Hindustanmailnews

देश

पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया नया संसद भवन

राष्ट्रपति भवन से 750 मीटर की दूरी पर, यह संसद मार्ग पर स्थित है जो सेंट्रल विस्टा को पार करता है और इंडिया गेट, युद्ध स्मारक, प्रधानमंत्री कार्यालय और निवास, मंत्री भवन और भारत सरकार की अन्य प्रशासनिक इकाइयों से घिरा हुआ है. इसके सदन लोकसभा और राज्यसभा हैं जो भारत की द्विसदनीय संसद में निचले और उच्च सदनों का प्रतिनिधित्व करते हैं

इमारत को ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर द्वारा डिजाइन किया गया था और (Parliaments Architecture and Design) इसका निर्माण 1921 और 1927 के बीच किया गया था. इसे जनवरी 1927 में इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल की सीट के रूप में खोला गया था. भारत में ब्रिटिश शासन के अंत के बाद, इसे संविधान सभा ने अपने अधिकार में ले लिया और फिर 1950 में भारत का संविधान लागू होने के बाद भारतीय संसद ने इसे अपने अधिकार में ले लिया

इमारत की परिधि गोलाकार है, जिसके बाहर 144 स्तंभ हैं. भवन के केंद्र में वृत्ताकार केंद्रीय कक्ष है, और इस कक्ष के चारों ओर तीन अर्धवृत्ताकार हॉल हैं जिनका निर्माण प्रिंसेस चैंबर या लाइब्रेरी हॉल, राज्य परिषद, संसद का ऊपरी और दूसरा सदन राज्यसभा है (Parliament Structure). राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं. राज्यसभा भारत में 28 राज्यों और 9 केंद्र शासित प्रदेशों को प्रतिनिधित्व देती है. इस प्रकार, राज्यसभा के सदस्य घटक राज्यों के प्रतिनिधियों के रूप में काम करते हैं. और केंद्रीय विधान सभा, लोकसभा भारत की संसद का निचला और पहला सदन है. लोकसभा सीधे लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का घर है. इसलिए लोकसभा को प्रथम सदन कहा जाता है. लोकसभा के सदस्य क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों से लोगों द्वारा सीधे चुने जाते हैं. लोकसभा का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है. चुनाव हर पांच साल बाद होता है. इन चुनावों को आम चुनाव के रूप में जाना जाता है। संसद बड़े बगीचों से घिरी हुई है और परिधि को बलुआ पत्थर की रेलिंग (जाली) से घेरा गया है

पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया नया संसद भवन Read More »

Karnataka Cabinet: सिद्धारमैया ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा, शिवकुमार को सिंचाई, जानें किसे मिला गृह विभाग

Karnataka Cabinet Swearing-In Ceremony: कर्नाटक में शनिवार को कैबिनेट विस्तार किया गया। कांग्रेस की ओर से 24 और विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली। इन विधायकों के शपथ लेने के बाद कर्नाटक सरकार की कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या 34 पहुंच गई। 

सिद्धारमैया कैबिनेट: विभागों का आवंटन
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया- वित्त, कैबिनेट मामले, व्यक्तिगत और प्रशासनिक सुधार विभाग, इंटेलिजेंस, सूचना और सभी गैर आवंटित विभाग
जी परमेश्वर- गृह (इंटेलिजेंस को छोड़कर)
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार- मेजर एंड मीडियम सिंचाई और बेंगलुरु सिटी डेवलपमेंट
एचके पाटिल – कानून और संसदीय कार्य
दिनेश गुंडू राव- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
कृष्णा बेयरे गौड़ा – राजस्व 
प्रियांक खरगे- ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग
रामालिंगा रेड्डी – परिवहन

के जे जॉर्ज- उर्जा विभाग
केएच मुनियप्पा- खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले
एम बी पाटिल- बड़े और मध्यम उद्योग
सतीश जराकिहोली- सार्वजनिक कार्य
जमीर अहमद खान – आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक मामले
एचसी महादेवप्पा- समाज कल्याण
एन चलुवारायास्वामी- कृषि
ईश्वर खांदरे – वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण
शारानाबासप्पा- लघु उद्योग, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग
के वेंकटेश- पशुपालन और रेशम कीट पालन
के.एन.रंजना-सहकारिता
शिवानंद पाटिल- कपड़ा, गन्ना विकास, सहकारिता विभाग से कृषि विपणन
आर.बी. तिम्मापुर- आबकारी और मुजराई
एस.एस. मल्लिकार्जुन- खान और भूविज्ञान, बागवानी
शिवराज तंगादेगी- पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति कल्याण
शरण प्रकाश पाटिल- उच्च शिक्षा
मनकाई वैद्य – मत्स्य पालन और बंदरगाह, अंतर्देशीय परिवहन
लक्ष्मी हेब्बालकर- महिला एवं बाल विकास, विकलांग और वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण
रहीम खान- नगरपालिका प्रशासन, हज
डी सुधाकर- बुनियादी ढांचे का विकास, योजना और सांख्यिकी
संतोष लाड- श्रम एवं कौशल विकास
एन एस बोसराजू – पर्यटन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
ब्यार्थी सुरेश- शहरी विकास एवं नगर नियोजन 
मधु बंगारप्पा- प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा
एमसी सुधाकर- चिकित्सा शिक्षा
बी नागेंद्र- युवा सेवाएं, खेल और कन्नड़ संस्कृति

रुद्रप्पा लमानी को मंत्री पद न मिलने पर समर्थक नाराज, की नारेबाजी

कर्नाटक कांग्रेस नेता रुद्रप्पा लमानी के समर्थकों ने नेता के लिए मंत्री पद की मांग को लेकर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Karnataka Cabinet: सिद्धारमैया ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा, शिवकुमार को सिंचाई, जानें किसे मिला गृह विभाग Read More »

कोलकाता-पटना जेल में रची थी फेड बैंक में लूट की साजिश

इंद्रपुरी में संचालित फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (फास्ट गोल्ड लोन) में लूट की साजिश पश्चिम बंगाल की कोलकाता और बिहार की पटना जेल में रची गई थी। वारदात के मास्टरमाइंड अलग-अलग राज्यों की जेल में बंद हैं। उन्होंने ही रैकी करने के लिए लुटेरों को बाइक, सोने की चेन और 35 हजार रुपए दिलवाए थे। इसके अलावा, आरोपियों को 5 कट्‌टे और 50 कारतूस भी उपलब्ध करवाए गए थे। यह खुलासा डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने किया।
पांच अप्रैल को हुई थी घटना
5 अप्रैल को पिपलानी थाना क्षेत्र में संचालित फेड बैंक में चार नकाबपोश बदमाश घुस गए थे। हालांकि, बैंक मैनेजर की सतर्कता से आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए थे। पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। आरोपियों में शामिल प्रशांत उर्फ राजा पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि प्रेमराज, सुरेश और शिवम फरार हैं। चारों आरोपियों में शामिल प्रेमराज पिता जयप्रकाश निवासी हाजीपुर वैशाली बिहार, प्रशांत उर्फ राजा पंडित शुभई हाजीपुर बिहार, शिवम हाजीपुर, बिहार और सुरेश मुजफ्फरनगर बिहार के रहने वाले हैं।

आरोपी 18 मार्च को सोने की चेन गिरवी रखने पहुंचे थे। इस संबंध में मैनेजर से बात भी की थी। लोकल आईडी नहीं होने के कारण बैंक अफसरों ने लोन देने से मना कर दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोन के बहाने रैकी करने पहुंचे थे। लूट की असफल कोशिश के बाद आरोपी बिलखिरिया के रास्ते विदिशा पहुंचे। यहां आरोपियों ने बाइक छोड़ दी। साथ ही, आॅटो से राहतगढ़ होते हुए बीना पहुंचे।

27 अप्रैल को पकड़ाया प्रशांत
पटना से सूचना मिली प्रशांत लूट में इस्तेमाल बाइक लेने विदिशा गया है। टीमें लगातार नजर बनाए थी। 27 अप्रैल को बाइक आती दिखाई दी, जिसे एक लड़का चला रहा था। पूछताछ में लड़के की पहचान बिहार के प्रशांत झा उर्फ राजा पंडित (20) पुत्र राजेश झा के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने 5 अप्रैल को फेड बैंक में लूट के इरादे से घुसने की बात स्वीकार की।

इंजीनियरिंग का छात्र है प्रशांत
सांची के सीसीटीवी चेक करने पर चार लड़के घूमते मिले, जो विदिशा की तरफ निकल गए। पुलिस मैकेनिक की दुकान पर पहुंची, जहां उन्होंने बाइक ठीक करवाई थी। मैकेनिक ने चारों की पहचान की। इसके बाद, पुलिस ने विदिशा, गुलाबगंज और बीना रेलवे स्टेशन का फुटेज चेक किए, तो बीना रेलवे स्टेशन पर चारों आरोपी ट्रेन पर चढ़ते दिखे। इनमें से एक लड़का झांसी स्टेशन पर उतर गया। जो आगरा की ट्रेन में निकल गया।

कोलकाता-पटना जेल में रची थी फेड बैंक में लूट की साजिश Read More »

बाबा रामदेव बोले- ‘कुश्ती संघ के मुखिया को होनी चाहिए जेल’

योग गुरु बाबा रामदेव ने राजस्थान के भीलवाड़ा में शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों का समर्थन करते हुए उन्होंने बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ के मुखिया पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना शर्मनाक है। मुखिया को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।
इस अवसर पर बाबा रामदेव ने महिला पहलवानों के समर्थन में बोलते हुए बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। महिला पहलवानों का समर्थन करते हुए बाबा रामेदव ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा- बृजभूषण सिंह को तुरंत गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह (बृजभूषण सिंह) रोज बहन-बेटियों के बारे में बकवास करता रहता है। महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न शर्मनाक है।
मोदी-योगी की तारीफ, सीएम अशोक गहलोत से भी प्रेम
बाबा रामदेव भीलवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर में शामिल होने पहुंचे थे। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने योग से अलग राजनीति पर भी बात की। उन्होंने कहा- मुझे राजनीति में नहीं आना है। इस अवसर पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- मोदी संन्यासी जैसा जीवन जीकर अच्छे से शासन चला रहे हैं। मोदी और योगी अच्छा काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरा प्रेम सीएम गहलोत से भी है। मेरी किसी से कोई लड़ाई नहीं है।

बाबा रामदेव बोले- ‘कुश्ती संघ के मुखिया को होनी चाहिए जेल’ Read More »

नया लोकसभा भवन का वीडियो देखने के लिए स्कैन करें…..

नई दिल्ली, एजेंसी। पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा। उन्होेंने नवनिर्मित परिसर का एक वीडियो भी साझा किया। मोदी ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लोगों से #myparliamentmypride हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए अपने वॉयसओवर के साथ वीडियो साझा करने का भी आग्रह किया है। यह वीडियो इस प्रतिष्ठित इमारत की एक झलक प्रदान करता है। मेरा एक विशेष अनुरोध है। इस वीडियो को अपनी आवाज के साथ साझा करें। जो आपके विचारों को व्यक्त करता है। मैं उनमें से कुछ को री-ट्वीट करूंगा। उन्होंने कहा कि #myparliamentmypride हैशटैग का इस्तेमाल करना न भूलें।

नया लोकसभा भवन का वीडियो देखने के लिए स्कैन करें….. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights