Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

आज भी गर्म रहेगा मौसम, कल से मिल सकती है राहत….

मार्च के आखिरी हफ्ते में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1 डिग्री का उछाल आया है। बुधवार को तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। स्थिति यह है कि दोपहर 12 बजे बाद ही धूप चुभने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार को भी ऐसे ही तेज गर्मी के आसार जताए हैं। 28 मार्च से राजस्थान में बारिश के आसार हैं। इसके चलते यहां भी तापमान में गिरावट आ सकती है। यानी रंगपंचमी पर गर्मी के तेवर नरम रहेंगे।
मंगलवार को दिन का तापमान 37.5 (+1) डिग्री और रात का तापमान 22.8 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को तेज तपन रही और तापमान 38.8 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में हल्की गिरावट रही और 22.2 (+3) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को सुबह से ही गर्मी है। धूप चढ़ने के साथ पारा तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। दरअसल अभी हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम की ओर है। इस कारण हवा में गर्माहट है। रात में हल्के बादल छाने की वजह से रात का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। साथ ही ट्रफ लाइन भी है। अभी 28-29 मार्च को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 29 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है। इसका 30 और 31 मार्च को प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्से में असर रहेगा। 28 मार्च को राजस्थान में बारिश के आसार हैं। इससे इंदौर और उसके आसपास भी इसका प्रभाव रह सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट की संभावना है। लोगों को कुछेक दिन गर्मी से राहत मिल सकती है।

आज भी गर्म रहेगा मौसम, कल से मिल सकती है राहत…. Read More »

6 माह में मात्र 10 फीसदी काम…

इंदौर। मध्यप्रदेश की आईटी सिटी इंदौर में मौजूद क्रिस्टल आईटी पार्क और अतुल्य आईटी पार्क में कई साल पहले ही जगह फुल हो गई थी। जिसके चलते नए निवेश के लिए आईटी कंपनियों को स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए क्रिस्टल आईटी पार्क के पास खाली 5.89 एकड़ जमीन पर रेडी टू स्टार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत आईटी पार्क- 3 बनाने का निर्णय लिया गया। लंबे समय इस प्रोजेक्ट को अटकने के बाद आखिरकार 14 सितम्बर 2023 को प्रधानमंत्री मोदी ने आईटी पार्क 3 का आॅनलाइन शिलान्यास व भूमिपूजन किया। 424 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण कार्य मप्र औद्योगिक विकास निगम (एमपीआइडीसी) द्वारा किया जा रहा है। दिसंबर 2025 तक इस आईटी पार्क को पूरी तरह से तैयार कर संचालन प्रारम्भ करने का लक्ष्य तय किया गया है। लेकिन 6 माह में इसका मात्र 10 फीसदी काम ही पूरा हो सका है जबकि इस अवधि तक 20 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। यदि निर्माण कार्य की यही स्थिति रही तो 75 मीटर ऊंची 19 मंजिला (2 बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर) इस आईटी पार्क 3 की बिल्डिंग का तय समय सीमा में बनना मुश्किल है। हालांकि एमपीआइडीसी की एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और आईटी पार्क 3 के निर्माण की प्रभारी उमा शर्मा का दावा है कि इसका निर्माण तय समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।
दो मंजिलों पर होगा डेटा सेंटर
यहां दूसरे और तीसरे माले पर डेटा सेंटर तैयार किया जाएगा। बिल्डिंग में 24 घंटे पावर बैकअप और सीसीटीवी सर्विलांस होगा। यहां सोलर पैनल से स्ट्रीट लाइट रोशन होगी। इसके अलावा आईटी पार्क-3 में 18 लिफ्ट भी रहेंगी।

फ्लाय एश से बनी ईटों का हो रहा इस्तेमाल
एमपीआइडीसी द्वारा इस इमारत को ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा के तहत तैयार किया जा रहा है। इनके निर्माण में फ्लाय एश से बनी ईटों का इस्तेमाल हो रहा है। दिन में प्रकाश व वेंटीलेशन का भी विशेष ध्यान रखें जाने की बात एमपीआइआईडीसी अधिकारियों ने कही है। वर्तमान में अतुल्य आइटी पार्क की इमारत ही ग्रीन ब्रिल्डिंग अवधारणा पर बनी हुई है।

6 माह में मात्र 10 फीसदी काम… Read More »

ट्रेजरी आॅफिस में अवकाश नहीं… छुट्टी के बाद भी खुलेंगे

प्रदेश की ट्रेजरी में गुरुवार से ठेकेदारों के भुगतान संबंधी बिल नहीं लगेंगे। सिर्फ उन्हीं बिलों को सरकार मंजूरी देगी, जिसे वित्त विभाग ने 27 मार्च के बाद भुगतान के लिए स्वीकृति दी है। वित्त वर्ष के अंतिम सप्ताह में ट्रेजरी पर लोड कम रखने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है। इसको लेकर सभी कोषालय अधिकारियों से कहा गया है कि वेतन और अन्य महत्वपूर्ण ट्रेजरी बिलों के अलावा कोई अन्य बिल कोषालय में 27 मार्च के बाद नहीं लगाए जाएंगे। इस दौरान कोषालय अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे ई-फाइल जनरेट करके उसे अपलोड करने व निराकरण करने का काम करेंगे।
आयुक्त कोष और लेखा ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 27 मार्च के बाद केवल वेतन, मेडिकल, विद्युत, टेलीफोन बिल, पेंशन तथा वेतन एरियर्स के बिल ही स्वीकार किए जाएंगे। नियमित शासकीय सेवकों के साथ-साथ मानसेवी वेतन, मानदेय, मजदूरी वेतन, आंगनवाड़ी, कोटवार, होमगार्ड्स आदि के वेतन इसमें शामिल हैं, जिनका भुगतान बैंक खाते के माध्यम से किया जाता है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि पहले से कोषालय में पेश ऐसे बिल, जो आपत्ति निराकरण के बाद आते हैं, वे 27 मार्च के बाद भी स्वीकार किए जाएंगे।
इन बिलों को मिलेगी मंजूरी
ल्ल पूंजीगत व्यय से संबंधित बिल तथा केन्द्रीय योजनाओं से संबंधित बिल भी स्वीकार किए जाएंगे।
ल्ल आयुक्त ने कहा है कि सभी प्रकार की स्कॉलरशिप, स्टाइपेंड देयक एक्स ग्रेसिया और जीएसटी रिफंड के बिल भी स्वीकार किए जाएंगे।
ल्ल निवेश, ऋण अदायगी, ऋण तथा अग्रिम, एन्युटी मूल्य, अंतर लेखा अंतरण के बिल भी स्वीकार किए जाएंगे।
ल्ल आयुक्त ने कहा है कि 30 मार्च और 31 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण बिलों के स्वीकार करने में सख्ती रहेगी।
ल्ल 30 मार्च को रात 12 बजे के बाद सिर्फ ऐसे बिल स्वीकार होंगे, जो 27 मार्च के बाद प्रस्तुत किए गए हैं।
ल्ल केंद्रीय क्षेत्र योजनाओं, केंद्र प्रवर्तित योजनाओं और 15वें वित्त आयोग से संबंधित ऐसे बिल, जिनकी आहरण की स्वीकृति 27 मार्च के बाद तय की गई है, वे भी स्वीकार किए जाएंगे।
ल्ल पूंजीगत व्यय से संबंधित बिल और आयुक्त कोष एवं लेखा की विशेष अनुमति से जारी किए गए बिल ही स्वीकार होंगे।

ट्रेजरी आॅफिस में अवकाश नहीं… छुट्टी के बाद भी खुलेंगे Read More »

दादी पर टूट पड़ी ‘बुढ़ापे की लाठी’

माता-पिता और दादा-दादी के लिए बच्चे ‘बुढ़ापे की लाठी’ यानि सहारा होते हैं, लेकिन भोपाल के जहांगीराबाद में एक पोते ने प्रॉपर्टी के लालच में अपनी पत्नी के साथ मिलकर बूढ़ी दादी को जमकर प्रताड़ित किया। घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह अपनी पत्नी संग दादी को हाथों और डंडे से बेरहमी से पीटता दिख रहा है। दर्द से दादी की चीख निकलने लगती तो पोता उनका मुंह दबा देता है। यह वीडियो 21 मार्च का बताया जा रहा है।
मारपीट का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी पोते दीपक सेन (30) और पत्नी पूजा (25) को गिरफ्तार कर लिया। जहांगीराबाद थाना प्रभारी संजयसिंह सोनी ने बताया कि बापू कॉलोनी निवासी दीपक अपनी पत्नी पूजा सेन के साथ जयकिशन गौहर के मकान में 5 महीने से किराए से कमरा लेकर रह रहा था। दीपक के पिता का निधन हो चुका है।
छोटे बेटे के साथ रहती हैं दादी – दादी बतीबाई सेन जिला झांसी ग्राम राजापुर में छोटे बेटे के साथ रहती हैं, जहां उनके नाम प्रॉपर्टी है। दीपक अपनी दादी को यह कहकर लाया था कि उसका ख्याल रखेगा, लेकिन हकीकत में इसके पीछे प्रॉपर्टी का लालच था। वो 5 महीने पहले दादी को भोपाल लाया था। यहां उसने सैलून की दुकान खोल ली। कुछ दिन तो ठीक से रखा, लेकिन बाद में दादी से लड़ाई-झगड़ा और मारपीट शुरू कर दी। कुछ समय पहले शिकायत के बाद पुलिस ने उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया था। इससे उसके हौसले बुलंद हो गए और आए दिन मारपीट करने लगा।
नामांकन प्रक्रिया जारी… 26 अप्रैल को होगी वोटिंग
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज (गुरुवार) से शुरू हो गई है। दूसरे चरण में 7 सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, नर्मदापुरम और बैतूल पर चुनाव होना है। इसके लिए 4 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे। 5 अप्रैल तक जांच और नाम वापसी 8 अप्रैल तक हो सकेगी। वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। पहले चरण में 6 सीट के लिए 113 उम्मीदवारों ने 153 नामांकन दाखिल किए हैं। बुधवार को आखिरी दिन 64 प्रत्याशियों ने 89 नामांकन दाखिल किए। इन्हें मिलाकर कुल 113 प्रत्याशियों ने 153 फॉर्म भरे हैं। 28 मार्च को नामांकन-पत्रों की जांच होगी। 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। बता दें कि दूसरे चरण की सभी सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं।

दादी पर टूट पड़ी ‘बुढ़ापे की लाठी’ Read More »

12 दिन में कांग्रेस से पप्पू का मोह भंग

12 दिन में ही बिहार के बाहुबली नेता पप्पू यादव का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है। दरअसल, पूर्णिया बिहार की हॉट लोकसभा सीट है, जो बंटवारे में आरजेडी के खाते में चली गई। आरजेडी ने बीमा भारती को टिकट दे दिया, इसीलिए कांग्रेस ज्वॉइन करने 12 दिन बाद ही पप्पू यादव ने तय कर लिया कि 4 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। यादव की दावेदारी ने आरजेडी-कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी। पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट की। लिखा… बिहार में कठऊकअ गठबंधन के बड़े भाई राजद के प्रमुख लालू है। उनसे आग्रह है वह गठबंधन हित में पूर्णिया सीट पर पुनर्विचार करें। कांग्रेस के लिए छोड़ दें। रविवार को पूर्णिया में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी पप्पू यादव नहीं पहुंचे थे।

12 दिन में कांग्रेस से पप्पू का मोह भंग Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights