Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

परिणाम से पहले ही टारगेट पर ईवीएम…हमारी सरकार आई, समझो ईवीएम गईपरिणाम से पहले ही टारगेट पर ईवीएम…

कांग्रेस की मेगा रैली में रविवार को इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोला और लोकसभा चुनाव के लिए इलेक्शन कैंपेन की शुरूआत की। सभी के टारगेट पर ईवीएम रही। अलायंस में शामिल पार्टियों के नेताओं ने ईवीएम से वोटिंग प्रक्रिया का विरोध किया और ऐलान किया है कि अगर हम सत्ता में आए तो ईवीएम से वोटिंग कभी नहीं होने देंगे।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा हम ईवीएम का विरोध नहीं करते हैं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग में हेरफेर के खिलाफ हैं। विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वीवीपैट पर्चियों की 100 प्रतिशत गिनती की जानी चाहिए। आप ने सौरभ भारद्वाज ने कहा आज हम सब एक साथ हैं। हममे से किसी को जेल जाने का डर नहीं है। ईवीएम सेट हो गई है। ईवीएम से 10 फीसदी वोट बढ़ेंगे तो आपको 20 फीसदी ज्यादा वोट लेकर आना होगा। जीतने के बाद हम ईवीएम खत्म कर देंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला बोले ये लोग मशीन चोर हैं। कृपया मशीन पर नजर रखें। हम सरकार में आएंगे तो मशीन चली जाएगी। चुनाव आयोग स्वतंत्र हो जाएगा।

परिणाम से पहले ही टारगेट पर ईवीएम…हमारी सरकार आई, समझो ईवीएम गईपरिणाम से पहले ही टारगेट पर ईवीएम… Read More »

रतलाम – मंदसौर जिले की सीमा क्षेत्र के बिच हुआ जोरदार एक्सीडेंट, बाइक और अज्ञात वाहन की टक़्कर से एक व्यक्ति घायल तो दूसरे व्यक्ति की धड़ से अलग हो गया सर मोके पर ही मौत

ब्रेकिंग न्यूज

रतलाम – मंदसौर जिले की सीमा क्षेत्र के बिच हुआ जोरदार एक्सीडेंट, बाइक और अज्ञात वाहन की टक़्कर से एक व्यक्ति घायल तो दूसरे व्यक्ति की धड़ से अलग हो गया सर मोके पर ही मौत, मावता पुलिस और भावगढ़ पुलिस मोके पर,

रतलाम – मंदसौर जिले की सीमा क्षेत्र के बिच हुआ जोरदार एक्सीडेंट, बाइक और अज्ञात वाहन की टक़्कर से एक व्यक्ति घायल तो दूसरे व्यक्ति की धड़ से अलग हो गया सर मोके पर ही मौत Read More »

मुंबई ने 42वीं बार जीती रणजी ट्रॉफी, 8 साल बाद चैंपियन बने

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब जीत लिया है। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में विदर्भ को 169 रन के बड़े अंतर से हराया। यह मुंबई का 42वां रणजी खिताब है। टीम 8 साल के इंतजार के बाद चैंपियन बनी है। मुंबई ने आखिरी खिताब 2015-16 के सीजन में जीता था। आखिरी दिन 538 रन के टारगेट का पीछा कर रही विदर्भ की टीम दूसरी पारी में 368 रन ही बना सकी।
वानखेड़े मैदान पर गुरुवार को विदर्भ ने अपने आखिरी 5 विकेट दूसरे सेशन में गंवा दिए। लंच तक टीम का स्कोर 333/5 रहा। अक्षय वाडकर 102 और हर्ष दुबे 65 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 130 रनों की पार्टनरशिप हुई। इन दोनों के आउट होते ही टीम बिखर गई। मुंबई की पहली पारी में 136 रन बनाने वाले मुशीर खान ने 2 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर आॅफ द फाइनल चुना गया।
मुंबई ने 538 रन का
टारगेट दिया था
मेजबान मुंबई ने विदर्भ को 538 रन का टारगेट दिया था। टीम ने अपनी दूसरी पारी में 418 रन बनाए। मुंबई को पहली पारी में 119 रन की बढ़त मिली थी। इस प्रकार विदर्भ को 538 रन का टारगेट मिला।
विदर्भ पहली पारी में
105 रन पर सिमटी
विदर्भ पहली पारी में महज 105 रन पर सिमट गई। इससे पहले, मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 224 रन बनाए।

मुंबई ने 42वीं बार जीती रणजी ट्रॉफी, 8 साल बाद चैंपियन बने Read More »

चार फ्लाईओवर के कामको मिलेगी रफ्तार…दूर होंगी बाधाएं

इंदौर। सरकार की सेतु बंधन योजना के इंदौर शहर में बनने वाले चार फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण को अब रफ्तार मिलेगी। ब्रिज में रही बाधाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। कलेक्टर ने सम्बंधित विभागों के अफसरों की बैठक लेकर जल्द बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए है। चुनाव आचार सहिंता लगने के पहले काम शुरू करने की तैयारी है।ब्रिज बनने से जहाँ शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा वही आवागमन भी आसान हो जाएगा। वही लाखों लोगों की राह भी आसान हो जाएगी।
सेतु बंधन योजना के तहत शहर के चार प्रमुख चौराहा देवास नाका, सत्य साई, आईटी पार्क और मूसाखेड़ी चौराहा पर फ्लाईओवर ब्रिज बनाने की योजना है। ब्रिज का निर्माण मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पिरेशन द्वारा किया जा रहा है। ब्रिज के निर्माण के लिए काफी महीने पहले एजेंसियां तय हो गई है और वर्क आॅडर भी जारी हो गए है। ब्रिज के लिए मिट्टी परीक्षण का काम भी पूरा हो चुका है। बाधाओं की वजह निर्माण कार्य रफ़्तार नही पकड़ पा रहा है।

ब्रिज की बाधाओं को दूर करने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने मोर्चा सम्हाला है। स्वीकृत चार फ्लाय ओवर का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के संबंध में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, अपर कलेक्टर तथा आईडीए के सीईओ गौरव बेनल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि इंदौर में स्वीकृत सत्यसाई चौराहा, देवास नाका चौराहा, क्रिस्टल आईटी पार्क चौराहा तथा मुसाखेड़ी चौराहा पर फ्लाय ओवर बनाने का कार्य दो से तीन दिन में शीघ्र प्रारंभ कर दिया जायेगा। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि स्वीकृत उक्त सभी फ्लाय ओवर का निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में किया जाये। उक्त फ्लाय ओवर के निर्माण में आ रही छोटी-छोटी बाधाओं को शीघ्र दूर कर लिया जायेगा। कुछ औपचारिकताएं भी जल्द पूरी हो जायेंगी। सत्यसाई चौराहा के फ्लाय ओवर निर्माण के बीच आ रहे वृक्षों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई भी की जायेगी।

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर की जरूरत के हिसाब से विजय नगर और रेडिसन चौराहा पर भी फ्लाय ओवर की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर फ्लाय ओवर का निर्माण होता है, तो ट्रॉफिक व्यवस्था और अधिक बेहतर हो जायेगी। उन्होंने इन जगहों पर फ्लाय ओवर निर्माण के लिये प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिये। गौरतलब है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर ब्रिज बनने से शहर की यातायात व्यवस्था में न सिर्फ काफी सुधार होगा बल्कि विकास कार्यों को भी पंख लगेंगे। सबसे बड़ी राहत वाहन चालक ओर आम जनता को मिलेगी। ध्यान रहे शहर के चारों चौराहों पर हमेशा ट्रैफिक का दवाब बने रहता है। सुबह से लेकर रात तक चौराहा पर से हजारों वाहन गुजरते है। दवाब होने से हमेशा वाहनों की भीड़ बने रहती है।

चार फ्लाईओवर के कामको मिलेगी रफ्तार…दूर होंगी बाधाएं Read More »

पेट्रोल-डीजल रेट : दूरी के हिसाब से 20-30 पैसे कम-ज्यादा भी

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 2 रुपए सस्ता कर दिया है। आज (शुक्रवार) सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो गईं। मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल नए रेट पर मिलने लगा है। भोपाल में अब एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 91.70 रुपए में मिल रहा है। दूरी के हिसाब से 20-30 पैसे कम-ज्यादा भी हैं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अब पेट्रोल 106 से 107 रुपए में ही मिलेगा, वहीं डीजल एवरेज 91-92 रुपए प्रति लीटर में मिलने लगा है। बुरहानपुर, शहडोल, अनूपपुर और अशोकनगर में पेट्रोल सबसे महंगा है। यहां प्रति लीटर पेट्रोल 109 रुपए से ज्यादा हो गई है। हालांकि, कीमतें कम होने से पहले पेट्रोल 111 रुपए प्रति लीटर तक मिल रहा था, वहीं सतना, श्योपुरकलां, रीवा, बुरहानपुर, शहडोल, अनूपपुर और अशोकनगर में एक लीटर डीजल की कीमत 94 रुपए के पार हो गई है। गिरावट से पहले रेट 96 रुपए से अधिक थी। बता दें कि करीब 22 महीने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट घटे हैं। इससे पहले मई 2022 में कीमतें कम हुई थीं।
सोशल मीडिया पर भी जानकारी- इससे पहले गुरुवार रात में पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपए कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के परिवार का हित और सुविधा उनका लक्ष्य है।
भारत में कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?-जून-2010 तक सरकार पेट्रोल की कीमत निर्धारित करती थी और हर 15 दिन में इसे बदला जाता था। 26 जून, 2010 के बाद सरकार ने पेट्रोल की कीमतों का निर्धारण आॅयल कंपनियों के ऊपर छोड़ दिया।

पेट्रोल-डीजल रेट : दूरी के हिसाब से 20-30 पैसे कम-ज्यादा भी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights