Hindustanmailnews

देश

ट्रक की टक्कर से पलटी पुलिस बस, 21 जवान घायल

नागपुर भोपाल हाईवे पर बरेठा घाट के पास शनिवार सुबह होमगार्ड और पुलिस जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 21 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ट्रक को ओवरटेक करने के कारण सुबह 4 बजे के करीब हुआ। दरअसल, छिंदवाड़ा से ड्यूटी खत्म कर जवानों से भरी बस बरेठा घाट पहुंची तो ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। छिंदवाड़ा से राजगढ़ जा रही इस बस में 40 जवान सवार थे। 34 होमगार्ड के, 6 पुलिसकमी। 21 लोग घायल हो गए। 12 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती किया। गंभीर घायल 9 जवानों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक की टक्कर से पलटी पुलिस बस, 21 जवान घायल Read More »

102 सीटों पर मतदान, मप्र की 6 सीटों पर 30.46 फीसदी वोटिंग

लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। कुल 16.63 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। कुल 1625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1491 पुरुष व 134 महिला कैंडिडेट हैं। आज ईवीएम में जिन उम्मीदवारों की किस्मत कैद होगी उनमें 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी शामिल है। इसमें मप्र की छह सीटों पर भी मतदान जारी है।

कहां कितनी सीट पर चुनाव
तमिलनाडु में 39, राजस्थान में 12, उप्र में 8, मप्र में 6, महाराष्ट्र में 5, असम में 5, उत्तराखंड में 5, बिहार में 4, प.बंगाल में 3, मेघालय में 2, मणिपुर में 2, अरूणाचल प्रदेश में 2 सीट पर चुनाव हैं। त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, मिजोरम, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और नागालैंड में एक-एक सीट पर चुनाव है।
सीएपीएफ जवान की मौत
बंगाल के कूचबिहार में पोलिंग ड्यूटी में लगे सीएपीएफ जवान की मौत हो गई है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, जवान का नाम नीलेश कुमार है। वो बिहार से चुनाव ड्यूटी पर आया था। साथियों को वो बीमार हालत में मिला।

102 सीटों पर मतदान, मप्र की 6 सीटों पर 30.46 फीसदी वोटिंग Read More »

NESTLE के प्रोडक्ट्स को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…भारत में बिकने वाले सेरेलैक में चीनी का हो रहा इस्तेमाल

भारत में नेस्ले के दो सबसे ज्यादा बिकने वाले बेबी-फूड ब्रांडों में बड़ी मात्रा में एडेड शुगर या कहें अतिरिक्त चीनी मिली होने का खुलासा हुआ है। स्विट्जरलैंड की कंपनियों पर निगरानी रखने वाली वेबसाइट ‘पब्लिक आई’ की जांच में पता चला है कि नेस्ले जब इन बेबी-फूड प्रोडक्ट्स को ब्रिटेन, जर्मनी जैसे विकसित देशों में बेचता है तो उसमें चीनी नहीं होती है।
नेस्ले स्विट्जरलैंड की एक नामी कंपनी है, जिसके प्रोडक्ट्स दुनियाभर में बेचे जाते हैं। ‘पब्लिक आई’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि नेस्ले कई देशों में बच्चों के दूध और सेरेलैक प्रोडक्ट्स में चीनी और शहद का इस्तेमाल करता है। ऐसा करना मोटापे और पुरानी बीमारियों को रोकने के मकसद से बनाए गए अंतर्राष्ट्रीय दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। नेस्ले की तरफ से नियमों के उल्लंघन के मामले एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के देशों में देखने को मिले हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह भारत में सभी नियमों का पालन कर रही है। जांच में पता चला है कि भारत में बिकने वाले सभी 15 सेरेलैक बेबी प्रोडक्ट्स में खाने के लिए दी जाने वाली तय मात्रा में औसतन 3 ग्राम चीनी होती है। कंपनी की तरफ से बताया जाता है कि एक बार में बच्चों को सेरेलैक की कितनी मात्रा देनी होती है।

NESTLE के प्रोडक्ट्स को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…भारत में बिकने वाले सेरेलैक में चीनी का हो रहा इस्तेमाल Read More »

राज्यपाल को चिट्ठी लिख भाजपा बोली- ‘बंगाल में हर त्योहार पर पत्थरबाजी’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा पर हुए हमले को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने शोभायात्रा पर हुई पत्थरबाजी को लेकर पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस को चिट्ठी लिखी है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने गवर्नर को लिखे पत्र में कहा है कि शोभायात्रा पर पथराव की जांच एनआईए से करवाई जाए। इस मुद्दे पर उन्होंने राज्य की टीएमसी सरकार को भी घेरा है।
सुवेंदु अधिकारी ने चिट्ठी में लिखा है- मैं आपको (गवर्नर) बंगाल की खराब हो रही कानून-व्यवस्था से अवगत कराना चाहता हूं। बंगाल में अपना त्योहार मना रहे हिंदुओं पर हमला कर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राज्य में धार्मिक त्योहार मना रहे हिंदुओं पर पथराव, बम फेंकना प्रमुख आम घटना होती जा रही है। 2023 में भी इस तरह की घटना देखने को मिली और इस साल भी मुर्शिदाबाद में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है।
मुर्शिदाबाद दौरा करने की गुजारिश- बीजेपी नेता ने आगे कहा- मुर्शिदाबाद में एक खास समुदाय के जरिए हमला किया गया। ऐसे में मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आप प्रभावित इलाकों का दौरा करें।

राज्यपाल को चिट्ठी लिख भाजपा बोली- ‘बंगाल में हर त्योहार पर पत्थरबाजी’ Read More »

वीवीपैट वेरिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

नई दिल्ली, एजेंसी। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (एश्ट) के वोटों और वोटर वेरिफिएबल पेपर आॅडिट ट्रेल (श्श्ढअळ) पर्चियों की 100% क्रॉस-चेकिंग की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज (18 अप्रैल) फिर सुनवाई होनी है। पिछली सुनवाई (16 अप्रैल को) के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा था कि एश्ट और श्श्ढअळ में लगने वाली चिप को प्रोग्राम किया जा सकता है। मशीनों में छेड़छाड़ की आशंका से इनकार नहीं कर सकते। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से ही इसका समाधान पूछा तो उन्होंने 3 सुझाव दिए। पहला- बैलट पेपर पर वापस जाएं। दूसरा- मतदाता को श्श्ढअळ पर्ची बैलट बॉक्स में डालने और पर्चियों की गिनती की मंजूरी दी जाए। तीसरा- मशीन के शीशे को ट्रांसपेरेंट बनाने और सभी श्श्ढअळ पर्चियों की गिनती हो। इस पर बेंच ने कहा- व्यवस्था ध्वस्त करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

वीवीपैट वेरिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights