Hindustanmailnews

Author name: kplindo

IND vs NZ Test Live: दूसरे दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड 82/1, भारत पर 36 रन की बढ़त, कॉनवे का अर्धशतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में है। टेस्ट का पहला दिन बारिश से पूरी तरह धुल गया था। गुरुवार को 98 ओवर का खेल होना है। गुरुवार को टॉस हुआ और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है।

न्यूजीलैंड को पहला झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने कप्तान टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू किया। वह 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विल यंग उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए क्रीज पर डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं। 33 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 54 गेंदों में अपने करियर का 10वां अर्धशतक जड़ा है। 

IND vs NZ Test Live: दूसरे दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड 82/1, भारत पर 36 रन की बढ़त, कॉनवे का अर्धशतक Read More »

Nayab Cabinet 2.0: नायब सैनी कैबिनेट में नए से लेकर पुराने चेहरों का संगम

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन गई है। पंचकूला में आयोजित समारोह में सीएम नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। इस दाैरान पीएम नरेंद्र मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी माैजूद रहे। 

हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बना ली है। नायब सैनी ने पंचकूला में आयोजित भव्य समारोह में सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ ही 13 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली।

अनिल विज- 71 वर्षीय अनिल विज अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक बने हैं। वे अनुभवी और जुझारू नेता माने जाते हैं। उनकी राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई, जब वे एसडी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। इसके बाद वे 1970 में एबीवीपी के महासचिव बने और 1974 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी ज्वाइन की।

राव नरबीर सिंह- हरियाणा के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह को नायब सैनी सरकार में मंत्री बनाया गया है। भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री राव नरबीर पहली बार साल 2014 में बादशाहपुर से जीते थे और मनोहर सरकार में मंत्री बने थे।  

कृष्णलाल पंवार- इसराना के विधायक पंवार थर्मल की नाैकरी छोड़कर राजनीति में उतरे थे। पंवार पिछली मनोहर सरकार में परिवहन मंत्री थे। 2019 में चुनाव हारने के बाद भाजपा ने राज्यसभा सांसद बनाया। 12 साल की नौकरी के बाद उन्होंने 1991 में पानीपत थर्मल पावर प्लांट में नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में 1991 का चुनाव असंध से लड़ा और पहली बार विधायक बने।

महीपाल ढांडा- हरियाणा की नायब सैनी सरकार 2.0 में पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा को भी मंत्री पद दिया गया है। ढांडा पानीपत ग्रामीण विधानसभा में 2014 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने। उन्होंने 62074 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 36132 वोटों से हराया।

विपुल गोयल-फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल बड़े व्यापारी और उद्यमी हैं। वर्ष 2014 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का टिकट मिला और वे 44781 हजार मतों से विजयी रहे। 22 जुलाई 2016 में मनोहर लाल सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। इस दौरान उन्हें उद्योग और वाणिज्य के साथ अन्य विभागों का चार्ज दिया गया। 2019 में विपुल गोयल की जगह भाजपा से फरीदाबाद में नरेंद्र गुप्ता को टिकट दी गई। जनवरी 2024 को उन्हें भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। 

डॉ. अरविंद शर्मा-सोनीपत के गोहाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को पहली बार जीत दिलाने वाले डॉ. अरविंद शर्मा को मंत्रीमंडल में पद दिया गया है। डॉ. अरविंद शर्मा पहले केंद्रीय राजनीति में सक्रिय थे। डॉ. अरविंद शर्मा का राजनीतिक सफर 1996 में सोनीपत लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद वे इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गए और करनाल से 2004 और 2009 में सांसद चुने गए। 

श्याम सिंह राणा-रादौर से भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा को नायब सैनी सरकार में मंत्री पद मिला। श्याम सिंह राणा ने दूसरी बार रादौर विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर भाजपा को मजबूत किया है। श्याम सिंह राणा ने 2024 के विधानसभा चुनावों में 13,132 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इससे पहले 2014 में भी वे विधायक चुने गए थे और हरियाणा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव की भूमिका निभाई थी।

रणबीर गंगवा- हिसार के बरवाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर चंडीगढ़ पहुंचे रणबीर गंगवा ने 34 साल के राजनीतिक सफर में जमीन से उठकर मंत्री पद तक का सफर तय किया है। रणबीर गंगवा ने 1990 में महज 26 साल की उम्र में अपने गांव में पंच का चुनाव लड़ा था, जिसे जीतकर उन्होंने राजनीतिक पारी की शुरुआत की। इसके बाद 2000 में उन्होंने जिला परिषद का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2005 में उन्होंने फिर से जिला परिषद का चुनाव जीतकर वाइस चेयरमैन का पद हासिल किया

कृष्ण बेदी-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार बेदी नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। इससे पहले मनोहरलाल सरकार में भी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 57 वर्षीय कृष्ण कुमार बेदी पिछले 20 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। 2014 में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

श्रुति चाैधरी- श्रुति चौधरी 2024 के विधानसभा चुनावों में पहली बार तोशाम की विधायक बनीं हैं। जून 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की थी। इससे पहले वह 2005 से राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य रही हैं। कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने 2009 से 2014 तक भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुना गया था। श्रुति चौधरी का जन्म तीन अक्तूबर 1975 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता पूर्व कृषिमंत्री चौ सुरेंद्र सिंह और माता भाजपा से राज्यसभा सांसद किरण चौधरी हैं।

आरती राव-नारनौल के अटेली विधान सभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक आरती राव राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी हैं। नव निर्वाचित विधायक आरती राव अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी रही है। आरती राव ने 2001 तथा 2012 में शूटिंग वर्ल्ड कप में भाग लिया तथा चार बार एशियन चैंपियन में मेडल जीते। आरती ने 2017 में खेलों से संन्यास ले लिया और उसके बाद से राजनीति में रुचि ले रही हैं। हरियाणा विधान सभा चुनाव 2024 में आरती राव ने अटेली विधान सभा से पहली बार चुनाव लड़ा और एक कड़े मुकाबले में बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल को 3000 मतों से शिकस्त देकर विधायक चुनी गई हैं। 

राजेश नागर – हरियाणा की नायब सैनी सरकार में तिगांव के विधायक राजेश नागर भी शामिल हैं। मूल रूप से तिगांव के रहने वाले नागर वर्तमान में भतौला में रहते हैं। राजेश नागर गुर्जर समाज से आते हैं। जिले की सबसे बड़ी तिगांव विधानसभा में गुर्जर जाति के बड़ी संख्या में मतदाता है। इसके चलते उन्हें यहां से भाजपा ने 2019 में टिकट दिया।

गौरव गौतम- नायब सिंह सैनी सरकार में 36 साल के गौरव गौतम सबसे युवा मंत्री हैं। गाैतम पलवल से विधायक हैं।


Nayab Cabinet 2.0: नायब सैनी कैबिनेट में नए से लेकर पुराने चेहरों का संगम Read More »

नायब सैनी आज हरियाणा मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

हरियाणा में नायब सैनी आज दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। उनके साथ 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।
इसमें अरुणाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोआ, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी (यूटी), राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे। भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि राजनीतिक हस्तियों के अलावा खिलाड़ियों, उद्योगपतियों, डॉक्टरों, वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी समारोह में बुलाया गया है। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोग पहुंचेंगे। नायब सैनी के साथ 13 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें अनिल विज, श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा, रणबीरसिंह गंगवा, आरती राव, श्रुति चौधरी, राव नरबीरसिंह यादव, विपुल गोयल, राजेश नागर गुर्जर, गौरव गौतम और कृष्णकुमार बेदी का नाम शामिल है। कृष्णलाल पंवार ने कहा कि शपथ के लिए खुद नायब सैनी ने फोन किया।

नायब सैनी आज हरियाणा मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ Read More »

खाने में थूकने पर एक लाख जुर्माना, तीन साल तक की हो सकती है जेल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने खाद्य पदार्थों पर थूकने के मामले में सख्त कदम उठाया है। सरकार ने ऐसी घटनाओं को ह्यळँङ्मङ्म‘ ख्रँंह्णि का नाम देते हुए आरोपी के खिलाफ 25000 से 100000 लाख रुपर तक के जुर्माना और 3 साल तक की सजा की गाइडलाइन जारी की है। सभी पुलिस स्टेशन पर इस संबंध में कार्रवाई के लिए निर्देश जारी कर दिए हें।
बता दें… हाल ही में उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों से खाने-पीने के सामान में थूकने और पेशाब करने के मामले सामने आए थे। इंटरनेट पर ऐसी वीडियो आए दिन वायरल होती रही। यूपी सरकार ने मंगलवार को ही इस मामले में सख्त कानून बनाने का ऐलान किया है। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने सख्त फैसला लिया। मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत के निर्देशानुसार खाद्य संरक्षा विभाग ने इसे लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है।

पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत दर्ज होगा मामला
खाने में थूकने और पेशाब करने संबंधी घटनाएं अब अपराध की श्रेणी में आएंगी। इन घटनाओं को उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट की धारा 274 इठर और उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत दर्ज करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस तरह की घटनाओं से अगर धार्मिक, मूलवंशीय या भाषायी भावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो इन मामलों को धारा 196 (1) (बी) अथवा 299 के तहत भी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

खाने में थूकने पर एक लाख जुर्माना, तीन साल तक की हो सकती है जेल Read More »

आरआर बिजनेस पार्क…जितनी पार्किंग मंजूर हुई थी, उसकी आधी भी नहीं छोड़ी..रेरा-अनुमति जी+2 की, दुकानें बेची बी+जी+2

इंदौर को बेतरतीब पार्किंग की विकराल समस्या से निजात दिलाने के मकसद से महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर नगर निगम ने बेसमेंट पार्किंग को मुक्त करने का अभियान छेड़ रखा है, वहीं साउथ तुकोगंज के आरआर बिजनेस पार्क में बेसमेंट की पार्किंग में गोदाम बना दिए हैं। नगर निगम ने कार्रवाई की थी। कुछ महीने काम रूका रहा। मौका पाते ही राजेंद्रसिंह राणा और जमनादास धमानी की जोड़ी ने फिर से काम शुरू कर दिया। मामले में स्टेडियम जोन के भवन अधिकारी और भवन निरीक्षकों की खामौशी उनकी भूमिका पर सवाल खड़े करती है।
बड़वाह निवासी राणा राजेंद्र सिंह और माहेश्वरी राणा के साउथ तुकोगंज स्थित प्लॉट नं. 16/2 पर कैसे आरआर बिजनेस पार्क का मनमाना निर्माण हो रहा है… इसका खुलासा ‘हिंदुस्तान मेल’ ने 16 अक्टूबर, 2024 को प्रकाशित समाचार में प्रमुखता से किया था। मामले में तफ्तीश करने पर पता चला कि प्रोजेक्ट रेरा अप्रवूड्‌ड है। रेरा पर सितंबर-2023 तक का रिटर्न दाखिल है, जो कि हर तीमाही में दाखिल करना होता है। अंतिम रिटर्न में बताया गया था कि कुल 41 यूनिट बनना है। इसमें से 3 बिक चुकी हैं, जबकि मौके से मिली जानकारी के अनुसार सभी दुकानें बिक चुकी हैं।
रेरा को अंधेरे में रखा…
चूंकि रेरा रजिस्ट्रेशन कराते वक्त प्रोेजेक्ट शुरू होने की तारीख 1 फरवरी, 2023 से बताई थी। 6 जून, 2023 को रेरा अप्रूव्ड हुआ। प्रोजेक्ट को 7 अगस्त, 2025 तक पूरा करना है, इसीलिए नगर निगम द्वारा प्रोजेक्ट पर तोड़फोड़ किए जाने के बावजूद दोबारा काम शुरू कर दिया गया…चोरी-छीपे, ताकि तयशुदा समय के आगे-पीछे खरीदारों को पजेशन दी जा सके।
दुकानें बी+जी+2 बेची
रेरा पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्रोजेक्ट जी+2 है। मतलब इसमें नगर निगम से मिली बेसमेंट पार्किंग की बात को अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार किया गया है। इसके बाद भी नीचे बेसमेंट में गोदाम बनाए। बाद में उपभोक्तओं को बी+जी+2 दुकानें बेचीं।
फोन ही नहीं उठाते…
राणा राजेंद्र सिंह से उनके मोबाइल नंबर पर दो मर्तबा संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने फोन नहीं उठाया। लगातार दूसरे दिन तमाम प्रयास के बावजूद जमनादास धमानी से भी संपर्क नहीं हुआ।

आरआर बिजनेस पार्क…जितनी पार्किंग मंजूर हुई थी, उसकी आधी भी नहीं छोड़ी..रेरा-अनुमति जी+2 की, दुकानें बेची बी+जी+2 Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights