Hindustanmailnews

देश

Chandrayaan-3: ISRO ने जारी कीं विक्रम लैंडर की ताजा तस्वीरें, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का किया गया इस्तेमाल……….

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीरों को साझा किया है। ये तस्वीरें चांद की कक्षा पर घूम रहे चंद्रयान-2 के डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार (डीएफएसएआर) उपकरण ने छह सितंबर, 2023 को खींची थी। विक्रम लैंडर 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरा था। 

Chandrayaan-3: इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीरों को साझा किया है। ये तस्वीरें चांद की कक्षा पर घूम रहे चंद्रयान-2 के डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार (डीएफएसएआर) उपकरण ने छह सितंबर, 2023 को खींची थी।

ISRO shares an image of the Chandrayaan-3 Lander taken by DFSAR

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीरों को साझा किया है। ये तस्वीरें चांद की कक्षा पर घूम रहे चंद्रयान-2 के डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार (डीएफएसएआर) उपकरण ने छह सितंबर, 2023 को खींची थी। विक्रम लैंडर 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरा था। 

अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने बयान में जानकारी दी कि डीएफएसएआर चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर लगा एक प्रमुख वैज्ञानिक उपकरण है। यह एल और एस बैंड्स में माइक्रोवेव का इस्तेमाल करता है। यह अत्याधुनिक उपकरण वर्तमान में किसी भी ग्रह मिशन पर सबसे अच्छा रिजॉल्यूशन पोलारिमेट्रिक तस्वीरों की पेशकश करता है। डीएफएसएआर पिछले चार वर्षों से चांद की सतह से उच्च गुणवत्ता वाले डेटा को प्रसारित कर रहा है। 

नासा ने भी साझा की थी विक्रम लैंडर की तस्वीर
इससे पहले हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर साझा की थी। यह तस्वीर चांद की कक्षा में घूम रहे उसके लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) ने 27 अगस्त को खींची थी। इसरो ने भी पांच सिंतबर की शाम को विक्रम लैंडर की 3डी तस्वीर साझा की थी। एजेंसी ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा था, इसे देखने का असली मजा रेड और सियान रंग के 3डी ग्लास से आएगा। यह तस्वीर प्रज्ञान रोवर ने लैंडर से 15 मीटर की दूरी से क्लिक की थी। 

चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश
बता दें कि चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने लैंडर को उतारने वाला भारत पहला देश है। इसरो ने 23 अगस्त को इसकी सफलतापूर्व लैंडिग कराई थी। हालांकि, उत्तरी ध्रुव पर पहले रूस, अमेरिका और चीन अपने यानों को उतार चुके हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में इसरो की इस सफलता को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Chandrayaan-3: ISRO ने जारी कीं विक्रम लैंडर की ताजा तस्वीरें, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का किया गया इस्तेमाल………. Read More »

G-20: बाइडन को बताया कोणार्क चक्र का महत्व, इटली की PM के साथ लगे ठहाके, मोदी ने ऐसे किया मेहमानों का स्वागत…………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-20 के लिए भारत मंडपम में मेहमानों का स्वागत किया। पीएम यहां स्वागत स्थल पर अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों से गर्मजोशी से मिले। जिन नेताओं के साथ पीएम की सबसे ज्यादा गर्मजोशी दिखी, उनमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन-सलमान खास रहे। इन सभी नेताओं के साथ पीएम मोदी की जुगलबंदी कैमरे में भी कैद हो गई।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी जी20 सम्मेलन में शामिल हुए हैं। बाइडन का स्गत करने के लिए पीएम मोदी ने खुद अपने स्थान से हठकर दो कदम आगे आए। इस दौरान पीएम मोदी ने बाइडन को कोनार्क चक्र के बारे में बताते हुए भी दिखें। 

जी20 सम्मेलन में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने गर्मजोशी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ऋषि सुनक से पहले हाथ मिलाया और फिर उन्हें गले से लगा लिया। दोनों नेताओं ने काफी देर तक बात भी की और तस्वीरें भी खिंचवाए। 

ब्रिटेन के पीएम से मोदी ने गर्मजोशी से की मुलाकात…………..

जी20 सम्मेलन में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने गर्मजोशी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ऋषि सुनक से पहले हाथ मिलाया और फिर उन्हें गले से लगा लिया। दोनों नेताओं ने काफी देर तक बात भी की और तस्वीरें भी खिंचवाए। 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भी जी20 सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाया और बात की। इसके बाद वापस जाते समय इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पीएम मोदी को हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया। 

अपनी पत्नी के साथ पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति……………

जी20 सम्मेलन में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति से गले मिलकर उनका स्वागत किया और उनकी पत्नी से भी हाथ मिलाकर बात की। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच तस्वीर खिंचवाने के दौरान राष्ट्रपति इनासियो की पत्नी वहां से चली गई। 

जर्मनी के चांसलर से पूछे हालचाल……………

जर्मनी के चांसलर ओलफ स्कोल्ज जी20 सम्मेलन में आई पैच पहनकर पहुंचे। पीएम मोदी ने पहले हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया और फिर उनके आई पैस पर बात भी करते दिखे। 

अर्जेंटिना के राष्ट्रपति का गले लगाकर किया स्वागत

जी20 सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे अर्जेंटिना के राष्ट्रपति अलबर्टो फरनांडेज का पीएम मोदी ने गले मिलकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं का याराना भी कैमरे में कैद हुआ। 

G-20: बाइडन को बताया कोणार्क चक्र का महत्व, इटली की PM के साथ लगे ठहाके, मोदी ने ऐसे किया मेहमानों का स्वागत………… Read More »

कपड़े धोकर 110 करोड़ का टर्नओवर, मां ने कंगन बेचकर ककळ कराया

नई दिल्ली, एजेंसी
दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सूरजकुंड का इलाका। सुबह के 11 बज रहे हैं। मैं कपड़ा धोने वाली लॉन्ड्री स्टोर में हूं। सामने एक बड़ी वॉशिंग मशीन से तेज घरघराने की आवाज आ रही है। इसमें दर्जनों कपड़ों को धुलने के लिए डाला गया है।
स्टोर के एक कॉर्नर में धुले हुए कपड़ों को आयरन किया जा रहा है, इसकी पैकेजिंग हो रही है। कपड़े को ड्रायर मशीन से निकालकर हैंगर के सहारे सूखने के लिए रखा जा रहा है। एकदम आॅगेर्नाइज्ड तरीके से गंदे कपड़ों की धुलाई हो रही है। टेक्नोलॉजी, ऐप की मदद से आॅनलाइन गंदे कपड़ों को कस्टमर से लॉन्ड्री तक और फिर लॉन्ड्री से कस्टमर तक पहुंचाया जा रहा है।
आप ये तो सोचने नहीं लग गए कि मैंने पत्रकारिता छोड़कर ड्राई क्लीनिंग की शॉप पर नई जॉब कर ली है। नहीं… नहीं… ऐसा बिलकुल भी नहीं है। दरअसल, मैं कपड़े धोने वाली कंपनी ह्यवउ’ींल्लह्ण के एक स्टोर पर हूं। यहां मैं कंपनी के फाउंडर अरुणाभ सिन्हा से मिलने पहुंचा हूं, उनके बिजनेस के बारे में जानने आया हूं। जिस तरह से अरुणाभ ने पूरा सेटअप कर रखा है, इससे लग नहीं रहा कि वो कई सालों से धोबी का काम कर रहे हैं। मेरे हाव-भाव को देख अरुणाभ कहते हैं, न तो मैं धोबी परिवार से हूं और न मेरा ऐसा कोई फैमिली बैकग्राउंड रहा है। मैं तो एक आईआईटियन हूं। आप मुझे आईआईटियन धोबीवाला बुला सकते हैं। लोगों को लगता है कि कपड़ा धोने का काम सिर्फ एक विशेष समुदाय के लोग ही कर सकते हैं। दूसरे समुदाय खासकर जिन्हें हमारा समाज ऊंची जाति कहकर संबोधित करता है उनमें से कोई ये काम करे, उन्हें हम धोबी कहकर ताना मारते हैं। ओछी नजरों से देखते हैं। 2016-17 में मैंने इस कंपनी की शुरुआत की थी। गंदे कपड़ों को साफ कर आज हम 110 करोड़ का टर्नओवर कर रहे हैं। देशभर के 113 शहरों में 390 से ज्यादा ह्यवउ’ींल्लह्ण के स्टोर हैं। दादा-दादी की मौत के बाद घर की स्थिति बहुत खराब हो गई। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया जैसा हिसाब हो गया। घर के हालात देख मम्मी ने ठान लिया था कि नमक-रोटी खाकर भी बच्चों को पढ़ाना है। बातचीत करते-करते अरुणाभ अपने मोबाइल में कुछ तस्वीर देखने लगते हैं। ये उनके मम्मी-पापा की तस्वीर है। वो कहते हैं, मम्मी ने अपनी शादी के कंगन बेचकर कॉलेज फीस भरी थी और मुझे ककळ कराया।

कपड़े धोकर 110 करोड़ का टर्नओवर, मां ने कंगन बेचकर ककळ कराया Read More »

भारत विश्व मित्र ना कोई जीत ना कोई हार भारत के दिल में तो प्यार है प्यार

नई दिल्ली में जी-20 समिट की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। मोदी ने अपने उद्घाटन भाषण में मोरक्को भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा दु:ख की घड़ी में हम मोरक्को के साथ हैं और लोगों की हरसंभव मदद करेंगे। समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री ने अफ्रीकन यूनियन को जी-20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव रखा। बतौर अध्यक्ष मोदी ने जैसे ही इसे पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी ने मोदी को गले लगा लिया। अफ्रीकन यूनियन को जी-20 में शामिल करने के लिए चीन और यूरोपियन यूनियन ने भी भारत का समर्थन किया।

मोदी बोले- दुनिया में भरोसे का संकट पैदा हुआ
पीएम ने कहा कि कोरोना के बाद विश्व में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। यूक्रेन युद्ध ने इस संकट को और गहरा कर दिया है। जब हम कोरोना को हरा सकते हैं तो आपसी चर्चा से विश्वास के इस संकट को भी दूर सकते हैं। ये सभी के साथ मिलकर चलने का समय है।
प्रधानमंत्री ने कहा- आज हम जिस जगह इकट्ठा हुए हैं, यहां कुछ किमी दूर ढाई हजार साल पुराना स्तंभ है। इस पर प्राकृत भाषा में लिखा है कि मानवता का कल्याण सदैव सुनिश्चित किया जाए। ढाई हजार साल पहले भारत की धरती ने ये संदेश पूरी दुनिया को दिया था। 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला है।
प्रधानमंत्री ने विदेशी मेहमानों
का स्वागत किया
शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम पहुंचे विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव किया। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गले लगाया तो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भारत मंडपम में बने कोणार्क चक्र के बारे में जानकारी दी।

कांग्रेस का आरोप- अमेरिकी पत्रकारों को पीएम मोदी से नहीं पूछने दिया गया सवाल

कांग्रेस के आरोप के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम ने कहा कि सरकार ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को उनसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी है। जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे चली इस द्विपक्षीय बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी। इस मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम ने कहा है कि सरकार ने द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को उनसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी।
जयराम रमेश ने किया पोस्ट- बाइडेन आज प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- राष्ट्रपति बाइडेन की टीम का कहना है कि कई अनुरोधों के बावजूद भारत ने उनकी द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को उनसे और प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी है।

भारत विश्व मित्र ना कोई जीत ना कोई हार भारत के दिल में तो प्यार है प्यार Read More »

कपड़े धोकर 110 करोड़ का टर्नओवर, मां ने कंगन बेचकर IIT कराया….

आप ये तो सोचने नहीं लग गए कि मैंने पत्रकारिता छोड़कर ड्राई क्लीनिंग की शॉप पर नई जॉब कर ली है। नहीं… नहीं… ऐसा बिलकुल भी नहीं है। दरअसल, मैं कपड़े धोने वाली कंपनी ह्यवउ’ींल्लह्ण के एक स्टोर पर हूं। यहां मैं कंपनी के फाउंडर अरुणाभ सिन्हा से मिलने पहुंचा हूं, उनके बिजनेस के बारे में जानने आया हूं। जिस तरह से अरुणाभ ने पूरा सेटअप कर रखा है, इससे लग नहीं रहा कि वो कई सालों से धोबी का काम कर रहे हैं। मेरे हाव-भाव को देख अरुणाभ कहते हैं, न तो मैं धोबी परिवार से हूं और न मेरा ऐसा कोई फैमिली बैकग्राउंड रहा है। मैं तो एक आईआईटियन हूं। आप मुझे आईआईटियन धोबीवाला बुला सकते हैं। लोगों को लगता है कि कपड़ा धोने का काम सिर्फ एक विशेष समुदाय के लोग ही कर सकते हैं। दूसरे समुदाय खासकर जिन्हें हमारा समाज ऊंची जाति कहकर संबोधित करता है उनमें से कोई ये काम करे, उन्हें हम धोबी कहकर ताना मारते हैं। ओछी नजरों से देखते हैं। 2016-17 में मैंने इस कंपनी की शुरुआत की थी। गंदे कपड़ों को साफ कर आज हम 110 करोड़ का टर्नओवर कर रहे हैं। देशभर के 113 शहरों में 390 से ज्यादा ह्यवउ’ींल्लह्ण के स्टोर हैं। दादा-दादी की मौत के बाद घर की स्थिति बहुत खराब हो गई। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया जैसा हिसाब हो गया। घर के हालात देख मम्मी ने ठान लिया था कि नमक-रोटी खाकर भी बच्चों को पढ़ाना है। बातचीत करते-करते अरुणाभ अपने मोबाइल में कुछ तस्वीर देखने लगते हैं। ये उनके मम्मी-पापा की तस्वीर है। वो कहते हैं, मम्मी ने अपनी शादी के कंगन बेचकर कॉलेज फीस भरी थी और मुझे ककळ कराया।

कपड़े धोकर 110 करोड़ का टर्नओवर, मां ने कंगन बेचकर IIT कराया…. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights