Hindustanmailnews

देश

 हनुमानगढ़ में मिग-21 फाइटर जेट क्रैश; तीन महिलाओं की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित….

राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह करीब 10:25 बजे भारतीय वायुसेना का मिग-21 फाइटर जेट विमान क्रैश हो गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष समेत तीन लोग घायल हैं। एक घायल गंभीर बताया जा रहा है। फाइटर जेट के पायलट राहुल अरोड़ा (25 वर्ष) और को-पायलट सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा के गांव बहलोल नगर के पास भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिर गया। हादसे के दौरान पायलट और को-पायलट ने पैराशूट के जरिए कूदकर अपनी जान बचा ली। लेकिन मकान पर विमान गिरने से आसपास के लोग इसकी चपेट में आ गए। अब तक हादसे में तीन महिलाओं की मौत की खबर सामने आई है। मृतक महिलाओं के नाम बंसो, बंतो और लीलादेवी हैं। हनुमानगढ़ सदर थाना इंचार्ज एसएचओ लखबीर सिंह ने तीन मौतों की पुष्टि की है। हादसे में एक पुरुष समेत तीन लोग घायल हैं।

लोगों ने की पायलट की मदद
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पीलीबंगा पुलिस और सेना का हेलिकॉप्टर मदद के लिए मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद गांव के लोग तत्काल घटनास्थल की तरफ भागे और पैराशूट की सहायता से उतरे पायलट की मदद की। लोगों ने पायलट को छांव में लिटाया और उसे मालिश की। वहीं, कुछ लोगों ने जिस घर पर विमान गिरा उसमें लगी आग को बुझाया। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने हनुमानगढ़ मिग-21 क्रैश को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। राठौर ने कहा कि फाइटर पायलट को युद्ध की तैयारी के लिए विमान को अलग-अलग तरीके और कई प्रकार की ट्रेनिंग निरंतर करनी पड़ती है, जो कि आसान नहीं होता है। इस हादसे में जो जनहानि हुई है वह बहुत दुखद है।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि पायलट को एयरलिफ्ट किया गया है। पायलट के लिए वायुसेना का एमआई 17 विमान भेजा गया है। मिग- 21 जिस घर की छत पर जाकर गिरा था, वहां तीन महिलाएं और एक आदमी मौजूद था। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। हादसे में घायल एक महिला विमला उर्फ निक्की हनुमानगढ़ टाउन के सरकारी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। ASI लालचंद ने फिलहाल महिला के ठीक होने की जानकारी दी है। वहीं, हादसे में घायल अन्य महिलाओं का इलाज पीलीबंगा और हनुमानगढ़ अस्पताल में जारी है।

पालयट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
हनुमानगढ़ में क्रैश हुए मिग-21 विमान को पायलट राहुल अरोड़ा उड़ा रहे थे। उनकी सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के वक्त वह किसी तरह विमान को घनी आबादी वाले इलाके से दूर लेकर पहुंचे, लेकिन जिस मकान पर विमान गिरा वह रिहायशी इलाके में सबसे आखिर में बना था। 

 हनुमानगढ़ में मिग-21 फाइटर जेट क्रैश; तीन महिलाओं की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित…. Read More »

ग्राहकों को ऋण उत्पादों व शासकीय योजनाओं से कराया अवगत

गत दिवस पंजाब एण्ड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वरूपकुमार साहा द्वारा शहर का प्रवास कर बैंक द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों का नेतृत्व किया गया। दिवस् ा के पूर्वार्द्ध में उनके द्वारा महानगर के नजदीकी शहर देवास में बैंक की 1779वीं शाखा का उद्घाटन किया गया, तदुपरान्त इंदौर पहुंचकर ‘ग्राहक आउटरीच’ कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैंक द्वारा स्टॉल लगाकर ग्राहकों को अपने जमा एवं ऋण उत्पादों व शासकीय योजनाओं, यथा- प्रधानमंत्री रोजगार योजना, स्टैंडअप इंडिया योजना आदि के बारे में बताया गया। ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘जनधन से जनसुरक्षा’ रखी गई थी, अत: बैंक द्वारा ग्राहकों को प्रधानमंत्री जन बीमा योजनाओं एवं पेंशन योजना से लाभावन्वित होने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में फील्ड महाप्रबंधक प्रवीण कुमार मोंगिया भी उपस्थित रहे। बैंक के आंचलिक प्रबंधक अवधेश नरायन सिंह द्वारा आम जनमानस को ऋण प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

ग्राहकों को ऋण उत्पादों व शासकीय योजनाओं से कराया अवगत Read More »

बेंगलुरु में मोदी का 26 किमी लंबा रोड-शो…

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के चलते प्रधानमंत्री मोदी का बेंगलुरु में दो दिन का रोड शो शुरू हो चुका है। पहले दिन प्रधानमंत्री 26 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। ये करीब साढ़े चार घंटे में पूरा होगा और 13 विधानसभा सीटों को कवर करेगा।

बेंगलुरु में मोदी का 26 किमी लंबा रोड-शो… Read More »

तिहाड़ में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या पुलिस हाथ पर हाथ धरे देखती रही

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को गोगी गैंग के गुर्गों ने मार डाल। दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर की सबसे सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि जब तिहाड़ में टिल्लू का बेदम शरीर पड़ा हुआ था, उस वक्त गोगी गैंग के गुर्गों ने पुलिस की मौजूदगी टिल्लू पर कई वार किए, यानि टिल्लू में अगर कुछ सांसें बची भी थीं तो हमलावरों ने उन्हें भी छीन लिया और ये सब पुलिस की मौजूदगी में होता रहा। डीजी तिहाड़ ने असिस्टेंड सुप्रीटेंटेड समेत जेल के कुल 9 स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, तिहाड़ जेल में 2 मई को टिल्लू का मर्डर हुआ था। गैंगस्टर पर गोगी गैंग के 8 गुर्गों ने धारदार हथियार से 92 वार किए गए थे। टिल्लू पर जेल में हमले के सीसीटीवी फुटेज सामने आए। पहले फुटेज में गोगी गैंग के गुर्गे कैसे टिल्लू तक पहुंचे और फिर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला करते दिख रहे हैं।

तिहाड़ में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या पुलिस हाथ पर हाथ धरे देखती रही Read More »

Morena News: मुरैना में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी; छह लोगों की हत्या, दो की हालत गंभीर

Morena Firing News: मुरैना जिले के लेपा गांव में जमीनी विवाद को लेकर छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। गांव में तनाव के हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर हैं। जानकारी के अनुसार जिले के सिंहोंनिया थाना अंतर्गत लेपा गांव में शुक्रवार सुबह धीर सिंह ने हथियारों सहित गजेंद्र सिंह के घर पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया था। दोनों परिवारों के बीच 2013 से घूरे पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद चल रहा है। पुरानी रंजिश में धीर सिंह ने गजेंद्र सिंह के परिवार के छह लोगों को गोली मारी, जिनमें तीन महिला और तीन पुरुषों को गोली लगी। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल दो गंभीर अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद गांव में तनाव के हालात हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, घायलों को पुलिस लाइन जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल भेजा है। विवाद के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो भी बनाया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2013 से जारी है दोनों परिवारों में विवाद
बताया जा रहा है कि 10 साल पहले 2013 में धीर सिंह तोमर और गजेंद्र सिंह तोमर के परिवार के बीच विवाद हुआ था, इस दौरान धीर सिंह के परिवार के दो लोगों की मौत हो गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। जिसके बाद कोर्ट में केस चला और फिर बाद में दोनों परिवारों ने सामाजिक तौर पर समझौता कर लिया था। सुलह होने के बाद गजेंद्र सिंह का परिवार लेपा गांव में फिर से रहने के लिए पहुंचा था। 

शुक्रवार सुबह पुराने जमीनी विवाद को लेकर धीर सिंह के परिवार के लोगों ने गजेंद्र सिंह के परिवार पर पहले लाठी डंडों से हमला किया, जब विवाद और बढ़ा तो धीर सिंह के पक्ष के श्यामू और अजीत ने मिलकर गजेंद्र सिंह और उसके परिवार पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस दौरान तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, बाद में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।

Morena News: मुरैना में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी; छह लोगों की हत्या, दो की हालत गंभीर Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights