Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

सुदामा नगर पहुंची मंदिर भ्रमण प्रभातफेरी…

इंदौर। अंतमुर्खी मुनि पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ), महावीर ट्रस्ट की भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर जयंती तक मंदिर भ्रमण प्रभात फेरी 11 वें दिन सुदामा नगर पहुंची। प्रभात फेरी में भगवान को पलाकी में विराजमान श्रावक लेकर चल रहे साथ में अंतमुर्खी मुनि पूज्य सागर महाराज ,श्रावक – श्राविक कलश ध्वज लेकर चल रहे थे। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटौदी द्वारा ध्वज फहराया गया। अंतमुर्खी मुनि पूज्य सागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा की बच्चों को धार्मिक आयोजनों में लाया जाता है तो उनके विचार, सोच बदलती है वह संस्कार आदि से जुड़तें हैं । आज हमें इस ओर कदम बढ़ाना होगा तभी हम अपने जैन समाज का इतिहास सुरक्षित रख पाएंगे।

सुदामा नगर पहुंची मंदिर भ्रमण प्रभातफेरी… Read More »

केंंद्र में जब कांग्रेस सरकार थी, तब किसानों को मिलते थे 10 आरी तक के अफीम पट्टे

मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व सांसद सुधीर गुप्ता के बयान पर जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता ने तरूण बाहेती पलटवार किया है। बाहेती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नीमच की सुविधा और सौगाते छीनने वाले और विपक्ष पर अनर्गल बयानबाजी करने से पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दे । केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी,तब किसानों को 10 आरी तक के अफीम पट्टे मिलते थे। भाजपा सरकार ने सीपीएस पद्धति से अफीम खेती का फामूर्ला लागूकर अफीम पट्टों का क्षेत्रफल मात्र 5 आरी कर दिया। इधर किसानों के फर्जी एनडीपीएस एक्ट के केस बनाने के मामले लगातार उठ रहे हैं और आप चुप्पी साधे हुए हो।
गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी व सांसद सुधीर गुप्ता ने मीडियाकर्मियों को दिए बयान में कहा, कि क्या दिलीपसिंह गुर्जर घर से अफीम के पट्टे देंगे या फिर दिग्विजयसिंह की अटैची से निकलेंगे। सांसद गुप्ता के इस बयान को उनकी बौखलाहट बताते हुए कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता अपने पद की मयार्दा तक भूल गए हैं ।
जिस पर बाहेती ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सुधीर गुप्ता जिस झूठे विकास के नाम पर वह चुनाव लड़ रहे हैं क्या यह विकास भी उन्होंने अपने घर से किया था ? सुधीर गुप्ता बताए कि जिन अफीम पट्टो को देने का वह वादा कर रहे है वे उन्हें किसकी अटेची से निकाला है। बाहेती ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि जनता के वोट की ताकत से ही बनता हैं और सरकार जनता के पैसों से ही कोई विकास कार्य या सुविधाए देती है। सुधीर गुप्ता को भी जनता ने दो बार सांसद बनाया लेकिन उनका अहंकार इतना ज्यादा हो गया है कि वे हल्के स्तर की बयानबाजी पर उतर आए है। बाहेती ने कहा कि पर प्रचार के दौरान जनता उनसे सवाल पूछ रही है कि अपने 10 वर्षीय कार्यकाल में आपने क्या किया तो वह खुद की कोई उपलब्धि नहीं बता विपक्षी उम्मीदवार की आलोचना करने में लगे हैं। बाहेती ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार पहले इस बात का जवाब दे कि उन्होंने नीमच जिले को क्या दिया, सुधीर गुप्ता का नीमच के प्रति हमेशा भेदभाव व्यवहार रहा है। सांसद बनने के बाद बीते 10 सालों में सुधीर गुप्ता ने नीमच को सुविधा या सौगाते दिलाने के बजाए छीनने का काम किया है। बाहेती ने कहा टैंकर बांटना एवं प्रतीक्षालय बनाना ही सिर्फ विकास ही नहीं कहा जा सकता।
बाहेती ने कहा कि सांसद ने तो नीमच में मेडिकल कॉलेज की सौगात के नाम पर कह दिया था कि नीमच लेट हो चुका है, ये नीमच के पत्रकारों और जनता की आवाज का कमाल था कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने नीमच के मेडिकल कॉलेज की मांग को प्रस्ताव बनाकर दिल्ली भेजा, जिसके बाद नीमच को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली। कांग्रेस नेता ने कहा कि सांसद सुधीर गुप्ता नीमच में कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को वापस आरंभ नहीं करा पाए। कहा कि सांसद सुधीर गुप्ता ने नीमच को कुछ दिया नहीं, सिर्फ छीनने का काम किया। 10 साल के संसदीय कार्यकाल में सुधीर गुप्ता नीमच को ऐसा कोई बड़ा उद्योग नहीं स्थापित कराया, जिससे नीमच जिले की जनता को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो।

केंंद्र में जब कांग्रेस सरकार थी, तब किसानों को मिलते थे 10 आरी तक के अफीम पट्टे Read More »

क्या तेरे मन में समाई… काहे को दुनिया बनाई…

नारदजी ने ब्रह्माजी से कहा कि पिताजी आप मुझे शिवपुराण की जो कथा सुना रहे हैं उसमें मेरा मन लग गया है। मेरा एक सवाल है कि आखिर यह संसार कैसे बना? आप पहले आए या महादेव? आखिर संसार की शुरूआत हुई कहां से? वास्तव में देखा जाए तो यह प्रश्न तब भी था, आज भी है। इस संसार को बनाने की जरूरत क्या थी परमात्मा को। एक गीत के बोल भी हैं ‘क्या तेरे मन में समाई… काहे को दुनिया बनाई…।’ तो संसार क्या है। पहले गांव में पहली बरसात में बच्चे छोटे-छोटे घर बनाते थे। शाम तक खेलते थे। जाते-जाते घर तोड़ जाते थे। परमात्मा के लिए संसार खिलौना है। जब उनकी इच्छा होती है तब बनाते हैं। जब चाहते हैं मिटाते हैं। यह अनुभव करने का विषय है। जहां भजन-पूजन का साधन होना चाहिए उन स्थानों को लोग पिकनिक स्पॉट बनाकर बैठ गए। इसीलिए प्रकृति फिर कैदारनाथ की तरह प्रलय दिखाती है। कई भागे। हजारों काल का ग्रास बन गए। भगवान के लिए यह सब करना बड़ी बात नहीं है। खेल जैसा है। भगवान है, इसका सबूत है केदारनाथ मंदिर के पीछे आकर टिकी शिला। जिसकी वजह से भयावह बाढ़ में भी केदारमंदिर को कुछ नहीं हुआ। ये शिव तत्व है। जो ब्रह्माड में व्याप्त है।

क्या तेरे मन में समाई… काहे को दुनिया बनाई… Read More »

नहीं खुल सका मुस्कान का मोबाइल लॉक… उलझती जा रही गुत्थी

इंदौर। मुस्कान अग्रवाल की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस जिस बीमारी का जिक्र कर रही है। उसे परिवार के लोग नॉर्मल बता रहे हैं। रूम मैट ने पुलिस को जो बयान दिए हैं, उसमें बताया है कि मुस्कान को काफी असहनीय दर्द रहता था। यह भी बताया है कि मुस्कान इसके कारण कई बार पढ़ाई नहीं कर पाती थी। क्लास छोड़ना पड़ती थी। लेकिन पुलिस को शंका है कि उसकी दोस्त कुछ छिपा रही है। इधर, परिवार ने कहा है कि बेटी पढ़ने में होशियार थी। परिवार की तरफ से उसे किसी बात का तनाव नहीं था। अब पुलिस ही इस मिस्ट्री को सुलझाए। पुलिस की टीम मुस्कान के मोबाइल का लॉक अभी भी नहीं खोल पाई है। वहीं लैपटॉप से भी कुछ खास हाथ नहीं लगा है। लसूड़िया पुलिस ने बरूआ फाटा स्थित मुस्कान अग्रवाल के घर जाकर पिता, मां और भाई के बयान लिए हैं। वहीं रविवार को मुस्कान के परिवार ने उज्जैन में उसकी अंतिम क्रिया भी पूरी कर दी। पिता ने अपने और बेटी के बारे में कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया। कहा अभी हम सदमे में हैं। इस मामले में हम पुलिस से सही जांच की मांग कर रहे हैं।
असहनीय दर्द था…वह डिप्रेशन में थी -मुस्कान की रूम मेट ने पुलिस को जो जानकारी दी उसमें बताया कि वह जिस बीमारी से घिरी हुई थी। उसमें उसे असहनीय दर्द होता था। कई बार सो नहीं पाती थी। कई बार पेन किलर लेती थी। उसने कई बार इसके लिये क्लास भी मिस की। इसके कारण वह डिप्रेशन में जा रही थी। पुलिस को रूम मेट के बयानों को लेकर संदेह है। क्योंकि सुसाइड के पहले के फुटेज में मुस्कान नॉर्मल दिखी है। उसके अचानक रूम से जाने के बाद उसकी रूम मेट जिस तरह से व्यवहार कर रही थी वह संदेह जताता है।

नहीं खुल सका मुस्कान का मोबाइल लॉक… उलझती जा रही गुत्थी Read More »

नशे में हुआ विवाद तो युवती को उतारा मौत के घाट…..

शाहपुरा स्थित होटल ‘के स्क्वायर’ के रूम में निगरानीशुदा बदमाश ने नशे में हुए विवाद के बाद एक युवती की हत्या कर दी गई। युवती को बदमाश ने रूम में बुलाया था। वह पिछले तीन दिन से होटल में अकेला ठहरा हुआ था। रूम से शराब के साथ थिनर की बोतल भी पुलिस को मिली है। युवती के आधार कार्ड से उसके फरीदाबाद (हरियाणा) के होने का पता चला है, लेकिन अब तक उस पते पर युवती के निवास होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शाहपुरा पुलिस के मुताबिक होटल के कर्मचारी ने सूचना दी थी कि होटल में ठहरी युवती की मौत हो गई है। युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी 26 वर्षीय युवती के रूप में हुई है। शाम 7:30 बजे उसने होटल में चेक इन किया था। पुलिस ने जब फरीदाबाद के पते पर युवती के संबंध में जानकारी पता की तो उक्त पते के निवास की पुष्टि नहीं हो सकी।
युवती के प्राइवेट पार्ट में थे चोट के निशान -0होटल कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि युवक-युवती के बीच विवाद हुआ था। कर्मचारियों ने आवाजें भी सुनी थीं। रूम में पिछले तीन दिन से ठहरा रितुल पांडेय अचानक घबराता हुआ कमरे से बाहर निकला और चला गया। जाते समय उसने ही एक कर्मचारी को कमरा चेक करने जाने के लिए बोला था। इसके बाद युवती का शव देखा गया था।
आरोपी पर पूर्व से हैं प्रकरण दर्ज
युवती जिस कमरे में ठहरी थी, वहां भोपाल के कोलार का निगरानीशुदा बदमाश रितुल पांडेय तीन दिन से रुका था। उसके खिलाफ 6 अपराध दर्ज हैं। पूर्व में वह जिलाबदर भी रह चुका है। रितुल ने होटल के कर्मचारी सागर से युवती बुलाने की बात की थी। सागर ने कुणाल नामक अपने दोस्त को कॉल किया था। इसके बाद कुणाल युवती को होटल छोड़कर गया था। इसमें एक युवती भी शामिल है। पुलिस ने कुणाल और युवती को भी हिरासत में लिया है।
नशे में विवाद होना आया सामने
पुलिस ने रितुल पांडेय को हिरासत में लिया है। उसका कहना है कि नशे में किसी बात पर विवाद हुआ था। इस मामले में होटल के कर्मचारी सागर, उसके दोस्त कुणाल और एक अन्य युवती को भी आरोपी बनाया जाएगा।
ल्ल प्रियंका शुक्ला, डीसीपी जोन-01

नशे में हुआ विवाद तो युवती को उतारा मौत के घाट….. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights