Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

कोर्ट में पीड़िता ने कहा- न मेरी खरीद फरोख्त हुई, न किसी ने शोषण किया

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
मेरी कोई खरीद-फरोख्त नहीं की गई। मुझे किसी राजनेता और बिजनेस मैन से संबंध बनाने को मजबूर नहीं किया गया। मेरा किसी ने भी शोषण नहीं किया है।
यह बयान कोर्ट में उस युवती ने दिए हैं जिसे मप्र के बहुचर्चित हनी ट्रैप केस से जुड़े मानव तस्करी के प्रकरण का पीड़ित बताया जा रहा था। इस मामले की विवेचना सीआईडी भोपाल ने की थी।
केस में तीन आरोपी अभिषेक ठाकुर, आरती दयाल और श्वेता जैन सोमवार को न्यायालय से बरी कर दिए गए हैं। कोर्ट ने आदेश में लिखा कि खरीद फरोख्त के आरोपों से पीड़िता ने इनकार किया है। जिन पर शोषण का आरोप लगा, उन्हें पुलिस ने आरोपी ही नहीं बनाया। लिहाजा पीड़िता के साथ शोषण नहीं हुआ उसकी खरीद-फरोख्त नहीं हुई तो यह मानव तस्करी कैसे हो सकती है।
न्यायिक हिरासत में दिए थे अलग बयान
इस मामले में गवाही के दौरान फरियादी जो कि खुद भी हनी ट्रैप केस में आरोपी है, उसकी उज्जैन जेल से भोपाल में बुलाकर कोर्ट ने गवाही ली थी। तब फरियादी ने सभी आरोपियों के खिलाफ कथन दिए थे और कहा था कि इन सभी ने मिलकर उसका महत्वपूर्ण लोगों का राजनेताओं से शोषण करवाया है।

हनी ट्रैप केस में फरियादी की जब जमानत हो गई, जमानत के बाद उसने कोर्ट में आकर फिर बयान दिए कि उसके साथ किसी ने कोई शोषण नहीं किया है। सभी गवाहों के कथन लेख करने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी ने सभी आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया है। आदेश में साफ लिखा है कि युवती को शोषण का शिकार बताया जा रहा है। जबकि पुलिस ने ऐसे किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया जिसने उसका शोषण किया हो।
इन धाराओं के तहत चला
था केस का ट्रायल
सीआईडी भोपाल द्वारा अपराध क्रमांक 02/2019 अंतर्गत धारा 370, 370ए, 120 बी भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। जिसमें सीआईडी ने अभिषेक सिंह ठाकुर, श्वेता जैन, आरती को आरोपी बनाया था।
चालान एक नजर में
सीआईडी ने 27 दिसंबर 2019 को हनी ट्रैप से जुड़े मानव तस्करी के मामले में तीन के खिलाफ चालान पेश किया। पीड़िता के साथ 11 गवाहों की सूची पेश की। सीआईडी को फरियादी ने 7 पेज का बयान सबूत के तौर पर दिया। इसमें उसने सिर्फ एक बार श्वेता का जिक्र किया कि उसे श्वेता जैन ने बताया था कि उसके और आरती दयाल के संपर्क और भी बड़े लोगों से है।

कोर्ट में पीड़िता ने कहा- न मेरी खरीद फरोख्त हुई, न किसी ने शोषण किया Read More »

भारतीय महिला टीम का विजय अभियान जारी बांग्लादेश पर हासिल की लगातार चौथी जीत

कप्तान हरमनप्रीत कौर की उम्दा पारी के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन से भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 56 रन से हरा दिया और सीरीज पर 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया क्लीन स्वीप से बस एक मैच दूर है। 14 ओवर के इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 122 रन बनाए थे। जवाब में मेजबान टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी और सात विकेट पर 68 रन ही बना सकी।
भारतीय स्पिनरों ने कमाल दिखाया
भारत की ओर से हरमनप्रीत (39) और ऋचा घोष (24) के बीच चौथे विकेट की 44 रन की साझेदारी हुई। वहीं, सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (22) और डी हेमलता (22) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। डकवर्थ-लुईस नियम के तहत बांग्लादेश को 14 ओवर में 125 रन का लक्ष्य मिला। हालांकि, दीप्ति शर्मा (13 रन पर दो विकेट), आशा शोभना (18 रन पर दो विकेट) और राधा यादव (12 रन पर एक विकेट) की फिरकी के जादू के सामने बांग्लादेश की टीम कुछ नहीं कर सकी। बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर (21), रूबिया हैदर (13) और शोरिफा खातून (नाबाद 11) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं।
लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी बांग्लादेश की टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत काफी धीमी रही और टीम पावरप्ले के चार ओवर में एक विकेट पर 21 रन ही बना सकी। टीम ने इस दौरान मुर्शीदा खातून (01) का विकेट गंवाया जिन्हें दीप्ति ने विकेटकीपर ऋचा के हाथों कैच कराया। दिलारा 25 गेंद में दो चौकों से 21 रन की धीमी पारी खेलने के बाद दीप्ति की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू हो गईं। एक गेंद बाद रूबिया भी रन आउट हो गईं। शोभना ने कप्तान निगारा सुल्ताना (01) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया जिससे चार गेंद के भीतर बांग्लादेश का स्कोर एक विकेट पर 38 रन से चार विकेट पर 39 रन हो गया।
राधा ने इसके बाद ऋतु मोनी (01) जबकि शोभना ने शोर्ना अख्तर (05) को पवेलियन भेजा। बांग्लादेश के रनों का अर्धशतक 11वें ओवर में पूरा हुआ। मेजबान टीम को अंतिम तीन ओवर में 72 रन की दरकार थी और टीम इस स्कोर के आसपास भी नहीं पहुंच सकी। इससे पहले बारिश के कारण देर से शुरुआत और फिर एक घंटे से अधिक समय तक मैच रोके जाने के कारण ओवरों की संख्या को घटाया गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने दूसरे ओवर में ही शेफाली वर्मा (02) का विकेट गंवा दिया जो शोरिफा की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर ऋतु को कैच दे बैठीं। हेमलता ने दो छक्कों और दो चौकों के साथ आक्रामक तेवर दिखाए लेकिन मारूफा अख्तर ने उन्हें आउट कर दिया। भारत का स्कोर जब 5.5 ओवर में दो विकेट पर 48 रन था तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।
मैच दोबारा शुरू होने पर स्मृति ने चौका जड़ा लेकिन राबिया खान की गेंद पर बोल्ड हो गईं। इसके बाद अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही हरमनप्रीत ने ऋचा के साथ पांचवें विकेट के लिए 28 गेंद में 44 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। राबिया ने ऋचा को शोर्ना के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। हरमनप्रीत अंतिम ओवर में रन आउट हुईं।

भारतीय महिला टीम का विजय अभियान जारी बांग्लादेश पर हासिल की लगातार चौथी जीत Read More »

स्वच्छता के साथ नोटा में भी नंबर वन इंदौर…!

इंदौर। कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने से इंदौर देश में एक और रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। देश का सबसे स्वच्छ शहर के साथ ही इंदौर के नोटा में भी नंबर वन आने की पूरी संभावना है। बम के मैदान छोड़ने के बाद कांग्रेस ने पार्टी के मतदाताओं को नोटा पर वोट देने की अपील की है। इसके चलते कांग्रेस के कट्टर समर्थकों ने तो नोटा को वोट देने का मन बनाया है। साथ ही ह्यबम कांडह्ण से शहर की जनता भी बड़ी संख्या में नाराज है। अधिकांश लोग कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के पीछे भाजपा के कुछ नेताओं को जिम्मेदार मान रहे है और उनसे नाराज भी हैं। ऐसे लोगों ने भी नोटा को वोट देने का मन बनाया है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इंदौर संसदीय क्षेत्र से नोटा को 5045 वोट मिले थे और वह चौथे नंबर पर रहा था। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की गोपालगंज सीट पर सबसे ज्यादा 51660 लोगों ने नोटा चुना था। इस बार इंदौर यह रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है।
लग चुकी है भाजपाइयों की क्लास
नोटा के मुद्दे पर दिल्ली में बैठे भाजपा हाईकमान ने इंदौर के नेताओं की क्लास ली है। रविवार रात स्थानीय भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के नोटा अभियान को हल्के में नहीं लेने की सलाह दी गई थी। कहा गया कि इससे भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर नहीं आ रहा है।

नोटा पर इनके विचार…
प्रजातंत्र का मतलब जनता के बीच जाकर जनता का निर्णय हासिल करना है कि वह क्या चाहती है। चुनाव इसलिए ही होते हैं। इंदौर के इतिहास में अपनी तरह के पहले चुनावी पाला बदल के बाद शहर के कुछ पढ़े-लिखे लोगों ने फोन करके नाराजगी जताई। इन लोगों ने नोटा का विकल्प चुनने की बात कही।

  • सुमित्रा महाजन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व इंदौर सांसद
    यह लड़ाई भाजपा और कांग्रेस की नहीं, बल्कि भाजपा और जनता के बीच की है। जनता नोटा का बटन दबाकर भाजपा को सबक सिखाएगी। हम नोटा को वोट देने की अपील सभी मतदाताओं से कर रहे हैं।
    -जीतू पटवारी, अध्यक्ष, मप्र कांग्रेस
    नोटा के लिए कांग्रेस का आह्वान 100 प्रतिशत नकारात्मक है। इस आह्वान पर मुझे कोई आश्चर्य नहीं है क्योंकि कांग्रेस पिछले 10 साल में देश में नकारात्मक राजनीति कर रही है। नोटा की अपील बेअसर रहेगी।
  • कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री, मप्र शासन
    लोग अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए स्वतंत्र है, लेकिन एक राष्ट्रीय दल नोटा पर वोट देने का आव्हान कर रहा है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
    -शंकर लालवानी, भाजपा उम्मीदवार, इंदौर लोकसभा
    जब चुनाव लड़ रहा कोई भी उम्मीदवार मतदाता की पसंद का नहीं है तो वह नोटा का विकल्प चुन सकता है।
    -अनुपम राजन,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

10 फीसदी कांग्रेसियों ने भी चुना नोटा…तो बन जाएगा राष्ट्रीय रिकॉर्ड
पिछले लोकसभा चुनाव में कुल 1629108 वोट पड़े थे जिसमें से कांग्रेस के पंकज संघवी को 520815 वोट मिले थे जो कुल मतदान का 31.96 फीसदी था। अब यदि इसमें से सिर्फ 10 फीसदी अर्थात 52081 मतदाताओं ने भी नोटा को चुना तो इंदौर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाना तय है बशर्ते देश की किसी अन्य संसदीय सीट पर नोटा को इससे ज्यादा वोट नहीं मिले।राजनैतिक जानकारों का कहना है कि नोटा को मिलने वाले वोटों की संख्या हजारों में नहीं बल्कि लाखों में रहेगी। नीरस चुनाव के चलते यदि आधे कांग्रेसियों ने भी मतदान नहीं किया तब भी 2.60 लाख मतदाता ऐसे हैं जिनकी नोटा का बटन दबाने की पूरी संभावना है। वहीं कांग्रेस से इतर आम जनता में भी नाराजगी है, तो वहां से भी कुछ वोट विरोध स्वरूप नोटा में शिफ्ट हो सकते हैं।

स्वच्छता के साथ नोटा में भी नंबर वन इंदौर…! Read More »

एलजी ने केजरीवाल के खिलाफ की एनआईए जांच की सिफारिश

दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ह्यसिख फॉर जस्टिसह्ण से कथित तौर पर धन लेने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ठकअ जांच की सिफारिश की है।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह सचिव को लिखे पत्र में उपराज्यपाल सचिवालय ने कहा कि एलजी को शिकायत मिली थी कि आम आदमी पार्टी को कथित तौर पर देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई के लिए चरमपंथी खालिस्तानी समूहों से करीब 133 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद मिली थी। सिफारिश में कहा गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के फॉरेंसिक परीक्षण सहित जांच की जरूरत है। गृह सचिव को भेजे पत्र में कहा गया है कि शिकायत एक मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई है। एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से प्राप्त राजनीतिक धन से संबंधित है। उप राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा लिखित पत्र का हवाला भी दिया है, जिसमें भुल्लर की रिहाई से संबंधित बातें कही गई हैं। एलजी को मिली शिकायत में खालिस्तान समर्थक आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा जारी एक वीडियो का भी हवाला दिया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी समूहों द्वारा आम आदमी पार्टी को 133 करोड़ रुपये मिले हैं।

एलजी ने केजरीवाल के खिलाफ की एनआईए जांच की सिफारिश Read More »

भारत में वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य : मोदी

कांग्रेस के इरादे कितने भयानक है। कितने खतरनाक है ये समझना हो तो आपको उन लोगों की बातें सुननी होगी जो 20-20, 25-25 साल कांग्रेस के नेता रहे हैं और अब धमाधम कांग्रेस छोड़ रहे हैं। एक महिला ने कहा कि मैं राम मंदिर गई तो मुझे इतना टॉर्चर किया कि कांग्रेस ही छोड़नी पड़ी। एक और नेता ने कहा कांग्रेस पर मुस्लिम लीग और माओवादियों ने कब्जा कर लिया है। एक ने कहा कांग्रेस के शहजादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है। खरगोन में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही।
मोदी ने कहा पाकिस्तान में आतंकी भारत के खिलाफ जिहाद की धमकी दे रहे हैं। और यहां के कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो यानी मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगों को एक जुट होकर वोट करने को कहा जा रहा है। कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है। निराशा ने कांग्रेस को कहां ले जाकर पटका है। क्या वोट जिहाद आपको मंजूर है। क्या लोकतंत्र में ये बात चल सकती है। क्या भारत का संविधान ऐसे जिहाद के लिए अनुमति देता है। मोदी बोले मैं आज आपके विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूं। हम जो नर्मदा के तट पर रहते हैं। किसी को निराश नहीं करते। मैं आज से मांगने आया हूं।
इंडी गठबंधन वाले अपनी
विरासत बचाने में लगे
इंडी गठबंधन वाले अपनी अपनी विरासत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे। अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंपकर जाने के लिए। इन्हें आपके सुख दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता। इंडी वालों की एक फेवरेट कहावत है।

भारत में वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य : मोदी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights