Hindustanmailnews

स्पोर्ट्स

एशियन बैडमिंटन में जीता डबल्स का पहला गोल्ड

पिछले साल भारत को थॉमस कप, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल जिताने वाली चिराग शेट्‌टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने एक और कारनामा किया है। इस जोड़ी ने भारत को एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में डबल्स कैटेगरी का पहला गोल्ड दिलाया है। कोई भारतीय जोड़ी चैंपियनशिप के 61 साल के इतिहास में पहली बार चैंपियन बनी है। इतना ही नहीं, इस जोड़ी ने भारत को 1965 के बाद चैंपियनशिप का दूसरा गोल्ड दिलाया है। इससे पहले, दिनेश खन्ना ने मेंस सिंगल कैटेगरी में देश को पहला गोल्ड दिलाया था। दुबई में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में चिराग और सात्विक ने ओंग यू सिन और तेओ ईओ यी की मलेशियाई जोड़ी तीन गेम में 16-21, 21-17, 21-19 से हराया। यह मैच एक घंटा 7 मिनट चला। इस अचीवमेंट पर बैडमिंटन एसोसिएशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा ने 20 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है।
आखिरी गेम में मिली जीत
फाइनल में मलेशिया के ओंग यू सिन-तेओ ईओ यी के खिलाफ सात्विक-चिराग ने 2-1 से जीत हासिल की। पहले गेम में सात्विक-चिराग एकतरफा मुकाबले में 16-21 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में मलेशिया की जोड़ी ने 21-17 से जीत हासिल करते हुए मैच को रोचक बना दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में सात्विक-चिराग ने जोरदार वापसी की। पहले भारतीय जोड़ी 11-15 से पीछे चल रही थी, फिर बाद में 21-19 की रोमांचक जीत हासिल करते हुए गोल्ड अपने नाम कर लिया।

एशियन बैडमिंटन में जीता डबल्स का पहला गोल्ड Read More »

क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु

दुबई में खेली जा रही एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय शटलर्स ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। विमेंस सिंगल में पीवी सिंधु, मेंस सिंगल में एचएस प्रणौय और मेंस डबल्स में सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
सिंधु ने चीन की हान यू को हराया: पीवी सिंधु ने राउंड आॅफ 16 में चीन की हान यू को दो सेट में हराया। पहले सेट में सिंधु ने 21-12 से जीत दर्ज की। फिर दूसरे सेट में भी 21-15 से आसान जीत प्राप्त कर मैच खत्म किया। अब सिंधु का मुकाबला चीन की वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे नंबर की खिलाड़ी एनसे यंग से होगा। जिनके खिलाफ सिंधु ने अपने पिछले पांच मुकाबले हारे हैं।
प्रणौय ने दूसरा सेट हारने के बाद कमबैक किया: एच एस प्रणौय ने पोलैंड के वारडोयो को तीन सेट में हराया। पहला सेट प्रणौय ने 21-16 से जीता। इसके बाद वारडोयो ने एकतरफा सेट में प्रणौय को 5-21 से हरा दिया। तीसरे सेट में प्रणौय ने शानदार कमबैक किया और आखिरी सेट के करीबी मुकाबले में 21-18 से जीत हासिल कर मैच जीत लिया।
सात्विक-चिराग की आसान जीत: कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट सात्विक साईराज और चिराग रेड्डी ने एकतरफा लीड बनाते हुए दो सेट में कोरिया के यंग और सि युंग को हराया। उन्होंने पहला सेट 21-13 से जीता और 21-11 से दूसरा सेट अपने नाम किया।
किदांबी श्रीकांत हारे: भारत के टॉप शटलर्स में से एक किदांबी श्रीकांत पहला राउंड जीत नहीं सके। उन्हें मेंस सिंगल में कोदई नाराओंका ने 3 सेट में हराया। पहला सेट नाराओंका ने 14-21 से जीता। दूसरे सेट में श्रीकांत ने कमबैक किया और 20-22 से जीत दर्ज की। लेकिन, तीसरे सेट में श्रीकांत एकतरफा मुकाबले में 21-9 से हार गए।
त्रिषा-गायत्री ने दिया वॉकओवर: विमेंस डबल्स में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने विपक्षी जोड़ी को वॉकओवर दे दिया। गायत्री ने चोट के कारण दूसरे दौर के मैच से पहले नाम वापस ले लिया।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु Read More »

चोटों से जूझ रहे हैं लाल बजरी के दिग्गज नडाल, जोकोविच…..

लाल बजरी पर खेले जाने वाली टेनिस का आधा रास्ता तय हो चुका है और अब इस तरह की सतह पर खेला जाने वाला सबसे बड़ा टेनिस टूर्नामेंट शुरू होने में महज एक महीने भर का वक्त रह गया है। बात हो रही है फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट की, जो कि 28 मई से शुरू होने वाला है। जब लाल बजरी की बात होती है तो जेहन में जिस दिग्गज का नाम सबसे ऊपर आता है, वह राफेल नडाल है।
नडाल और लाल बजरी के कोर्ट रोलांड गैरोस में लगभग अटूट बंधन है। नडाल लाल बजरी के कद्दावर खिलाड़ी हैं। लेकिन उनके प्रशंसक और समर्थक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनके पसंदीदा नडाल फ्रेंच ओपन में उतर पाएंगे और उतरे तो क्या खिताबी जीत का सेहरा बांध पाएंगे। दरअसल नडाल इस साल के शुरू से गंभीर चोटों से जूझ रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी नोवाक जोकोविच के समर्थक भी अपने खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर फिक्रमंद हैं। क्ले के निर्विवाद सम्राट नडाल ने जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से कोई मैच नहीं खेला है क्योंकि वे कूल्हे की चोट से परेशान हैं। इस चोट के ठीक होने में अमूमन 6 से 8 सप्ताह लगने थे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं लगता कि तय समय पर वे स्वस्थ हो पाएंगे। ऐसा लगता है कि जोकोविच को कोहनी में दिक्कत है जिसका असर उनके प्रदर्शन में पड़ रहा है। मोंटे कार्लो ओपन में कोहनी की इस समस्या के कारण 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक तीसरे दौर के मैच में इटली के लोरेंजो मुसेटी से हार गए थे। मुसेटी ने उनकी आठ बार सर्विस तोड़ी थी। हाल ही में एक साक्षात्कार में, जोकोविच से कोहनी की चोट और बाद में मैड्रिड से वापसी के बारे में सवाल किया गया था। उन्होंने दावा किया कि कोहनी आदर्श स्थिति में नहीं है, लेकिन शुरुआती दौर में और प्रतिस्पर्धा करने के लिए काफी अच्छी है। इस दावे से ऐसा लगता है कि कोहनी की चोट बढ़ गई है क्योंकि वे बहुत अधिक टेनिस खेलते हैं। संकेत तो यह है कि चोट इतनी गंभीर नहीं है कि उन्हें पूरी तरह से खेलने से रोक सके। लेकिन रोलांड गैरोस को जीतने के लिए उन्हें दो सप्ताह में सात मैच जीतने होंगे, यह एक चिंता का विषय है। वैसे अप्रैल के अंत तक दोनों में से कोई भी खिलाड़ी अपने क्ले कोर्ट मुकाबलों के लिए अपनी सामान्य स्थिति के आस-पास नहीं पा रहा है। इससे दोनों पक्षों में बड़ी चिंता का विषय होना चाहिए क्योंकि यह जोड़ी आमतौर पर पेरिस में एक-दूसरे के साथ संघर्षपूर्ण मुकाबले में होती है। नडाल जून में 37 साल के हो जाएंगे और हाल के वर्षों में कई चोटों से जूझ रहे हैं। वे स्पष्ट रूप से अपने शानदार कॅरिअर की समाप्ति के करीब पहुंच रहे हैं। पिछले साल उन्हें पेट संबंधी समस्याओं और पसलियों की पीड़ा से जूझना पड़ा। साथ ही मौजूदा समय में उनके पैरों में भी दिक्कत है, जिससे वे अपने पूरे करिअर में जूझते रहे।
नडाल ने हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में अपने प्रशंसकों से कहा, जैसा कि आप जानते हैं, मुझे आस्ट्रेलिया में मांसपेशियों में बड़ी चोट लगी थी। प्रारंभ में, इसके छह से आठ सप्ताह में ठीक होने की उम्मीद थी। अब लगता है यह 14 सप्ताह तक खिंचेगी।

चोटों से जूझ रहे हैं लाल बजरी के दिग्गज नडाल, जोकोविच….. Read More »

कोहली पर लगा दोगुना जुर्माना, लग सकता है प्रतिबंध

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली ने टीम को लगातार दो मैचों में जीत दिलाई है। उन्होंने 18 महीने बाद आईपीएल में कप्तानी करते हुए पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को हराया। हालांकि, कोहली के लिए इस बीच एक बुरी खबर आई है। विराट पर रविवार (23 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
इस बार यह जुर्माना सिर्फ टीम के कप्तान को नहीं, बल्कि पूरी टीम पर लगा है। कोहली पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, आरसीबी के अन्य खिलाड़ियों को भी सजा मिली है। उनके मैच फीस का 25 फीसदी हिस्सा काटा गया है। आईपीएल की ओर से जारी बयान में यह बताया गया कि आरसीबी की टीम राजस्थान के खिलाफ समय पर पूरे ओवर नहीं डाल सकी। सीजन में टीम ने दूसरी बार ऐसा किया है।
लखनऊ के खिलाफ मैच में भी की थी गलती
विराट पर 24 लाख रुपये और इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग-11 के अन्य खिलाड़ियों पर छह-छह लाख रुपये या मैच की 25 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मिली हार के बाद जुर्माना लगा था। टीम की दूसरी गलती के कारण इस बार बड़ा जुर्माना लगा है। अब अगर टीम ने एक बार फिर ये गलती की तो कप्तान पर एक या उससे ज्यादा मैचों का प्रतिबंध भी लग सकता है। ऐसे में विराट आगामी मैच में कप्तानी करते हैं तो उन्हें संभलकर रहना होगा, नहीं तो बड़ी सजा मिल सकती है।

मैच में यह हुआ था?
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। फाफ डुप्लेसिस ने 62 और मैक्सवेल ने 77 रन की पारी खेली थी। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट लिए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम छह विकेट खोकर 182 रन ही बना पाई। देवदत्त पडीक्कल ने 52 और यशस्वी जायसवाल ने 47 रन बनाए। अंत में ध्रुव जुरेल ने 16 गेंद में 34 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। आरसीबी के लिए हर्षल पटेल ने तीन विकेट लिए।

कोहली पर लगा दोगुना जुर्माना, लग सकता है प्रतिबंध Read More »

Watch: विराट-अनुष्का ने बैडमिंटन में आजमाया हाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो…..

Virat Kohli: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट कोहली और अनु्ष्का शर्मा बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर फैंस को दोनों का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है….

Virat Kohli & Anushka Sharma Viral Video: सोशल मीडिया पर विराट कोहली (Virat Kohli) और अनु्ष्का शर्मा (Anushka Sharma) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट कोहली और अनु्ष्का शर्मा बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं. दरअसल, यह वीडियो बैंगलोर (Bangalore) का बताया जा रहा है. फैंस को दोनों का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पूमा (Puma) के लिए प्रमोशनल वीडियो शूट किया. इसी के तहत विराट कोहली और अनु्ष्का शर्मा ने बैडमिंन कोर्ट में हाथ आजमाया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विराट-अनुष्का का वीडियो

वहीं, इस वीडियो पर पूमा इंडिया और साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक गांगुली ने कहा कि स्पोर्ट्स और फिटनेस हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है. इससे हमें बेहतर बनने में मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि एक ब्रांड के तौर पर पूमा हमेशा फ्रेश और ऑफ बीट तरीकों पर काम करता रहा है, ताकि स्किल्स और फिटनेस को बेहतर बनाया जा सके. आज के हमारे इवेंट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आए, दोनों युवाओं के आईकॉन हैं. इन दोनों के चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस इवेंट से बेहतर जागरूकता फैलाने में मदद मिलेगी.

Watch: विराट-अनुष्का ने बैडमिंटन में आजमाया हाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो….. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights