Hindustanmailnews

देश

Sydney: PM मोदी ने फिर उठाया ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा, कहा- स्वीकार्य नहीं कोई संबंधों को…

पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग को लेकर कहा कि यह क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि हम पहले भी ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों को लेकर बात कर चुके हैं।

यहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हो रहे मंदिरों पर हमले और देश में खालिस्तानियों की बढ़ती गतिविधियों पर बात की। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हमें स्वीकार्य नहीं है कि कोई भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को ठेस पहुंचाए।

पहले भी हो चुकी है बात

पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग को लेकर कहा कि यह क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि हम पहले भी ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों को लेकर बात कर चुके हैं। आज भी इन मुद्दों पर चर्चा की है। यह हमें स्वीकार्य नहीं है कि कोई भी अपने कार्यों या विचारधारा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंधों को ठेस पहुंचाए।

कई सहयोगों पर ध्यान

बताया जा रहा है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने एक व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का भी फैसला किया है। इससे द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में काफी विस्तार होने की उम्मीद है। साथ ही दोनों पक्षों ने हरित हाइड्रोजन के क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने का भी निर्णय लिया है।

कार्रवाई के लिए अल्बानीज का धन्यवाद
मोदी ने ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अल्बनीज ने मुझे एक बार फिर आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।


मजाक के मूड में दिखे पीएम

मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में यह हमारी यह छठी बैठक है। यह हमारे संबंधों की गहराई को दर्शाता है। मजाकिया अंदाज में पीएम ने कहा कि अगर क्रिकेट की भाषा में कहे तो हमारे संबंध टी20 में प्रवेश कर चुका है।

नया महावाणिज्य दूतावास बेंगलुरु में होगा स्थापित

इस मौके पर दोनों पक्षों ने खनन और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग पर भी रचनात्मक चर्चा की। अल्बनीज ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु में एक नया महावाणिज्य दूतावास स्थापित करेगा। वहीं, वार्ता से पहले मोदी को सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Sydney: PM मोदी ने फिर उठाया ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा, कहा- स्वीकार्य नहीं कोई संबंधों को… Read More »

महंगाई रोकने के लिए 10 हजार के नोट छापना चाहते थे….

आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराज राजन के सुझाव को खारिज कर दिया था तत्कालीन वित्तमंत्री जेटली ने………

रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया ने एक बार फिर से एक नोट को सकुर्लेशन से बाहर करने का फैसला लिया है। 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोट को बंद करने का फैसला लिया गया। आरबीआई के साल 2016 में नोटबंदी के बाद जिस नोट को जारी किया था, उसे करीब 8 सालों में ही वापस ले लिया।
2000 का नोट वापस लेने के फैसले के पीछे आरबीआई बार-बार दलील दे रहा है कि हाई वैल्यू वाले नोटों को बाजार से वापस लिया जा रहा है। केंद्रीय बैंक ने दलील दी कि 2 हजार के बड़े नोट की बाजार में जरूरत नहीं है। 10000 रुपये के नोट छापने की सिफारिश आपको जानकर हैरानी होगी आरबीआई ने जिन 2000 रुपये के नोट को ये कहकर वापस लेने का फैसला लिया कि बड़े नोट की जरूरत नहीं है, कुछ साल पहले उसी आरबीआई ने 5000 रुपये और 10000 रुपये के बड़े नोट को छापने की सिफारिश की थी। अक्टूबर 2014 में फइक के गवर्नर रघुराम राजन ने केंद्र सरकार को 5 हजार और 10 हजार रुपए के नोट जारी करने का सुझाव दिया था। रघुराम राजन ने इसके पीछे दलील दी थी कि देश में बढ़ती महंगाई के चलते 1 हजार रुपए के नोट की कीमत कम हुई है। बेकाबू महंगाई पर काबू पाने के लिए उन्होंने बड़े नोट को छापने की सिफारिश की गई।

महंगाई रोकने के लिए 10 हजार के नोट छापना चाहते थे…. Read More »

नए संसद भवन के उद्घाटन पर बहिष्कार के बादल…….

नई दिल्ली, एजेंसी
नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की मांग को लेकर देश की सियासत गरमाने लगी है। कई विपक्षी दलों ने 28 मई को आयोजित समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इन दलों की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराया जाए। कांग्रेस सूत्र ने कहा है कि पार्टी 28 मई को होने वाले नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार कर सकती है।

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आरोप लगाया कि सरकार ने समारोह से राष्ट्रपति मुर्मू को दूर रखकर उनका और पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति, जो एक सामान्य पृष्ठभूमि से उठकर यहां तक पहुंची हैं, उनका अपमान क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कार्यक्रम में शामिल होना या नहीं, इसका फैसला उचित समय पर किया जाएगा। राज्यसभा में तृणमूल के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया कि संसद सिर्फ नई इमारत नहीं है, यह पुरानी परंपराओं, मूल्यों, मिसालों और नियमों के साथ एक प्रतिष्ठान है, यह भारतीय लोकतंत्र की नींव है। प्रधानमंत्री यह नहीं समझते। उनके लिए नई इमारत का उद्घाटन सिर्फ मैं, खुद के बारे में है। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी। पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. जॉन ब्रिट्स ने इसकी पुष्टि की है। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि संसद भवन के उद्घाटन समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को आमंत्रित न करना उनका घोर अपमान है। ये भारत के दलित आदिवासी व वंचित समाज का अपमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को आमंत्रित नही करने के विरोध में आम आदमी पार्टी उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी।

नए संसद भवन के उद्घाटन पर बहिष्कार के बादल……. Read More »

आॅस्ट्रेलिया में भी जल्द मान्य होंगी भारतीय डिग्रियां

पीएम मोदी ने भाषण में कई अहम् घोषणाएं भी की हैं। उन्होंने बताया कि भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच एक-दूसरे की डिग्रियों को मान्यता देने पर बातचीत आगे बढ़ी है। इसका दोनों देशों के स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा, वहीं ब्रिसबेन में भारत का नया कॉन्सुलेट खोला जाएगा। भारतीय मूल के लोगों से पीएम ने कहा- विदेश में रहते हुए भी अपनी जड़ों से जुड़े रहें। आप वहां भारत के एम्बेसडर हैं। मैं आपसे अनुरोध कर रहा हूं कि आप जब भी भारत आएं अपने साथ आॅस्ट्रेलियाई परिवारों को भी लाएं। इससे उन्हें भारत की संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा- आॅस्ट्रेलिया और भारत अच्छे दोस्त…

इंटरव्यू के दौरान मोदी ने कहा- भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच मजबूत रिश्ते और भरोसा ही दोनों देशों को डिफेंस और सिक्योरिटी के क्षेत्र में बेहतर साझेदारी के लिए प्रेरित करता है। हम अच्छे दोस्त हैं और इसी वजह से हर मुद्दे पर खुलकर बातचीत कर पाते हैं। आॅस्ट्रेलिया अलग-अलग मुद्दों पर भारत के पक्ष को समझता है और यही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की नींव है। पीएम मोदी ने आॅकस के तहत अमेरिका, ब्रिटेन और आॅस्ट्रेलिया के बीच हुई सबमरीन डील पर कोई टिप्पणी नहीं की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय मूल के 20 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- भारत मदर आॅफ डेमोक्रेसी है। हमारे लिए पूरी दुनिया एक परिवार है। भारत-आॅस्ट्रेलिया का रिश्ता भरोसे और सम्मान पर टिका है। पीएम मोदी ने कहा- मैंने पिछले दौरे के वक्त 2014 में वादा किया था कि आॅस्ट्रेलिया को फिर किसी भारतीय पीएम के लिए 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे पहले, आॅस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा- मोदी इज द बॉस। पहली बार यहां आॅस्ट्रेलिया में किसी प्रधानमंत्री का इतना भव्य स्वागत हुआ है। पीएम मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर रिश्तों को और मजबूत करेंगे।

आॅस्ट्रेलिया में भी जल्द मान्य होंगी भारतीय डिग्रियां Read More »

बागेश्वर बाबा पर बनने जा रही फिल्म……

बागेश्वर बाबा पर बनने जा रही फिल्म
छतरपुर, एजेंसी। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कभी अपने बयान को लेकर तो कभी सभा में जुटने वाली भीड़ की वजह से। इस समय धीरेंद्र शास्त्री अपने गुजरात में दरबार को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम पर फिल्म बनने जा रही हैं। इस फिल्म को मेकर अभय प्रताप सिंह बनाने वाले हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री लगातार अपनी कथाओं की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। देश के कई हिस्सों में उनकी कथा होती है। धीरेंद्र शास्त्री की कथा जहां पर भी होती है, वहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। कुछ दिन पहले भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस बागेश्वर बाबा के सामने गाना गाती दिख रही थीं।
दोस्तों के साथ बीती थी आदित्यसिंह राजपूत की आखिरी शाम
मुंबई, एजेंसी। ‘स्प्लिट्स विला’ और ‘गंदी बात’ फेम एक्‍टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। वो महज 25 साल के थे। आशंका जताई जा रही है कि मौत की वजह ड्रग्स का ओवरडोज है, लेना हो सकता है।

बागेश्वर बाबा पर बनने जा रही फिल्म…… Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights