Hindustanmailnews

देश

पं. गणेश्वर शास्त्री ने निकाला है रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहूर्त

काशी, एजेंसी। ये पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविण हैं। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहूर्त आपने ही निकाला है। इससे पहले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और राम मंदिर के शिलान्यास का मुहूर्त भी दिया था। उनके परदादा ने दक्षिण से यहां आकर इसकी शुरुआत की थी। कहते हैं… उनके दादा जब काशी पहुंचे तो यहां के पंडितों ने उनकी बकायदा परीक्षा ली थी, तब जाकर उन्हें काशी में रहने का मौका मिला था। अमर शहीद राजगुरु यहां के स्टूडेंट रह चुके हैं।

पं. गणेश्वर शास्त्री ने निकाला है रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहूर्त Read More »

Rajasthan Cabinet: राजस्थान में आज नहीं होगा भजनलाल मंत्रिमंडल का विस्तार, कहीं रुकावट की वजह वसुंधरा तो नहीं?

राजस्थान में मुख्यमंत्री और दो उप-मुख्यमंत्री के नामों के एलान को 15 दिन बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल का एलान नहीं होना प्रदेश में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायकों को भी व्याकुल किए हुआ है। प्रदेश में कई जिम्मेदारों ने बुधवार को मंत्रिमंडल के विस्तार की गारंटी भी ली थी, परंतु आज भी कोई हलचल नहीं है।

राजस्थान में तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे आने के बाद से शुरू हुआ असमंजस का दौर 27 दिसंबर तक थमने का नाम नहीं ले रहा। तीन दिसंबर को नतीजों के साथ शुरू हुआ दौर, जिसमें मुख्यमंत्री कौन बनेगा के साथ शुरू हुईं अटकलें आज भी जारी हैं। 

रोजाना एक नई तारीख के साथ दिन की शुरूआत होती है और दिन खत्म होते-होते एक और नई तारीख पर अटकलें शुरू हो जाती हैं। इतना ही इन अटकलों में रोज नए नाम भी जुड़ जाते हैं, जिनके कारण मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा है। 

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए बुधवार का दिन फाइनल माना जा रहा था, परंतु मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम बताते हैं कि विस्तार की आज भी कोई संभावना नहीं है। दरअसल मुख्यमंत्री आज प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा की वीसी में शामिल होंगे। सभी विधायकों को भी अपने क्षेत्र में रहकर वीसी से जुड़ने को कहा गया है। वीसी के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल टोंक के मालपुरा जाएंगे और विकसित भारत यात्रा का अवलोकन कर लाभार्थी से वार्तालाप करेंगे और शाम चार बजे जयपुर पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम से स्पष्ट है कि आज मंत्रिमंडल विस्तार का कोई कार्यक्रम नहीं होने वाला है।

मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा? 
एक बार फिर सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को विस्तार हो सकता है, जिसमें 17 से 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जिसके लिए विधायकों के साथ प्रोटोकाल अधिकारी को भी गुरुवार तक जानकारी दी जा सकती है। हालांकि, राजभवन की वीडियो सामने आई है, जहां तैयारी पूरी कर ली गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं,जिसमें सबसे ऊपर नाम है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहा जा रहा है कि मैडम अपने मंत्री बनाए जाने के लिए अड़ी हुई हैं। मैडम अपने छह मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर अड़ी हुई हैं, जिसको लेकर बात नहीं बन पाई है।

Rajasthan Cabinet: राजस्थान में आज नहीं होगा भजनलाल मंत्रिमंडल का विस्तार, कहीं रुकावट की वजह वसुंधरा तो नहीं? Read More »

स्विगी से एक घर खरीदने जितना खाना मंगाया सालभर में

नई दिल्ली, एजेंसी। आॅनलाइन फूड डिलिवरी ऐप स्विगी ने साल-2023 की अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के एक शख्स ने इस साल स्विगी से करीब 42.3 लाख रुपए का खाना मंगाया है। 14 दिसंबर को जारी ‘हाऊ इंडिया स्विगी’ इन 2023’ नामक इस सूची के हवाले से कंपनी के लेख से यह पता चला।

स्विगी से एक घर खरीदने जितना खाना मंगाया सालभर में Read More »

350 करोड़ मेरे पारिवारिक राजनीतिक नहीं हैं

रांची, एजेंसी। इनकम टैक्स विभाग ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी 6 दिसंबर को शुरू हुई थी, जो 15 दिसंबर को खत्म हुई। 10 दिनों तक झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में की गई छापेमारी में 350 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद हुआ है। इस छापेमारी के 10 दिन बाद धीरज साहू शुक्रवार को मीडिया के सामने आए और कहा कि ये सारा पैसा उनका नहीं है, बल्कि उनके परिवार और फर्म का है। वे हर चीज का हिसाब देंगे। धीरज ने यह भी कहा कि इस पैसे का कांग्रेस या किसी और पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। फिलहाल बरामद नोटों को बोलांगीर और संबलपुर स्थित स्टेट बैंक में जमा करा दिया गया है। पश्चिम ओडिशा में देशी शराब की लगभग 300 दुकानें साहू परिवार के नाम पर हैं।

350 करोड़ मेरे पारिवारिक राजनीतिक नहीं हैं Read More »

Bhajanlal Sharma new CM Rajasthan: राजस्थान के अगले सीएम होंगे भजनलाल शर्मा, विधायक दल की बैठक में एलान

राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम का एलान किया गया।

Rajasthan CM: राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. भाजपा ने भजनलाल शर्मा को राज्य की कमान सौंपी है. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तरह भाजपा ने राजस्थान में भी सीएम पद के लिए अपने फैसले से सभी को चौंका दिया. यहां भी सियासी पंडितों के सारे अनुमान धरे के धरे रह गए.

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के लिए विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। अब से थोड़ी ही देर बाद कौन होगा राजस्थान का मुख्यमंत्री इसका खुलासा हो जाएगा। वहीं, नाम का एलान होने के बाद शाम 4.30 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Bhajanlal Sharma new CM Rajasthan: राजस्थान के अगले सीएम होंगे भजनलाल शर्मा, विधायक दल की बैठक में एलान Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights