Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

राहुल राज में लाड़ली बहना को मिलेंगे सालाना एक लाख

कांग्रेस पार्टी ने आज (शुक्रवार) लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। मेनिफेस्टो 5 ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित है। कांग्रेस ने वादा किया कि यदि केंद्र में उनकी सरकार बनती है ‘नारी न्याय’ के अंतर्गत ‘महालक्ष्मी’ गारंटी के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक-एक लाख रुपए प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। जाति जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा, मनरेगा मजदूरी 400 रुपए, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग रोकने और पीएमएलए कानून में बदलाव भी घोषणा-पत्र में शामिल हैं।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में घोषणा-पत्र जारी किया। घोषणा-पत्र जारी होने के पहले कांग्रेस ने घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता अगले कुछ हफ्तों तक पूरे भारत में 8 करोड़ परिवारों को ये गारंटी कार्ड बांटेंगे, जिन्हें 14 अलग-अलग भाषाओं में छापा गया है। हर गारंटी कार्ड में खरगे और राहुल की ओर से घोषित किए गए 5 न्याय और 25 गारंटी की जानकारी दी गई है। कांग्रेस के अनुसार… उसका घोषणा-पत्र पार्टी के पांच न्याय ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ पर आधारित है। पार्टी ने जिन पांच गारंटी की बात की है, उनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को एक साल के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपए देने का वादा शामिल है।

राहुल राज में लाड़ली बहना को मिलेंगे सालाना एक लाख Read More »

रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं- आरबीआई एमपीसी का फैसला

आप नेता संजय सिंह का कहना है कि शराब घोटाला मामले में भाजपा ने सीएम केजरीवाल को गहरी साजिश के तहत गिरफ्तार किया है।​​​​​​​ आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शराब घोटाले के पीछे भाजपा का हाथ बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी ईडी ने टीडीपी सांसद मंगुटा रेड्डी और उनके पिता राघव रेड्डी पर दबाव डालकर केजरीवाल के खिलाफ बयान दिलवाया है। संजय सिंह ने आगे कहा कि मंगुट्टा रेड्डी अब प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाकर चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल, आंध्रप्रदेश में तेलुगुदेशम पार्टी, एनडीए की सहयोगी पार्टी है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार शाम संजयसिंह तिहाड़ जेल से रिहा हुए। वे छह महीने से जेल में बंद थे। संजय सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति हैं; मगुंटा रेड्डी, जिन्होंने 3 बयान दिए, उनके बेटे राघव मगुंटा ने 7 बयान दिए। 16 सितंबर को जब मगुंटा रेड्डी से पहली बार ईडी ने पूछा था कि क्या वह अरविंद केजरीवाल को जानते हैं, उन्होंने सच बताया और कहा कि उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई थी, लेकिन चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन के मामले में। उसके बाद उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया और 5 महीने जेल में रखने के बाद उनके पिता ने अपना बयान बदल दिया।

रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं- आरबीआई एमपीसी का फैसला Read More »

महाकाल के भक्तों के लिए बनेगा हाईटेक रोड

महाकाल मंदिर से लेकर बड़े गणेश- हरसिद्धि मंदिर तक की रोड की जल्द ही सूरत बदलने वाली है। 7 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से मंदिर समिति भक्तों की सुविधा के लिए इस रोड को हाईटेक बनाने जा रही है। यह किसी यूरोपियन शहर की तरह सर्वसुविधा युक्त होगी।
महाकाल लोक बनने के बाद बड़ी संख्या में भक्त महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गेट नंबर चार और पांच के पास यातायात चौकी से हरसिद्धि मंदिर तक के रोड का कायाकल्प का काम शुरू हो चुका है। रोड बन जाने के बाद से यहां भक्तों को सभी सुविधा मिलने लगेगी।
महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि लगातार दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सुविधा के लिए मंदिर समिति हरसिद्धि मंदिर तक रोड बनाने जा रही है। इसमें अंडरग्राउंड लाइट, सुंदर शेड, फ्लोरिंग, भक्तों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। इसका कार्य आरम्भ हो चुका है। करीब एक साल में ये बनकर तैयार हो जाएगा।
प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए गेट नंबर चार और पांच को तोड़कर बड़े यूटिलिटी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इसमें भक्तों को सभी सुविधा मिलेगी। यहां पर काउंटर बनाए जाएंगे, जिसमें मोबाइल रखने, प्रसाद काउंटर, शीघ्र दर्शन, दिव्यांगों के लिए अलग से सुविधा, जूता चप्पल स्टैंड भी बनेगा। इस पूरे रोड पर केबल को अंडरग्राउंड किया जाएगा। नक्काशी के साथ सुंदर लाइटिंग भी की जाएगी।

महाकाल के भक्तों के लिए बनेगा हाईटेक रोड Read More »

दुष्कर्मी की करतूत… रेप कर बच्ची को मार डाला!

जबलपुर में 8 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने शराब दुकान भी बंद करवा दी। परिजन का आरोप है कि शराबी ने रेप के बाद उसे मारा है। गांव में ऐहतियातन पुलिस बल भी तैनात है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
मां का रो-रोकर बुरा हाल – बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का आरोप है कि मंगलवार शाम को बच्ची घर से निकली थी। आंगन से ही उसे कोई उठा ले गया। घर के पास नशे में धुत्त होकर कई लोग घूम रहे थे। अगर पता होता कि बच्ची के साथ घटना हो सकती है तो उसे जाने ही नहीं देती। अगर शराब दुकान यहां से नहीं हटी तो दुकान में आग लगा देंगे। आज मेरी बच्ची के साथ ऐसा हुआ है। कल किसी और की बच्ची शिकार हो सकती है।
गांव में रहने वाली सुशीलाबाई का कहना है कि बच्ची के लापता होते ही करीब 15 से 20 लोग उसे तलाश रहे थे। कुछ लोग तालाब पर भी गए थे, लेकिन वहां बच्ची नहीं थी। रात में अचानक ही बच्ची का शव तालाब में मिला। इसका मतलब है कि किसी ने बच्ची के साथ गलत काम करके उसकी हत्या की। फिर शव तालाब में फेंक दिया। आरोप है कि बच्ची की हत्या कर शव छिपाकर रखा गया। रात में शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से तालाब में फेंक दिया गया।
शराबियों का जमावड़ा
गांववालों का कहना है कि जलगांव में शराब दुकान खोलते समय भी विरोध किया गया था, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। शराब दुकान के पास ग्राम पंचायत भवन है। सुबह से ही यहां शराबियों का जमावड़ा रहता है। इस कारण महिलाएं शासन की योजनाओं की जानकारी लेने भी नहीं जा पातीं। यही नहीं, शराब दुकान के पास आंगनवाड़ी में भी असामाजिक तत्वों की भीड़ रहती है। यह बच्ची भी रोजाना आंगनवाड़ी जाती थी।
पीएम रिपोर्ट का इंतजार…
गांव में पनागर और आधारताल थाना पुलिस तैनात है। पनागर थाना प्रभारी अजय बहादुरसिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकेंगे। गांव के लोग शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की है, जिसकी जांच की जा रही है।

दुष्कर्मी की करतूत… रेप कर बच्ची को मार डाला! Read More »

ठेके पर चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार, मास्टर माइंड फरार

राऊ और राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ऐसे बदमाशों को पकड़ा है, जो ठेका लेकर चोरी करते थे। आरोपियों से दो कार, सोने-चांदी के आभूषण व एक महंगी बाइक बरामद की है। गिरोह का मास्टर माइंड मुंबई का अजहर उर्फ समीर है, जो पूरे देश में चोरी करता है। उस पर 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक 14 फरवरी को राऊ थाना क्षेत्र स्थित हसनजी नगर में कारोबारी कजिन भाई के सूने घर में चोरी हुई थी। धार्मिक यात्रा पर इराक गए कजिन भाई के घर से बदमाश सोने-चांदी के आभूषणों के साथ कार भी चुरा कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज से छानबीन करने पर पुलिस को पता चला आरोपित कार डेली कालेज के आसपास छोड़ कर चले गए हैं।
राजेंद्र नगर, मल्हारगंज और तेजाजी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच की तो पता चला बदमाशों ने कजिन भाई के घर से चुराई कार से कई जगह वारदात की है। टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों सुनील पटेल निवासी रेवाड़ी बरोठा जिला देवास और दीपक कुमावत निवासी मावता पिपलोदा जिला रतलाम को पकड़ा। दोनों आरोपी फिलहाल श्रीजी वैली (कनाड़िया) में रहते है।
पूछताछ में बताया चोरी में मास्टर माइंड मुंबई का अजहर उर्फ समीर पुत्र शमसू शेख है। उसने 30 प्रतिशत कमीशन देकर चोरी करवाई है। समीर के विरुद्ध जूनी इंदौर, राजेंद्र नगर, सदर बाजार, द्वारकापुरी सहित उदयपुर (राजस्थान) में भी चोरी के प्रकरण दर्ज हैं।

ठेके पर चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार, मास्टर माइंड फरार Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights