Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

उज्जैन में कस्टम का छापा : एल्प्राजोलम की 46 हजार से ज्यादा टेबलेट जब्त

इंदौर कस्टम विभाग ने नशे की तस्करी के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है। कस्टम कमिश्नरेट इंदौर ने विशेष आपरेशन में नशे की गोलियों की बड़ी खेप ले जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इंदौर कस्टम के अधिकारियों ने उज्जैन रिंग रोड जाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रतिबंधित एल्प्राजोलम की 46 हजार 200 टेबलेट बरामद की है।
कस्टम डिप्टी कमिश्नर दिनेश बिसेन के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दिया। एक्टिवा स्कूटर पर उज्जैन की ओर जाते हुए रिंग रोड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसने अपने स्कूटर पर ही साइकोट्रोपिक प्रतिबंधित दवा एल्प्राजोलम रखी हुई थी। जिसे वह आपूर्ति के लिए उज्जैन ले जा रहा था। उसके पास न तो दवा के रखने की अनुमति, न बिल ना ही लायसेंस था। एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए सबंधित व्यक्ति को नशे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बरामद गोलियों की मात्रा कमर्शियल मात्रा का 50 गुना है। नशीली दवा की मात्रा 5.08 किलो ग्राम है। इस प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट में 10 से 20 वर्ष के कारावास का प्रविधान है।कस्टम ने सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स (सीबीएन) की मदद भी कार्रवाई में ली। संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर उज्जैन जिला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

उज्जैन में कस्टम का छापा : एल्प्राजोलम की 46 हजार से ज्यादा टेबलेट जब्त Read More »

22 दिन से सर्जरी बेनतिजा चार-पांच दिन में बराबर होगी सड़क

इंदौर। देवास नाका चौराहा….। बीआरटीएस का पहला स्टॉप….। तीन तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही…। यातायात का दबाव है…। फिर भी बीच में तकरीबन एक हजार वर्गफीट का गड्‌ढा खुदा हुआ है…। गड्‌ढा 27 फरवरी को खोदा गया था…। 20 मार्च हो गया…। 22 दिन से काम ही चल रहा है…। अभी चार-पांच दिन और चलेगा…। इतने दिन में काम पूरा हो जाएगा? इसकी भी गारंटी नहीं है…।
सीवरेज लाइन, स्ट्रॉम वॉटर लाइन और इंदौर-देवास नर्मदा लाइन के साथ ही गैस लाइन का जंक्शन बन चुका है देवास नाका चौराहा। सीवरेज लाइन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए गड्‌ढा खोदा गया था। लाइन का फ्लो मेंटेन रहे। इसके लिए 26 फीट गहरा चेम्बर बनना है। 10-12 फीट के लगभग बन चुका है। इतना ही और बनना है। जैसे-जैसे चेम्बर बन रह है। मिट्‌टी-मुरम की फीलिंग हो रहीे है।
सीवरेज और गैस लाइन की संयुक्त समस्या थी। इसीलिए तकनीकी दिक्क्त थी। तीन तरफ से सीवरेज आ ही है। जिन्हें चेम्बर से कनेक्ट कर देंगे। चार-पांच दिन में काम पूरा हो जाएगा।

22 दिन से सर्जरी बेनतिजा चार-पांच दिन में बराबर होगी सड़क Read More »

भाजपा के लायक नहीं हैं जहाज वाले हवाई नेता

हिन्दुस्तान मेल, छिंदवाड़ा
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की बीजेपी में जॉइनिंग को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर से बड़ा बयान दे दिया। बोले भाजपा में सम्मिलित होने के लिए हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर वाले लोग बहुत आ रहे थे, लेकिन हमने उनके लिए दरवाजे बंद रखे।
मप्र की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा के सांसद है। छिंदवाड़ा में ही कांग्रेस है। इसीलिए छिंदवाड़ा छिनने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी। पार्टी ने यह जिम्मा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को सौंप रखा है। इसी कड़ी में विजयवर्गीय भी छिंदवाड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि कनलनाथ और उनके परिवार के लिए रास्ते बंद कर दिए हैं। उन्होंने आने की खूब कोशीश की।
विजयवर्गीय ने सज्जन सिंह वर्मा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, जिन नेता का आप नाम ले रहे हैं वह तो जय श्री राम कहकर भाजपा में जॉइन करने की कोशिश कर रहे थे। हमने ऐसे नेता को भाजपा में लाना करना उचित नहीं समझा। वह भाजपा के लायक नहीं थे। उन्होंने एक बैठक में भाग लिया। बैठक में विजयवर्गीय बोले छिंदवाड़ा में विकास नहीं हुआ। विकास देखना है तो इंदौर आओ। गरीब कल्याण और प्रदेश एवं देश का विकास भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार का संकल्प है। पूरा विश्वास है कि परिवार जनों के प्रेम, सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संपूर्ण देश में विजय का कीर्तिमान बनाएगी।
छिंदवाड़ा से कांग्रेस ने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को दोबारा उम्मीदवार बनाया है जबकि बीजेपी ने इस सीट से विवेक बंटी साहू पर एक बार फिर भरोसा जताया। साहू 2019 में भी चुनाव लड़ चुके हैं।

भाजपा के लायक नहीं हैं जहाज वाले हवाई नेता Read More »

अपने ही तंज में एक फिर फंसी कांग्रेस..मोदी के सामर्थ्य से बदली राहुल की शक्ति

मजाक, तंज, अपमान या सियासी चूक… इन सभी के बीच महीन-सी रेखा होती है, जो दिखती तो नहीं, लेकिन जरा-सी भूल होने पर भारी नुकसान की नींव रख देती है। ऐसा नहीं कि नेता या सियासी गलियारों में भद्दी भाषा का इस्तेमाल नहीं होता… आए दिन वही होता रहता है।
तंज कब अपने फायदे के बजाय, दूसरे का फायदा बन जाए, इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। कांग्रेस जितना जल्द ये सीख लेगी, उसके लिए उतना अच्छा रहेगा। रविवार को मुंबई की रैली में राहुल गांधी ने ‘शक्ति’ वाला बयान जो अब भी सुर्खियों में है। पीएम मोदी ने बयान को हथियार बनाया। साउथ की हर रैली से हमला बोला। शक्ति को नारी शक्ति और सनातन शक्ति से जोड़ दिया। राहुल को बैकफुट पर आना पड़ा। ‘शक्ति’ पर सफाई देना पड़ी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 17 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर ये बातें कहीं थीं। बोले थे हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। अब सवाल उठता है… वो शक्ति क्या है?

अपने ही तंज में एक फिर फंसी कांग्रेस..मोदी के सामर्थ्य से बदली राहुल की शक्ति Read More »

वृंदावन में होली खेलेंगे ट्रेन से रवाना

मंगलवार को इंदौर से अमृतसर के लिए जो ट्रेन रवाना हुई है, उसमें सीट नंबर एसी बी-2 पर 21 किलोग्राम पीतल के कान्हा सरकार बैठे हैं, जो इंदौर से वृंदावन जा रहे हैं, जहां वे न सिर्फ अपनी प्राणप्रिय राधाजी से मिलेंगे, बल्कि उनके साथ होली भी मनाएंगे। रंग उड़ाएंगे।
कान्हा नंदानगर निवासी तृप्तेश शर्मा के साथ किड ट्रॉली में बैठकर पहुंचे। नीली पगड़ी, आंख पर चश्मा, पीले वस्त्र, गले में मोती व फूल की माला से सुशोभित कान्हा सरकार को जिसने भी स्टेशन पर देखा… देखता रह गया। शर्मा ने बताया कि 10 साल पहले लड्‌डू गोपाल को लाए थे। यह युवा रूप है, इसीलिए इन्हें कान्हा सरकार नाम दिया है। पिछले आठ साल से हर होली पर इन्हें वृंदावन ले जाते हैं। इनके लिए बकायदा टिकट बुक कराते हैं। घर में उनके लिए 12 किलो चांदी और सिसम की लकड़ी का पालना है। हवाई यात्रा से चार धाम की यात्रा कर चुके हैं। 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराना है। चार के दर्शन हो चुके हैं।

वृंदावन में होली खेलेंगे ट्रेन से रवाना Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights