Hindustanmailnews

मध्य प्रदेश

कार की सीट के नीचे निकले 1.03 करोड़, 4 किलो चांदी

अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कार में सवार दो पुरुषों और एक महिला को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव के मद्देनजर राज्य में उड़नदस्ता टीमों द्वारा वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।
नई आबादी पुलिस थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया- गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नयाखेड़ा हाईवे रोड से एक लग्जरी कार (टऌ47 इढ4087 को रोका। ड्राइवर सीट एवं पास की सीट के नीचे स्किम से छुपाकर रखी 01 करोड़ 3 लाख रुपए नकदी व 04 किलो चांदी जब्त की। पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज नहीं मिले। कार में सवार दो पुरुषों और एक महिला को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव के मद्देनजर राज्य में उड़नदस्ता टीमों द्वारा वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।
वाहन स्वामी विशाल पिता मनोहरलाल सोनी (37) निवासी सराफा बाजार मंदसौर है, जबकि ड्राइवर का नाम मुकेश पिता ओंकारलाल (32) निवासी कचनारा मंदसौर है। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी, जिनकी रिपोर्ट पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कार की सीट के नीचे निकले 1.03 करोड़, 4 किलो चांदी Read More »

17 जिलों में बारिश की संभावना, 25 से भीषण गर्मी का अनुमान

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे, यानी सोमवार को जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 17 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है।
भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले 2 दिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। 25 अप्रैल से तेज गर्मी पड़ेगी। जिन शहरों में अभी 40-42 डिग्री टेम्प्रेचर है, वहां 42 से 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा। रातें भी गर्म रहेंगी। वहीं, उमस का असर भी दिखाई देगा।
पिछले 3 दिन से कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। रविवार को पूरे दिन तेज गर्मी के बाद शाम को कई जिलों में मौसम बदल गया। भोपाल, रायसेन और नर्मदापुरम में तेज बारिश भी हुई।
भोपाल में रविवार को दिनभर गर्मी रही और टेम्प्रेचर 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को मौसम अचानक बदला और बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम में भी गरज-चमक के साथ पानी गिरा। इटारसी में तो 15 से 20 मिनट तक बारिश हुई, जिससे शहर की सड़कें तरबतर हो गईं।
खरगोन के बड़वाह में भी पानी गिरा। मौसम बदलने से यहां बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई। रात में इंदौर, बड़वानी, सीहोर, हरदा, बैतूल, दमोह, सागर, विदिशा, बुरहानपुर, रायसेन, नरसिंहपुर में भी मौसम बदला रहा। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से बूंदाबांदी और आंधी का दौर है। ऐसा ही मौसम अगले 2 दिन और बना रहेगा। आज जबलपुर, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, बालाघाट, मंडला, कटनी, मैहर, उमरिया, डिंडोरी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में व कल बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में बारिश की संभावना है।

17 जिलों में बारिश की संभावना, 25 से भीषण गर्मी का अनुमान Read More »

भाजपा प्रत्याशी मिश्रा कोथमाया नोटिस

रीवा, एजेंसी। चुनाव खर्च के विवरण में कमियां मिलने पर रीवा कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी प्रतिभा पााल ने भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा को नोटिस थमा दिया। नोटिस के अनुसार चार वाहनों का व्यय लेखा तथा मऊगंज, देवतालाब एवं गुढ़ चुनाव कार्यालयों का खर्च नहीं बताया गया। इसी तरह 13 अप्रैल को सिरमौर में आयोजित सभा, देवतालाब में आयोजित रैली और सभा में हुए खर्च और बताए खर्च में 2 लाख 23 हजार 547 रुपए का अंतर पाया गया। नामांकन दिनांक से 16 अप्रैल की स्थिति में प्रस्तुत किए गए व्यय लेखे में भी अंतर पाया गया है।

भाजपा प्रत्याशी मिश्रा कोथमाया नोटिस Read More »

बगैर जानकारी के बंद कर दिया रास्ता… परेशान होते रहे राहगीर

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
कमला पार्क से होकर वीआईपी चौराहा से पुराने भोपाल की तरफ जाने वाला रास्ता कल सुबह बगैर पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया। सोमवारा में माता मंदिर के पास भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के राजनीतिक कार्यक्रम के चलते यहां से दो पहिया वाहन तक को जाने की अनुमति नहीं थी। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 10 बजे से ही एक तरफ के रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी थी।
हमीदिया अस्पताल की ओर जाने वालों को करीब 5 किलोमीटर से अधिक का चक्कर लगाना पड़ा। रोज करीब 400 वाहन हमीदिया अस्पताल आते हैं। इसी तरह सोमवारा से लेकर पीर गेट, चौक बाजार से कमला पार्क के रास्ते नए भोपाल की तरफ आने वाले वाहन चालकों को भी 4 से 5 किमी तक घूमकर जाना पड़ा। करीब डेढ़ बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी 3 बजे तक ट्रैफिक रेंगता रहा।
रेंगते रहीं गाड़ियां… आगे गए तो रोक दी गईं चारपहिया – कोहेफिजा थाना तरफ से भी बंद वीआईपी तिराहे से डायवर्सन के कारण हमीदिया अस्पताल जाने के लिए वाहन चालकों को वीआईपी रोड से करबला होकर जाना पड़ा। यहां से कोहेफिजा थाने पर आने पर पता चला कि चार पहिया वाहन के लिए बंद है। ऐसे में उन्हें फिर भोपाल गेट, बाबे अली मैदान से शाहजहांनाबाद थाने के पहले एलबीएस अस्पताल से घूमकर हमीदिया जाना पड़ा। इसी तरह हमीदिया से आने वालों को भी इसी रास्ते से वापस जाना पड़ा। सोमवारा से रैली निकालने से कलेक्टोरेट तक फिर ट्रैफिक प्रभावित रहा। दोपहर ढाई बजे तक वाहन रेंगते हुए ही चले। ट्रैफिक 3 बजे के बाद सामान्य हो पाया।
ये रास्ते रहे बंद
ल्ल वीआईपी तिराहे से हमीदिया जाने वाला रास्ता
ल्ल बिजली आॅफिस से हमीदिया जाने वाला रास्ता
ल्ल स्टेट बैंक चौराहा से सोमवारा तक जाने वाला रास्ता
ल्ल चौक बाजार से सोमवारा की आने वाला रास्ता।
दी जाएगी ट्रैफिक पुलिस को हिदायत – पहले से तय कार्यक्रम के लिए रास्ते बंद किए जाने पर लोगों तक इसकी सूचना दी जाना चाहिए। ट्रैफिक पुलिस को हिदायत दी जाएगी कि आगे से जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।
ल्ल हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस कमिश्नर भोपाल

बगैर जानकारी के बंद कर दिया रास्ता… परेशान होते रहे राहगीर Read More »

पेट्रोल पंप के पास आग उठी लपटों से गाड़ी खाक

एमपी नगर में बड़ा हादसा टल गया। यहां पेट्रोल पंप के पास एक चलती वैन में अचानक आग लग गई। आग जलती देखकर पंप के कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए वैन की ओर दौड़ लगा दी, जिसके बाद कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक वैन की वायरिंग में शॉर्टसर्किट होने के कारण आग लगी थी। आग लगने से वैन की सीटें और अंदर का हिस्सा जल गया है। एमपी नगर जोन-2 में प्रगति पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। वैन जोन-2 की ओर जा रही थी, तभी उसमें से धुआं उठता नजर आया, जिसके बाद ड्राइवर ने वैन से उतरकर अपनी जान बचाई। देखते-ही-देखते वैन के अंदर के हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। आग उठती देखकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने वैन की ओर दौड़ लगाई। पंप पर मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से कर्मचारियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। मौके पर वहां से गुजरने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

आॅटोमोबाइल एक्सपर्ट अमन भारद्वाज ने बताया कि गर्मी में कार में आग लगने का सबसे बड़ा कारण शॉर्टसर्किट से होता है। गर्मी से ठीक पहले कार की सर्विसिंग कराएं और पूरी वायरिंग चेक करा लें। कूलेंट की मात्रा को भी चेक करना चाहिए। बैटरी की स्थिति भी देखी जाना चाहिए। लंबी यात्रा के दौरान कार को कुछ किलोमीटर चलाने के बाद थोड़ी देर रोकना चाहिए और टायर प्रेशर भी सही रखना चाहिए। कभी भी कार में परफ्यूम या अन्य प्रकार के स्प्रे नहीं रखना चाहिए। ज्यादा एसेसरीज के कारण भी कार में आग लगने का खतरा रहता है। एसेसरीज लगाने के समय कई बार तार को काटना पड़ता है, जिससे भी शॉर्टसर्किट होने के बाद आग लगने का खतरा बढ़ता है।

पेट्रोल पंप के पास आग उठी लपटों से गाड़ी खाक Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights