Hindustanmailnews

मध्य प्रदेश

सीएम ने किया केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। मध्‍य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में हुआ। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, डिप्टी सीएम देवड़ा, मंत्री प्रहलाद पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन के तहत संबंधित गांवों में 11 मार्च से 13 मार्च तक जल जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत केन-बेतवा लिंक परियोजना तथा पार्वती -कालीसिंध- चंबल लिंक परियोजना के 17 जिलों के संभावित 3614 लाभान्वित गांवों में कलश यात्रा तथा जल आधारित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

सीएम ने किया केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ Read More »

पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक की घर वापसी तय………….

पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और भाजपा से तीन बार विधायक रहे दीपक जोशी की भी घर वापसी तय है। तैयारियां पूरी है। उन्हें घर का रास्ता दिखाने में विदिशा से लोकसभा सीट के दावेदार घोषित हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की भूमिका अहम रही। जोशी जिस खातेगांव सीट से चुनाव हारे थे वह विदिशा लोकसभा सीट में आती है।
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा से जोशी की बात हो गई है। सोमवार 10.30 बजे ज्वाइन करने वाले थे लेकिन एक अन्य कार्यक्रम के कारण मामला थोड़ा आगे बढ़ गया। उनके साथ गुनौर से कांग्रेस विधायक रहे शिवदयाल बागरी और सागर जिले की खुरई सीट से विधायक रहे अरुणोदय चौबे ने भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। दीपक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले 6 मई 2023 को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने दीपक जोशी को खातेगांव से उम्मीदवार बनाया था। उन्हें 86087 वोट मिले थे, जबकि 98629 वोट पाकर बीजेपी के आशीष गोविंद शर्मा ने जोशी 12542 वोटों से हराया था।

पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक की घर वापसी तय…………. Read More »

किसानों को 3758 करोड़ का नुकसान बिना बोनस के खरीदा 46 लाख टन धान

गेहूं की खरीदी के लिए इस बार बाजार से 50 हजार करोड़ कर्ज लेने की तैयारी है। यह पिछली बार से 14 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है। सरकार की गारंटी के लिए इसका प्रस्ताव कैबिनेट में जाने वाला है। इतनी बड़ी राशि बाजार से उठाने के कारण किसानों ने बोनस की मांग उठा दी है। इसके पीछे बड़ी वजह भी है कि 15 जनवरी को पूरी हुई धान की खरीदी सरकार ने बिना बोनस के कर ली। कुल 46 लाख टन धान 2183 रु./क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा गया। यानी किसानों को बोनस का 3,758 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। रबी में बोनस नहीं मिलता है तो फिर उन्हें 4250 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के संकल्प पत्र 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बोनस जोड़कर गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल और धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने का वादा था। हाल ही में पूरी हुई धान की खरीदी 2183 रुपए प्रति क्विंटल पर की गई। यानी 817 रु./क्विंटल का किसानों को नुकसान हुआ है।
यही स्थिति अब रबी सीजन के गेहूं की खरीदी की होने वाली है। एमएसपी के बाद सरकार को 425 रुपए बोनस देना होगा। साफ है कि पार्टी के संकल्प पत्र में अनाज खरीदी से जुड़े बिंदु सवालों के घेरे में आ गए हैं। सरकार को यदि बोनस देना है तो इसकी घोषणा जल्द करनी होगी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाती है तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी। देश में गेहूं की डिमांड है। इस बार राज्य सरकार ने सर्वाधिक 100 लाख टन (कोरोना के दो साल 2020-21 व 2021-22 को छोड़कर, इन दोनों वर्षों में क्रमश: 128 लाख और 129 लाख टन गेहूं खरीदा गया था।) गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए बाजार से अब तक की सबसे बड़ी रकम बतौर कर्ज लेना प्रस्तावित है।
एमएसपी से बाजार में रेट ज्यादा – गेहूं का समर्थन मूल्य वर्ष 2024-25 में 2275 रुपए प्रति क्विंटल है, जबकि बाजार में गेहूं का रेट 2500 रुपए चल रहा है।

किसानों को 3758 करोड़ का नुकसान बिना बोनस के खरीदा 46 लाख टन धान Read More »

मंदिरों में अभिषेक-पूजन, निकली शिव बारात…दिनभर गूंजेगा बम-बम भोले

आज महाशिवरात्रि है। भोपाल में दिनभर बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहेगा। इस मौके पर शिव मंदिरों में खास तैयारी की गई है। मंदिरों पर रंगीन लाइट्स व फूल-पत्तियों से सजावट कीउ गई है। कहीं भजन संध्या, कहीं रुद्राभिषेक तो कहीं शिव बाराज निकाली जाएगी। इसके अलावा, भक्तों में बुधवार और गुरुवार से हल्दी रस्म के कार्यक्रम भी चलते रहे। इसे लेकर मंदिरों में शाम को कई आयोजन किए गए।
यहां निकाली शिव बारात
बड़ वाले महादेव मंदिर से समिति सेवक प्रकाश मालवीय ने बताया कि शुक्रवार करीब 11 शिव बारात निकाली जा रही है। शिव बारात पुराने शिवालय भवन से जनकपुर, हनुमान-गंज से होते हुए मंगलवारा और इतवारा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रांसपोर्ट एरिया होते हुए यह लखेरापुरा, चौक बाजार पहुंचेगी। यहां वरमाला की जाएगी। शिव बारात का समापन रात करीब 1 बजे होगा। इसमें 125 संस्थाओं के स्वागत मंच होंगे। प्रकाश मालवीय ने बताया कि इस दौरान कई प्रकार की बैंड प्रस्तुतियों के अलावा भजन मंडलिया, झांकियां और डमरू दल भी शामिल होंगे।
डमरू दल भी निकालेगा चल समारोह
महाशिवरात्रि पर देश का एकमात्र डमरू दल भोपाल में भव्य चल समारोह निकालेगा। इसमें अयोध्या से आए भगवान श्री राम का पुष्पक विमान भी होगा शामिल। श्री बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति के अध्यक्ष अर्जुन सोनी ने बताया कि देश का एक मात्र डमरू दल महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर चल समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इस चल समारोह में अयोध्या से लाए गए भगवान श्री राम का पुष्पक विमान विशेष तौर पर शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा, चल समारोह का प्रारम्भ महा शिवरात्रि के दिन सुबह 9:30 बजे कर्फ्यू वाली माता मंदिर सोमवारा से किया गया। चल समारोह में डमरू दल के 111 से ज्यादा सदस्य पारंम्परिक वेशभूषा में कीर्तन किया।
महाशिवरात्रि के मौके पर स्पेशल ट्रेन
रेल प्रशासन द्वारा उज्जैन में महाशिवरात्रि मेला के अवसर पर आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए उज्जैन-संत हिरदाराम नगर-उज्जैन के मध्य 13-13 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो मार्ग में मक्सी, शुजालपुर, सीहोर एवं बकानियां भौंरी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी। इसके अलावा महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ और टर्मिनेट होने वाली दो जोड़ी ट्रेनों का सीहोर रेलवे स्टेशन पर 5 मार्च से 17 मार्च तक 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

मंदिरों में अभिषेक-पूजन, निकली शिव बारात…दिनभर गूंजेगा बम-बम भोले Read More »

रात 2.30 बजे खुले महाकाल के पट, 12 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन

महाशिवरात्रि के पर्व पर आज उज्जैन के महाकाल मंदिर, खंडवा के ओंकारेश्वर, रायसेन के भोजपुर और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में चौरागढ़ महादेव मंदिर समेत प्रदेश सभी शिवालयों में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सीहोर के कुबरेश्वर धाम में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा है। प्रदेशभर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।
उज्जैन में लगातार 44 घंटे तक भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। महाकाल के पट गुरुवार रात 2.30 बजे खुले जो शनिवार रात 10.30 बजे तक खुले रहेंगे। आज सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल की पूजा और अभिषेक किया। दावा किया जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर करीब 12 लाख श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है। इधर, ओंकारेश्वर महाराज का विशेष श्रृंगार कर आरती की गई। श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर से दर्शन कर रहे हैं।

विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की 3 किलोमीटर लंबी लाइन
वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। हर सेकेंड 10-15 लोग दर्शन कर रहे हैं। बाबा का दरबार लगातार 36 घंटे से ज्यादा समय तक खुला रहेगा। इस दौरान करीब 10 लाख भक्तों के मंदिर आने का अनुमान है। उधर, झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में भी भोलेनाथ के दर्शन के लिए गुरुवार 7 मार्च की शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी।

रात 2.30 बजे खुले महाकाल के पट, 12 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights