्षा मानक पुख्ता रहेंगे। कमर्शियल रन के पहले सेफ्टी मंजूरी की भी दरकार है।
मेट्रो के लिए भोपालवासियों का इंतजार धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर पहुंचता जा रहा है। भोपाल मेट्रो के ट्रायल की तारीख तय हो गई है, हालांकि इस दौरान ट्रेन में केवल इंजीनियर ही सवार होंगे। ट्रायल के दौरान सुरक्षा मानक पुख्ता रहेंगे। कमर्शियल रन के पहले सेफ्टी मंजूरी की भी दरकार है।
भोपाल मेट्रो ट्रेन के लिए गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को ट्रायल होना है, लेकिन इस दिन कोई इसके कोच में बैठकर सुभाष रेलवे स्टेशन से रानी कमलापति तक नहीं पहुंच पाएगा। यहां मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद ओरेंज रैक में मेट्रो ट्रेन स्टाफ इंजीनियर ही रवाना होंगे। मेट्रो ट्रेन कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर को भोपाल में ट्रायल करेंगे। इस दौरान ट्रेन में सिर्फ कॉरपोरेशन का स्टॉप इंजीनियर सुरक्षा नियमों के तहत रहेगा। इसमें सुरक्षा के मानकों को ट्रायल के दौरान पुख्ता करके रखा जाएगा।
सितंबर 2023 तक ट्रायल की बात कही जा रही थी, लेकिन ये अक्टूबर तक तय किया है। अब तक कमिश्रर मेट्रो रेल सेफ्टी से मंजूरी प्रक्रिया नहीं हुई है। ट्रायल भले अक्टूबर में हो रहा हो, लेकिन कमर्शियल रन 2024 में होगा। मई-जून 2024 तक आम यात्रियों के साथ कमर्शियल रन का प्लान है और उम्मीद है कि फरवरी-मार्च 2024 में इसके लिए आवेदन किया जाए। यहां से तय मानकों से रेल परिचालन को लेकर जांच होगी और सब ओके होने पर ही ट्रेन को शुरू करने की मंजूरी दी जाएगी।

ब्रिज के लिए
चल रहा काम
मेट्रो ट्रेन जब मई-जून 2024 में कमर्शियल रन करें तो संभव है वह एम्स से सुभाष ब्रिज तक 6.22 किमी तक की दूरी तय करें। इसके लिए गणेश मंदिर के सामने रेलवे लाइन पर मेट्रो आरओबी का काम शुरू कर दिया गया है। यहां दोनों तरफ काम चल रहा है। गौरतलब है कि यहां लगने वाला फेब्रिकेटेड ब्रिज अलवर में तैयार कराया जा रहा है।

मेट्रो का ट्रायल 2 अक्टूबर को, कमर्शियल रन मई-जून 2024 तक Read More »

घर से लिया… कॉलोनी में ही ढोलाअल्टीमेटम : तीन दिन में व्यवस्था सुधारें सफाईकर्मी

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर कल महापौर मालती राय नाराज हो गईं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में निरीक्षण के दौरान पाया कि कचरा उठ नहीं रहा है। कचरा गाड़ियां भी डोर-टू-डोर जाने के बजाय कॉलोनी में एक ही स्थान पर खड़ी हो रही हैं। और तो और, कुछ जगह पर डोर-टू-डोर कलेक्शन के बाद कॉलोनी में ही कचरा फेंका जा रहा था। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि स्थिति नहीं सुधरी तो संबंधित दरोगा और एएचओ पर कार्रवाई की जाएगी। ये मामला मीडिया में भी सुर्खियां बना था।
मनुआभान पर अब भी कचरा…
महापौर ने कहा कि वे 5 महीने बाद मनुआभान की टेकरी आई हैं। पहले भी यहां 25 से 30 बोरी कचरा निकला था। आज जब हम आए, तब भी कचरा मिला है। लोग तो सहयोग कर रहे हैं, लेकिन हमारे निगम कर्मचारी ही कहीं-ना-कहीं चूक कर रहे हैं।
परी बाजार में पसरी थी गंदगी
निरीक्षण करने महापौर सबसे पहले परी बाजार पहुंचीं। यहां एक कर्मचारी उन्हें यूं ही झाड़ू लेकर घूमता नजर आया। उन्होंने देखा तो नाली में कचरा फैला हुआ था। इसके बाद उन्होंने दरोगा को बुलाया और जमकर फटकार लगाई। कुछ कॉलोनियों में पता चला कि डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ी कॉलोनी में ही एक जगह कचरा डाल रही हैं। एएचओ ने बताया कि कचरा गाड़ी यहां कचरा डाल देती हैं। दरोगा का कहना था कि यहां से फिर कचरा उठाया जा रहा है। महापौर ने कहा कि इस तरह की गलती दोबारा नहीं होना चाहिए।

घर से लिया… कॉलोनी में ही ढोलाअल्टीमेटम : तीन दिन में व्यवस्था सुधारें सफाईकर्मी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights