Hindustanmailnews

Author name: kplindo

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ा भारतीय सेना का मनोबल : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना को नवीन तकनीक के नवीनतम हथियार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विदेशी हथियारों पर भारतीय सेना की निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी लड़ाकू विमान और हथियार निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है। अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 ईएमई सेंटर भोपाल में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा जब भी मौका पड़ा आप सभी ने वीरता और शौर्य का परिचय देकर रक्षा की है। डॉ. यादव ने भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों के अविस्मरणीय योगदान के लिए प्रदेश की जनता की ओर से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण में सदैव अग्रणी रहा है। यहां सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के लिये विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन हो रहा है। युद्ध एवं सैनिक कार्रवाई में शहीद होने वाले सेना/केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के शहीदों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि और एक आश्रित को शासकीय सेवा में विशेष नियुक्ति दी जाएगी। शहीदों के माता-पिता को दी जाने वाली मासिक अनुदान की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपए और शहीदों की पुत्रियों एवं बहनों के विवाह पर आशीर्वाद राशि भी बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई है। प्रदेश में निवासरत द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों एवं उनकी पत्नियों की पेंशन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है, जो देश में सर्वाधिक है। ऐसे माता-पिता, जिनकी पुत्री सेना में है, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष की गई है।
नौकरियों में आरक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा किप्रदेश में पूर्व सैनिकों के बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, टेक्निकल एजुकेशन, लॉ सहित विभिन्न कोर्सेस में आरक्षण दिया जाता है। सभी सरकारी विभागों के ग्रुप सी एवं डी पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 स्तर पर कर्मचारियों के पदों में वृद्धि करने कानिर्णय लिया गया है। शासन की योजनाओं के अंतर्गत जमीन के लिए सैनिकों को आरक्षण दिया जाता है।
भूतपूर्व सैनिकों का ज्ञान, अनुभव जरूरी : सिंह

सुदर्शन चक्र कोर कमांडर लेफ्टीनेन्ट जनरल प्रीतपाल सिंह ने कहा कि जो सेना अपने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान नहीं करती, वह कभी युद्ध नहीं जीत सकती। भूतपूर्व सैनिकों का ज्ञान और अनुभव सेवा के जवानों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हमेशा सकारात्मक मानसिकता, कल्याणकारी कार्य को सदैव हां और करने को तत्पर रहते हैं। सिंह ने सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।
परिजन का किया सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने द्वितीय विश्व युद्ध में वीरता के साथ लड़ने वाले भूतपूर्व सैनिकों की कल्याणियों का सम्मान किया। उन्होंने नं. 561 सिपाही स्व. मुशीर अहमद की पत्नी फातमा बी, नं. 2659 सिपाही स्व. मो. सईद खान की पत्नी रईसा बेगम और नं. 451 सिपाही मो. सरीफ की पत्नी नफीसा बी का सम्मान कर उनका आशीर्वाद भी लिया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल की अमर शहीदों के परिजन को भी सम्मानित किया। सम्मानित हुए परिजनों में कैप्टन स्व. देवाशीष शर्मा, कीर्तिचक्र (मरणोपरान्त) की माताजी निर्मला शर्मा, मेजर स्व. अजय कुमार, सेना मेडल (मरणोपरान्त) के पिता आर.एन. प्रसाद, ग्रुप केप्टन स्व. वरुण सिंह, (शौर्यचक्र) के पिता सेवानिवृत्त कर्नल के.पी. सिंह, सीएफएन स्व. रामस्वरूप की पत्नी सविता देवी, सिगनलमेन स्व. रमेश कुमार की पत्नी लक्ष्मीबाई और नायक स्व. दिनेश चंद्र की पत्नी गुनमाला देवी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद सैनिकों के बलिदान, देश के प्रति सेवा और समर्पण को सदैव स्मरण किया जाएगा।
एड. त्रिपाठी ने किया सीएम डॉ. यादव का सम्मान
भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सेना के शौर्य का प्रतीक स्मृति-चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान 102 रेजीमेंट इंजीनियर के जवानों ने सिख संप्रदाय की युद्ध शैलियों का प्रदर्शन किया। जवानों के शौर्य और ऊर्जा से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंच से उतरे और जवानों से मिले। उनका उत्साहवर्धन किया और जवानों के साथ ग्रुप फोटो भी ली। इस अवसर पर सेना के अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजन उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ा भारतीय सेना का मनोबल : मुख्यमंत्री Read More »

बुधनी की सेवा के लिए टिकट जरूरी नहीं है : कार्तिकेय

बुधनी उपचुनाव में प्रबल दावेदारी के बावजूद टिकट न मिलने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के बेटे कार्तिकेयसिंह चौहान खुश हैं। उनका कहना है कि मैंने कभी भी बुधनी विधानसभा सीट से टिकट की आकांक्षा नहीं की थी। कभी टिकट की मंशा से काम नहीं किया। बुधनी के लोगों तक पहुंचने के लिए टिकट की जरूरत नहीं है।
साल की शुरुआत में विदिशा लोकसभा सीट से जीतने वाले और केंद्रीय मंत्री बने शिवराजसिंह चौहान के इस्तीफे के बाद बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी। कार्तिकेय बुधनी से टिकट के दावेदारों में से थे, इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके पिता ने 2006 से लगातार पांच बार किया है। भार्गव के नामांकन के बारे में पूछे जाने पर कार्तिकेय ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। भार्गव को टिकट दिया जाता है तो यह ‘ट्रिपल इंजन’ बन जाता है, क्योंकि वह वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। उन्हें (भार्गव को) मैदान में उतारना उचित है। हमने उनके नेतृत्व में कई चुनाव लड़े हैं, मेरे जन्म से पहले भी। वह एक अनुभवी नेता हैं। कार्तिकेय ने कहा कि वह भार्गव के लिए उसी तरह प्रचार करेंगे, जैसे- वह अपने पिता के लिए करते थे। उन्होंने कहा कि साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी। बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव क्रमश: 13 नवंबर को होंगे और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

बुधनी की सेवा के लिए टिकट जरूरी नहीं है : कार्तिकेय Read More »

सीआरपीएफ स्कूल ब्लास्ट में खालिस्तान आॅपरेटिव्स का हाथ!

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-14 के प्रशांत विहार इलाके में रविवार की सुबह 30 सेकेंड में जो कुछ हुआ, उससे देश की राजधानी दहल गई। बम धमाके की तीव्रता का अंदाजा सामने आए एक नए वीडियो से लगाया जा सकता है। दूसरी तरफ पाकिस्तान से चलने वाले कुछ टेलिग्राम चैनलों पर दिल्ली में हुए ब्लास्ट के पीछे खालिस्तान आॅपरेटिव्स का हाथ होने का दावा किया है।
सबसे पहले टेलीग्राम चैनल जस्टिस लीग इंडिया पर सीसीटीवी डालकर बम धमाके का दावा किया गया। मैसेज को पाकिस्तान से चैनल वाले कई टेलीग्राम चैनल पर सर्कुलेट किया गया। ये वो तमाम टेलीग्राम चैनल हैं, जो ज्यादातर कश्मीर में होने वाले आतंकी गतिविधियों की टीआरएफ की अपडेट्स शेयर करते हैं। आईएसआई हैंडलर के जरिए कश्मीर जिहाद से जुड़े टेलिग्राम चैनलों पर दिल्ली बम ब्लास्ट में खालिस्तान समर्थकों का हाथ होने का इशारा किया गया है।
धमाके के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, एफएसएल, सीआरपीएफ, एनएसजी और एनआईए के अफसर जांच करने में जुट गए। बारीकी से एक एक सबूत को इक्ट्ठा किया गया। हर एंगल से ब्लास्ट की इंटेंसिटी को चेक किया गया। इस धमाके बाद मौके पर एक दीवार से सफेद पाउडर के अवशेष मिले हैं। दिल्ली पुलिस एंटी टेरर यूनिट के साथ मिलकर इलाके के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, साथ ही सीआरपीएफ स्कूल के आसपास के हजारों मोबाइल नंबरों को चेक किया जा रहा है।
धमाके का सीसीटीवी आया सामने- घटना से ठीक पहले का सीसीटीवी सामने आया है, जो बेहद डराने वाला है। जिस दुकान के सीसीटीवी में धमाके की तस्वीरें कैद हुईं… धमाके के बाद दुकान के बोर्ड से लेकर अंदर तक सारा सामान तहस-नहस हो गया। यहां तक कि दीवार में लगा सीसीटीवी भी लटक गए। धमाका इतना तेज था कि 2 किलोमीटर तक का इलाका हिल गया। जिस वक्त ये घटना हुई, उस वक्त वहां पर दो गाड़ियां खड़ी थीं और धमाके से महज 3 सेकेंड पहले एक शख्स स्कूटर से गुजरता दिख रहा है। आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उनके सामने एक अलग ही मंजर था। पूरे इलाके में सफेद धुएं का गुबार था।

सीआरपीएफ स्कूल ब्लास्ट में खालिस्तान आॅपरेटिव्स का हाथ! Read More »

गारंटी नहीं है… मार्क ऑफ प्यूरिटी

पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदना है तो सावधान हो जाएं। ‘मार्क आॅफ प्यूरिटी’ के बहकावे में न आएं। किसी भी ज्वेलर पर भरोसा करने से पहले उसके काम करने का तरीका समझ लें। कहीं वो विवादित तो नहीं है, जैसे- पंजाब ज्वेलर है। 2020 में सैयद तारिक को 17 लाख का नकली हीरा थमाने से लेकर पिछले दिनों सेक्शन इंचार्ज के 25 तोला सोना चुराते पकड़े जाने तक ज्वेलर पर कई मामले हैं, जिनके कारण संस्थान सुर्खियों में बना रहा।
पिछले सप्ताह तुकोगंज पुलिस ने पंजाब ज्वेलर के मैनेजर हिमांशु जैन की शिकायत पर प्रदीप कटारा के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया। बताया गया कि 12 अक्टूबर की रात 10 बजे जब मैंने स्टॉक मिलाया तो उसमें 22 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के 8 मंगलसूत्र कम मिले, जिनका कुल वजन 25 तोला था। सीसीटीवी खंगाले तो पता चला 11 की रात 9.30 बजे प्रदीप मंगलसूत्र जेब में रखते नजर आया। केस दर्ज कराने के बाद प्रबंधन त्योहारी तैयारी में जुट गया।
सुरक्षा मजबूत की गई। हालांकि खुद पंजाब ज्वेलर प्रबंधन का काम भी गड़बड़ ही रहा है। मई-2024 में ही नापतौल विभाग की टीम ने दबिश देकर संस्थान के दावों की हवा निकाल दी। अंशुमन जाट की शिकायत पर ये कार्रवाई कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर हुई थी। जब सभी मशीनों की जांच की गई तो उसमें एक मशीन अमानक पाई गई। दूसरी असत्यापति थी। नापतौल विभाग ने दोनों ही मामले में केस दर्ज किया।

201 में बेचा था 17 लाख का नकली हीरा
अक्टूबर-2020 में भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित प्रतिष्ठित ब्रांड पंजाब ज्वेलर्स के खिलाफ नकली हीरा बेचने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता सैयद तारिक के अनुसार उनके पैरों के नीचे से उस वक्त जमीन खिसक गई, जब उनको पता चला कि उनकी 17 लाख की डायमंड ज्वेलरी तो नकली है। तारिक के अनुसार उन्होंने 2014 में मालवीय नगर के पंजाब ज्वेलर्स से ज्वैलरी खरीदी थी। 5 साल बाद 2019 में जब तारिक दूसरे ज्वेलर्स के यहां इसको एक्सचेंज कराने पहुंचे तो उन्हें इसके नकली होने का पता चला। दुकानदार ने उन्हें बताया कि यह हीरा तो नकली है। विश्वास नहीं होने पर तारिक ने भोपाल और हैदराबाद की लैब में इसकी जांच कराई। जांच में भी ज्वैलरी के इस्तेमाल हीरे नकली पाए गए। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई। तारिक की शिकायत पर पुलिस और एडह ने पंजाब ज्वेलर्स के मालिक दर्पण आनंद और मैनेजर राजेश चोपड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

गारंटी नहीं है… मार्क ऑफ प्यूरिटी Read More »

मप्र को मिली 3589 करोड़ की सौगात

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश में भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में अपग्रेड करने का ऐलान किया है। इसके लिए भोपाल से विदिशा, विदिशा से ग्यारसपुर, सताईघाट से चौका और चौका से कैमाहा पैकेजों के लिए 3589.4 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। मंडला-नैनपुर मार्ग के लिए भी 592 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को विकास पथ की सौगात देने पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार माना है।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार बढ़ती रोड कनेक्टिविटी के जरिए विकास का नया अध्याय लिख रही है। भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के 4-लेन में अपग्रेडेशन से इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। यातायात सुगमता के साथ ही सड़क दुर्घटना में भी कमी आएगी। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मप्र को मिली 3589 करोड़ की सौगात Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights