Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

जेल परिसर में कब्जा…कब्जाधारियों को नोटिस

सेंट्रल जेल परिसर में बने 12 आवासों पर अवैध कब्जे के मामले में जेल मुख्यालय सख्त हो गया है। जेल अधीक्षक से अवैध कब्जा करने वालों की जानकारी मांगी गई है। सभी को जल्द बंगले और क्वार्टर खाली करने के आदेश दिए गए हैं। तय समय में मकानों को खाली नहीं करने वालों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि कब्जा करने वालों में दो पूर्व अधीक्षक समेत 10 अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इन वर्तमान पदस्थापना वाले जिलों में भी आवास मिले हुए हैं। बावजूद पुराने आवासों को खाली करने को तैयार नहीं हैं।
जेल परिसर में बने जिन 12 बंगलों पर कब्जा है। जेल परिसर में चार ई-टाइप बंगले हैं। इनमें से एक बंगला मेडिकल आॅफिसर के लिए रिजर्व रखा जाता है। भोपाल सेंट्रल जेल में इन दिनों करीब 3500 कैदी हैं। इनके उपचार का जिम्मा एक चीफ मेडिकल आॅफिसर मनीष बिरथरे पर है। वह फिलहाल निज निवास में रह रहे हैं। इमरजेंसी में देर रात उन्हें जेल तक पहुंचने में आधा घंटे से अधिक का समय लग जाता है।
पोस्टिंग जबलपुर में, बंगला भोपाल में
अखिलेश तोमर, जेल सुपरिटेंडेंट, सेंट्रल जेल जबलपुर में पदस्थ हैं। वर्ष-2019 में उनका ट्रांसफर हो चुका है। इसके बाद भी उन्होंने भोपाल सेंट्रल जेल में बने बंगला नंबर ई-02/02 में कब्जा जमा रखा है, जबकि उन्हें जबलपुर में बंगला मिला हुआ है।

जेल परिसर में कब्जा…कब्जाधारियों को नोटिस Read More »

परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड पेपर लीक…दो निलंबित

पांचवीं और आठवीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं में नकल कराए जाने के वीडियो बार-बार सामने आते रहते हैं, जिसके बाद गुरुवार को परीक्षाएं शुरू होने से 2 घंटे पहले 8वीं बोर्ड परीक्षा के सोशल साइंस का प्रश्नपत्र लीक हुआ है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद जिम्मेदार सफाई दे रहे हैं और मामले को दिखवाने की बात भी कह रहे हैं। मामले में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि गुरुवार को सुबह 9 बजे से 8वीं बोर्ड परीक्षा का सोशल साइंस विषय का पेपर शुरू होना था, लेकिन परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले ही इस पेपर के प्रश्न सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक कागज पर किसी के द्वारा इस पेपर के 17 प्रश्नों को लिखा है, साथ ही उसके नीचे प्रश्नों के उत्तर इस विषय की गाइड में किस पेज नंबर पर हैं, यह भी उत्तर में लिखा गया है। वायरल हो रहे पेपर के प्रश्न इस पेपर में आएंगे या नहीं… इस बात की पुष्टि हम नहीं करते हैं। वायरल प्रश्न सही है या गलत… यह जांच का विषय है, लेकिन प्रश्न लीक होने का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर से श्योपुर जिले में हो रही 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए किए गए इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि इन्हीं बोर्ड परीक्षाओं में नकल होने के वीडियो भी दो बार वायरल हो चुके हैं। एक वीडियो में तो शिक्षक ही नकल करवाते हुए दिख रहे हैं। उस मामले में दो शिक्षकों को निलंबित करने की कार्रवाई भी हो चुकी है, लेकिन अब पेपर से पहले प्रश्न लीक होने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी डीपीसी से इस मामले में बात करने को कह रहे हैं और डीपीसी कॉल रिसीव नहीं कर रहे।
आप डीपीसी से बात करिए…
इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी एसएस तोमर का कहना है कि हां आज 8वीं बोर्ड परीक्षा है। सोशल साइंस का पेपर है, जो 9 बजे से शुरू हुआ। पेपर भिजवाना और उसकी व्यवस्थाएं हमारी नहीं हैं। यह काम डीपीसी का है।

परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड पेपर लीक…दो निलंबित Read More »

कप्तान शांतो का शतक, रहीम ने बनाए 73 रन, दूसरा वन-डे 15 मार्च को

बांग्लादेश ने श्रीलंका को पहले वन-डे में 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बांग्लादेश से कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शतक लगाया, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर आॅफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
चट्टोग्राम के जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 255 रन बनाए। बांग्लादेश ने 45वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।
अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी श्रीलंका की पारी-श्रीलंका ने बुधवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। फर्नांडो 33 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 71 रन की पार्टनरशिप टूटी। उनके बाद निसांका भी 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
कप्तान कुसल मेंडिस एक एंड पर टिक गए, लेकिन उनके सामने सदीरा समरविक्रमा 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। चरिथ असलंका भी 18 ही रन बनाकर आउट हो गए।
मेंडिस-लियानागे ने की फिफ्टी पार्टनरशिप- 128 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद कप्तान मेंडिस और जनिथ लियानागे ने श्रीलंका को संभाला। दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और टीम को 200 रन के करीब पहुंचाया। मेंडिस 59 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 69 रन की पार्टनरशिप टूटी।
बांग्लादेश ने 23 रन पर 3 विकेट गंवाए- 256 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत खराब रही। लिट्टन दास पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके बाद सौम्य सरकार और तौहीद हृदॉय 3-3 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 23 रन के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और महमूदुल्लाह ने टीम को 100 रन के करीब पहुंचाया। महमूदुल्लाह 37 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 69 रन की पार्टनरशिप टूटी।
रहीम ने कप्तान के साथ जीत दिलाई- 92 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद अनुभवी मुशफिकुर रहीम ने कप्तान शांतो के साथ टीम को संभाला। दोनों ने फिर कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और 45वें ओवर में टीम को जीत दिला दी। शांतो 122 और रहीम 73 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दोनों के बीच 165 रन की पार्टनरशिप हुई। श्रीलंका से दिलशान मदुशंका ने 2 विकेट लिए। वहीं एक-एक सफलता मदुशन और लहिरू को मिली।

कप्तान शांतो का शतक, रहीम ने बनाए 73 रन, दूसरा वन-डे 15 मार्च को Read More »

पंत की कप्तानी पर असमंजस: ऊउ सूत्रों ने कहा- पोंटिंग के आने परफैसला होगा, कोओनर ने कहा था- ऋषभ फिट हुए तो कप्तान होंगे

नई दिल्ली, एजेंसी
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत फिट हो गए हैं। उनका इंडियन प्रीमियर लीग (कढछ) में खेलना भी तय हो गया है। हालांकि, पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे या नहीं, इस पर असमंजस है। टीम मैनेजमेंट के एक सूत्र ने मीडिया को बताया है कि हेड कोच रिकी पोंटिंग के आने के बाद टीम मीटिंग के दौरान पंत की कप्तानी पर फैसला होगा। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। एक अन्य सूत्र ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी पंत की कप्तानी पर क्लियरिटी नहीं है। इस पर फैसला अगले 4-5 दिनों में हो सकता है।
टीम मालिक ने कहा था, पंत ही कप्तानी करेंगे-दिल्ली टीम के कोओनर पार्थ जिंदल ने कहा था कि ऋषभ पंत अगर फिट हुए तो कप्तान होंगे। कढछ का अगला सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।
2022 में कार दुर्घटना का शिकार हुए थे पंत-पंत साल 2022 के दिसंबर में एक कार दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हुए थे। तब से वह क्रिकेट से पूरी तरह बाहर हैं। वह 14 महीने के लम्बे रिहैब और रिकवरी प्रोसेस के बाद फिट हुए। इउउक की मेडिकल टीम ने उन्हें एक दिन पहले ही विकेटकीपिंग और बैटिंग करने के लिए फिट घोषित किया।

फ्रेंचाइजी के लिए पंत की कप्तानी अहम् क्यों?
दिल्ली के लिए पंत की कप्तानी अहम् है, क्योंकि उनके बैटिंग, विकेटकीपिंग और कप्तानी करने से फ्रेंचाइजी को कई फायदे होंगे। टीम का मनोबल बढ़ेगा… पंत एक बड़े हादसे से फाइटबैक कर आ रहे हैं, अगर वह दिल्ली की कप्तानी करते हैं तो टीम का मनोबल बढ़ेगा। टॉप आॅर्डर को मजबूती देंगे, फिनिश भी कर सकते हैं पंत तेजी से रन बनाते हैं। वह टॉप आॅर्डर को और मजबूती दे सकते हैं या फिर मिडिल-लोअर आॅर्डर में आकर पारी संभाल भी सकते हैं। वह बड़े हिट लगाने में माहिर हैं, ऐसे में टीम में फिनिशर की कमी को भी पूरा कर सकते हैं। स्पॉन्सर और ब्रॉडकास्टर की डिमांड पंत पिछले सीजन इस लीग का हिस्सा नहीं रहे। वह 14 महीने से क्रिकेट से दूर हैं।

पंत की कप्तानी पर असमंजस: ऊउ सूत्रों ने कहा- पोंटिंग के आने परफैसला होगा, कोओनर ने कहा था- ऋषभ फिट हुए तो कप्तान होंगे Read More »

भाजपा विजय का रचेगी इतिहास, कांग्रेस छोड़ो यात्रा प्रारंभ – सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ,मोहन यादव ने कहा कि भाजपा का माहौल बना हुआ है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत का परचम लहराएगी और इतिहास रचेगी। मुख्यमंत्री यादव ने यह बात बुधवार को इंदौर में लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन मौके पर कही। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी चाहे जितनी भारत जोड़ो यात्रा निकाल लें लेकिन कांग्रेस में कांग्रेस छोड़ो यात्रा प्रारंभ हो चुकी है।
इंदौर में लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ चुनाव का शंखनाद कर दिया है। जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकम में मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रोच्चार के बीच कार्यालय का श्रीगणेश किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर गन्नू महाराज की भजन संध्या भी आयोजित की गई थी। कार्यालय के शुभारंभ के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकतार्ओं को शून्य से शिखर तक कब पहुंचा दे कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पुष्पगुच्छ से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री तुलसी सिलावट, संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, लोकसभा प्रभारी सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व अध्यक्ष लघु उद्योग विकास निगम बाबूसिंह रघुवंशी, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए के पूर्व अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड, मनोज पटेल, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, वरिष्ठ नेता सावन सोनकर, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, संजय शुक्ला, विशाल पटेल, जिला अध्यक्ष चिन्टू वर्मा, लोकसभा संयोजक रवि रावलिया, लोकसभा सह संयोजक गोपाल गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू, नरेन्द्र सलूजा, सुमित मिश्रा सहित अन्य नेता मौजूद थे।
कार्यकर्ता होना महत्वपूर्ण- महाजन-पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि कार्यकर्ता होना अपने आप में एक महत्वपूर्ण दायित्व है वह भी भारतीय जनता पार्टी जैसे संगठन का कार्यकर्ता होना।

सीएम ने भी दी बधाई
जैसे ही शंकर लालवानी का टिकट फायनल होने की पुष्टि हुई और सूची सामने आई मंच पर बधाइयों का तांता लग गया। मंच पर मौजूद पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित अन्य नेताओं ने लालवानी को बधाइयां दी। कुछ देर बाद मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी खुशखबरी सुनाई ओर बधाई दी। मंच के सामने मौजूद लालवानी समर्थकों में भी खुशी की लहर छा गई। मंच ओर नीचे खुशी व बधाइयों का सिलसिला चल पड़ा। लोकसभा कार्यालय के उद्घाटन के बाद अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि चुनाव कार्यालय के शुभारंभ में प्रत्याशी की घोषणा न हो तो असमंजस होता है पर शंकर लालवानी को प्रत्याशी घोषित कर दिया जिससे विश्वास जागृत हुआ।
मन्दिर जाकर लिया
भगवान का आशीर्वाद
टिकट फायनल होने के बाद शंकर लालवानी सभी का आशीर्वाद ओर बधाइयां स्वीकार करने के बाद पार्टी कार्यालय से सबसे पहले खजराना गणेश मंदिर गए और भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। खजराना से राजवाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा पहुचे यहां पर माता अहिल्या का आशीर्वाद लिया। राजबाड़ा से लालवानी ने रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

भाजपा विजय का रचेगी इतिहास, कांग्रेस छोड़ो यात्रा प्रारंभ – सीएम डॉ. यादव Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights