Hindustanmailnews

देश

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त बरकरार; सेंसेक्स 205 अंक उछला, निफ्टी 19750 के करीब

Sensex Closing Bell: मंगलवार को सेंसेक्स 205.21 (0.31%) अंकों की बढ़त के साथ 66,795.14 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 37.80 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 19,749.25 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। दोनों ही इंडेक्स पहली बार इन स्तरों पर बंद हुए हैं।

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार में रिकॉर्ड बढ़त के बाद हालांकि मुनाफावसूली देखने को मिली लेकिन उसके बावजूद यह 205 अंकों की बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 205.21 (0.31%) अंकों की बढ़त के साथ 66,795.14 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 37.80 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 19,749.25 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। दोनों ही इंडेक्स पहली बार इन स्तरों पर बंद हुए हैं। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान आईटी सेक्टर के शेयरों ने बाजार में दम दिखाया। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बैंकिंग सेक्टर में बंपर खरीदारी दिखी जिससे इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंचा पर उसके बाद बाजार में मुनाफावसूली देखी गई। दूसरे हाफ में बैंकिंग खासकर पीएसयू बैंकों के शेयरों में तेज गिरावट और ग्लोबल मार्केट में कमजोरी से बाजार पर दबाव बना।

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त बरकरार; सेंसेक्स 205 अंक उछला, निफ्टी 19750 के करीब Read More »

Sahara Group: सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए रिफंड पोर्टल लॉन्च, शाह ने बताया ऐतिहासिक क्षण

शाह ने कहा कि शुरुआत में जमाकर्ताओं को 10,000 रुपये तक का रिफंड मिलेगा। बाद में जिन्होंने अधिक निवेश किया है उन लोगों के लिए राशि बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 5,000 करोड़ रुपये का कोष पहले चरण में 1.7 करोड़ जमाकर्ताओं को राहत देगा।

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल’ की शुरुआत की। इस पोर्टल का मकसद सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा करोड़ों लोगों की मेहनत की कमाई को लगभग 45 दिनों में वापस करना है।

Sahara Group: सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए रिफंड पोर्टल लॉन्च, शाह ने बताया ऐतिहासिक क्षण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 18 Jul 2023 02:47 PM IST

सार

980 Followers

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करेंबिज़नेस डायरी

शाह ने कहा कि शुरुआत में जमाकर्ताओं को 10,000 रुपये तक का रिफंड मिलेगा। बाद में जिन्होंने अधिक निवेश किया है उन लोगों के लिए राशि बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 5,000 करोड़ रुपये का कोष पहले चरण में 1.7 करोड़ जमाकर्ताओं को राहत देगा।

CRCS-Sahara Refund Portal to help crores of Sahara depositors get refund: Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो – फोटो : सोशल मीडियाReactions

1

विस्तारFollow Us

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल’ की शुरुआत की। इस पोर्टल का मकसद सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा करोड़ों लोगों की मेहनत की कमाई को लगभग 45 दिनों में वापस करना है।

Trending Videos

ऐतिहासिक क्षण बताते हुए शाह ने कहा कि यह पहली बार है जब जमाकर्ताओं को ऐसे मामले में उनके रुपये वापस मिल रहे हैं, जहां कई सरकारी एजेंसियां शामिल हैं और प्रत्येक ने संपत्ति जब्त की है।

45 दिनों में मिलेगा रिफंड

गृह मंत्री ने जमाकर्ताओं को भरोसा दिया कि अब उनका धन कोई नहीं रोक सकता है और पोर्टल पर पंजीकरण करने के 45 दिनों में उन्हें रिफंड मिल जाएगा।

10 करोड़ निवेशकों को राहत

सरकार ने 29 मार्च को कहा था कि चारों सहकारी समितियों के 10 करोड़ निवेशकों को नौ महीने के भीतर उनके रुपये लौटा दिए जाएंगे। बता दें, यह घोषणा उच्चतम न्यायालय के उस आदेश के बाद हुई, जिसमें सहारा-सेबी रिफंड खाते से 5,000 करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (सीआरसीएस) को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया था।

अधिक निवेश करने वालों की बढ़ेगी राशि

शाह ने कहा कि शुरुआत में जमाकर्ताओं को 10,000 रुपये तक का रिफंड मिलेगा। बाद में जिन्होंने अधिक निवेश किया है उन लोगों के लिए राशि बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 5,000 करोड़ रुपये का कोष पहले चरण में 1.7 करोड़ जमाकर्ताओं को राहत देगा।

ढाई करोड़ लोगों के रुपये जमा

गौरतलब है, चार सहकारी समितियों- सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में लगभग 2.5 करोड़ लोगों के 30,000 रुपये तक जमा हैं।

सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे गृह मंत्री 

शाह ने कहा कि पांच हजार करोड़ रुपये जमाकर्ताओं को दिए जाने के बाद हम उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और उनसे अधिक धनराशि जारी करने का अनुरोध करेंगे, ताकि बड़ी राशि वाले अन्य जमाकर्ताओं का पूरा धन वापस किया जा सके।

वैध दावे प्रस्तुत करने के लिए पोर्टल

इन सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं के वैध दावे प्रस्तुत करने के लिए आईएफसीआई की एक सहायक कंपनी ने पोर्टल विकसित किया है। शाह ने कहा कि इसके लिए दो बातें जरूरी हैं – मोबाइल के साथ आधार पंजीकरण और उस बैंक खाते से आधार को जोड़ना, जिसमें रिफंड जमा करना है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए साझा सेवा केंद्र जमाकर्ताओं की मदद करेंगे।

Sahara Group: सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए रिफंड पोर्टल लॉन्च, शाह ने बताया ऐतिहासिक क्षण Read More »

PM Modi: पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर सिविल न्यूक्लियर डील पर हुई बात, स्कॉर्पीन सबमरीन पर अभी समझौता नहीं

कार्बन रहित अर्थव्यवस्था के लिए नागरिक परमाणु ऊर्जा बेहद अहम है और आज फ्रांस में 70-80 फीसदी ऊर्जा इसी स्त्रोत से आती है। हालांकि इसके लिए बड़े निवेश की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में फ्रांस का दौरा किया था। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर दोनों देशों की किन मुद्दों पर बात हुई, उसकी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के बीच पेरिस में नागरिक परमाणु ऊर्जा के मुद्दे पर बातचीत हुई। कार्बन रहित अर्थव्यवस्था के लिए नागरिक परमाणु ऊर्जा बेहद अहम है और आज फ्रांस में 70-80 फीसदी ऊर्जा इसी स्त्रोत से आती है। हालांकि इसके लिए बड़े निवेश की जरूरत है। 

जैतापुर न्यूक्लियर प्लांट पर हुई बात
महाराष्ट्र के रत्नागिरी के जैतापुर में फ्रांस के सहयोग से नागरिक परमाणु ऊर्जा प्लांट स्थापित किया जा रहा है। हालांकि इस प्रोजेक्ट का बड़े पैमाने पर विरोध भी हो रहा है। दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात में इसे लेकर भी बात हुई। हालांकि कुछ मुद्दे हैं जैसे तकनीक, फाइनेंस आदि जिन्हें हल किया जाना है और बातचीत चल रही है। दोनों देशों के बीच अगले 25 सालों के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई।  भारत नौसेना के लिए राफेल जेट्स खरीदने की तैयारी कर रहा है और दोनों देशों के बीच इसे लेकर बातचीत भी हुई। 

स्कोर्पियन पनडुब्बी डील को लेकर हुई बात
स्कोर्पियन पनडुब्बी डील को लेकर अभी भी बातचीत चल रही है और जल्द ही इसे लेकर कोई अंतिम डील हो सकती है। फ्रांस ने भारत की जी20 अध्यक्षता की तारीफ की और ये भी कहा कि उत्तर और दक्षिण के बंटवारे को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। फ्रांस ने अफ्रीकन यूनियन को भी जी20 में शामिल करने का समर्थन किया है। पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बात हुई। पीएम मोदी ने फिर अपने स्टैंड को दोहराया कि यह समय युद्ध का समय नहीं है। चीन के मुद्दे पर दोनों देशों में बात हुई। हिंद प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों ने सहयोग की बात कही। 

PM Modi: पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर सिविल न्यूक्लियर डील पर हुई बात, स्कॉर्पीन सबमरीन पर अभी समझौता नहीं Read More »

‘कुछ लोग जाति के नाम पर…’: एनसीपी में टूट पर आया शरद पवार का बयान, भाजपा-शिवसेना पर कही ये बात

शरद पवार ने कहा कि हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र की सेवा कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने हमारी सरकार गिरा दी। देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही हुआ है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने बिना नाम लिए भाजपा और शिवसेना पर निशाना साधा। कहा कि कुछ लोग महाराष्ट्र और देश में जाति और धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा कर रहे हैं। इन सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने वाली ताकतों से लड़ने की जरूरत है।

 अजीत पवार ने शरद पवार को बहुत बड़ा झटका दिया है। उन्होंने एनसीपी से बगावत कर देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ मिल गए। अजीत पवार अब एनडीए का हिस्सा हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पांचवीं बार राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। अब आज एक दिन बाद कराड में राकांपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एनसीपी प्रमुख ने संबोधित किया। कहा कि हमारे कुछ लोग दूसरी पार्टियों को तोड़ने की भाजपा की रणनीति का शिकार हो गए हैं। 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और देश में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की कोशिश की जा रही है। हमें उन ताकतों से लड़ने की जरूरत है, जो लोगों के बीच डर पैदा करते हैं। हमें देश में लोकतंत्र की रक्षा करने की जरूरत है। 

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शरद पवार ने कराड में अपने गुरु और महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के स्मारक का दौरा किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद थे।

शरद पवार सोमवार सुबह पुणे से कराड के लिए रवाना हुए और रास्ते में उन समर्थकों से भी मिले, जो सड़क किनारे उनका स्वागत करने और उन्हें समर्थन देने के लिए खड़े थे। कराड में हजारों समर्थकों और स्थानीय एनसीपी विधायक बालासाहेब पाटिल ने उनका स्वागत किया। 

‘कुछ लोग जाति के नाम पर…’: एनसीपी में टूट पर आया शरद पवार का बयान, भाजपा-शिवसेना पर कही ये बात Read More »

परिणीति ने मंगेतर के साथ स्वर्ण मंदिर में की सेवा, गुरुद्वारे में धोए बर्तन

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। दोनों शादी से पहले गोल्डन टेम्पल में आशीर्वाद लेने पहुंचे। अब सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गुरुद्वारे में सेवा करते नजर आ रहे हैं। परिणीति और राघव मिलकर बर्तन धोते दिख रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो। राघव चड्ढा का स्वर्ण मंदिर से वीडियो सामने आया है। मत्था टेकने से पहले राघव और परिणीति ने लंगर में सेवा की और श्रद्धालुओं के झूठे बर्तन धोए। फैंस परिणीति चोपड़ा की वीडियो देख उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनके इस कदम पर उन्हें सराह रहे हैं। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने परिणीति के साथ इन तस्वीरों को शेयर किया था। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि पवित्र भजनों और शांति के बीच, मैंने अपनी आंखें बंद की, मत्था टेका और प्रार्थना की। परिणीति चोपड़ा का मेरे साथ होना और भी खास था। आज अमृतसर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब जी में आशीर्वाद पाकर धन्य हो गया।
राघव और परिणीति ने 13 मई को दिल्ली में सगाई की थी। इस सगाई के फंक्शन में दोनों का परिवार शामिल हुआ था। मनीष मल्होत्रा के अलावा परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी खास उनके लिए दिल्ली आई थीं।

परिणीति ने मंगेतर के साथ स्वर्ण मंदिर में की सेवा, गुरुद्वारे में धोए बर्तन Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights