Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

एंजॉय… रेन-पूल डांस के साथ फन गेम्स, खूब उड़ेगा गुलाल

भोपाल में हर साल स्पेशल होली इवेंट की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें एक तरफ आप रेन डांस, पूल डांस आदि को गुलाल के साथ एंजॉय कर सकते हैं। दूसरी तरफ लाइव ढोल, वॉटल बैलूंस के साथ फन गेम्स भी खेल सकते हैं। ये सभी इवेंट्स होली थीम पर अलग-अलग रिसॉर्ट व कई ओपन स्पेस में आयोजित किए जा रहे हैं।
भोपाल में करीब 30 से अधिक जगह होली पब्लिक इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। सभी जगह अलग-अलग थीम पर होली मनाई जाएगी। इन सभी की जानकारी पेटीएम इनसाइड और बुक माय शो पर मौजूद है। यहां से इन पार्टीज में जाने के लिए बुकिंग भी कर सकते हैं।
अनलिमिटेड गुलाल
के साथ रेन डांस
होशंगाबाद रोड पर गौरी ग्रींस में होने वाले इवेंट के बारे में इवेंट आॅर्गनाइजर यश राय ने बताया कि यहां अनलिमिटेड गुलाल के अलावा रेन डांस और डीजे भी रखा गया है। इसके लिए पेटीएम इनसाइडर से बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमने हर साल की तरह इस बार भी खास होली इवेंट आयोजित किया है। यहां बेहतरीन फूड और होली थीम पर कई तरह के गेम्स होंगे।

युवाओं की खास पसंद का रखा ध्यान
लाइव ढोल होली में भी भाग ले सकते हैं। 9 ऐप रिसॉर्ट रातीबढ़ में होने वाले होली सेलिब्रेशन में लाइव ढोल होली सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं यहां पूल होली भी गुलाल के साथ मना सकते हैं। यहां बॉलीवुड थीम पर डीजे भी रखा गया है, जो कि युवाओं की खास पसंद भी है। यहां के पास 9 एमएम और दस्तूर फॉर्म की सोशल मीडिया साइट से कलेक्ट कर सकते हैं।
संगीत के साथ होगी दौड़
होशंगाबाद रोड पर पहली होली-थीम वाली दौड़ आयोजित की जा रही है। यहां होली के मनमोहक रंगों व संगीत के साथ दौड़ होगी। इसके बाद जुम्बा, डांस और रोमांचक पार्टी होगी। यहां जुम्बा और योग पार्टी व किड्स एरिया भी रहेगा, जहां बच्चों के लिए भी कई तरह की गतिविधियां होंगी, वहीं कई के लकी ड्रॉ भी निकाले जाएंगे।

एंजॉय… रेन-पूल डांस के साथ फन गेम्स, खूब उड़ेगा गुलाल Read More »

बावड़ी हादसा : 11 महीने बाद मंदिर समिति अध्यक्ष सेवाराम व मुरली गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। तकरीबन एक साल पहले हुए बावड़ी कांड में पुलिस ने मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सेवाराम गिलानी और मुरली को गिरफ्तार किया है। दोनों को उनके घर से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद एमवाय में दोनों का मेडिकल चेकअप हुआ। बाद में कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी से सिंधी समाज में आक्रोश है। सिंधी कॉलोनी बंद का फैसला लिया गया है। समाज का कहना है निगम के दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
पटेलनगर में बेलेश्वर महादेव मंदिर में रामनवमी 2023 को हवन चल रहा था। इसी दौरान बावड़ी पर बनी स्लैब धंस गई, जिसकी वजह से 36 लोगों की मौत हुई थी। कई घायल हुए थे। पुलिस ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों पर एफआईआर की थी। सेवाराम और मुरली को आरोपी बनाया गया था। मामले में डीसीपी ऋषिकेश मीणा की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर सकती है।
समाज विरोध में उतरा
दोनों की गिरफ्तारी के बाद समाज सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया है। मंदिर से जुड़े लोग मैसेज कर रहे हैं कि सेवाराम गलानीजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि गिरफ्तारी नहीं होगी। गलत धाराएं लगी हैं, वह हट जाएंगी। लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

बावड़ी हादसा : 11 महीने बाद मंदिर समिति अध्यक्ष सेवाराम व मुरली गिरफ्तार Read More »

आपके करप्शन ‘कुमार’ गिरफ्तार

कथित शराब नीति घोटाले में दो घंटे की छापेमार कार्रवाई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। 2011 में भ्रष्टाचार खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाकर केजरीवाल ने सियासी पहचान पाई। ‘आप’ बनाई। दिल्ली की सत्ता में आए। 13 साल के सियासी सफर मेंं लगातार दूसरी बार दिल्ली के सीएम हैं। यह देश के इतिहास में किसी सीटिंग मुख्यमंत्री की पहली गिरफ्तारी है। कुछ दिन पहले ईडी ने हेमंत सोरेन को सीएम पद छोड़ने के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।
आरोप है कि दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी की आड़ में भ्रष्टाचार किया, जिसे शराब घोटाला भी कहा गया। सीएम केजरीवाल, जो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की मुहिम के साथ राजनीति में आए थे, वह आज खुद भ्रष्टाचार के आरोप में बुरी तरह घिर गए हैं। नवंबर से ईडी केजरीवाल को समन दे रहा था। नौ समन पर केजरीवाल पेश नहीं हुए, इसीलिए 10वां समन लेकर ईडी स्वयं उनके घर पहुंच गई। दो घंटे छानबीन हुई। पूछताछ हुई। बाद में प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉण्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को कुछ राहत दी थी। तब ईडी ने जलबोर्ड मामले की फाइल खोल दी। केजरीवाल फिर हाईकोर्ट पहुंचे। बोले- अगर वो ईडी के सामने पेश होंगे तो उन्हें गिरफ्तार ना किया जाए। गुरुवार को अपने फैसले में हाईकोर्ट ने कोई श्योरिटी नहीं दी। उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई। शाम 7.5 बजे ईडी की टीम मुख्यमंत्री निवास पहुंची, साथ में दिल्ली पुलिस फोर्स भी था। 16 मार्च को भारत राष्ट्र समिति की नेता के. कविता की गिरफ्तारी हुई। आरोप है कि जांच में नई आबकारी नीति से लाभ उठाने के लिए के. कविता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ साजिश रची। इसके तहत होलसेलर्स के जरिए लगातार रिश्वत का पैसा आप तक पहुंचाया जाता रहा।

कोर्ट में पेशी…..
ईडी के अनुसार केजरीवाल को आज दोपहर 2.30 बजे पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। 10 दिन की कस्टडी मांगेंगे, ताकि पूछताछ हो सके। इससे पहले गुरुवार रात आरएमएल हॉस्पिटल की टीम ईडी दफ्तर गई। केजरीवाल का मेडिकल चेकअप किया।
जेल में मनेगी होली..!
पीएमएलए कोर्ट ने पीएमएलए या पीसीए के तहत 15 दिन से पहले अब तक किसी को जमानत नहीं दी। मतलब केजरीवाल की होली जेल में मनेगी। हेमंत सोरेन को झारखंड सरकार के फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की छूट दी थी।
रात में खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा…
ईडी के केजरीवाल के घर पहुंचते ही उनकी लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए तुरंत सुनवाई की मांग की। मामले में सुप्रीम कोर्ट आज (शुक्रवार) को सुनवाई कर सकता है।

आपके करप्शन ‘कुमार’ गिरफ्तार Read More »

भगोरिया: भीलों का अनोखा हाट- परम्परा और संस्कृति का केंद्र

सांस्कृतिक आभूषणों (तागली, कमरबंद, हाथ कड़े, रमझोल, पायल) व अलग-अलग रंगों वाली रंग-बिरंगी पोशाखें पहने युवतियां, दूसरी ओर गमछा/पगड़ी बांधे बाँसुरी पर तान सुनाते, अलहड़ मस्ती में कुर्राट देते युवक। और फिर क्या बच्चे, क्या बुढ़े, क्या युवा, क्या स्त्री, क्या पुरूष हर कोई अपनी ही मस्ती में थिरकता हुआ! कपोल कल्पित सी रंग बिरंगी दुनिया की यह तस्वीर देश के आदिवासी भील समुदाय के गढ़ मध्यप्रदेश के झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, और खरगोन की आदिवासी भील जनजाति के एक खास हाट (बाजार) ह्लभगोरिया हाटह्व का है जिसे स्थानीय भाषा मे ह्लभोंगर्या या भोंगर्योह्व कहा जाता हैं। उपरोक्त क्षेत्रों के अलावा गुजरात और राजस्थान की मध्यप्रदेश की राज्यवर्ती सीमा से लगे क्षेत्रों में भी भगोरिया लगता हैं. जहाँ आदिवासी भील जनजाति निवास करती है। वक्त वक्त पर भील जनजाति निवासरत् इस क्षेत्र में भील प्रदेश बनाने की मांग उठती रही है।
रबी की फसल की कटाई के बाद व होली के त्यौहार से ठीक एक सप्ताह पहले स्थानीय साप्ताहिक बाजार वाले दिन के अनुसार लगता हैं। इस हाट में खुशी का माहौल इसलियें भी रहता हैं क्योंकि सारे कृषि कार्य समाप्त हो जाते हैं। यहां पर उल्लेखनीय है कि भील जनजाति कृषि पर निर्भर होती हैं। भगोरिया हाट में रंग- गुलाल के साथ माझम-काकणी (शक्कर से बनी विशेष मिठाई), चने, जलेबी, बुंदी, बुंदी के लड्डु, अंगूर, गन्ने, शकरकंद, होली पूजन सामग्री और सेव की खूब खरीददारी होती हैं। ज्ञात हो कि देशभर में खूब खायीं जाने वाली सेव इन्हीं भीलों की देन हैं जिसे पहले ह्यभीलड़ी सेवह्ण कहा जाता था। और पान तो इस भगोरिया हाट की पहचान ही बन चुका है। आदिवासी समुदाय फागुन माह की पूर्णिमा (होलीका दहन) से ठीक एक महीने पहले माघ माह की पूर्णिमा पर होलिका स्थापना करते है, जिसे ह्लडांडा गाढ़नाह्व कहा जाता है। इसकी स्थापना के बाद आदिवासी समाज अगले चैत्र मास की नवमी तक विवाह (मांगलिक कार्य) नहीं करते है।
दिलचस्प इतिहास
भोंगर्या पर लिखी अनेकों किताबों का अध्ययन और पूर्वज बताते हैं कि भोंगर्या राजा भोज के समय लगने वाले हाटों को कहा जाता था। उस समय भील राजा कसुमर (पहले भील राजा) और बालून ने अपनी राजधानी भगोर (भगोर रियासत) में विशाल मेले और हाट का आयोजन (1000ई-1015ई) के बीच करना शुरू किया था। उस वक़्त झाबुआ अंचल में महज 05 रियासतें थी। धीरे-धीरे आस-पास के भील राजाओं ने भी इन्हीं का अनुसरण करना शुरू किया, जिससे हाट और मेलों को भोंगर्या कहना शुरू हुआ। इस बीच कुछ लोगों द्वारा यह अपवाह फैलाई जाने लगी कि भगोरिया में युवक-युवतियाँ अपनी मर्जी से भागकर शादी करते हैं. यह उत्सव आदिवासी वेलेंटाइन डे है, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नही होता, सरासर झूठ है। मैं यह दावे से इसलिये कहता हूं क्योंकि स्वयं इस आदिवासी भील समुदाय का हिस्सा हूं, क्षेत्र से संबंध रखता हूं और विषय के संबंध में मैंने स्वयं ही शोध किया है. हां लेकिन यह जरूर है कि हाट में मित्रों- रिश्तेदारों को पान खिलाने का प्रचलन शुरूआत से रहा है. जो अब वक़्त के साथ गुम सा होने लगा है। आदिवासी भगोरिया हाट का महत्व इसलिये भी बढ़ा है क्योंकि उस वक़्त आवागमन के साधन कम हुआ करते थे तो इस हाट में होली का न्योता रिश्तेदारों को दिया जाता था क्योंकि नजदीकी भगोरिया हाट में सारे आसपास के लोग एकत्रित होते थे। रिश्तेदारी भी तब नजदीक ही हुआ करती थीं जिसकी वजह आवागमन के साधन न होना ही मुख्य रही है।
इनकी पारंपरिक वेशभूषा, आभूषणों ने आज विश्व स्तर पर अलग पहचान पाई है. और तो और विश्व भर से कई पर्यटक इस हाट को देखने आते है।
सभी फोटो प्रमोद जैन

भगोरिया: भीलों का अनोखा हाट- परम्परा और संस्कृति का केंद्र Read More »

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने तीसरी बार जीता पीएसएल

पाकिस्तान सुपर लीग के कराची में खेले गए फाइनल में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस को 2 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही इस्लामाबाद यूनाइटेड तीसरी बार खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। इस्लामाबाद यूनाइटेड के जीत के हीरो इमाद वसीम और मार्टिन गुप्टिल रहे।
वसीम के पांच विकेटों की बदौलत इस्लामाबाद ने मुल्तान को निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन पर रोक दिया। जबकि मार्टिन गुप्टिल के हाफ सेंचुरी की बदौलत इस्लामाबाद ने अंतिम गेंद पर दो विकेट शेष रहते हुए टारगेट को हासिल कर लिया। इस्लामाबाद यूनाइटेड की सबसे ज्यादा तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम है। इससे पहले इस्लामाबाद ने 2016 और 2018 में खिताब अपने नाम किया था। 6 साल बाद एक बार फिर इस्लमाबाद ने ट्रॉफी अपने पक्ष में किया। इस्लामाबाद के अलावा लाहौर कलंडर्स की टीम दो बार खिताब जीत चुकी है। वहीं, 2021 में पहली बार ढरछ का खिताब जीतने के बाद से मुल्तान सुल्तांस को 2022, 2023 और अब 2024 में लगातार तीसरी बार फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा है। 160 रन के टारगेट का पीछ करने उतरी इस्लामाबाद ने आखिरी गेंद पर जाकर जीत हासिल की।

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने तीसरी बार जीता पीएसएल Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights