Hindustanmailnews

देश

गर्मी ने किया बेहाल: दिल्ली-NCR के पूसा में और पीतमपुरा में इलाकों में पारा सर्वाधिक; जानें कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग की मानें तो अभी गर्मी का सितम ऐसा ही रहेगा। 15 व 16 जून को शाम व रात के समय हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चिलचिलाती धूप और तापमान की बढ़ोतरी से गर्मी ने बेहाल किया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों तापमान 41 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है। सप्ताह के मध्य में हल्की बारिश चिलचिलाती धूप से जरूर राहत दिलाएगी। हालांकि इससे तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। यह बारिश प्री-मानसून बारिश नहीं होगी। बल्कि एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। 

मौसम विभाग की मानें तो अभी गर्मी का सितम ऐसा ही रहेगा। 15 व 16 जून को शाम व रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। इसका कारण एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को थोड़ी नमी मिलना है। इससे ही हल्की बारिश होगी। लेकिन तापमान पर कुछ असर नहीं पड़ेगा। इस दौरान 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं तापमान 39-40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 17 व 18 जून को तापमान एक बार फिर से 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे। 

वहीं, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 41.2 व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली का सर्वाधिक गर्म इलाका स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स रहा, यहां तापमान 42.9, पूसा में 42.4 व पीतमपुरा में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। 

अमूमन दिल्ली में 12 से 14 जून के बीच अधिकतम तापमान 39.9 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहता है। जबकि 15 जून से 19 जून के बीच तापमान 38.8 और 27.5 दर्ज किया जाता है। लेकिन इस समय तापमान सामान्य से एक दो डिग्री अधिक ही चल रहा है।

गर्मी ने किया बेहाल: दिल्ली-NCR के पूसा में और पीतमपुरा में इलाकों में पारा सर्वाधिक; जानें कब मिलेगी राहत Read More »

Monsoon: मैदानी इलाकों में मानसून को लेकर डराने वाली भविष्यवाणी, चक्रवात बिपरजॉय का ऐसा होगा असर

बिपरजॉय की वजह से भारत के भीतरी इलाकों में मानसून नहीं पहुंच पाया है। चक्रवाती तूफान के धीमा पड़ने के बाद भी दबाव कम रहेगा, जिससे भी मानसून उत्तर पश्चिम भारत में देरी से पहुंचेगा। 

भारतीय मौसम विभाग और स्काइमेट वेदर का कहना है कि भारत के मैदानी इलाकों में इस बार बारिश तरसा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई के पहले हफ्ते तक मैदानी इलाकों में ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। 

मध्य भारत में रहेंगे सूखे जैसे हालात
स्काइमेट वेदर की सोमवार को जारी रिपोर्ट में  बताया गया है कि मध्य और उत्तर पश्चिमी भारत में 6 जुलाई तक सूखे जैसे हालात रह सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान 60 प्रतिशत से भी कम बारिश होने की आशंका है। वहीं मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून से 6 जुलाई के दौरान देश में होने वाली बारिश में 54 प्रतिशत की कमी आएगी। दक्षिण पेनिनसुला क्षेत्र में एक जून से होने वाली बारिश में 53 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। 

बिपरजॉय के चलते कम होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में 80 प्रतिशत और उत्तर पूर्वी भारत में 53 प्रतिशत कम बारिश होगी। बारिश में कमी की वजह चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को माना जा रहा है। बिपरजॉय की वजह से भारत के भीतरी इलाकों में मानसून नहीं पहुंच पाया है। चक्रवाती तूफान के धीमा पड़ने के बाद भी दबाव कम रहेगा, जिससे भी मानसून उत्तर पश्चिम भारत में देरी से पहुंचेगा। 

Monsoon: मैदानी इलाकों में मानसून को लेकर डराने वाली भविष्यवाणी, चक्रवात बिपरजॉय का ऐसा होगा असर Read More »

NEET-UG 2023 Result: आज जारी होगा नीट-यूजी का परिणाम, एनटीए ने काउंसलिंग को लेकर दी यह जानकारी

मेडिकल स्नातक दाखिले की परीक्षा नीट-यूजी 2023 का रिजल्ट आज दोपहर बाद जारी होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसी परीक्षा की मूल्यांकन सूची तैयार कर स्वास्थ्य मंत्रालय को दे देगी। इसी आधार पर आगे मेडिकल कॉलेज में स्नातक दाखिले की काउंसलिंग शुरू की जाएगी। देशभर में करीब एक लाख से अधिक मेडिकल सीटें हैं।

एनटीए ने सोमवार को मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए नीट-यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। अभ्यर्थी 200 रुपये प्रति चैलेंज शुल्क का भुगतान कर सोमवार, 12 जून को शाम चार बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते थे। एनटीए ने कहा था कि शुल्क प्राप्त किए बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।.

एनटीए ने स्नातक मेडिकल दाखिलों के लिए सात मई, 2023 को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 20 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। एनटीए की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की अंतरिम आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है। इस पर आपत्तियां उठाने की विंडो भी बंद कर दी गई थी। हालांकि, मणिपुर में हिंसा के कारण स्थगित परीक्षा अन्य 11 शहरों में बनाए केंद्रों पर छह जून को आयोजित की गई थी। जिसकी आंसर की जारी पर 12 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।   

परिणाम की घोषणा के बाद परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने स्कोर neet.nta.nic.in पर देख सकेंगे। नीट परिणाम के साथ, एनटीए अखिल भारतीय टॉपर्स के नाम और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और पर्सेंटाइल रैंक की घोषणा करेगा। एनटीए स्कोरकार्ड पर विषयवार अंक, अखिल भारतीय रैंक और अन्य जानकारी का उल्लेख करेगा।

NEET-UG 2023 Result: आज जारी होगा नीट-यूजी का परिणाम, एनटीए ने काउंसलिंग को लेकर दी यह जानकारी Read More »

मुंबई एयरपोर्ट पर इंदौर आने वाले यात्रियों ने किया हंगामा

मुंबई एयरपोर्ट से रविवार रात 11 बजे इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ए 5084 से यात्रा करने वाले यात्रियों को रात 12 बजे तक भी किसी भी प्रकार का कोई अपडेट नहीं मिलने पर यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर टर्मिनल 1 के काउंटर 9 पर हंगामा कर दिया। इसके बाद इंडिगो के स्टाफ द्वारा यह सूचना दी गई कि फ्लाइट 1:40 बजे के आसपास जाने की स्थिति बन सकती है। इस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों को इंडिगो एवं अदानी स्टाफ द्वारा किसी भी प्रकार का संतुष्टिपूर्वक जवाब नहीं दिया गया। इसी प्रकार अन्य फ्लाइट जो कि मुंबई से गुवाहाटी, मुंबई से हैदराबाद जाने वाली थी, वह भी देर रात तक उड़ान नहीं भर सकी थी।

मुंबई एयरपोर्ट पर इंदौर आने वाले यात्रियों ने किया हंगामा Read More »

सीखो कमाओ योजना : निजी संस्थाओं में प्रशिक्षण पर 75% राशि देगी सरकार

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत निजी संस्थाओं में प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को राज्य सरकार 75 प्रतिशत राशि देगी। शेष 25 प्रतिशत राशि संबंधित निजी संस्थान देगा। राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के पोर्टल में भी इसके प्रावधान कर दिए हैं। इसके तहत 18 से 29 साल के युवाओं को निजी क्षेत्र में देश-प्रदेश के ऐसे औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान जिनके पास पैन और जीएसटी नंबर हैं, उनके द्वारा ही प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। योजना प्रोपराइटरशिप, कंपनी, पार्टनरशिप, ट्रस्ट, समिति आदि समस्त श्रेणी के निजी संस्थानों पर लागू होगी। प्रतिष्ठान अपने कुल कार्य-बल के 15 प्रतिशत की संख्या तक प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं। जिन प्रतिष्ठानों में कम से कम 20 लोग नियमित रूप से कार्यरत हों, उनके कुल कार्य-बल की गणना ईपीएफ जमा करने के आधार पर की जाएगी। युवाओं को स्टायपेंड एक वर्ष तक दिया जाएगा।

बैंक में जमा करनी
होगी राशि
प्रतिष्ठान को स्टायपेंड की 25 प्रतिशत राशि चयनित युवा के बैंक खाते में जमा करनी होगी तथा शेष 75 प्रतिशत राशि राज्य सरकार डीबीटी के तहत युवा के बैंक खाते में जमा करेगी। प्रतिष्ठान अपनी ओर से निर्धारित राशि से अधिक स्टायपेंड देने के लिए स्वतंत्र होंगे। प्रशिक्षण की निर्धारित अवधि तक यह स्टायपेंड दिया जाएगा।

15 जून से पंजीयन और जुलाई से शुरू होंगे युवाओं के प्लेसमेंट
मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए लर्न एंड अर्न की तर्ज पर रोजगार दिलाने के साथ ही कौशल सिखाया जाएगा। योजना में प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं का पंजीयन सात जून से शुरू हो चुका है और युवाओं का पंजीयन 15 जून से शुरू होगा। युवाओं का प्लेसमेंट 15 जुलाई से होगा। राज्य शासन और ट्रेनिंग देने वाली संस्थाओं के मध्य 31 जुलाई को अनुबंध होगा। योजना में युवाओं को एक अगस्त से प्रशिक्षण दिया जाना शुरू हो जाएगा।
किसे, कितना स्टायपेंड
12वीं या उससे कम कक्षा में उत्तीर्ण युवा को आठ हजार रुपये, आइटीआई उत्तीर्ण युवा को आठ हजार 500 रुपये, डिप्लोमा उत्तीर्ण को नौ हजार रुपये एवं स्नातक उत्तीर्ण या इससे उच्च को 10 हजार रुपये प्रतिमाह स्टायपेंड दिया जाएगा।

सीखो कमाओ योजना : निजी संस्थाओं में प्रशिक्षण पर 75% राशि देगी सरकार Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights