Hindustanmailnews

देश

अब हिंदू बदल गया, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं : शास्त्री

छतरपुर, एजेंसी
हिंदुओं के हक की बात करने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 160 किलोमीटर लंबी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू कर दी है, जिसे हिंदू जोड़ो यात्रा का नाम दिया है। यात्रा में बागेश्वर सरकार के हजारों भक्त शामिल हैं। आज से 29 नवंबर तक चलने वाली यह यात्रा बागेश्वर धाम से शुरू होकर ओरछा तक जाएगी। यात्रा में शास्त्री हिंदुओं को जाति-पाति से ऊपर उठकर एकता का संदेश देंगे।
पदयात्रा की शुरुआत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- उम्मीद नहीं थी कि यात्रा में इतना अपार जनमानस शामिल होगा। बागेश्वर में यह जगे हुए भारत के 2024 के जगे हुए हिंदू हैं। अब वह हिंदू नहीं बचे हैं कि तुम हमें थप्पड़ मारोगे और यह भाग जाएंगे। यह वह हिंदू हैं, जिन्हें छेड़ोगे तो वो छोड़ेंगे नहीं। यह हिंदू हिंसावादी नहीं, अहिंसावादी हैं, क्योंकि उनके हाथ में तलवार नहीं है, विचार की तलवार है। हम उनके हाथों में सच्चाई की किताब देना चाहते हैं। रामायण और गीता देना चाहते हैं। तर्क वादी सोच देना चाहते हैं। हक के लिए लड़ने का अधिकार देना चाहते हैं। हम चाहते हैं हिंदू हक की बात बोलें, संविधान की बात बोलें, देश की एकता की बात बोलें। इनको कोई छेड़े तो यह किसी को छोड़े नहीं।
अब इससे बड़ा संकट क्या हो सकता है कि हमारे ही देश में रहकर हमारे ही मंदिरों पर कब्जा हो। अयोध्या, मथुरा और काशी जैसे कई उदाहरण हैं। बाबर के जमाने में राम मंदिर कब्जाया गया। अकबर के जमाने में काशी में मस्जिद बना दी। उन्होंने जगह-जगह पर देश पर हक जताया। हिंदू समाज से कह रहे हैं करो या मरो के बारी है, भारत पर संकट भारी है। कल के दिन यह बागेश्वर धाम में मजार बना ले तो हम तो मर ही जाएंगे, इसलिए हम हिंदुओं को एक होने के लिए जात-पात को मिटाने के लिए ये कर रहे हैं।

अब हिंदू बदल गया, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं : शास्त्री Read More »

कावड़िए चिलम और शराब पीकर उत्पात मचाते हैं : शौकत अली

मुरादाबाद, एजेंसी। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का कावड़ यात्रा को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है। शौकत अली ने कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ियों के व्यवहार को लेकर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा में शामिल लोग चिलम फूंकते हैं, शराब पीते हैं और हुड़दंग मचाते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस उनके सामने सिर झुकाती है। शौकत अली यह बयान कुंदरकी विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दे रहे थे। वह इस दौरान एआईएमआईएम के प्रत्याशी हाफिज वारिस के समर्थन में जनसभा कर रहे थे। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अली ने सवाल उठाया कि बीजेपी के खजाने से सड़कें नहीं बनी हैं और यह देश केवल एक समुदाय का नहीं है। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम समुदाय के साथ किए जा रहे कथित भेदभाव को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
भाजपा का पलटवार- अली के इस बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने शौकत अली पर तीखा हमला बोला। कहा- अकटकट की विचारधारा जहरीली है। अली का बयान हिंदू समाज का अपमान है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। सपा और कांग्रेस शौकत अली के इस बयान पर चुप क्यों हैं? हिंदुओं का अपमान करने पर विपक्ष एकजुट हो जाता है, लेकिन इसका जवाब कोई नहीं देता।

कावड़िए चिलम और शराब पीकर उत्पात मचाते हैं : शौकत अली Read More »

आरोपों को अंगुली दिखा रहे हैं मतदाता……….महाराष्ट्र-झारखंड की 326 सीटों पर मतदान जारी, चार राज्यों की 15 सीटों पर उपचुनाव भी..

आज महाराष्ट्र और झारखंड की 326 सीटों के साथ ही चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही नांदेड़ (महाराष्ट्र) लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हो रही है। दूसरी तरफ मतदान से एक दिन पहले नोट के साथ पकड़ाए नेता चर्चा में हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दावा है कि विनोद तावड़े के खिलाफ 5 करोड़ रुपए बांटने के पुख्ता सबूत हैं। दूसरी तरफ अगाड़ी नेता भी बिटकॉइन घोटाले की रकम के चुनावी इस्तेमाल को लेकर सुर्खियों में हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज सिंगल फेज में वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक होगा। मालेगांव आउटर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 292 पर ईवीएम मशीन बंद हो गई है। ईवीएम मशीन में इनवैलिड वोट दिखा रहा था। नासिक के पंचवटी इलाके में सोनूबाई केला मतदान केंद्र के 189 बूथों पर तकनीकी खराबी के चलते 20 मिनट तक मतदान रुका रहा। नासिक के पंचवटी इलाके में सोनूबाई केला मतदान केंद्र के 189 बूथों पर तकनीकी खराबी के चलते 20 मिनट तक मतदान रुका रहा। ऐसा ही नागपुर में है।
बड़े नेताओं, बॉलीवुड स्टार के साथ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी परिवार सहित मतदान किया और मतदाताओं से मतदान की अपील की। कहा कि बेहतर लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी मतदान किया।
झारखंड में 38 सीटों पर मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में आज 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग जारी है। यह शाम 5 बजे तक चलेगी। सुबह 9 बजे तक 12.71% वोटिंग हुई है। 14,218 पोलिंग स्टेशन में से 31 बूथों पर शाम 4 बजे मतदान खत्म हो जाएगा। 1.23 करोड़ लोग वोट डालेंगे। इस बीच गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के भाई खुलेआम पैसे बांट रहे हैं। चुनाव आयोग पंगु बना है। निशिकांत ने अपने पर बताया कि मधुपुर के बूथ पर खटट के पक्ष में वोटिंग कराने अफसर को अरेस्ट कर लिया गया है।
सेकेंड फेज की 38 में से 18 सीटें संथाल, 18 सीटें उत्तरी छोटा नागपुर और दो सीटें रांची जिले की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक… दूसरे फेज में 528 कैंडिटेट्स मैदान में हैं। इनमें से 55 महिला उम्मीदवार हैं। 127 करोड़पति हैं, जबकि 148 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

आरोपों को अंगुली दिखा रहे हैं मतदाता……….महाराष्ट्र-झारखंड की 326 सीटों पर मतदान जारी, चार राज्यों की 15 सीटों पर उपचुनाव भी.. Read More »

अमित शाह बैग जांच: महाराष्ट्र में गृह मंत्री शाह के बैग की तलाशी, चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा कार्रवाई..

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: हिंगोली में अमित शाह के हेलीकॉप्टर और बैग की तलाशी

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर और बैग की तलाशी का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने हिंगोली में की। इस बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने खुद जानकारी दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, “आज महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की। भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास करती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।”

निष्पक्ष चुनाव प्रणाली की अहमियत पर जोर

गृह मंत्री शाह ने आगे कहा कि हमें सभी को निष्पक्ष चुनाव प्रणाली में योगदान देना चाहिए और भारत को दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।

लोकसभा चुनाव में भी हुई थी तलाशी

यह पहला मौका नहीं है जब अमित शाह के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई हो। इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी शाह के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई थी। चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई बिहार के कटिहार में की थी। इस बीच, 12 नवंबर को उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की दूसरी बार तलाशी लेने को लेकर विवाद उठ चुका था, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने अपनी नीतियों को स्पष्ट किया था।

चुनाव आयोग का बयान

चुनाव आयोग के सूत्रों ने 12 नवंबर को उद्धव ठाकरे के बैग की तलाशी को लेकर बयान जारी किया था। चुनाव आयोग ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के हेलीकॉप्टरों और विमानों की जांच मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत की जाती है। आयोग के अनुसार, पिछले चुनावों में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के विमानों और हेलीकॉप्टरों की भी जांच की गई थी।

समान अवसर की दिशा में चुनाव आयोग की कार्रवाई

चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को समान अवसर प्रदान करने के लिए एसओपी का पालन किया जाता है। आयोग ने यह भी उल्लेख किया कि बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान नड्डा और शाह के हेलीकॉप्टरों की जांच की गई थी। आयोग ने सभी प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिया है कि सभी प्रत्याशियों के हेलीकॉप्टरों की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी पक्ष को विशेष लाभ न मिले।

महाराष्ट्र में कई नेताओं की तलाशी

महाराष्ट्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग की टीम ने कई नेताओं के बैग की तलाशी ली है। इनमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।

महाराष्ट्र में सियासी समीकरण

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सियासी समीकरण काफी दिलचस्प होने वाले हैं। महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार के गिरने के बाद भाजपा समर्थित सरकार बन चुकी है, और अब राज्य में पहले बार विधानसभा चुनाव होंगे। वर्तमान में राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए सरकार के पास 202 विधायक हैं। भाजपा के पास 102 विधायक हैं, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पास 38 विधायक और अजीत पवार की नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के पास 40 विधायक हैं।

विपक्षी खेमे की स्थिति

विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) में कुल 71 विधायक हैं। कांग्रेस 37 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि शिवसेना (उद्धव गुट) के पास 16 विधायक और शरद पवार की NCP-SP के पास 12 विधायक हैं। विपक्षी खेमे में अन्य छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी शामिल है।

खाली सीटें
महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार 15 सीटें खाली हैं, जो चुनावी समीकरण को और भी दिलचस्प बना देती हैं।

अमित शाह बैग जांच: महाराष्ट्र में गृह मंत्री शाह के बैग की तलाशी, चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा कार्रवाई.. Read More »

कार्तिक पूर्णिमा आज : सरयू तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी..

कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार आज मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान कर रहे हैं। स्नान को लेकर नगर के मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। मुख्य पर्व की पूर्व संध्या पर सरयू के स्नान घाट से प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। उधर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ड्रोन के साथ ही सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वाराणसी में गंगा घाटों पर भारी भीड़ है।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान का मुहूर्त 15 नवंबर की सुबह 4:37 बजे से शुरू होकर 16 नवंबर की सुबह 2:29 बजे तक रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा मेला चौदह-कोसी परिक्रमा मेले के साथ चल रहा है। मेले के प्रमुख दो पर्व चौदह-कोसी व पंचकोसी परिक्रमा सकुशल संपन्न हो गई है। मेले का अंतिम पर्व पूर्णिमा स्नान आज (शुक्रवार) है। मुख्य स्नान पर्व को लेकर नगर के मठ-मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजनों की तैयारियां चरम पर हैं। विभिन्न स्थलों पर चल रही श्रीरामचरित मानस व श्रीमद् भागवत की कथाओं में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूर्णिमा स्नान को लेकर नगर के मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं ने अलसुबह से ही डेरा डालना शुरू कर दिया।

कार्तिक पूर्णिमा आज : सरयू तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी.. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights