Hindustanmailnews

देश

चीते की चिंता : पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर काले बादल

कूनो नेशनल पार्क से चीतों को दूसरे स्थान पर तत्काल शिफ्ट करने के लिए मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक जसवीर सिंह चौहान ने अब वन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएस कंसोटिया को नोटशीट लिखी है। उन्होंने लिखा है कि कूनो से चीतों को शिफ्ट करना जरूरी है, क्योंकि कुछ समय में वहां क्षमता से अधिक चीते हो जाएंगे। ऐसे में उनकी देखरेख करना मुश्किल हो जाएगा। कोई महामारी फैल गई तो चीता प्रजाति पर संकट आ सकता है। चौहान पांच अप्रैल को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को भी पत्र लिख चुके हैं, जिसका जवाब नहीं आया है। इसी मुद्दे पर मंथन के लिए आज (गुरुवार को) चीता टास्क फोर्स की बैठक बुलाई गई है।
सीएम, वनमंत्री, सीएस को दें जानकारी
चौहान ने लिखा है कि वर्तमान परिस्थिति की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वनमंत्री विजय शाह और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को भी दी जानी चाहिए, ताकि समय रहते निर्णय लिया जा सके। उनका मानना है, सात चीतों को तत्काल कहीं और शिफ्ट करने की जरूरत है। वन अधिकारियों का कहना है राजस्थान का मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क ही एकमात्र स्थान है, जहां चीतों को तत्काल शिफ्ट किया जा सकता है। इस पार्क की जलवायु चीतों के अनुकूल है और यह चैनलिंग जाली से घिरा है। हालांकि, राजनीतिक कारणों से ऐसा होना संभव नहीं दिखाई देता है। इस संबंध में जेएस चौहान से बात करने की कोशिश की, पर वे कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

कूनो के जंगल में सिर्फ
21 चीतों की जगह
कूनो का जंगल छह हजार वर्ग किलो मीटर में फैला है। यहां अधिकतम 21 चीते रखे जा सकते हैं और वर्तमान में 17 युवा और चार शावक चीते हैं। इसी माह सभी नर और मादा चीतों को एक साथ बड़े बाड़ों में छोड़ दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले तीन से चार महीने में आठ से दस नए मेहमान आ जाएंगे। ऐसा होने पर चीतों का प्रबंधन प्रभावित हो सकता है। वहीं कोई बीमारी फैली तो प्रजाति संकट में आ जाएगी। उधर, वन्यप्राणी मुख्यालय सात माह में राज्य के गांधी सागर अभयारण्य को तैयार करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, पर इसकी उम्मीद कम है।

चीते की चिंता : पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर काले बादल Read More »

निशानेबाज अंजुम को अर्जुन, हॉकी कोच सरपाल को द्रोणाचार्य अवॉर्ड

नई दिल्ली, एजेंसी
महिला हॉकी टीम की कप्तान और गोलकीपर सविता की अगुवाई में भारतीय टीम बृहस्पतिवार को आॅस्ट्रेलिया से उसके ही देश में भिड़ेगी। भारतीय टीम एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए पांच मैचों की सीरीज खेलने चार दिन पहले ही एडीलेड पहुंच चुकी है।
इस वर्ष 23 सितंबर से होने वाले हांगझोऊ एशियाई खेल भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं। यहां स्वर्ण जीतने पर पेरिस ओलंपिक का टिकट मिलेगा। भारतीय टीम की विश्व रैंकिंग आठ है और आॅस्ट्रेलिया इस समय विश्व नंबर तीन है। 18, 20 और 21 मई को भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया की मुख्य टीम से खेलेगी, जबकि 25 व 27 मई को उसका सामना आॅस्ट्रेलिया ए से होगा। भारत ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में आॅस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया था। सविता का कहना है कि टीम यहां रोजाना दिन और दूधिया रोशनी में अभ्यास कर रही है, जिससे टर्फ और यहां के माहौल से अभ्यस्त होने का मौका मिलेगा।

निशानेबाज अंजुम को अर्जुन, हॉकी कोच सरपाल को द्रोणाचार्य अवॉर्ड Read More »

The Kerala Story पर सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, फिल्म से बैन हटाया

The Kerala Story Film News: ‘द केरला स्टोरी’ पर सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को झटका लगा है। कोर्ट ने फिल्म बैन के आदेश पर रोक लगा दी है।

फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ विवादों के साथ-साथ अपनी कहानी को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में है। ऐसे में कई राज्यों में इस फिल्म के रिलीज होने पर बैन लगा दिया है, जिसमें से एक पश्चिम बंगाल सरकार भी है। जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है।

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के 8 मई के उस आदेश पर रोक लगाई है, जिसमें ममता सरकार ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने पर प्रतिबंध लगाया था। सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को पश्चिम बंगाल में लगाए गए फिल्म पर बैन को हटा दिया है। अपने आदेश में सीजेआई ने कहा कि पश्चिम बंगाल के फिल्म पर बैन लगाने के फैसले पर रोक लगाएंगे। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल का प्रतिबंध तर्कसंगत नहीं है। पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त सचिव के आदेश पर रोक रहेगी। ऐसे में पश्चिम बंगाल में सरकार की तरफ से लगाए गए फिल्म पर लगे बैन को हटा दिया है। सिनेमाघरों में हो सुरक्षा इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के इस आश्वासन को रिकॉर्ड में लिया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रतिबंध नहीं है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि हर सिनेमा हॉल में पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए और फिल्म देखने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी व्यवस्था की जाएगी। वहीं सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माताओं को फिल्म में बताई गई अप्रमाणित संख्या ‘32,000’ के बारे में उचित डिस्क्लेमर देने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि फिल्म में उचित डिस्क्लेमर होना चाहिए।

फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे ने कहा कि, “डिस्क्लेमर- इस सुझाव का समर्थन करने के लिए कोई प्रामाणिक डेटा नहीं है कि कंवर्जन का आंकड़ा 32,000 या कोई अन्य स्थापित आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि फिल्म इस मुद्दे के काल्पनिक वर्जन का प्रतिनिधित्व करती है” जोड़ा जाएगा।

The Kerala Story पर सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, फिल्म से बैन हटाया Read More »

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन का निधन….

नई दिल्ली। हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को लंदन में अंतिम सांस ली। हिंदुजा परिवार ब्रिटेन का सबसे अमीर परिवार है। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 14 अरब डॉलर है, कारोबार 38 देशों में फैला है, जिसमें 150,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन का निधन…. Read More »

26/11 आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा

मुंबई के 26/11 हमलों के एक आरोपी को जल्द ही अमेरिका से भारत लाया जाएगा। अमेरिका की एक अदालत ने पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है। भारतीय अधिकारियों ने तहव्वुर राणा (62) के मुंबई आतंकी हमले में शामिल होने की बात कही थी और साथ ही मांग की थी कि उसे भारत भेजा जाए।
इसके लिए भारत ने 10 जून, 2020 को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के अनुरोध को जो बाइडेन प्रशासन से समर्थन और मंजूरी मिली थी। कैलिफोर्निया की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की जज जैकलिन चूलजियान ने कहा कि अदालत ने अनुरोध के समर्थन और विरोध से जुड़े सभी दस्तावेजों की समीक्षा की गई और उन पर विचार किया है। इस संबंध में 48 पन्नों का आदेश जारी किया गया है।
आतंकियों की कर रहा था मदद- जज ने आगे लिखा, इस तरह की समीक्षा और विचार के आधार पर और यहां चर्चा किए गए कारणों के निष्कर्ष पर राणा की प्रत्यर्पण योग्यता को प्रमाणित किया जाता है, जो अनुरोध का विषय है। अदालत की कार्रवाई के दौरान अमेरिकी सरकार के वकीलों ने तर्क दिया कि राणा को पता था कि उनका बचपन का दोस्त डेविड कोलमैन हेडली, लश्कर ए तैयबा के साथ काम कर रहा है। तहव्वुर राणा ने उसकी गतिविधियों के लिए कवर प्रदान किया, जो एक तरह से आतंकवादियों की मदद करना है।

26/11 आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights