Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

नगर निगम कॉल सेंटर पर हर माह एक हजार से ज्यादा शिकायत होती है दर्ज, नहीं हो रहा निराकरणशहर की मुख्य सड़कों पर खुले पड़े हैं 6 हजार से ज्यादा चैंबर, हादसे का खतरा

शहर में 800 किलोमीटर सीवेज लाइन बिछी है, जिसमें 25 हजार से ज्यादा चैंबर बनाए गए हैं। इनमें से लगभग 6 हजार चैंबर खुले पड़े हैं। एक चैंबर की गहराई 4 फुट से 20 फुट तक के करीब होती है। इन खुले चैंबरों से लोगों के साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है। इन चैंबर के आसपास किसी प्रकार की बैरिकेडिंग नहीं होने के कारण अक्सर लोग बाइक से या पैदल इनमें खुले चैंबर के कारण घायल भी हो जाते हैं। जिसको लेकर नगर निगम कॉल सेंटर पर महीने भर में एक हजार से ज्यादा शिकायत टूटे और बिना ढक्कन के खुले पड़े चैंबर की आती हैं।
अल्पना तिराहे से भोपाल स्टेशन : अल्पना तिराहे से भोपाल स्टेशन के लिए मुड़ते ही बीच सड़क पर चैंबर खुला हुआ है। चैंबर के ऊपर पुलिस की एक बैरिकेडिंग रख दी गई है। जिससे हादसा होने का खतरा और बढ़ जाता है। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर रोजाना 40 हजार से ज्यादा लोग आवागमन करते हैं।
एमपी नगर जोन वन : एमपी नगर जोन 1 में अंडर ब्रिज के पास चैंबर खुला है। आधा चैंबर सड़क पर है, जिससे हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। रात में अंधेरे के समय यहां अक्सर लोग खुले चैंबर के कारण घायल होते हैं। इसी से थोड़ी दूरी पर सीवेज टैंक भी ऊपर से टूटने के कारण खुला हुआ है।
पॉलिटेक्निक से बाणगंगा : पॉलिटेक्निक से बाणगंगा तक सड़क के दोनों ओर डक्ट खुले पड़े हैं। यहां 50 से ज्यादा डक्ट खुले पड़े हैं। पॉलिटेक्निक और एमएलबी कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राएं यहां से रोजाना गुजरते हैं। ऐसे में दुर्घटना होने की स्थिति बनी रहती है। अक्सर कई बार लोग इन खुले डक्ट में फंस कर घायल हो चुके हैं। इस रोड पर दबाव
भोपाल टॉकीज : भोपाल टॉकीज चौराहा पर चैंबर खुला पड़ा है। यहां रोजाना 1 लाख से ज्यादा लोग आवागमन करते हैं। चैंबर का अधिकतर हिस्सा सड़क पर होने से यहां से गुजरने वालों लोगों के साथ दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों की सुरक्षा के नाम पर चैंबर के किनारे एक पत्थर रख दिया गया है।

नगर निगम कॉल सेंटर पर हर माह एक हजार से ज्यादा शिकायत होती है दर्ज, नहीं हो रहा निराकरणशहर की मुख्य सड़कों पर खुले पड़े हैं 6 हजार से ज्यादा चैंबर, हादसे का खतरा Read More »

शिवराज बोले- दिल के रिश्ते हैं सांसद होकर भी रहेंगे तो मप्र में ही

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटने के 82 दिन बाद बीजेपी ने शिवराजसिंह चौहान को उनकी परंपरागत लोकसभा सीट विदिशा से प्रत्याशी घोषित किया। अब ये साफ हो गया है कि शिवराज बीजेपी की राष्ट्रीय राजनीति में अहम् भूमिका में रहेंगे।
शिवराज बोले- दिल के रिश्ते, दिल्ली और भोपाल से बंधे नहीं रहते। कहीं भी रहें, उनकी भलाई और कल्याण हमारे जीवन का मिशन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार जातियां बताई हैं, जिसमें युवा-बच्चे, किसान, माताएं-बहनें, गरीब हैं। उनकी सेवा वहां बैठकर भी करेंगे और जहां मिलेंगे, वहां सबको गले लगाएंगे।

शिवराज बोले- दिल के रिश्ते हैं सांसद होकर भी रहेंगे तो मप्र में ही Read More »

भाजपा की सूची से कांग्रेस में खलबली

भाजपा ने 2 मार्च को 195 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। भाजपा की इस पहली सूची में मप्र के 24 उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। इधर, बीजेपी ने प्रत्याशियों की घोषणा की… उधर एमपी में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भी इसका असर देखने को मिला। शनिवार की शाम को टिकटों की घोषणा हुई और खबरें आनी शुरू हो गईं कि राहुल रविवार को यात्रा में नहीं रहेंगे। हुआ भी यही। राहुल गांधी सुबह 11 बजे ग्वालियर से सीधे पटना में महागठबंधन की रैली में हिस्सा लेने रवाना हो गए।
उधर, पूरे समय भारत जोड़ो यात्रा में रहने की बात कहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी यात्रा को बीच में ही छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए। इस हलचल के बीच एमपी कांग्रेस के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट भी रेडी है। अगले 5 दिन में सभी नामों की घोषणा हो जाएगी, लेकिन छिंदवाड़ा के सवाल पर कांग्रेस प्रभारी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
राहुल गांधी की यात्रा शनिवार दोपहर दो बजे एमपी की सीमा में दाखिल हुई थी। रविवार सुबह 11 बजे तक ही यात्रा जारी रही। यात्रा के 49वें दिन दोपहर 2 बजे राहुल गांधी राजस्थान के धौलपुर से चंबल नदी पार करते हुए एमपी में दाखिल हुए। यात्रा के एमपी में एंट्री करते ही यहां के कांग्रेसियों का जोश हाई हो गया। मुरैना और ग्वालियर में राहुल भाजपा पर खूब बरसे, लेकिन इसी बीच शाम 6 बजे भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट आ गई। इस लिस्ट में मुरैना और ग्वालियर सीट से भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। जैसे ही टिकटों का ऐलान हुआ… यात्रा के कैंप से नई खबर आई कि रविवार को राहुल पटना जाएंगे।

भाजपा की सूची से कांग्रेस में खलबली Read More »

शहर में 52वीं बार बना ग्रीन कॉरिडोरवैशाली पारीख (नागर) के अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन

वेंकटेश नगर निवासी 51 वर्षीय महिला वैशाली प्रदीप पारीख (नागर) 24 फरवरी को हुए सीवियर ब्रेन हेमरेज के उपरांत मेदांता हॉस्पिटल में उपचाररत थीं। 25 फरवरी को संभावित ब्रेन डेथ की जानकारी परिवारजनों को देने के उपरांत परिवार ने स्वप्रेरणा से अंगदान की इच्छा जाहिर की। इसके बाद नियम अनुसार चार चिकित्सक दल द्वारा 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रथम ब्रेन डेथ जांच एवं दूसरी ब्रेन डेथ की जांच आज सुबह 9 बजे हुई।
वैशाली की एक किडनी मेदांता हॉस्पिटल में उपचाररत 50 वर्षीय महिला, दूसरी किडनी शेल्बी में उपचाररत 37 वर्षीय पुरुष एवं लिवर चोइथराम हॉस्पिटल में उपचाररत 64 वर्षीय पुरुष को प्रत्यारोपण हेतु ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजे गए।
पहला ग्रीन कॉरिडोर मेदांता हॉस्पिटल से चोइथराम हॉस्पिटल के लिए 8 बजे प्रारंभ हुआ, जो 8:17 पर पहुंचा। दूसरा ग्रीन कॉरिडोर मेदांता हॉस्पिटल से शेल्बी हॉस्पिटल के लिए 8:17 बजे निकला, जो 8:25 बजे पहुंचा। इस तरह अभी तक शहर में 52 बार ग्रीन कॉरिडोर बन चुके हैं।

शहर में 52वीं बार बना ग्रीन कॉरिडोरवैशाली पारीख (नागर) के अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन Read More »

बिगड़ा मौसम का मिजाजतेज आंधी-बारिश से दो दर्जन पेड़ गिरे, 350 से अधिक कॉलोनियों में बिजली गुल

शहर में मंगलवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में घने काले बादल छा गए और ओले के साथ हुई करीब सवा घंटे की वर्षा और तेज आंधी से शहर में करीब दो दर्जन पेड़ धराशायी हो गए। गनीमत रही कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि पीएचक्यू के सामने और रचना नगर समेत अन्य स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हो गया। वहीं एमपी नगर में एक बड़ा पेड़ नीचे खड़ी कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आंधी के कारण शहर की 350 कॉलोनी एवं मोहल्लों में शाम 4 से रात 9 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही।
इसके अलावा पुलिस आइटीआइ के पास, अरेरा कालोनी, व्यापम चौराहा, गांधी नगर नई बस्ती, नारायण नगर घर में, भाजपा कार्यालय, शारदा नगर, मारुति शोरुम मालवीय नगर, सिंधी कालोनी, खटलापुरा, एमपी नगर जोन टू, हाउसिंग बोर्ड कालोनी बागमुगालिया, सोनागिरी आदि क्षेत्रों में पेड़ गिरने की शिकायत प्राप्त हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार दो तरफ से नमी आने के कारण शहर में गरज-चमक वाले बादल यानी सीबी क्लाउड बन गए थे। इनके बनने से गस्टी विंड से करीब 3 मिनट तेज आंधी चली।
कार पर गिरा 40 साल पुरान पेड़- जानकारी के अनुसार एमपी नगर जोन टू में यूनियन बैंक के सामने करीब 35 से 40 वर्ष पुराना एक पेड़ था। दोपहर में इसके नीचे एक कार खड़ी थी। तेज आंधी और बारिश शुरू होते ही यहां खड़ा पेड़ कार की छत पर जा गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कांच भी टूट गए। यह कार निहारिका गर्ग की बताई जा रही है। इनके पिता सुरेश गर्ग सुर शंकरा म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता हैं। इस घटना के बाद उन्होंने प्रशासन से वृक्षों की छंटाई कराने की मांग की है।
पीएचक्यू के सामने खटलापुरा मंदिर के पास एक पुराना पेड़ गिर गया। जिससे दोनों ओर का रास्ता बंद हो गया। वहीं रचना नगर अंडरब्रिज के पास एक पेड़ गिरने से एमपी नगर जाने का रास्ता बंद हो गया। एक घंटे तक दोनों स्थानों पर सड़क जाम की नौबत रही, राहगीरों को लंबा घूमकर जाना पड़ा।
कॉलोनियों में छाया रहा अंधेरा- आंधी और वर्षा की वजह से शहर की 350 से अधिक कालोनियों में बिजली गुल हो गई। इंद्रपुरी, अयोध्या बायपास, आनंद नगर, भेल, अवधपुरी, कोलार रोड, परवलिया, बागमुगालिया समेत कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए थे। एमपी नगर, बिट्टन मार्केट, न्यू मार्केट, नबी बाग, बैरसिया रोड, सिटी एरिया में भी बिजली गुल रही। बारिश थमने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

एक और दो मार्च को फिर
बारिश की संभावना
भोपाल में फरवरी महीने में 9 साल बाद सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मंगलवार को आधा इंच से ज्यादा यानी, 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले वर्ष 2014 में पूरे महीने 1.9 इंच यानी, 47.9 मिमी बारिश हुई थी। जबकि 2018 के बाद बारिश नहीं हुई। इस हिसाब से 9 साल में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जबकि 5 साल बाद फरवरी में बारिश होने का रिकॉर्ड भी टूट गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च में भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 29 फरवरी और 1 मार्च को दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं। जिसका असर भोपाल में भी देखने को मिलेगा। इसलिए 28 मार्च से 2 अप्रैल के बीच यहां का मौसम बदला रहेगा। 1 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूरे शहर में बारिश होने की संभावना है। वहीं 2 मार्च को भी मौसम बदला रहेगा। बैरसिया क्षेत्र में हल्की बारिश भी हो सकती है। बाकी जगहों पर बादल रहेंगे।

बिगड़ा मौसम का मिजाजतेज आंधी-बारिश से दो दर्जन पेड़ गिरे, 350 से अधिक कॉलोनियों में बिजली गुल Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights