Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

छिंदवाड़ा में कमलनाथ को करारा झटकामहापौर अहाके भाजपा में30 साल की उम्र में बने थे महापौर, 18 साल का वनवास दूर किया था

छिंदवाड़ा जीतने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोक दी है। कमलनाथ और नाथ परिवार के करीबियों को भाजपा में लाने को सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने 2022 के निकाय चुनाव में बीजेपी के अनंत धुर्वे को 3786 वोटों से मात दी थी। छिंदवाड़ा कांग्रेस का अभेद्य किला है, जिसे बीजेपी 1997 में ही भेद पाई थी। 2014 और 2019 की मोदी लहर के बावजूद यहां कांग्रेस जीती, इसीलिए 400 पार का नारा देने वाली भाजपा ने छिंदवाड़ा को नाक का सवाल बना लिया है। कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों तक को तोड़ा गया। अब छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके ने नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्हें सीएम हाउस में सीएम डॉ. यादव और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने विक्रम अहाके को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। अहाके रविवार से ही भोपाल में थे।
कौन हैं विक्रम अहाके – विक्रम अहाके कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं, जो 30 साल की उम्र में छिंदवाड़ा के महापौर चुने गए। वह राजाखोह गांव के रहने वाले हैं। पिता नरेश अहाके किसान हैं। मां आंगनवाड़ी में काम करती हैं। अहाके ने कांग्रेस को महापौर पद पर 18 साल बाद जीत दिलाई थी। उन्होंने बीजेपी के अनंत धुर्वे को 3,786 वोटों से मात दी थी। विक्रम को 64363 मत प्राप्त हुए थे और 60577 वोट अनंत धुर्वे को मिले थे।
37 हजार वोटों का था अंतर-नकुलनाथ 2019 में सांसद बने जरूर, लेकिन उनकी जीत का अंतर महज 37 हजार 536 मतों का रहा था, वहीं कमलनाथ भी सिर्फ 25 हजार वोटों से ही विधानसभा का उपचुनाव जीत पाए थे, जबकि इससे पहले नाथ परिवार की जीत का अंतर लाखों में रहता था। कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सैयद जफर भी बीजेपी में शामिल हो गए थे।

छिंदवाड़ा में कमलनाथ को करारा झटकामहापौर अहाके भाजपा में30 साल की उम्र में बने थे महापौर, 18 साल का वनवास दूर किया था Read More »

कमलनाथ-कांग्रेस ने करोड़ों का भ्रष्टाचार किया – वीडी शर्माभाजपा प्रदेश अध्यक्षने साधा निशाना

कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है, जिसकी पोल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रिपोर्ट ने खोल दी है। कांग्रेस कार्यालय से लेकर कमलनाथ के आवास तक जमकर भ्रष्टाचार हुआ था। रिपोर्ट के आधार पर कमलनाथ के करीबियों पर गाज गिरेगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर टैक्स चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि कर चोरी में कांग्रेस पार्टी का हाथ रहा है, जिसका इनकम टैक्स की रिपोर्ट में खुलासा कर दिया है। यह दावा है… भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा का। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कमलनाथ-कांग्रेस पर संगीन आरोप लगाए।
शर्मा ने कहा कि आयकर विभाग की रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि कांग्रेस ने नौकरशाह और व्यापारियों और शायद कई लोगों से रिश्वत की वसूली की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां देश की 140 करोड़ जनता को भरोसा दिलाते हैं कि उनके खून-पसीने की पाई-पाई देश को समर्पित है तो वहीं भ्रष्ट कांग्रेस और इंडी गठबंधन का नया करप्शन जनता के सामने आ रहा है। 70 साल तक देश को लूटने वाली कांग्रेस और कमलनाथ अपने ही जाल में फंसते जा रहे हैं।

कमलनाथ के करीबियों के खिलाफ करप्शन के सबूत
कमलनाथ पर सीधे अटैक करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेसी लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं, छिंदवाड़ा के विकास को लेकर खोखले दावे करने वाले कमलनाथ इस बार छिंदवाड़ा की जनता से नहीं मिल पा रहे हैं। भ्रष्ट कमलनाथ की मुश्किलें और बढ़ाने वाली हैं। कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं, उनके सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के पक्के सबूत मिले हैं।

कमलनाथ-कांग्रेस ने करोड़ों का भ्रष्टाचार किया – वीडी शर्माभाजपा प्रदेश अध्यक्षने साधा निशाना Read More »

छिंदवाड़ा में कमलनाथ को करारा झटकामहापौर अहाके भाजपा में30 साल की उम्र में बने थे महापौर, 18 साल का वनवास दूर किया था

छिंदवाड़ा जीतने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोक दी है। कमलनाथ और नाथ परिवार के करीबियों को भाजपा में लाने को सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने 2022 के निकाय चुनाव में बीजेपी के अनंत धुर्वे को 3786 वोटों से मात दी थी। छिंदवाड़ा कांग्रेस का अभेद्य किला है, जिसे बीजेपी 1997 में ही भेद पाई थी। 2014 और 2019 की मोदी लहर के बावजूद यहां कांग्रेस जीती, इसीलिए 400 पार का नारा देने वाली भाजपा ने छिंदवाड़ा को नाक का सवाल बना लिया है। कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों तक को तोड़ा गया। अब छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके ने नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्हें सीएम हाउस में सीएम डॉ. यादव और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने विक्रम अहाके को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। अहाके रविवार से ही भोपाल में थे।
कौन हैं विक्रम अहाके – विक्रम अहाके कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं, जो 30 साल की उम्र में छिंदवाड़ा के महापौर चुने गए। वह राजाखोह गांव के रहने वाले हैं। पिता नरेश अहाके किसान हैं। मां आंगनवाड़ी में काम करती हैं। अहाके ने कांग्रेस को महापौर पद पर 18 साल बाद जीत दिलाई थी। उन्होंने बीजेपी के अनंत धुर्वे को 3,786 वोटों से मात दी थी। विक्रम को 64363 मत प्राप्त हुए थे और 60577 वोट अनंत धुर्वे को मिले थे।
37 हजार वोटों का था अंतर-नकुलनाथ 2019 में सांसद बने जरूर, लेकिन उनकी जीत का अंतर महज 37 हजार 536 मतों का रहा था, वहीं कमलनाथ भी सिर्फ 25 हजार वोटों से ही विधानसभा का उपचुनाव जीत पाए थे, जबकि इससे पहले नाथ परिवार की जीत का अंतर लाखों में रहता था। कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सैयद जफर भी बीजेपी में शामिल हो गए थे।

छिंदवाड़ा में कमलनाथ को करारा झटकामहापौर अहाके भाजपा में30 साल की उम्र में बने थे महापौर, 18 साल का वनवास दूर किया था Read More »

2500 वेरिफाइड फॉलोअर्स तो प्रीमियम सर्विस, 5000 वालों को प्रीमियम प्लस

नई दिल्ली, एजेंसी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिनके 2500 या इससे ज्यादा वेरिफाइड फॉलोअर्स हैं, कंपनी उन्हें अब फ्री में प्रीमियम सर्विस देगी। जिनके 5000 या इससे ज्यादा वेरिफाइड फॉलोअर्स हैं, उन्हें प्रीमियम प्लस की सुविधा मुफ्त मिलेगी। टेस्ला, स्पेस एक्स और के ओनर एलन मस्क ने इस बात का ऐलान किया है। के प्रीमियम सर्विस वाले यूजर्स को ऐड-फ्री, पोस्ट के लिए ज्यादा वर्ड लिमिट और पोस्ट को एडिट करने के साथ कई अन्य फीचर्स मिलते हैं।
प्रीमियम प्लस सर्विस वाले यूजर्स को प्रीमियम की सभी सुविधाओं के अलावा कंपनी का अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (अक) बेस्ड चैटबॉट ह्यग्रोकह्ण का एक्सेस मिलेगा। मस्क ने करीब एक हफ्ते पहले प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को भी ग्रोक का एक्सेस देने का ऐलान किया था।
पहले यह था चार्जेस- भारत में वेब यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन कॉस्ट 650 रुपए थी। मोबाइल के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज 900 रुपए था। प्रीमियम+ सर्विस के लिए हर महीने 1300 रुपए लगते थे।

2500 वेरिफाइड फॉलोअर्स तो प्रीमियम सर्विस, 5000 वालों को प्रीमियम प्लस Read More »

विपक्ष नामांकन नहीं कर पाया, भाजपा के 5 विधायक निर्विरोध

सगाली, एजेंसी। कांग्रेस की हालत खराब है। इतनी कि अरुणाचल प्रदेश में पांच अहम सीटों पर अपने उम्मीद्वार नहीं उतार पाई। इसीलिए वहां अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित भाजपा के पांच विधायक निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को दो लोकसभा सीट के साथ-साथ विधानसभा की 60 सीट के लिए भी वोटिंग होनी है। पापुम पारे सहित कई प्रमुख जिलों में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन नहीं किया है। राज्य में बीजेपी के कुल 5 उम्मीदवार निर्विरोध जीत रहे हैं, जिनमें ताली से जिक्के ताको, तलिहा से न्यातो डुकोम, सागाली से रातू तेची और रोइंग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से मुच्चू मीठी शामिल हैं।

विपक्षी उम्मीदवारों ने नहीं किया नामांकन- समय सीमा से पहले किसी भी विपक्षी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है, जिसके चलते बीजेपी मुक्तो और सागली सहित पांच निर्वाचन क्षेत्रों में क्लीन स्वीप के लिए तैयार हैं।

विपक्ष नामांकन नहीं कर पाया, भाजपा के 5 विधायक निर्विरोध Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights