Hindustanmailnews

देश

LIVE : PM ने महाराष्ट्र नतीजों को बताया ‘विकास की जीत’, झारखंड पर बोले हेमंत सोरेन- लोकतंत्र की परीक्षा पास कर ली………

महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम की स्थिति अब पूरी तरह से साफ हो चुकी है. महाराष्ट्र में महायुति ने बाजी मार ली है. एनडीए ने बंपर बहुमत हासिल किया है. एनडीए 288 में से 232 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं एमवीए 51 सीटों पर आगे चल रहा है. इधर झारखंड में हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से बाजी मार ली है. यहां INDIA गठबंधन 57 सीट तो एनडीए गठबंधन महज 23 सीटों पर आगे चल रहा है. इधर यूपी उपचुनाव में बीजेपी प्लस ने 9 में से 7 सीटें जीत ली है है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में बड़ी जीत दर्ज की है.

बीजेपी मुख्यालय में महाराष्ट्र की बंपर जीत का जश्न मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. पीएम मोदी शाम को कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को बंपर जीत को लेकर बधाई दी है. फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट किया है कि एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है. बीजेपी की ज्यादा सीटें होने को लेकर देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने की खबरें भी शुरू हो चुकी हैं, जिस पर एकनाथ शिंदे ने कहा है कि हमारे वरिष्ठ पीएम मोदी हैं, हम सब बैठेंगे, बात कर तय करेंगे. अभी पूरा रिजल्ट आने दें.

Assembly Elections 2024 Exit Poll: महाराष्ट्र की 288 सीटों और झारखंड की 81 सीटों (दो फेज) में वोटिंग पूरी हो चुकी है. नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. लेकिन उससे पहले तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने हैं. महाराष्ट्र में अब तक के 8 एग्जिट पोल आए हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल में BJP के गठबंधन वाले महायुति की सरकार बनने की उम्मीद जताई गई है. सिर्फ एक एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में MVA को बहुमत मिलता दिखाया गया है. दूसरी ओर झारखंड के लिए 5 एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं. इनमें 4 में NDA गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. झारखंड के लिए सिर्फ एक्सिस माय इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में INDIA को बहुमत मिलता दिखाया है.

LIVE : PM ने महाराष्ट्र नतीजों को बताया ‘विकास की जीत’, झारखंड पर बोले हेमंत सोरेन- लोकतंत्र की परीक्षा पास कर ली……… Read More »

UP Election Result: सात सीटों पर खिला ‘कमल’, दो पर दौड़ी ‘साइकिल’, सीएम योगी ने पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

एजेंसी यूपी उपचुनाव परिणाम समाचार लाइव: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे अब सामने आ गए हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने इन 9 सीटों में से 7 पर जीत हासिल की है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) को 2 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच था। उल्लेखनीय है कि मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, करहल और खैर विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान हुआ था।

यूपी उपचुनाव लाइव: बीजेपी ने 7-2 से शानदार जीत हासिल की, सपा ने अखिलेश की सीट बचाई
यूपी समाचार:
यूपी उपचुनाव में बीजेपी ने जोरदार जीत हासिल की है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया जा रहा है, क्योंकि पूरा चुनाव प्रचार अभियान उन्होंने खुद चलाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी खुशी का इज़हार किया। बीजेपी ने मीरापुर, कुंदरकी, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद और खैर सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) ने सीसामऊ और करहल में जीत हासिल की। इस तरह, सपा को उपचुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में 2 और सीटों का नुकसान हुआ है।

यह प्रचंड जनादेश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोगों के अडिग विश्वास को दर्शाता है: मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह प्रचंड जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों के अडिग विश्वास को दर्शाता है। जनता का दृढ़ विश्वास है कि उनकी नीतियां और निर्णय राष्ट्र और समाज के सर्वोत्तम हितों के अनुरूप हैं और इस चुनाव के माध्यम से इस विश्वास की पुष्टि हुई है।”

नौ विधानसभा सीटों में से सात पर बीजेपी गठबंधन की जीत: मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों में से सात पर बीजेपी गठबंधन विजयी हुआ है।” उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन को जाता है। उनका अनुकरणीय नेतृत्व सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में डबल इंजन सरकार को आगे बढ़ा रहा है, और साथ ही हमें कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित कर रहा है।”

UP Election Result: सात सीटों पर खिला ‘कमल’, दो पर दौड़ी ‘साइकिल’, सीएम योगी ने पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय Read More »

इंटरनेशनल कोर्ट में वॉर क्राइम का आरोप तय…

नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

मऊगंज, एजेंसी अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके रक्षामंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। हेग स्थित विश्व न्यायालय ने इजरायल के नेताओं के खिलाफ यह वारंट गाजा और लेबनान में संघर्ष के दौरान किए गए युद्ध अपराधों के लिए जारी किया है, जहां वह हमास और हिजबुल्लाह के साथ युद्ध में है।
अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद डेफ को भी युद्ध का अपराधी बताते हुए उसकी गिरफ्तारी का आदेश दिया है। एक अधिकारिक बयान में विश्व न्यायालय ने कहा कि चैंबर ने दो व्यक्तियों बेंजामिन नेतन्याहू और योआव गैलेंट को युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार मानते हुए यह वारंट जारी किया है। आईसीसी ने नेतन्याहू और पूर्व इजरायली रक्षामंत्री योआव गैलेंट पर मानवता के विरुद्ध अपराध करने का आरोप लगाया है, जिसमें हत्या, उत्पीड़न और अमानवीय कृत्य शामिल हैं, साथ ही युद्ध के तरीके के रूप में भुखमरी का युद्ध अपराध भी शामिल है।
इजरायल ने आरोपों को किया खारिज- इजरायल ने आईसीसी की ओर से अपने नेताओं पर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। इजरायल का कहना है कि ऐसा फैसला आईसीसी के क्षेत्राधिकार में नहीं आता। इजरायल के प्रमुख विपक्षी नेता यायर लिपिड ने भी इस आदेश की निंदा करते हुए इसे आतंकवाद के लिए इनाम करार दिया।

इंटरनेशनल कोर्ट में वॉर क्राइम का आरोप तय… Read More »

‘आप’ की पहली सूची में क्या खास?: कोई तीन तो कोई सात दिन पहले पार्टी में आया, AAP ने ऐसे छह को उम्मीदवार बनाया

हिंदुस्तान मेल, दिल्ली AAP की पहली सूची: दिल्ली विधानसभा 2025 के लिए 11 उम्मीदवार घोषित

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पीएसी की बैठक में चर्चा के बाद दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में छह ऐसे उम्मीदवार शामिल हैं, जो हाल ही में, पिछले 3 से 25 दिनों के अंदर पार्टी में शामिल हुए हैं और उन्हें टिकट दिया गया है।

इसके अलावा, पार्टी ने 2020 के चुनावों में हारे तीन उम्मीदवारों पर भी फिर से भरोसा जताया है। गुरुवार को जारी इस सूची में कुछ नाम कांग्रेस और भाजपा से आप में आए नेताओं के भी शामिल हैं। आइए जानते हैं उन 11 चेहरों के बारे में, जिन्हें इस सूची में जगह मिली है।

  1. ब्रह्म सिंह तंवर: छतरपुर से आम आदमी पार्टी ने ब्रह्म सिंह तंवर को उम्मीदवार के रूप में चुना है। तंवर 2020 और 2015 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पिछले चुनाव में उन्हें आप उम्मीदवार करतार सिंह तंवर ने 3,720 वोटों से हराया था। तीन बार के पूर्व विधायक, ब्रह्म सिंह तंवर 31 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और पार्टी में शामिल होने के केवल तीन हफ्ते बाद उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। 2013 में तंवर छतरपुर सीट से भाजपा के टिकट पर तीसरी बार विधायक बने थे, इससे पहले 1993 और 1998 में उन्हें महरौली सीट से जीत मिली थी। हालांकि, 2003 और 2008 में उन्हें कांग्रेस के बलराम तंवर से हार मिली थी।
  2. अनिल झा: दिल्ली पश्चिम जिले की किराड़ी सीट से पूर्व भाजपा विधायक अनिल झा को आप ने उम्मीदवार बनाया है। 2020 में किराड़ी सीट पर उन्हें आप के ऋतुराज गोविंद ने 5,654 वोट से हराया था। अनिल झा ने 17 नवंबर को ही आम आदमी पार्टी जॉइन की है। वे दो बार भाजपा से विधायक रह चुके हैं, 2008 और 2013 में किराड़ी सीट से जीत हासिल की थी। 2015 और 2020 में उन्हें आप के ऋतुराज गोविंद ने हराया था।
  3. बीबी त्यागी: आम आदमी पार्टी ने बीबी त्यागी को लक्ष्मीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। त्यागी ने 4 नवंबर को आप की सदस्यता ली थी। त्यागी दो बार भाजपा के टिकट पर पार्षद रह चुके हैं।
  4. जुबैर चौधरी: आप ने सीलमपुर सीट से अब्दुल रहमान का टिकट काटकर जुबैर चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। रहमान ने 29 अक्टूबर को आप के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और इसके बाद उनकी टिकट काटने की अटकलें थीं। जुबैर चौधरी कांग्रेस के पांच बार के विधायक मतीन अहमद के बेटे हैं। जुबैर ने 29 अक्टूबर को अपनी पत्नी शगुफ्ता के साथ कांग्रेस जॉइन की थी, और मतीन अहमद ने 10 नवंबर को आप की सदस्यता ली थी।
  5. वीर सिंह धींगान: सीमापुरी सीट से वीर सिंह धींगान को आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया है। तीन बार के विधायक, वीर सिंह धींगान ने 15 नवंबर को कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की। 2020 में सीमापुरी सीट पर आप के राजेंद्र पाल गौतम ने जीत दर्ज की थी, जो अब कांग्रेस जॉइन कर चुके हैं।
  6. सोमेश शौकीन: मटियाला सीट से पार्टी ने सोमेश शौकीन को उम्मीदवार बनाया है। सोमेश शौकीन ने 18 नवंबर को कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की। वे 2013, 2015 और 2020 में मटियाला सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे थे, लेकिन तीनों बार उन्हें तीसरे नंबर पर रहना पड़ा था। 2008 में वे मटियाला से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे।
  7. सरिता सिंह: आम आदमी पार्टी ने सरिता सिंह को एक बार फिर रोहतास नगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। 2020 में उन्हें भाजपा के जितेंद्र महाजन से हार का सामना करना पड़ा था। 2015 में सरिता ने जितेंद्र महाजन को 7,874 वोट से हराया था।
  8. दीपक सिंगला: विश्वास नगर सीट पर आम आदमी पार्टी ने दीपक सिंगला को फिर से टिकट दिया है। 2020 में यह सीट भाजपा के खाते में गई थी, जहां ओम प्रकाश शर्मा ने दीपक सिंगला को 16,457 वोट से हराया था। हारने के बावजूद पार्टी ने एक बार फिर सिंगला पर भरोसा जताया है।
  9. राम सिंह: 2020 में बदरपुर सीट पर आम आदमी पार्टी को हार मिली थी, लेकिन इस बार पार्टी ने राम सिंह नेताजी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। 2020 में उन्हें भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी से 3,719 वोटों से हार मिली थी। राम सिंह नेताजी कांग्रेस से आए थे और जनवरी 2020 में आप में शामिल हुए थे।
  10. गौरव शर्मा: घोंडा सीट, जो 2020 में आप के लिए हार की सीट थी, से पार्टी ने गौरव शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। गौरव आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हैं, और उनकी पत्नी ब्रह्मपुरी वार्ड से पार्षद हैं।
  11. मनोज त्यागी: करावल नगर सीट पर आम आदमी पार्टी ने मनोज त्यागी को उम्मीदवार बनाया है। 2020 में यहां भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने आप के दुर्गेश पाठक को हराया था। अब, पाठक की जगह मनोज त्यागी को टिकट दिया गया है।

2020 में हारी आठ सीटों में से छह सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। इनमें से राम सिंह, सरिता सिंह और दीपक सिंगला को दोबारा मौका दिया गया है। केवल रोहिणी और गांधी नगर सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है।

‘आप’ की पहली सूची में क्या खास?: कोई तीन तो कोई सात दिन पहले पार्टी में आया, AAP ने ऐसे छह को उम्मीदवार बनाया Read More »

कृषिमंत्री के संसदीय क्षेत्र में डीएपी के लिए हाहाकारघंटों में लाइन लगे रहने के बाद कहते हैं कल आना

विदिशा, एजेंसी
प्रदेश में डीएपी खाद की किल्लत की लगातार खबरें आ रही हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र विदिशा भी इससे अछूता नहीं है। यहां किसानों को डीएपी के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। इसके बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। जिला प्रशासन ने टोकन व्यवस्था लागू की है। इसके बावजूद हालात नियंत्रण से बाहर नजर आ रहे हैं। कई जगह तो धक्का-मुक्की और मारपीट की भी घटनाएं सामने आई हैं।
जिले के खाद वितरण केन्द्रों पर सुबह से ही किसानों की भीड़ जमा होना शुरू हो जाती है। किसान खाद लेने के लिए सुबह 6 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं। इसमें से कुछ को ही टोकन मिल पाता है, बाकी को निराश होकर घर लौटना पड़ता है। ग्यारसपुर और सिरोंज में बुधवार को टोकन वितरण के दौरान हालात् बहुत खराब हो गए। टोकन के लिए किसानों में धक्का-मुक्की और मारपीट भी हो गई। ग्यारसपुर में बड़ी मुश्किल से 200 टोकन मिल पाए, जबकि यहां 400 से अधिक किसान पहुंचे थे। किसानों का कहना है- 15 दिन से यहां आ रहे हैं, पर हर बार कहा जाता है अगले दिन आओ। रबी का सीजन सिर पर है, अब बोवनी लेट हो रही है। किसानों ने स्थानीय सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान से भी गुहार लगाते हुए कहा- वे ही हमारी बात सुन लें। किसानों का कहना है कि उन्हें जितनी खाद की जरूरत है, उसका आधा भी नहीं मिल रही है। प्राइवेट दुकानों में डीएपी खाद मिल रही है, लेकिन कीमत 2 हजार रुपए प्रति बोरी है।

कृषिमंत्री के संसदीय क्षेत्र में डीएपी के लिए हाहाकारघंटों में लाइन लगे रहने के बाद कहते हैं कल आना Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights