Hindustanmailnews

देश

Karnataka Election Results 2023 Live Updates: आने लगे नतीजे, कांग्रेस की जीत तय; बोम्मई ने हार स्वीकार की

Karnataka Election Results 2023 Live Updates: कर्नाटक में 224 सीटों पर वोट काउंटिंग हो रही है. इसमें 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है…..

 कर्नाटक में 224 सीटों पर वोट काउंटिंग हो रही है. इसमें 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है. बहुमत के लिए 113 सीटों का आंकड़ा चाहिए और 12 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस को 118 से ऊपर सीटें मिलती दिख रही थीं. कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाना शुरू कर चुके हैं. वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस ने सीएम पद का फॉर्मूला तय कर लिया है, जिसके तहत सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों को ही सीएम बनने का मौका मिल सकता है. रविवार को बेंगलुरु में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. 

राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी. साल 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने सरकार बनाई थी, लेकिन ये गठबंधन सफल नहीं रहा था और सरकार 14 महीनों में गिर गई. फिर बीजेपी सरकार में आ गई थी. बीएस येदियुरप्पा को कुर्सी से हटना पड़ा था और बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री बने थे. 

Karnataka Election Results 2023 Live Updates: आने लगे नतीजे, कांग्रेस की जीत तय; बोम्मई ने हार स्वीकार की Read More »

What Next In Karnataka: क्या बन रहे हैं चार समीकरण, सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी कांग्रेस क्यों चिंता में?

Karnataka Election Result Equations: 1985 के बाद यानी बीते 38 साल से कर्नाटक में कोई दल लगातार दूसरी बार सरकार नहीं बना पाया। रुझानों में कांग्रेस मजबूत है और इस बार भी कर्नाटक में रोटी पलटती दिख रही है, लेकिन कुछ सीटें कम रह जाने पर क्या समीकरण बनेंगे, आइए जानते हैं…

कर्नाटक के चुनाव नतीजे कांग्रेस के लिए राहत की खबर लेकर आए हैं। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद से कांग्रेस रुझानों में लगातार 110 सीटों से ऊपर बनी हुई है। सामान्य आकलन कहता है कि रुझानों के मुताबिक अंतिम नतीजे रहने पर कांग्रेस को सरकार बनाने में परेशानी नहीं आएगी। हालांकि, उसे विधायकों को जोड़े रखने की चिंता भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में कई कमरे बुक कर चुकी है। उसने जीते हुए नेताओं को रात को ही होटल पहुंचने को कहा है। यहीं पर रविवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित नेताओं की बैठक होगी। 

समीकरण 1
कांग्रेस को अगर स्पष्ट बहुमत मिल जाता है, यानी मौजूदा राजनीतिक हालात में स्पष्ट बहुमत यानी 120+ सीटें, तो उसे किसी के समर्थन की जरूरत नहीं होगी। इसके बाद नजर इस बात पर होगी कि कांग्रेस पूर्व सीएम सिद्धारमैया को दोबारा कमान सौंपती है या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को जिम्मेदारी सौंपती है। अगर कांग्रेस दो धड़ों में बंटती दिखाई दी तो उसके सामने विधायकों के टूटने का खतरा होगा।

समीकरण 2
सुबह 9:30 बजे से सुबह 11:15 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस 110 सीटों से ऊपर बनी हुई है। अगर वह बहुमत से कुछ सीटें दूर रह जाती है तो उसके पास पहला और आसान विकल्प रहेगा निर्दलीय/अन्य विधायकों का समर्थन। अब तक के रुझानों में ये पांच से सात सीटों पर जीतते नजर आ रहे हैं। इस आंकड़े में जी जनार्दन रेड्डी का कल्याण राज्य प्रगति पक्ष शामिल है, जो एक सीट पर जीतता नजर आ रहा है। 

समीकरण 3
अगर कांग्रेस बहुमत से कुछ दूर रहती है तो एक संभावना यह भी बनती है कि वह मजबूती से सत्ता में बने रहने के लिए निर्दलीय के बजाय सीधे जेडीएस से समर्थन मांगे या जेडीएस उसे समर्थन दे ताकि 70 से ज्यादा सीटों वाली भाजपा को सरकार बनाने की संभावनाओं से रोका जा सके। रुझानों के अब तक के आंकड़ों में कांग्रेस-जेडीएस के साथ आने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

समीकरण 4
कांग्रेस 2018 का फॉर्मूला अपनाए। यानी, 2018 की तरह ज्यादा सीटें जीतने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद जेडीएस को ऑफर कर दे। ऐसे में एक बार फिर चुनाव नतीजों में तीसरे नंबर पर रहने के बाद भी एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। ऐसा होता है तो ये तीसरा मौका होगा जब कुमारस्वामी इस तरह से सत्ता में आएंगे। 

क्या रहे थे 2018 में नतीजे?
2018 के नतीजों की बात करें तो कांग्रेस 80 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी, जबकि जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं। दोनों में मिलकर राज्य में सरकार बनाई थी, जबकि 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही भाजपा को विपक्ष में बैठना पड़ा था। हालांकि, 14 महीने बाद ही कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायकों ने पाला बदल लिया और भाजपा की सरकार बन गई।

What Next In Karnataka: क्या बन रहे हैं चार समीकरण, सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी कांग्रेस क्यों चिंता में? Read More »

सीबीएसई परिणाम 2023 लाइव: कक्षा 10, 12 का परिणाम cbseresults.nic.in पर…

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने फरवरी, मार्च और अप्रैल में हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अब resuts.cbse.nic.in या cbseresuts.nic.in पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। उन्हें लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करना होगा। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट कक्षा 10 के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत और कक्षा 12 के लिए यह 87.33 प्रतिशत है।

सीबीएसई रिजल्ट वेबस्टेस्ट के अलावा, छात्र बोर्ड परीक्षा परिणाम देखने के लिए डिजिलॉकर, उमंग प्लेटफॉर्म का भी उपयोग कर सकते हैं। ताजा अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को फॉलो करें।

सीबीएसई परिणाम 2023 लाइव: कक्षा 10, 12 का परिणाम cbseresults.nic.in पर… Read More »

स्वर्ण मंदिर के पास फिर हुआ धमाका, पांच दिन में तीन ब्लास्ट…..

पंजाब में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। स्वर्ण मंदिर मैनेजमेंट ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। रात को ही पुलिस ने वहां पहुंचकर धमाके वाली जगह को सील कर दिया।
तलाशी के बाद लंगर हॉल के पास की श्री गुरु रामदास सराय से एक कपल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 8 बम भी मिले हैं। तलाशी के दौरान सराय की सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धों की पहचान की गई। इन्हें बरामदे में आते-जाते देखा जा सकता है। इनकी फोटो भी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों धमाका करने के बाद सराय के बरामदे में जाकर सो गए। ऐसा कहा जा रहा है कि इन्होंने बम छत या खिड़की से फेंका था।

स्वर्ण मंदिर के पास फिर हुआ धमाका, पांच दिन में तीन ब्लास्ट….. Read More »

Karnataka Exit Poll 2023 Live: 3 एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार; दो में BJP-एक में कांग्रेस को बहुमत

न्यूज नेशन सीजीएस का एग्जिट पोल

न्यूज नेशन और पी मारक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 114 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 86 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 21 सीटें मिलने की संभावना है। साथ ही अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

टीवी9 कन्नड सी-वोटर का एग्जिट पोल
टीवी9 कन्नड सी-वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

एशियानेट जन की बात का एग्जिट पोल

वहीं, इन सबसे इतर एशियानेट जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा को बढ़त हासिल करने की संभावना जताई है। इसने, राज्य में भाजपा को 94 से 117 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल

रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 85 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 94 से 108 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 24-33 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट का एग्जिट पोल

वहीं टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य को 0-चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 

Karnataka Exit Poll 2023 Live: 3 एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार; दो में BJP-एक में कांग्रेस को बहुमत Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights