Hindustanmailnews

मध्य प्रदेश

सड़क हादसा देख सीएम ने रूकवाया काफिला, घायल को पहुंचाया अस्पताल

सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा चुनाव प्रचार कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर हादसे पर पड़ी। उन्होंने फौरन अपने काफिले को रोक दिया। घायलों की मदद के लिए पहुंच गए। सीएम के काफिले के साथ चल रही एंबुलेंस से घायलों को पन्ना अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच खुद सूबे के मुखिया सड़क पर काफी देर तक खड़े रहे और उनका काफिला भी ठहर गया।
हादसा सिमरिया मार्ग पर हुआ, जहां एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को इलाज के लिए पन्ना के अस्पताल ले जाया गया है। सीएम ने ७ पर लिखा कि मैंने अपने कारकेड से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल और मिनी ट्रक में हुई टक्कर के हादसे में कुछ लोगों को घायल देखा। मैंने तत्काल कारकेड रुकवाकर अपने साथ चल रही एंबुलेंस में घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

सड़क हादसा देख सीएम ने रूकवाया काफिला, घायल को पहुंचाया अस्पताल Read More »

फिर मौसम में बदलाव… धूप-छांव के बीच जान सांसत में

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
अप्रैल महीने में दूसरी बार मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 19 से 21 अप्रैल के बीच 21 जिलों में मौसम बदलेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन भी भीगेंगे। इससे पहले दो दिन गर्मी का असर रहेगा। बुधवार को धार, उज्जैन समेत 9 शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 40 डिग्री के पार रहा। इनमें धार में सबसे ज्यादा 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया- उत्तर भारत में गुरुवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर 19 अप्रैल से प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके चलते अलर्ट जारी किया गया है। अप्रैल में बारिश के कई रिकॉर्ड टूटे। भोपाल में करीब पौने 2 इंच बारिश हो गई, वहीं अप्रैल में लगातार 11 दिन तक बारिश होने का रिकॉर्ड भी बना है। 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रदेश में लगातार बारिश हुई है। अब 19 अप्रैल से फिर प्रदेश भीग जाएगा।
टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी… धार सबसे गर्म
बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। इससे कई जिलों में दिन के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी हुई। सबसे गर्म धार रहा। यहां तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन धार सबसे गर्म रहा। उज्जैन, मंडला, बालाघाट के मलाजखंड, शाजापुर, गुना, नर्मदापुरम, रतलाम और खंडवा में भी तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा, वहीं भोपाल में 39.2, इंदौर में 39.6, ग्वालियर में 38.5, जबलपुर में टेम्प्रेचर 38.6 डिग्री दर्ज किया गया।
19 अप्रैल: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, बैतूल, दमोह, पन्ना, कटनी और उमरिया में बारिश का अनुमान है।
20 अप्रैल: बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और डिंडोरी में मौसम बदला रहेगा। आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
21 अप्रैल: भोपाल, इंदौर, जबलपुर, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

फिर मौसम में बदलाव… धूप-छांव के बीच जान सांसत में Read More »

मल्टी लेवल पार्किंग : नहीं आएगी वाहन खड़े करने में दिक्कत, जाम से राहत

भोपाल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर लंबे समय से पार्किंग के चलते यहां आने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार अव्यवस्थित पार्किंग के चलते स्टेशन परिसर के अंदर ही जाम की स्थिति बनती है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जा रही है। अमृत भारत योजना के तहत इसका निर्माण किया जा रहा है।
मनमर्जी से खड़ी कर
देते हैं गाड़ियां
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यहां फरवरी महीने से पार्किंग ठेकेदार नहीं है। इसके चलते फ्री स्पेस में लोग गाड़ियां पार्क कर रहे हैं। यहां अभी फिलहाल पार्किंग नि:शुल्क है। इसके कारण लोग यहां कहीं भी वाहन पार्क कर देते हैं, जिसके चलते कई बार जाम की स्थिति बनती है। पार्किंग बनने के बाद लोगों को फायदा होगा। बताया जा रहा है कि यह पार्किंग अगस्त से सितंबर तक बन जाएगी।
अमृत भारत योजना
के तहत कार्य
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई मल्टी लेवल पार्किंग में 400 से अधिक टू और फोर व्हीलर वाहन खड़े हो सकेंगे। इससे जहां एक तरफ बाहर का स्पेस भी रेलवे के लिए फ्री हो जाएगा। दूसरी तरफ यहां पार्किंग व्यवस्थित हो जाएगी। भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि कई तरह के निर्माण कार्य अमृत भारत योजना के तहत किए जा रहे हैं, जिसमें मल्टी लेवल पार्किंग भी शामिल है।

मल्टी लेवल पार्किंग : नहीं आएगी वाहन खड़े करने में दिक्कत, जाम से राहत Read More »

वर्ल्ड हेरिटेज डे : थोड़ा दिया ध्यान… बढ़ गई उम्र एक हजार साल

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल/मंडीदीप
अपनी ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों को लेकर पिछले कुछ समय में भोपाल और आसपास जीर्णोद्धार व संरक्षण का काम मिशन मोड पर हुआ है। नतीजा ये हुआ है कि कई धरोहरों की चमक और उम्र बढ़ गई है। भोपाल के पास आशापुरी में सूर्य मंदिर को इस तरह बनाया गया है कि इसके अगले 1 हजार साल तक बने रहने का दावा है, वहीं गिन्नौरगढ़ के किले को भी संरक्षित कर इसकी उम्र 100 साल बढ़ा दी गई है।
सूर्य मंदिर का लौटा
पुराना वैभव
खासियत : 1300 साल पुराना मंदिर। राज्य पुरातत्व विभाग ने आशापुरी में सूर्य मंदिर का पुनर्निर्माण कराया है। इसमेंं 25 लाख का खर्च हुआ। पुनर्निर्माण में साइट से ही निकले पुराने मंदिरों के अवशेषों का उपयोग किया गया है। सिर्फ 2 फीसदी नए पत्थरों का उपयोग किया है, जो बांसवाड़ा से लाए गए। निर्माण में सीमेंट व लोहे का उपयोग नहीं हुआ। इनके स्थान पर दरार और छिद्रों को भरने के लिए चूना-सीमेंट के साथ अन्य चीजों का मसाला मिलाया गया है। मजबूती के लिए लोहे के क्लैंप लगाए हैं। यह मंदिर 1000 साल तक टिका रहेगा।
इतिहास : पुरातत्व अधिकारी डॉ. रमेश यादव बताते हैं- परमार काल में करीब 1300 साल पहले कई मंदिरों का निर्माण हुआ था। उन्हीं में यह सूर्य मंदिर भी था। वर्ष-2010 की खुदाई में इसके अवशेष मिले थे। इसे 16 फीट लंबा,12 फीट चौड़ा और 21 फीट ऊंचा बनाया गया है।

खासियत : इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) भोपाल ने रातापानी अभयारण्य में गोंड साम्राज्य के गिन्नौरगढ़ किले को संवारा है। इससे इसकी उम्र करीब 100 साल बढ़ गई है। इंटेक के कंवीनर मदन मोहन उपाध्याय ने बताया कि किले में 7 मंजिल ऊंचा रानी कमलापति महल, हवा महल व अनूठी दुर्ग संरचना आकर्षण का केंद्र है।
मोती महल बनेगा सिटी म्यूजियम, काम शुरू… सदर मंजिल के सामने स्थित मोती महल का काम दो साल में पूरा होगा। पहले चरण में 24 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। यह महल भी 1868 के आसपास बना है। मप्र टूरिज्म के अभिषेक गौड़ ने बताया कि यहां सिटी म्यूजियम बनेगा। इसमें भोपाल के इतिहास से संबंधित गैलेरी बनाई जाएगी।

वर्ल्ड हेरिटेज डे : थोड़ा दिया ध्यान… बढ़ गई उम्र एक हजार साल Read More »

मेहनत रंग लाई… सफलता की खबर सुनते ही झूम उठे

संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सर्विसेस परीक्षा-2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें भोपाल की छाया सिंह ने 65वां स्थान हासिल किया है। छाया सिंह, आईएएस छोटे सिंह की बेटी हैं। भोपाल के डॉक्टर सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक मिली है। दोनों सगे भाई हैं। धार की माही शर्मा की 106 और सतना की काजल सिंह को 485वीं रैंक मिली है। काजल के पिता विजय सिंह सतना के कोलगवां पुलिस थाना में सब इंस्पेक्टर हैं।

चौथे प्रयास में मिली सफलता
65वीं रैंक हासिल करने वाली छाया के पिता छोटे सिंह अपर आयुक्त राजस्व ग्वालियर के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने बताया- छाया लद्दाख टूर पर है। उसने अपने सिलेक्शन की सूचना लद्दाख से एक परिचित के फोन से कॉल कर दी है। छाया सिंह ने यूपीएससी परीक्षा-2023 में चौथे प्रयास में आईएएस बनने में सफलता पाई है। छाया ने सीएसई 2021 क्लियर किया था और 288वीं रैंक पाई थी, तब सिलेक्शन आईडीएएस में हुआ था।

दोनों सगे भाई भी मार गए बाजी……………

भोपाल के डॉक्टर सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक मिली है। दोनों सगे भाई हैं। समीर और सचिन के पिता संजय गोयल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, जबकि मां डॉ. संगीता गोयल, शिशु रोग विशेषज्ञ हैं।

भोपाल के अर्णव भंडारी का भी सिलेक्शन

भोपाल के अर्णव भंडारी का भी यूपीएससी में सिलेक्शन हुआ है। उनकी रैंक 232 है। इससे उनका आईपीएस बनना तय है। अर्णव ने बताया कि उन्होंने यूपीएसएसी की फरवरी को 2020 में पढ़ाई शुरू की थी। पिछले साल रिजर्व लिस्ट में थे और बाद में मिनिस्ट्री आॅफ रेलवे के लिए सिलेक्शन हुआ था। अब आईपीएस के लिए चयन हुआ है।

इंदौर की आराधना ने भी बटोरी शाबाशी

​​​​​​​इंदौर की 26 साल की बेटी आराधना चौहान ने यूपीएससी सिविल सेवा एग्जाम क्लियर की है। ये सेकंड इंटरव्यू था। पहले इंटरव्यू में 20 नंबर से रह गई थी। इस बार आॅल इंडिया लेवल पर 251वीं रैंक आई है। पिता वरदीपसिंह चौहान रिटायर्ड अधिकारी हैं। मां रेखा हाउस वाइफ हैं। आराधना चौहान से इंटरव्यू में बोर्ड मेंबर ने पूछा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर-1 क्यों है? किस तरह से अन्य शहर इंदौर को पीछे छोड़ सकते हैं।

मेहनत रंग लाई… सफलता की खबर सुनते ही झूम उठे Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights