Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

‘किसी भी धार्मिक स्थल पर सियासी गतिविधियां मंजूर नहीं’

दो दिन पहले बोहरा समाज के जमातखाने में पहुंचकर भाजपा और पीएम मोदी के पक्ष में नारे लगवाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बोहरा समुदाय किसी धार्मिक स्थल पर इस तरह की सियासी गतिविधि से सख्त नाराज दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर रविवार रात को बड़ी संख्या में बोहरा समुदाय के लोग अलीगंज स्थित हैदरी जमातखाने में इकठ्‌ठे हुए। लोगों को संबोधित करते हुए दाऊदी बोहरा समुदाय के मुस्तुफा राजा ने कहा कि ईद के प्रोग्राम में हुईं सियासी गतिविधियों और जमातखाने को मस्जिद कहकर प्रचारित किए जाने की बात का खण्डन खुद आमिल साहब को सामने आकर करना चाहिए था।
राजा ने कहा कि समाज का जमातखाना सभी लोगों के लिए खुला है, इसमें सियासी दलों के लोग भी आते रहे हैं, लेकिन उन्हें मर्यादाओं में बांधकर रखना आमिल की जिम्मेदारी है। उन्होंने किसी को इस तरह की सियासी गतिविधि के लिए इजाजत दी, यह समुदाय के लिए असहनीय है। उन्होंने कहा- मस्जिद और जमातखाने के अलग-अलग हिस्सों और यहां की गतिविधियां मीडिया के सामने रखें। समुदाय के युवा और बुजुर्गों ने इस दौरान कहा कि मस्जिद सिर्फ नमाज और इबादत की जगह है, जबकि जमातखाने में समाज की मीटिंग, शादी-ब्याह और विभिन्न आयोजन किए जाते हैं। 12 अप्रैल को ईद मिलन का प्रोग्राम भी जमातखाने में ही आयोजित किया गया था, जिसमें सबसे मुलाकात का उचित अवसर मानकर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा भी पहुंचे थे, लेकिन बाद में इस जगह को मस्जिद कहकर प्रचारित कर दिया गया। इस बात से समाज में नाराजगी है।
जो सिंहासन पर है, वह सम्माननीय
आयोजन के दौरान आमिल जौहर अली द्वारा पीएम मोदी की तारीफ किए जाने पर समाज के लोगों ने कहा कि बात सिर्फ मोदीजी की नहीं है, हम देश के सर्वोच्च सिंहासन पर बैठे हर व्यक्ति को सम्मान देते आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे दर पर पीएम मोदी, उनके समर्थक आएं या राहुल गांधी या उनसे जुड़ा कोई व्यक्ति आएगा तो उसे भी इसी सम्मान से नवाजा जाएगा।

‘किसी भी धार्मिक स्थल पर सियासी गतिविधियां मंजूर नहीं’ Read More »

चार साल बाद भी काम अधूरा और लगेंगे दो साल!

शहर में 4 साल से तीन बस स्टैंड के निर्माण चल रहे हैं। नादरा बस स्टैंड पर दुकानें बन रही हैैं। आरिफ नगर में बैरसिया रोड की तरफ जाने वाली बसों के लिए बस स्टैंड बन रहा है और विद्या नगर पर भी एक छोटा आईएसबीटी बन रहा है, ताकि होशंगाबाद रोड की तरफ आने वाली बसों को वहां रोका जा सके, लेकिन तीनों जगहों पर काम की गति इतनी धीमी है कि अगले दो साल और प्रोजेक्ट पूरे होते नजर नहीं आ रहे। नतीजा यह है कि शहर में बस से रोजाना यात्रा करने वाले 20 हजार लोग तो परेशान होते ही हैं… हमीदिया रोड और बैरसिया रोड पर रोजाना जाम भी लग रहा है।
नादरा बस स्टैंड
नादरा पर बस स्टैंड की दुकानों का काम चल रहा है। यहां 4 करोड़ 84 लाख रुपए से पुरानी दुकानों को तोड़कर नई 139 दुकानें बनाई जा रही हैं। नादरा पर खड़ी होने वाली बसों को आरिफ नगर शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद यहां लो फ्लोर बसों की पार्किंग का इंतजाम भी किया जाएगा। जब तक आरिफ नगर बस स्टैंड का काम पूरा नहीं हो जाता है, तब तक बसें नादरा पर ही खड़ी होंगी। यहीं से सिर्फ विदिशा के लिए परमिट के हिसाब से अधिकृत 35 बसें चलना चाहिए। असलियत यह है कि रात में इंदौर की कई बसें भी यहीं से चलती है। इसके अलावा पुतली घर से चलने वाली कई रूट की बसें भी यहीं से चलाई जा रही हैं। नादरा बस स्टैंड पर अभी 160 बसें आती हैं और यहां से साढ़े छह हजार से अधिक यात्री रोज यात्रा करते हैं।
आरिफ नगर बस स्टैंड
आरिफ नगर बस स्टैंड पर फेस-1 में बसों के खड़े होने के लिए प्लेटफॉर्म बनाया जा चुका है। फिलहाल फेस-2 का काम जारी है। फेस-2 का काम 10 करोड़ रुपए से पूरा होना है। यहां यात्रियों को 150 बसों की सुविधा मिलेगी, साथ ही एक समय पर 150 यात्रियों के लिए वेटिंग हॉल की सुविधा रहेगी। स्टैंड में दुकानें और 4 सुलभ शौचालय बनाने का काम पूरा हो गया है। अभी यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और पुलिस कंट्रोल रूम के लिए टर्मिनस बिल्डिंग तैयार की जा रही है। बिल्डिंग को तीन भागों में बनाया जा रहा है। इनमें से एक हिस्से का काम हो चुका है। दूसरे पर छत डाली गई है। तीसरे पर अभी छत डालने का काम बाकी है। काम को पूरा करने की डेडलाइन 31 अप्रैल तय की गई है। तीसरे फेस में यहां पर छूट गई खाली जगहों पर लगभग 4 करोड़ से रोड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सभी सड़क को मेन रोड से जोड़ा जाएगा। बस स्टैंड का पूरा होने के बाद नादरा की बसें भी यहीं शिफ्ट होंगी।
विद्यानगर
यहां दो फ्लोर की बेसमेंट पार्किंग केलिए दो बिल्डिंग बनाई जा रही हैं, साथ ही इनमें दो फ्लोर ऊपर दुकानों के लिए बनाए जाने हैं, जिसका एक बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है, वहीं दूसरी बिल्डिंग में अभी तक सिर्फ बेसमेंट पार्किंग तक का ही काम पूरा हो पाया है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और पुलिस सुविधा केंद्र के लिए बिल्डिंग तैयार हो चुकी है। इसमें बस अंदर की फिनिशिंग का काम बचा हुआ है।
समय सीमा तय करना चाहिए
बढ़ते हुए शहर के लिए अलग-अलग इलाकों में नए बस स्टैंड की प्लानिंग तो अच्छी है, लेकिन प्रोजेक्ट प्लानिंग में समय सीमा भी तय होना चाहिए। लंबे समय तक काम पूरा नहीं होने से कई बार जरूरतें ही बदल जाती हैं। भोपाल में यह प्रोजेक्ट धीमा चलने की एक बड़ी वजह जमीन से संबंधित विवाद और एजेंसियों के पास फंड की कमी होना भी है।

चार साल बाद भी काम अधूरा और लगेंगे दो साल! Read More »

नर्मदा लाइन फूटी, दो मकान ढहे

महू के पास बरखेड़ा में शनिवार देर रात करीब 2 बजे बाढ़ जैसे हालात बन गए। तेज धमाके के साथ नर्मदा की पाइप लाइन फूटी। पानी 10 फीट ऊपर तक उछलकर बहने लगा। पानी का बहाव इतना तेज था कि उसके रास्ते में आए दो घर तबाह हो गए। सड़क तक बह गई। आसपास के खेतों और कुछ घरों में भी पानी घुसने से नुकसान की खबर है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। 10 लाख लीटर से अधिक पानी बर्बाद हो गया। इससे पहले शनिवार को छापरिया में लीकेज सुधारने के लिए शटडाउन लिया गया था। रात 10 बजे लीकेज सुधार के बाद जलूद से तेज प्रेशर के साथ पानी छोड़ा गया। चार घंटे बाद ही तेज धमाके के साथ लाइन फूट गई। इस लापरवाही से हुई घटना में अफसर लाइन को पुरानी बताकर खुद की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे। अपर आयुक्त अभिलाश मिश्रा ने बताया कि दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। उनमें कोई नहीं रहता था। अन्य दो-तीन घरों से कुछ सामान बहा है, तहसीलदार से नुकसान का आकलन करवाएंगे।

नर्मदा लाइन फूटी, दो मकान ढहे Read More »

इंद्रदेव ने स्थापित की थी प्रतिमा…

इंदौर से लगभग 40 किमी दूर महू मंडलेश्वर मार्ग पर अष्टभुजाधारी माता पार्वती का अति प्राचीन मंदिर स्थित है। देवी का यह मंदिर मालवा एवं निमाड़ की सीमा के बीच खूबसूरत वादियों में है। प्राचीन इतिहास से जुड़ा यह मंदिर अपने साथ कई रोचक तथ्यों को भी संजोए हुए है, लिहाजा दूर दराज से प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु मंदिर में माता के दर्शन करने आते है। क्षेत्र होलकर राज्य की अंतिम सीमा माना जाता था। यहां बनाया गया जाम गेट इन सीमाओं को जोड़ता हैं और मालवा एवं निमाड़ का बॉर्डर बना हुआ है।
जंगलों के बीच से निकलने वाली पतली और टेढ़ी सड़कों से सैर करते हुए निकलना और भी खूबसूरती भरा होता है। इन्ही चेक प्वाइंट के ऊपर पहाड़ी पर माता पार्वती का मंदिर है जो लगभग 3000 फिट की उंचाई पर बना है। मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन-अनुष्ठान हो रहे हैं। मंदिर के ऊपर से पहाड़ियां, घाटी बेहद खूबसूरत और रोमांचक नजर आते है। स्कंद पुराण में भी इस मंदिर का वर्णन मिलता है, स्कंद पुराण के अनुसार माता के इस प्रतिमा की स्थापना देवराज इंद्र ने की थी। स्थापित प्रतिमा में माता महिषासुर का वध करती नजर आ रही है। इसीलिए माता को महिषासुर मर्दनी भी कहा जाता है। यह प्रतिमा पत्थर से निर्मित है। करीब सवा फिट की है। मान्यता है कि माता दिन में तीन बार अपना रूप भी बदलती है।

इंद्रदेव ने स्थापित की थी प्रतिमा… Read More »

रोहित ‘छक्कों’ का सरदार टी-20 में 500 पार

‘मुंबई चा राजा’ नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने 63 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 105 रन की पारी खेली। मैच के दौरान तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के भी पूरे कर लिए। वह अब टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत और एशिया के पहले तथा दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि उनकी टीम मुंबई इंडियन महेंद्रसिंह धोनी की सीएसके से 20 रन से हार गई। चेन्नई के खिलाफ 30 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के के सहारे अपनी फिफ्टी पूरी की। अर्धशतक पूरा करने के बाद रोहित ने 11वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर टी20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे किए। रोहित ने टी-20 क्रिकेट में अपने 500 छक्कों में से 270 छक्के आईपीएल में लगाए हैं, जो कि टूनार्मेंट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे ज्यादा छक्के हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित के अब 600 छक्के हो गए हैं। टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक 1056 छक्कों के साथ क्रिस गेल शीर्ष पर हैं।

टक के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- रोहित मुंबई के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने चेन्नई के खिलाफ आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी जमाई। दोनों टक के लिए ही बनाई।

रोहित ‘छक्कों’ का सरदार टी-20 में 500 पार Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights