Hindustanmailnews

देश

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की दिवाली पार्टी में परोसा मांसाहारी व्यंजन और शराब

लंदन, एजेंसी
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की दिवाली पार्टी में मांस और शराब परोसे जाने का आरोप है। इस वजह से हिंदू समुदाय ने गहरी आपत्ति जाहिर की है। बताया जा रहा है कि हिंदुओं ने ने लंदन स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश प्रधानमंत्री का कार्यालय और आधिकारिक आवास) में प्रधानमंत्री स्टॉर्मर की ओर से आयोजित दिवाली भोज में मेहमानों को कथित तौर पर मांसाहारी व्यंजन और शराब परोसे जाने पर आपत्ति जताई है।
सामुदायिक संगठन इनसाइट यूके ने हिंदू त्योहार के आध्यात्मिक पहलू की समझ की भयावह कमी पर सवाल उठाया। इनसाइट यूके ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, दिवाली सिर्फ त्योहार नहीं है, बल्कि इसके गहरे धार्मिक मायने भी हैं। दिवाली का पवित्र त्योहार पवित्रता और भक्ति पर जोर देता है। इसलिए दिवाली पर पारंपरिक रूप से शाकाहारी भोजन परोसा जाता है और शराब के सेवन से सख्त परहेज किया जाता है। संगठन ने लिखा, प्रधानमंत्री की ओर से आयोजित दिवाली भोज के लिए जो व्यंजन चुने गए, वे अपने आप में दिवाली के त्योहार से जुड़ी धार्मिक परंपराओं के प्रति समझ या सम्मान की भयावह कमी को दशार्ते हैं।
हिंदुओं ने उठाया मांसाहार परोसे जाने पर सवाल: हिंदू संगठनों ने कहा कि यह प्रासंगिक प्रश्न भी उठाता है कि क्या अधिक सांस्कृतिक संवेदनशीलता और समावेशिता के लिए हिंदू सामुदायिक संगठनों और धार्मिक नेताओं से विचार-विमर्श किया गया। लेखक एवं धार्मिक वक्ता पंडित सतीश के शर्मा ने कहा, किसी भी स्तर पर संवेदनशीलता और सरल परामर्श का पूर्ण अभाव बहुत चिंता का विषय है।

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की दिवाली पार्टी में परोसा मांसाहारी व्यंजन और शराब Read More »

तीन बार के ओलंपिक चैंपियन जान जेलेजनी को नीरज चोपड़ा ने बनाया अपना कोच…

नई दिल्ली, एजेंसी
भारत के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा जिन्होंने इसी साल फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेले गए ओलंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल को अपने नाम किया था अब उन्होंने आगामी नए सीजन के शुरू होने से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। नीरज ने अपने नए कोच के तौर पर चेक गणराज्य के जान जेलेजनी को चुना है। इसके अलावा जेलेजनी तीन बार ओलंपिक में मेडल जीतने में भी कामयाब हुए हैं। इसके अलावा जेलेजनी तीन बार वर्ल्ड टाइटल भी जीतने में कामयाब हुए हैं, जिसमें उनके नाम 98.48 मीटर दूर जैवलिन थ्रो करने का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है।
जेलेजनी को आधुनिक युग का महान जैवलिन एथलीट माना जाता है : नीरज चोपड़ा के लिए इससे पहले जर्मन बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ क्लॉस बार्टोनिट्ज उनके निजी कोच की भूमिका को अदा कर रहे थे। वही जान जेलेजनी को लेकर बात की जाए तो उन्होंने साल 1992, 1996 और 2000 में हुए ओलंपिक गेम्स में पदक जीता है। वहीं साल 1993, 1995 और 2001 में वह विश्व खिताब जीतने में कामयाब हुए हैं। जेलेजनी को आधुनिक युग का महान जैवलिन थ्रो खिलाड़ी के तौर पर पहचाना जाता है। वहीं नीरज चोपड़ा को लेकर बात की जाए तो उन्होंने पेरिस ओलंपिक में जहां सिल्वर मेडल जीता तो वहीं उससे पहले वह टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुए थे।

तीन बार के ओलंपिक चैंपियन जान जेलेजनी को नीरज चोपड़ा ने बनाया अपना कोच… Read More »

अक्षय तृतीया पर सिर्फ दोपहर में हो सकेंगे विवाहदेव उठनी एकादशी पर शादी के मुहूर्त नहीं, 8 महीने में 40 शुभ मुहूर्त….

पौराणिक मान्यता है कि चार महीने की योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु देव उठनी एकादशी के दिन जागते हैं, इसलिए इसे देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन से ही मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इस साल 12 नवंबर को देव उठनी एकादशी के त्योहार से शादियों का सीजन शुरू होगा। इस बार खास यह है कि 8 महीने में 40 विशेष शुभ मुहूर्त हैं, लेकिन देव उठनी एकादशी और 2 फरवरी को बसंत पंचमी पर्व पर शादी का एक भी मुहूर्त नहीं है। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डिब्बेवाला ने मीडिया को बताया कि देव उठनी एकादशी, अक्षय तृतीया और बसंत पंचमी के दिन को लोग अबूझ मुहूर्त मानकर चलते हैं। इन तीनों दिन बिना मुहूर्त के ही हजारों शादियां होती हैं। इस बार 12 नवंबर को देव उठनी एकादशी और 2 फरवरी बसंत पंचमी को शादी का कोई मुहूर्त नहीं बन रहा है। इस बार शादियां सिर्फ 40 मुहूर्त में ही हो सकेंगी।
16 नवंबर से 8 जून
तक शुभ मुहूर्त
इस बार शादियां 16 नवंबर 2024 से शुरू होकर 8 जून 2025 तक शुभ मुहूर्त में हो सकेंगी। इसके बाद 12 जून से 8 जुलाई तक गुरु का तारा अस्त होने के चलते शादी के शुभ मुहूर्त नहीं हैं। इसके बाद अगले चार माह चातुर्मास में देवशयनी एकादशी लगने के चलते 6 जुलाई 2025 को शादियां बंद हो जाएंगी, फिर 2 नवंबर 2025 से शुरू होंगी। मुहूर्त चिंतामणि और धार्मिक ग्रंथों की मान्यता के अनुसार, यज्ञोपवीत के मुहूर्त सूर्य के उत्तरायण में विशेष रूप से माने जाते हैं। फिलहाल, सूर्य दक्षिणायन चल रहे हैं, इस दृष्टि से नवंबर-दिसंबर में यज्ञोपवीत और मुंडन के मुहूर्त नहीं हैं। 15 जनवरी के बाद यज्ञोपवीत और मुंडन के विशिष्ट मुहूर्त निकल सकेंगे।

बाल विवाह रोकने प्रशासन ने कसी कमर..

भोपाल जिले में 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी के शुभ मुहूर्त में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में बाल विवाह होने की आशंका भी रहती है। इस सामाजिक कुरीति को रोकने के लिए 10 टीमें तैनात रहेंगी और यदि कहीं कोई बाल विवाह होते हुए मिलता हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को महिला एवं बाल विकास अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार और स्थानीय थाना पुलिस को दिए हैं।
बाल विवाह न कराने का देना होगा शपथपत्र
कलेक्टर ने कहा कि बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। इसे रोकने के लिए जन जागरूकता और सख्त कानून का पालन अनिवार्य है। बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह कराने या उसमें सहयोग देने वाले व्यक्ति, संस्था, संगठन को दो वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। ऐसे में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के आयोजकों को बाल विवाह ना होने का शपथ पत्र कलेक्टर कार्यालय और महिला एवं बाल विकास जिला कार्यालय में जमा करना होगा।
आयु प्रमाणपत्र देख दें सेवाएं
प्रशासन ने सभी प्रिंटिंग प्रेस, हलवाई, कैटर्स, धर्मगुरु, समाज के मुखिया, बैंड वाले, घोड़ी वाले और ट्रांसपोर्ट सेवाओं के संचालकों को निर्देशित किया है कि वह विवाह में वर-वधू की आयु का प्रमाण पत्र देखने के बाद ही सेवांए दें। यदि बाल विवाह पकड़ाता है तो वह भी उसमें जिम्मेदार रहेंगे, साथ ही प्रिंटिंग प्रेस संचालक भी विवाह पत्रिका में स्पष्ट रूप से वर-वधू के बालिग होने का जिक्र करें।
यहां करें शिकायत
जिले में बाल विवाह की सूचना चाइल्ड लाइन के दूरभाष नंबर 1098 पर दे सकते हैं। इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दे सकते हैं।

अक्षय तृतीया पर सिर्फ दोपहर में हो सकेंगे विवाहदेव उठनी एकादशी पर शादी के मुहूर्त नहीं, 8 महीने में 40 शुभ मुहूर्त…. Read More »

बीजेपी ने जोमेटो से आॅर्डर करके भेजे 15 समोसे..समोसा ने बढ़ाया सुक्खू का संकट

हिमाचल प्रदेश में समोसा कांड पर सुक्खू सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। इस मामले में शिमला से लेकर दिल्ली तक चचार्एं हैं। वहीं, अब भाजपा भी इस मुद्दे को भुनाने में जुटी हुई है और सरकार को घेर रही है। हमीरपुर से भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को आॅनलाइन समोसा का आॅर्डर भेजा है। जमेटो के जरिये विधायक आशीष शर्मा ने सीएम के शिमला आवास के लिए ये आॅर्डर किया है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीएम सुक्खू के लिए उन्होंने 11 समोसे आॅनलाइन आॅर्डर किए हैं। उधर, अन्य भाजपा नेता भी अब इस मुद्दे पर जमकर सरकार को घेर रहे हैं। अहम बात है कि शिमला में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा समोसा मार्च निकालेगा। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में साढ़े ग्यारह बजे शिमला में यह मार्च निकलेगा।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में सीआईडी के कार्यक्रम में 21 अक्तूबर को सीएम ने शिरकत की थी। इस दौरान होटल रेडिसन से समोसे और केक मंगवाया गया। हालांकि, यह समोसा सीएम के लिए लाया गया था, लेकिन उन्हें नहीं परोसा गया और सीएम के स्टाफ को इसे दिया गया। बाद में इस मामले पर सीआईडी ने जांच की और इसकी तीन पेज की रिपोर्ट मीडिया में लीक हो गई और इस कारण अब बवाल मचा हुआ है।
सरकार का कोई लेना-देना नहीं
वहीं, सीआईडी ने भी इस मुद्दे पर प्रेस रिलीज जारी की और कहा कि इस मामले का सरकार से कोई लेना देना नहीं है. यह सीआईडी का इंटरन मामला है और इसकी जांच उन्होंने अपने स्तर पर की है।

बीजेपी ने जोमेटो से आॅर्डर करके भेजे 15 समोसे..समोसा ने बढ़ाया सुक्खू का संकट Read More »

पीएम इंटर्नशिप स्कीम में आवेदन के लिए कल आखिरी तारीख

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को भारत की शीर्ष कंपनियों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर प्रदान करती है, जो उनके कौशल और रोजगार योग्यता को सशक्त बनाएगी। योजना में 12 माह की इंटर्नशिप से युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण मिलेगा और भविष्य में रोजगार के अवसर भी सुलभ होंगे।
यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना को लेकर कही। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ लेने की अपील की है। योजना में शामिल होने 10 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। युवाओं को योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना होगा।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का टोल फ्री नंबर-आवेदन करने युवा योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800116090 और पंजीयन में सहायता के लिए निकटतम शासकीय इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक या आइटीआई से संपर्क कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के युवा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
ये युवा योजना में हैं पात्र- योजना के तहत 10वीं या उससे अधिक शिक्षित 21 से 24 वर्ष के युवा पात्र होंगे, इंटर्नशिप की अवधि में पांच हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड और इंटर्नशिप पूर्ण होने पर एकमुश्त छह हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम 12 माह का होगी।

पीएम इंटर्नशिप स्कीम में आवेदन के लिए कल आखिरी तारीख Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights