Hindustanmailnews

देश

हिंदू राष्ट्र का आह्वान और भक्ति दिवस पर उत्तम ज्ञान………………

प्रदेश की चुनावी राजनीति में दोनों दलों के लिए आदिवासी मतदाता बेहद प्रिय हो जाते हैं। एक सप्ताह के बीच दो चर्चित संत पश्चिम निमाड़ क्षेत्र में थे। धर्म और राजनीति का घालमेल समझने वाले लोगों में दोनों ही संतों को लेकर आम धारणा है कि आरएसएस के अधिक समीप हैं। इनमें एक तो हैं महामंडलेश्वर ईश्वरानंद (उत्तम स्वामी) जी। वो कांग्रेस शासन नेताओं के जितने प्रिय थे, उससे अधिक संघ-भाजपा के नजदीक और मार्गदर्शक हैं। बाकी दलों में भी उनके प्रति आस्था रखने वाले कम नहीं हैं। दूसरे हैं, बागेश्वर धाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री, जो बीते एक दशक से भी कम समय में अपने पर्चों के कारण प्रसिद्धि के शिखर पर जा पहुंचे हैं। हिंदू राष्ट्र को लेकर उनकी आक्रामक शैली ने एक तरह से उन्हें संघ विचारों का ब्रांड एंबेसडर ही बना दिया है।
बात जब हिंदू राष्ट्र की चल रही हो और दोनों एक-दूसरे से सहमत नहीं हों, तो पश्चिम निमाड़ के लोगों को आश्चर्य ही तो होगा। बड़वानी में पं. शास्त्री का दरबार लगा था, बाकी जगहों की तरह यहां भी उन्होंने दो बार हिंदू राष्ट्र बनाने की बात दोहराते हुए कहा कि तुम सब हमारा साथ दो, हम सब मिलकर हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। उनका आह्वान यहां के लोग भूले भी नहीं थे कि समीपस्थ खरगोन जिले में कांग्रेस नेता अरुण, सचिन यादव ने उपमुख्यमंत्री रहे पिता सुभाष यादव की पुण्यतिथि को भक्ति दिवस के रूप में मनाया। इस समारोह में संत-महात्मा तो खूब थे, लेकिन महामंडलेश्वर ईश्वरानंद (उत्तम स्वामी) मुख्य आकर्षण थे। उन्होंने पं. धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले आह्वान को एक तरह से नासमझी करार देते हुए कह दिया कि उनको पता नहीं है, हिंदू राष्ट्र समाप्त नहीं हुआ है। दुनिया में हिंदुस्तान था और रहेगा। वे (पं. धीरेंद्र शास्त्री) कुछ लोगों को संतुष्ट करने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।
यादव बंधुओं द्वारा हर वर्ष भक्ति दिवस मनाने की घोषणा भी की गई है। इस आयोजन में जिस तरह से संघ विचारों के नजदीकी संतों की मौजूदगी रही है, उसे देख कर कांग्रेस चौकन्नी हो गई है कि कहीं यादव बंधुओं की भक्ति भाजपा के रंग में एकाकार होने के लिए तो नहीं मचल रही है। वैसे भी एक पखवाड़े से मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, गृहमंत्री अरुण यादव पर डोरे डालने में लगे हुए हैं।

चुनाव मैदान में निपटने की धमकी
इंदौर के गोम्मटगिरि तीर्थ जमीन से अपने मंदिर के लिए रास्ता मांग रहे गुर्जर समाज वाला विवाद हल नहीं होने से अब जैन समाज चुनाव मैदान में सरकार को सबक सिखाने का दंभ भर रहा है। संतों के वीडियो संदेश, ज्ञापन आदि का सरकार पर असर ना होने के बाद जैन मतदाता बहुल क्षेत्रों से समाज द्वारा पचास प्रत्याशी उतारे जाएंगे। महावीर जयंती पर हर साल अलग-अलग जुलूस निकालने वाले दोनों समाज प्रत्याशियों को जिताने में कितनी एकजुटता दिखाएंगे, ये तो वक्त बताएगा।
साहित्यकारों की भी चिंता है
प्रदेश सरकार को चुनावी साल में साहित्यकारों-कलाकारों की भी चिंता हो गई है। अब दैवीय विपत्ति, बीमारी दुर्घटना का शिकार होने पर उन्हें भी 50 हजार तक की वित्तीय सहायता मिलेगी। सरकार ने कलाकार-साहित्यकार कल्याण कोष तो पहले से गठित कर रखा है, अब उसमें इस प्रावधान को जोड़ने के साथ दिव्यांगता के उपचार या मौत पर परिवार को हर माह एक हजार की सहायता भी मिलेगी।

सेटिंग वाली सीटों
पर अब शाह की नजर
भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश की हर सीट की समीक्षा में पाया है कि कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां प्रदेश भाजपा के नेता कमजोर प्रत्याशी उतार कर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में अदृश्य मदद करते रहे हैं। राघोगढ़ में दिग्विजय या जयवर्धन सिंह, लहार में डॉ. गोविंद सिंह, पिछोर में केपी सिंह, भीतरवार (ग्वालियर) में लाखन सिंह यादव, डबरा में सुरेश राजे हर चुनाव में कैसे जीत जाते हैं? समीक्षा में सारे तथ्य सामने आने के बाद इन सीटों पर प्रत्याशी चयन का अंतिम फैसला अमित शाह की मर्जी से होगा। इसके साथ कमलनाथ का छिंदवाड़ा। इस संसदीय क्षेत्र से लंबे समय से कमलनाथ जीते हैं। अभी जब कमलनाथ सीएम बने थे, तब यहां से नकुलनाथ सांसद बने थे। वैसे, कमलनाथ एक बार 1997 में हुए उपचुनाव में भाजपा के सुंदरलाल पटवा से हार गए थे, लेकिन अगले साल (1998 में) फिर हुए चुनाव में पटवा भी कमलनाथ से हार गए थे।

जयकारा लगाइए आ रही हैं शौर्य यात्राएं
धर्मांतरण के मुद्दे पर तो विहिप और बजरंग दल बोलते ही रहे हैं। केंद्रीय प्रबंध समिति की रायपुर में हुई बैठक में शौर्य यात्राओं का निर्णय लिया गया है। चुनाव से एक-दो महीने पहले पूरे देश में शौर्य यात्राएं निकालने का निर्णय किया है, तो आश्चर्य क्यों होना चाहिए। जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां तो ऐतिहासिक स्वागत होगा ही, ताज्जुब तो तब होना चाहिए, जब बजरंग दल पर प्रतिबंध की मानसिकता वाले कांग्रेस नेता और कर्नाटक में भी धर्मांतरण और परिवारों में विघटन का कारण बन रहे ओटीटी प्लेटफार्म के विरुद्ध इन शौर्य यात्राओं के लिए पलक-पांवड़े बिछाए जाएं।

हिंदू राष्ट्र का आह्वान और भक्ति दिवस पर उत्तम ज्ञान……………… Read More »

अविका की फिल्म ‘1920 हॉरर्स आॅफ द हार्ट’ ने जीता दर्शकों का दिल

सिनेमाघरों में इस समय एक हॉरर फिल्म चल रही है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने डायरेक्शन के क्षेत्र में डेब्यू करते हुए फिल्म ‘1920 हॉरर्स आॅफ द हार्ट’ बनाई है, जो 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और लोगों को पसंद भी आ रही है। अविका गौर और राहुल देव स्टारर इस फिल्म ने पहले वीकेंड अच्छी कमाई की है।
अविका गौर और राहुल देव की फिल्म ‘1920 हॉरर्स आॅफ द हार्ट’ शुक्रवार यानी 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में काफी समय के बाद हॉरर फिल्म रिलीज हुई है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ‘1920 हॉरर्स आॅफ द हार्ट’ ने रिलीज के बाद फर्स्ट वीकेंड पूरा कर लिया है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 5.42 करोड़ रुपए की कमाई की है। अविका गौर और राहुल देव की इस फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को 1.48 करोड़ रुपए, शनिवार को 1.85 करोड़ रुपए और रविवार को 2.09 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ‘1920 हॉरर्स आॅफ द हार्ट’ में कोई बड़ा स्टार नहीं है और ना ही इसका ज्यादा प्रमोशन हुआ है। इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने उस समय अच्छी शुरुआत की है जब सिनेमाघरों में ‘आदिपुरुष’ और ‘जरा हटके, जरा बचके’ जैसी फिल्में लगी हैं।
फिल्म में एक लड़की को पता चलता है कि उसके पिता की मौत की जिम्मेदार उसकी मां है। इसके बाद वह अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए प्लान बनाती है। फिल्म में इस लड़की (मेघना) का रोल अविका गौर ने निभाया है।

अविका की फिल्म ‘1920 हॉरर्स आॅफ द हार्ट’ ने जीता दर्शकों का दिल Read More »

जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जितनी विश्व में पताका फहरा दी है, उतना ही देश के हर वर्ग को बहुत कुछ दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की गरीबी पिछले नौ सालों में 22 प्रतिशत से कम होकर 10 प्रतिशत रह गई है। भारत की अति गरीबी एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। ये कांग्रेस पार्टी के लोग जो पढ़ते-लिखते कम हैं, उनको मालूम नहीं है कि मॉडर्न स्ट्रेट की रिपोर्ट बताती है कि आज सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था भारत की है। अमेरिका की विकास दर 7.9 पर है, जबकि भारत 8.10 प्रतिशत से आगे बढ़ गया है।
यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को भोपाल आगमन पर स्टेट हैंगर में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान और सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया को भारत से सबसे अधिक उम्मीद है।
नड्डा ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मेरा बूथ, सबसे मजबूत के तहत करोड़ों कार्यकर्ताओं का डिजिटली मार्गदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम संगठन का अलग और बड़ा आयोजन है, जिसमें हर कार्यकर्ता संकल्प लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

राजधानी से चलकर आज दोपहर 3 बजे जबलपुर पहुंचेगी वंदेभारत ट्रेन
आज भोपाल से चलकर जबलपुर पहुंचने वाली वंदे भारत ट्रेन के स्‍वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मंगलवार की सुबह 10.45 बजे वंदे भारत ट्रेन जबलपुर के लिए रवाना की जाएगी। जबलपुर स्‍टेशन में वंदेभारत ट्रेन के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पिपरिया, करेली, गाडरवारा में वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। दोपहर करीब तीन बजे ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
प्लेटफार्म पांच से रवाना होगी गोंडवाना
जबलपुर से चलकर कटनी, सागर मार्ग से होकर निजामुद्दीन स्टेशन को जाने वाली ट्रेन नंबर 22181 गोंडवाना एक्सप्रेस का जबलपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म बदल दिया गया है। यह ट्रेन मंगलवार को प्लेटफार्म छह की बजाए 5 से अपने तय समय दोपहर 15:30 बजे निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रवाना होगी।

जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा Read More »

एअर इंडिया के प्लेन में शौच-पेशाब कर दिया……..

नई दिल्ली, एजेंसी। एअर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे एक पैसेंजर ने प्लेन में शौच और पेशाब कर दिया। आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में फ्लाइट कैप्टन ने दर्ज कराई है। एअर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख की निगरानी में आरोपी पैसेंजर को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन ले जाया गया। फ्लाइट कैप्टन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

एअर इंडिया के प्लेन में शौच-पेशाब कर दिया…….. Read More »

मेरा बूथ सबसे मजबूत मिशन, मप्र की शुरुआत……….

कार्यकर्ता हैं भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : पीएम मोदी………….

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
प्रधानमंत्री ने कहा- उभरती भाजपा को दुनिया को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में इस धरती की बहुत बड़ी भूमिका है, इसलिए ऐसी ऊर्जावान मप्र की धरती पर ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए हृदय से आनंद आ रहा है, गौरव हो रहा है। कुछ देर पहले मुझे देश के 6 राज्यों का जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाने का अवसर भी मिला है।
नौ वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं और उसमें आप जो मेहनत करते हैं, उसकी जानकारियां लगातार मुझ तक पहुंच रही हैं। जब अमेरिका और मिस्र में था, तब भी ये जानकारी मिलती रहती थी, इसलिए वहां से आने पर सबसे पहले आप लोगों से मिलना मेरे लिए ज्यादा सुखद और आनंददायक है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंच पर कहा कि वे आज कार्यकर्ताओं के सवालों के भी जवाब देंगे तो भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने तालियों से स्वागत किया।
कार्यकर्ता के सवाल, पीएम के जवाब
श्रीराम पटेल, दमोह: आपने खुद मंडल स्तर तक कार्यकर्ता बनकर काम किया। ऐसे में आप राजनीति के अतिरिक्त सामाजिक कार्य को कैसे देखते हैं?
पीएम का जवाब: अच्छा लगा कि आप रोज की राजनीति की आपाधापी के बजाय दूसरा सवाल लाए हैं। बूथ अपने आपमें बहुत बड़ी इकाई है। बूथ की इस इकाई को छोटा नहीं समझना चाहिए। हमें अपने बूथ में राजनीतिक कार्यकर्ता से ऊपर उठकर समाज के साथी के रूप में अपनी पहचान बनानी चाहिए। बहुत-सी ऐसी चीजें होती हैं, जिसमें जमीन का फीडबैक जरूरी होता है। बूथ के साथी इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। हम भाजपा के कार्यकर्ता एसी में बैठक नहीं, गांव-गांव जाकर हर मौसम में जनता के बीच खुद को खपाते हैं, इसलिए बूथ का मजबूत होना जरूरी है। मुझे गांव से कार्यकर्ता ने उज्ज्वला के बारे में समझाया और वो नीति बन गई। कार्यकर्ता की पहचान सेवा से होनी चाहिए। बूथ के लिए तू-तू, मैं-मैं नहीं, सेवा भाव से पहचान होनी चाहिए। लोगों को जो काम छोटे लगते हैं, वो बहुत उपयोगी होते हैं।

मेरा बूथ सबसे मजबूत मिशन, मप्र की शुरुआत………. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights